गर्मियों में बर्फ खाने के नुकसान


Megha Jain
29-03-2023, 11:53 IST
www.herzindagi.com

    गर्मी और बर्फ का पुराना नाता है। इस मौसम में बर्फ खाना सभी को पसंद होता है। इसे चूसने से मुंह सूखने की समस्या दूर हो जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बर्फ खाना कई बीमारियों की ओर संकेत होता है। अगर नहीं जानते तो, अब जान लें -

इम्यून सिस्टम होता है कमजोर

    बर्फ खाने या बर्फ का पानी पीने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इससे सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

बवासीर

    बर्फ खाने या उसका पानी पीने से मल सख्त हो जाता है। इसकी वजह से बवासीर या पिर आंतों में घाव की समस्या हो जाती है।

दांत होते हैं खराब

    बर्फ खाने से दांतों को नुकसान पहुंचता है। इसे चबाने से दांत की परत टूट सकती है जिससे दांतों की जड़ो को नुकसान हो सकता है।

एनीमिया

    ज्यादा बर्फ खाने या चबाने से एनीमिया का संकेत होता है। बर्फ वो लोग खाते हैं जो सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं जो एनीमिया का एक लक्षण है।

मसूड़ों में दिक्कत

    बर्फ का एक टुकड़ा भी खाने से मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही दांतों से जुड़ी और भी समस्याओं हो सकती हैं।

आर्टरीज में दिक्कत

    बर्फ खाने या चबाने से धमनियों पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा बर्फ खाने से वे सिकुड़ने लगती हैं। ये किसी भी कंडीशन में खाना ठीक नहीं होता है।

डिप्रेशन

    कई स्टडीज के मुताबिक, ज्यादातर बर्फ डिप्रेशन के दौरान खाई जाती है। ये प्रॉब्लम ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर की वजह से होती है।

    अगर आप भी गर्मियों में शौक से बर्फ के टुकड़े मजे से खा रहे हैं तो, इससे होने वाले नुकसान भी जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com