लोबिया की दाल खाने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे
Jyoti Shah
27-12-2024, 13:00 IST
www.herzindagi.com
अपनी सेहत को दुरुस्त करने के लिए हम कई प्रकार की पौष्टिक चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन्हें में से एक है लोबिया की दाल, जो कई गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं पीलीभीत के सलोनी हॉस्पिटल के जाने माने डॉक्टर डॉक्टर वी. के.श्रीवास्तव (एम डी ,आयुर्वेद, पी.एच. डी.) से कि इस दाल का सेवन करने से आपको सेहत से जुड़े क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
Image Credit : freepik.com
लोबिया की दाल
यह दाल विटामिन-सी, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूर होते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद
अगर आप लोबिया की दाल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से राहत भी मिल सकती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
लोबिया की दाल में मौजूद गुण शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में व्यक्ति को मौसमी बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है।
मजबूत हड्डियां
इस दाल में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में लोबिया की दाल का सेवन करने से हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।
डाइजेशन बनाए बेहतर
अगर आप लोबिया की दाल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे डाइजेशन को सुधारने में मदद मिलती है। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।
बॉडी में एनर्जी
इस दाल का सेवन करने से शरीर की कमजोरी को दूर करने में भी सहायता मिलती है। साथ ही, लोबिया की दाल खाने से शरीर में एनर्जी आती है।
वजन करे कंट्रोल
लोबिया की दाल का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में आप ओवर इटिंग से बच पाएंगे और वेट को भी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
लोबिया की दाल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।