बारिश में स्किन इंफेक्शन से बचने के 7 उपाय


Pragati Pandey
20-06-2025, 12:45 IST
www.herzindagi.com

    दिल्ली समेत देशभर में बारिश ने दस्तक दे दी है। ऐसे में बारिश के मौसम में स्किन इंफेक्शन का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। आज इस खबर में हम आपको बारिश में स्किन इंफेक्शन से बचने के 7 उपायों के बारे में बताएंगे।

हाथ-पैर धोएं

    बारिश के मौसम में भी लोगों का बाहर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बाहर से घर में आने के बाद अपने हाथ-पैर को अच्छे से धोकर साफ करें। ऐसा करने से आप स्किन इंफेक्शन से बच सकते हैं।

ढीले कपड़े पहने

    बारिश के मौसम में ढीले और आरामदायक कपड़े पहनने का प्रयास करें। ढीले कपड़े पहनने से शरीर को अच्छे से हवा लगती है, जो स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकती है।

हाथ-पैर सूखा रखें

    बारिश के मौसम में स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए आप अपने हाथ और पैरों को सूखा रखने का प्रयास करें। अगर आपके हाथ-पैर गिले रहेंगे, तो स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। खासकर अंगुलियों के बीच वाले भागों की सफाई अच्छे से करें।

जूता-चप्पल पहन कर चलें

    बरसात के मौसम में बिना चप्पल-जूता के चलने से बच सकते हैं। खासकर रोड और गिल मिट्टी पर। इन जगहों पर बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिनकी वजह से आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

शरीर की सफाई

    स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए बरसात में रोजाना नहाने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपके शरीर की सफाई अच्छे से हो सकती है, जो इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

शरीर को हाइड्रेट रखें

    शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। बरसात के मौसम में भी भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। शरीर हाइड्रेट रहने से स्किन इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह लें

    अगर बरसात के मौसम में किसी को स्किन इंफेक्शन की समस्या हो जाए, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ऐसा करने से स्किन इंफेक्शन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकता है।

    बारिश में स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए आप इन 7 उपायों को फॉलो कर सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik