खाली पेट नीम के पत्ते चबाने के 7 गजब के फायदे


Megha Jain
26-09-2023, 08:45 IST
www.herzindagi.com

    नीम के पत्ते स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे और फायदेमंद माने जाते हैं। इसका स्वाद भले ही कड़वा होता है, लेकिन यह स्वास्थ्य को काफी मीठे लाभ पहुंचाता है। आज हम आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार से इसके फायदों के बारे में जानेंगे -

खून होगा साफ

    नीम में मौदूज औषधीय गुण खून को साफ करने का काम करते हैं। इसके पत्ते खून में से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर ब्लड को डिटॉक्स कर देते हैं।

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

    शुगर कंट्रोल में करने के लिए लोग बहुत से घरेलू उपाय आजमाते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

पेट के लिए लाभकारी

    नीम के पत्ते स्किन के साथ-साथ पेट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौदूज गुण एसिडिटी में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

    नीम के पत्तों में विटामिन, मिनरल्स जैसे गुण होते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इनका इस्तेमाल सर्दी-जुखाम में भी किया जाता है।

दांतों की गंदगी करे साफ

    नीम के पत्तों का अर्क दांत और मसूड़ों पर रोजाना लगाने से दांतों पर जमा मैल या कालापन खत्म हो सकता है।

स्किन प्रॉब्लम्स

    नीम की पत्तियों में स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करने वाले गुण होते हैं। इन्हें खाली पेट चबाने से फुंसी, मुंहासे और स्किन रिंकल्स से छुटकारा मिल सकता है।

कैसे करें नीम का सेवन

    नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर उससे निकलने वाले रस का सेवन किया जा सकता है। आप उसके पत्ते तवे पर सूखा भूनकर उसमें लहसुन और सरसों का तेल मिलाकर भी खा सकते हैं।

    आप भी इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों का सेवन आज से ही शुरू कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।