बीमारियों का काल है 10 बजे खिलने वाला यह 1 फूल


Nikki Rai
13-06-2024, 06:02 IST
www.herzindagi.com

    10 बजे खिलने वाले इस फूल को नोबची फूल भी कहा जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस फूल के कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं। इस फूल में अल्फा-टोकोफेरोल, बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानें नोबची फूल के क्या फायदे हैं?

इम्यूनिटी बूस्ट करे

    नोबची एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप डैमेल सेल्स को रिपेयर कर सकते हैं। यह बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

डायबिटीज कंट्रोल करे

    इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इस फूल का अर्क पीने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

डिहाइड्रेशन से बचाए

    पानी में इन फूलों का अर्क मिलाकर पीने से गर्मी के मौसम में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

आंखों की रोशनी करे तेज

    नोबची में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी माना जाता है। इसका अर्क पीने से आंखों की हेल्थ अच्छी बनी रहती है।

लिवर रहेगा हेल्दी

    यह मेटाबॉलिज्म और ऑक्सीडेटिव तनाव का स्तर कंट्रोल करता है। इससे आपकी लिवर से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

पीरियड्स में फायदेमंद

    कुछ महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग की परेशानी होती है। ऐसे में इन फूलों के सेवन से हैवी ब्लीडिंग की समस्या में आराम मिलता है और खून की कमी भी दूर होती है।

सिरदर्द दूर करे

    नोबची में मौजूद औषधीय गुण सिरदर्द की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसका अर्क पानी में मिलाकर पीने से सिर दर्द की समस्या दूर होती है।

    क्या आप इस 10 बजे खिलने वाले फूल के गुणों के बारे में जानते थे। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com