अश्वगंधा पाउडर से दूर करें ये 5 रोग


Jyoti Shah
12-08-2023, 09:24 IST
www.herzindagi.com

    अश्वगंधा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इससे कई रोगों को ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे में, एक्‍सपर्ट आयुर्वेद फिजिशियन डॉक्‍टर अबरार मुल्तानी से कि अश्वगंधा पाउडर का सेवन करने से हमें क्या लाभ मिलते हैं-

पोषक तत्व

    एक्सपर्ट के मुताबिक, अश्वगंधा में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के बैक्टीरिया, वायरस और कीटाणुओं से लड़नें में मदद करते हैं।

स्वस्थ शरीर

    अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ ही कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनकी मदद से हमारी बॉडी फिट बनी रह सकती है।

वेजाइनल इंफेक्शन

    इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण वेजाइना में होने वाले इंफेक्शन को कम करने में सहायता करते हैं। इसके साथ ही अश्वगंधा वेजाइना की सूजन और खुजली छुटकारा दिला सकता है।

थायरॉयड में फायदेमंद

    अश्वगंधा को एंटीओक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे खाने से थायरॉयड ग्रंथि के कार्यों को नियमित करती है। ऐसे में थायरॉयड की समस्या होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं।

मेनोपॉज की समस्याएं

    अश्वगंधा का सेवन करने से मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं जैसे हॉट फ्लैश, मूड स्विंग्स और चिंता से राहत पाया जा सकता है। अश्वगंधा महिलाओं में हॉर्मोंन्स के सिक्रिशन को रेगुलेट करने में मदद करता है।

फर्टिलिटी में सुधार

    कई कारणों की वजह से महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या हो जाती है। अश्वगंधा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हॉर्मोन को नियत्रिंत कर फर्टिलिटी में सुधार लाता है।

एंटी-एजिंग

    कई बार खराब लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं के चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन करने से आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है।

    अश्वगंधा के सेवन से स्ट्रेस को भी दूर कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।