जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं ये उपाय


Nikki Rai
13-10-2022, 17:25 IST
www.herzindagi.com

    अक्सर बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में ढेरों दवाइयां खानी पड़ती हैं। अगर आप घरेलू चीजों से अपने जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो आप हमारे इन टिप्स को फॉलों कर सकते हैं। आइए जानें-

अदरक

    इसे आप जोड़ों के दर्द से राहत के लिए कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें, तो अदरक की चाय पी सकते हैं या फिर आप इसका तेल लगाकर मालिश भी कर सकते हैं।

तुलसी

    इसके अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं, जो आपको जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। आप रोजाना दिन में 2 बार इसकी चाय पी सकते हैं।

धूप लेना जरूरी

    जोड़ों के दर्द का एक बड़ा कारण शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से सुबह की ताजी धूप लें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी।

हल्दी

    इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो रूमेटाइड अर्थराइटिस को कम करने में मददगार होते हैं। इसके लिए आपको आधा चम्मच हल्दी और अदरक को पानी में उबाल लेना है और इस पानी का सेवन करें। इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

एसेंशियल ऑयल्स

    तेल से मालिश करने से आपको दर्द से काफी राहत मिलती है। अपनी सभी दर्द वाली जगहों पर तेल की मालिश नियमित रूप से करें।

गरम पानी से सिकाई

    अगर आप जोड़ों के दर्द से काफी परेशान रहती हैं, तो आप रोजाना अपने जोड़ों पर गरम पानी की सिकाई कर सकती हैं। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।

सेंधा नमक

    इस नमक के इस्तेमाल से भी आप दर्द से राहत पा सकती हैं। इसके लिए आपको नहाने के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लेना है। अपने दर्द वाले हिस्से को इस पानी में 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com