अर्ध मत्स्येन्द्रासन महिलाओं की इन 4 समस्याओं को करेगा दूर


Preeti Sharma
06-06-2024, 13:15 IST
www.herzindagi.com

    शरीर को फिट रखने के लिए योगासन बहुत ही जरूरी होती है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है और बीमारियां भी दूर रहती हैं। रोजाना योगासन करने से मानसिक रुप से भी शांति मिलती है। वहीं, महिलाओं के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

    योगासन शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। वहीं, अर्ध मत्स्येन्द्रासन महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे कई तरह की बीमारियों दूर रहती हैं।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन कैसे करें

    इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद बाएं पैर को मोड़ें और दाएं पैर को ऊपर की मोड़ें। पैरों को क्रॉस की पोजीशन में लेकर आएं। फिर विपरीत दिशा में इसे दोहराएं।

तनाव कम करे

    तनाव को कम करने के लिए रोजाना इस आसन को करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।

पीरियड्स में आराम

    पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कम करने के लिए इस योगासन को किया जा सकता है। इससे पेट में होने वाली परेशानी से राहत मिलती है।

कमर दर्द से आराम

    अगर आपको कमर दर्द की शिकायत रहती है, तो यह आसान बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे कमर दर्द में काफी राहत मिलती है।

पाचन दुरुस्त करे

    इस आसन को रोजाना करने से पाचन संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं। यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

रोजाना करें यह योगासन

    इस आसन को रोजाना करीब 10 से 15 मिनट  किया जा सकता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और बॉडी पोस्चर सही होता है।

    अर्ध मत्स्येन्द्रासन को आप भी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।