नोनी फल का जूस पीने के 7 अद्भुत फायदे


Jyoti Shah
28-10-2023, 16:00 IST
www.herzindagi.com

    नोनी फल को भारतीय शहतूत और अपाटोट जैसे नामों से भी जाना जाता है। वहीं, इसका जूस पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आइए जानें इस बारे में MY2BMI की न्‍यूट्रिशनिस्‍ट और फाउंडर Ms.Preety Tyagi जी से।

दिल रखे हेल्दी

    नोनी के जूस का सेवन करने से दिल को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता मिलती है। इससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में सहायता मिलती है।

भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट

    इस फल के जूस में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

सहनशक्ति बढ़ाए

    नोनी जूस को पीने से शारीरिक सहनशक्ति में सुधार होता है। ऐसे में अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो नियमित रूप से इस जूस का सेवन कर सकते हैं।

शरीर के दर्द से राहत

    कई बार पूरे दिन काम करने या लंबी यात्राओं के बाद शरीर में दर्द होने लगता है। ऐसे में नोनी जूस पीने से इस दर्द से राहत मिलती है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

    कहा जाता है कि नोनी का जूस पीना अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे अर्थराइटिस में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

पाचन के लिए अच्छा

    नोनी जूस में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत को बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

    इस जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है। साथ ही, इसमें कई अमीनो एसिड होते हैं जिससे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायता मिलती है।

    नोनी जूस पीने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।