सेब कई गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सेब खाने के साथ ही इसका जूस पीना भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले लाभों के बारे में-
डाइजेस्टिव सिस्टम करे बेहतर
सेब फाइबर से भरपूर फल होता है। इसमें सोब्रिटोल यौगिक पाया जाता है। ऐसे में इसके जूस के सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर बनाता है।
अस्थमा में फायदेमंद
यह एक सांस संबंधी आम बीमारी है। अस्थमा में सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिक्लस होते हैं, जो श्वसन तंत्र सुधारने में मदद करता है।
वजन घटाए
सेब का जूस वजन घटाने में भी मदद करता है। यह पाचन क्रिया को सुधारकर मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाता है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता और वजन कम करने में सहायता मिलती है।
हार्ट के लिए लाभकारी
हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी होता है कोलेस्ट्रॉल दुरस्त होना। इसके बढ़ने पर हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। सेब में पोषक तत्व होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
सेब का जूस आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें विटामिन-ए मौजूद होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।
हाइड्रेटेड रखता है
सेब का जूस आपको पूरे दिन हाइड्रेट रखने में मदद करता है। पानी के अलावा अपनी डाइट में आप यह पौष्टिक जूस शामिल कर सकते हैं।
बॉडी करे डिटॉक्स
हमें अपने शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। सेब का जूस हानिकारिक टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
8-10 गिलास पानी के साथ ही आप अपनी डाइट में सेब का जूस भी शामिल कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो, लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com