herzindagi
bridal toe ring design

Toe Ring Designs: होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं बिछिया के ये नए डिजाइंस

पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए आपको कई वैरायटी में बिछिया के नए से नए डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कोशिश करें कि इसके लिए आप पैरों के आकार को ध्यान में रखें।
Editorial
Updated:- 2023-12-14, 20:55 IST

दुल्हन के लिए शादी का दिन सबसे अहम होता है और इस दिन वे सबसे सुन्दर ही दिखना चाहती हैं। वहीं बदलते दौर में आपको बिछिया के कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आपको इनके आकार को ध्यान में रखकर और लेटेस्ट फैशन के पैटर्न वाले डिजाइन को ही चुनना चाहिए।

कहते हैं पैरों में बिछिया पहनना बेहद शुभ होता है। तो चलिए देखते हैं बिछिया के नए डिजाइंस और बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जो आपको इन्हें स्टाइलिश लुक देने में करेंगी मदद। 

घुंघरू डिजाइन बिछिया 

ghunghroo toe ring

घुंघरू डिजाइन के अंदर आपको मार्केट में कई वैरायटी में बिछिया देखने को मिल जाएंगी। वहीं इन्हें न्यू लुक देने के लिए आप इस तरह से एक नहीं बल्कि 2 से 3 उंगलियों वाले बिछिया को खरीद सकती हैं और चाहे तो अपने हिसाब से इसे कस्टमाइज करवाकर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: देखें चांदी की बिछिया के ये सबसे खूबसूरत डिजाइन

फ्लावर डिजाइन बिछिया 

flower toe ring

मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक को बरकरार रखना चाहती हैं तो इस तरीके के फ्लावर के शेप वाले बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह का डिजाइन लगभग हर तरह के आकार के पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करता है। इस तरीके में आपको पत्ती के डिजाइन में भी बिछिया देखने को मिल जाएगी।

स्टोन डिजाइन बिछिया 

stone toe ring

अगर आप फैंसी डिजाइन के बिछिया को पैरों में पहनना चाहती हैं तो स्टोन वाले इस खूबसूरत डिजाइन के बिछिया पहन सकती हैं। इसमें आपको अपनी पसंद के अनुसार कई सारे अन्य कलर के भी नग में बिछिया खरीदने को आसानी से मिल जाएंगे। ज्यादातर इसमें मैरून और ग्रीन को पसंद किया जाता है।

 इसे भी पढ़ें: Wedding Fashion: बिछिया के ये 5 लेटेस्ट डिजाइन पैरों को बनाएंगे खूबसूरत

मॉडर्न डिजाइन बिछिया 

modern design toe ring

मॉडर्न और मिनिमल लुक के बिछिया को पैरों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह से वी-शेप में आप मॉडर्न डिजाइन वाली इस बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप व्हाइट गोल्ड या प्लैटिनम में भी बनवा सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो आप आर्टिफिशियल में भी इसके कई डिजाइन खरीद कर पहन सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

 

अगर आपको दुल्हन के लिए बिछिया के नए डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit: unniyarcha, meesho, shyle, sriselvalakshmijewellers

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।