कलौंजी के बीज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 8 फायदे


Jyoti Shah
27-11-2024, 06:30 IST
www.herzindagi.com

    कलौंजी के बीज विटामिन-बी, बी12, विटामिन-सी, फाइबर, अमीनो एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इन बीजों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं MY22BMI की न्‍यूट्रिशनिस्‍ट और फाउंडर Ms. Preety Tyagi से कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर की किन समस्याओं से राहत मिल सकती है।

ओरल हेल्थ के लिए अच्छा

    कलौंजी के बीज को पानी में उबालकर पीना ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।

वेट लॉस करने में सहायक

    वजन घटाना चाहती हैं, तो कलौंजी का सेवन करना शुरू कर सकती हैं। इसकी चाय से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे वेट लॉस होने लगता है।

याददाश्त सुधारे

    अगर आप सुबह खाली पेट शहद के साथ कलौंजी के बीज का सेवन करते हैं, तो इसे मस्तिष्क के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, इससे याददाश्त को सुधारने में मदद मिलती है।

हेल्दी हार्ट

    कलौंजी को अपनी डाइट में शामिल करने से दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही, यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में सहायक है।

ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल

    डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

सूजन करे कम

    कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे जोड़ों की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

    कलौंजी के बीज में मौजूद गुण शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। साथ ही, इसके सेवन से तनाव भी कम होता है।

    कलौंजी और शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीना अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।