क्या सुबह खाली पेट वॉक पर जाना सही? जानें


Preeti Sharma
21-12-2023, 13:33 IST
www.herzindagi.com

    हेल्दी रहने के लिए कुछ आदते अच्छी होती है। जैसे सुबह वॉक पर जाना। इसके अलावा रोजाना अच्छी डाइट और एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी होता है। इससे शरीर फिट और हेल्दी रहता है। लेकिन क्या खाली पेट वॉक करना सही होता है? जानें-

क्या खाली पेट वॉक कर सकते हैं

    सुबह खाली पेट वॉक की जा सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर फिट रहता है। इससे आपको दिनभर एनर्जी मिलती है।

इन बातों को रखें ध्यान

    सुबह वॉक पर जाने से पहले गुनगुना पानी पिया जा सकता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

हैवी चीजें न खाएं

    मॉर्निंग वॉक करने से पहले किसी भी तरह की हैवी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, आप हलका और पोष्टिक नाश्ता कर सकते हैं।

आरामदायक कपड़े पहनें

    मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले आरामदायक कपड़ों का चुनाव करें। साथ ही फुटवियर भी सही पहनें। जिससे आपको दिक्कत न आए।

स्किन को हेल्दी रखे

    सुबह वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और स्किन भी ग्लो करने लगती है। इससे पिपंल्स, मुंहासे और स्किन संबंधित समस्याएं नहीं होती है।

कॉलेस्ट्रोल कम करे

    कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए सुबह वॉक जाना फायेदमंद हो सकता है। इससे हमारा दिल स्वस्थ बना रहता है।

एनर्जी बढ़ाए

    सुबह वॉक करने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक बना रहता है। इसलिए फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी होती है। सुबह की वॉक को डेली रूटीन में शामिल जरूर करें।

    सुबह खाली पेट आप भी मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।