लिवर में कूड़ा जमा करते हैं ये 7 फूड्स, भूल से भी न खाएं


Smriti Kiran
25-07-2025, 11:14 IST
www.herzindagi.com

    लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जिसे हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। गलत खानपान लिवर को बीमार बनाने में सहायक है। आइए जानें वो कौन-कौन सी खाने की चीजें हैं, जो लिवर में कचरा जमा करती हैं और फैटी लिवर की समस्या को जन्म देती है।

ऑयली फूड्स

    ऑयली फूड्स, जैसे- समोसे, पकोड़े, फ्राइज जैसी तली हुई चीजों का सेवन कम से कम करें। इनमें सैचुरेटेड फैट होता है, जो लिवर में चर्बी जमा करता है।

रेड व प्रोसेस्ड मीट

    रेड मीट, जैसे-बीफ, मटन, बेकन, सॉसेज आदि या फिर फ्रोजन मीट खाने से बचें। आंतों को इन्हें पचाने में समय लगता है क्योंकि इसमें फैट बहुत ज्यादा होता है। इससे लिवर में सूजन और चर्बी होती है।

मीठे ड्रिंक्स

    पैक्ड जूस, ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि में फ्रुक्टोज नामक शुगर होता है और उसके साथ ही सोडियम और सोडा, जो लिवर को बीमार बनाते हैं। इससे फैटी लिवर की समस्या होती है और मोटापा व ब्लड शुगर बढ़ता है।

मीठी चीजें

    केक, पेस्ट्री, कुकीज, डोनट आदि मार्केट में मिलने वाली मीठी चीजें न खाएं। इनमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो फैट बढ़ाने में मददगार है। इससे लिवर में फैट जमा होता है।

जंक फूड्स

    चिप्स, पिज्जा, इंस्टेंट बनने वाले फूड आइटम्स, पिज्जा, बर्गर, नूडल्स आदि चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। इनमें ट्रांस फैट होता है, जो लिवर को कमजोर बनाता है और फैटी लिवर की समस्या को जन्म देता है।

शराब न पिएं

    अगर आप शराब पीते हैं, तो सावधान हो जाएं। शराब में मौजूद तत्व लिवर में सूजन पैदा करता है और उसके फंक्शन को प्रभावित करता है। देखा जाए, तो शराब लिवर के लिए सबसे हानिकारक चीज है।

सोडियम ज्यादा न लें

    इन सब के अलावा ज्यादा नमक व सोडियम वाली चीजें भी न खाएं। इससे लिवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है। डिब्बाबंद खाना न केवल लिवर को बीमार बनाता है बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर करता है।

    आप भी न खाएं ये चीजें, लिवर होता है खराब। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com