बार-बार नाक से पानी आए तो क्या करें?


Pragati Pandey
10-03-2025, 15:35 IST
www.herzindagi.com

    बदलते मौसम की वजह से लोगों को अक्सर सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या होती है। ऐसे में नाक से पानी आने की समस्या होने लगती है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि नाक से पानी आए, तो क्या करना चाहिए। इस बारे में हमें Dr. Adarsh Dubey ( United Medicity Multispeciality Hospital & Medical College Prayagraj, UP.) ने जानकारी शेयर की है।

भाप लेने से क्या होता है?

    जुकाम की वजह से कई लोगों को नाक से पानी आने की समस्या होने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप गर्म पानी में नमक मिलाकर भाप ले सकते हैं। ऐसा करने से नाक से पानी आने की समस्या कम हो सकती है।

तुलसी और गुड़ खाने के फायदे

    अगर आप सर्दी और जुकाम से परेशान हैं और नाक से भी पानी आने की समस्या हो रही है, तो आप गुड़ के साथ तुलसी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। 1 टुकड़ा गुड़ और 4 से 5 तुलसी का पत्ता लेकर एक साथ खा लें और 1 से 2 घंटे तक पानी न पीएं। ऐसा करने से नाक से पानी आने की समस्या कम हो सकती हो।

शहद में अदरक मिलाकर खाने से क्या होता है?

    अगर आपको नाक से बार-बार पानी आने की समस्या हो रही है, तो आप अदरक को भूनकर उसमें शहद मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से नाक से बार-बार पानी आने की समस्या का समाधान हो सकता है।

सर्दी-जुकाम के लिए काढ़ा

    अगर आपको सर्दी-जुकाम ने जकड़ रखा है और इस वजह से नाक से बार-बार पानी आने की समस्या हो रही है, तो आप घरेलू काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। इस काढ़ा को बनाने के लिए आप इलायची, अदरक, लौंग, हल्दी, तुलसी और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको आराम मिल सकता है।

सरसों के तेल और लहसुन से मालिश के फायदे

    अगर आपको बदलते हुए मौसम की वजह से नाक से पानी आने की समस्या हो रही है, तो आप मालिश भी कर सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में लहसुन की कलियां डालकर गर्म कर लें। इसके बाद पूरे शरीर की मालिश करें। ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है।

मास्क लगाने से क्या होता है ?

    अगर आपको नाक से बार-बार पानी आने की समस्या हो रही है, तो आप हमेशा मास्क का प्रयोग करें। मास्क लगाने से आपके नाक में ठंडी हवा नही जाएगी, जिसकी वजह से आपके नाक से पानी आने की समस्या कम हो सकती है।

बार-बार नाक से पानी आने पर क्या करें?

    अगर आपको अक्सर नाक से बार-बार पानी आने की समस्या होती है, तो आपको यह एलर्जी हो सकता है। ऐसे में आप फौरन किसी डॉक्टर को दिखा कर अपना इलाज शुरू कर दें।

    नाक से बार-बार पानी आने की वजह से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपचारों को अपना सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, herzindagi.com