अवसर चाहे जो हो, किसी के घर के कार्यक्रम या ऐसे ही जाने से पहले सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि तोहफे में क्या दिया जाए। फिर चाहे शादी हो, त्योहार हो, गृह प्रवेश हो या कोई सामान्य पार्टी; हर बार आप वही घिसे-पिटे तोहफे ले जाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार घर की सजावट का सामान सही पसंद हो सकता है। जी हां! होम डेकॉर आइटम की खास बात यह होती है कि ये काफी काम का तोहफा होते हैं, और इसे अपने घर में लगाने के बाद दोस्त या रिश्तेदार आपको हमेशा याद करते रहेंगे। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे Decoration Gifts की जानकारी देंगे जो आपके अपनों के लिए खास साबित हो सकते हैं। इनको आप अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को अलग-अलग अवसरों पर आसानी से तोहफे में दे सकते हैं।
होम डेकोरेशन की कौनसी चीजें तोहफे में दी जा सकती हैं?
- पेंटिंग व वॉल आर्ट- घर की दीवारों को सजाने के लिए हमेशा से ही पेंटिग को पसंद किया जाता है, और आप इसे अपने लोगों को तोहफे में भी दे सकते हैं। पेंटिंग्स के अलावा आप किसी को Wall For Art भी दे सकते हैं। ये एक तरह के आधुनिक आर्ट पीस होते हैं जिससे घर की दीवारों को शानदार लुक मिल सकता है।
- शोपीस- लगभग हर घर में ही बड़े या छोटे हर तरह के रैक या अलमारियां होती हैं, जिनमें कई तरह का सजावट का सामान आसानी से रखा जा सकता है। इनमें आप छोटे या बड़े हर तरह के शोपीस को रख सकते हैं। इनमें आपको तोहफे में देने के लिए कई तरह के विकल्प मिल जाएंगे।
- घड़ियां- कितना भी मोबाइल फोन ले लो या कलाई पर घड़ी पहन लो, सभी घरों में दीवार पर एक घड़ी लगी होती है। ऐसे में अगर आप किसी को तोहफे में देने के लिए कोई सजावट का सामान ढूंढ रहे हैं तो एक दीवार पर लगाने वाली घड़ी अच्छी रहेगी। इसमें आपको आधुनिक से लेकर क्लासिक हर तरह की डिजाइन वाले विकल्प देखने मिलेंगे।
- फूलदान- छोटे हो या बड़े फूलदान किसी के भी घर की सुंदरता में चार-चांद लगाने में मदद कर सकते हैं। मार्केट में आजकल अलग-अलग साइज, आकार, रंग और डिजाइन वाले फूलदान आपको देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें किसी को तोहफे में आसानी से दिया जा सकता है। ये फूलदान घर की आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं और इन्हें किसी भी कमरे में साजवटे के लिहाज से रखा जा सकता है।
- लैंप व लाइट- घर को एक आकर्षक लुक देने के लिए एक अच्छी लाइट काफी हो सकती है और इसी वजह से लोग आजकल तोहफे में लाइट या लैंप देना पसंद करते हैं। इनमें आपको अलग-अलग तरह की डिजाइन व स्टाइल वाले विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। इनमें फ्लोर लैंप, टेबल लैंप, हैंगिग लाइट्स और पेंडेंट लाइट काफी पसंद किए जाते हैं।
Top Five Products
F N Finautica Antique Wooden Tripod Adjustable LED Floor Lamp
पॉलिश्ड फिनिश के साथ आने वाला यह फ्लोर लैंप किसी को तोहफे में देने के लिए एक बढ़िया विकल्प रहेगा। LED लाइट के साथ आने वाला यह लैंप घर की सजावट को शानदार बनाते हुए कमरे में पर्याप्त रोशनी भी देगा। पुराने जमाने की डिजाइन में आने वाले इस Wood मटेरियल Lamp की साइज 5D x 5W x 5H सेंटीमीटर है। ट्रायपॉड जैसे स्टैंड के साथ आने वाले इस लैंप का शेड कपड़े का बना है और इसमें दिए गए स्विच की मदद से इसे आसानी से ऑन/ऑफ किया जा सकता है। इस लैंप का वजन करीब 1.5 किलोग्राम है और इसे लिविंग रूम या बेडरूम में आसानी से रखा जा सकता है। इस लैंप में आपको बेज, ऑरेंज, पिंक और येलो जैसे रंगों का विकल्प मिल जाएगा।
किन अवसरों पर करें गिफ्ट?
इस लैंप को आप किसी को गृह प्रवेश, शादी की सालगिराह या किसी त्योहार पर तोहफे में दे सकते हैं।
01
Cocovey Home Vintage Antique Flower Vase Decorative Flower Pot
माइल्ड-स्टील मटेरियल से बनाया गया कॉपर कलर का यह फूल दान घर की सजावट को एक रॉयल लुक दे सकता है। ओवल आकार का यह फूल दान 91.4L x 22.9W x 91.4H सेंटीमीटर साइज वाला है और इसको घर के अलग-अलग कोनों में आसानी से रखा जा सकता है। काफी आकर्षक डिजाइन वाले इस Vase For Flowers को आसानी से अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को गिफ्ट कर सकते हैं। ऐंटीक फिनिश वाले इस फूलदान में असली या नकली दोनों तरह के फूलों को सजाया जा सकता है। इसका वजन 2.6 किलोग्राम है और इसमें आपको अलग-अलग रंगों व डिजाइन का विकल्प मिल जाएगा।
किन अवसरों पर करें गिफ्ट?
यह दिवाली, क्रिसमस, गृहप्रवेश और मदर्स दे पर उपहार के लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है।
02
DSH CRAFTING YOUR CURIOSITY Dsh Metal Wall Decor Wall Art
बड़े साइज वाली यह वॉल आर्ट किसी को तोहफे में देने के लिए एक लग्जरी पसंद हो सकती है। 115L x 60W सेंटीमीटर साइज वाले इस डेकोरेशन पीस को मेटल मटेरियल से बनाया गया है जो लिविंग रूम में लगाने के लिए काफी बढ़िया पसंद हो सकती है। इस Wall Decor पीस में एक सुंदर पेड़ की आकृति है, जो प्रकृति से प्रेरित है और सजावट को बेहतर कर सकती है। इसका गोल आकार दीवार की सजावट को एक आकर्षक स्पर्ष देगा और इसके साथ एक खाली दीवार काफी भरी हुई लग सकती है। 2 पीस में आने वाली इस वॉल आर्ट का वज़न 4.21 किलोग्राम है। डबल मून के अलावा इसमें आपको फूल, हिरण, तितली और गोल आकार डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगे
किन अवसरों पर करें गिफ्ट?
इस वॉल आर्ट को आप शादी, शादी की सालगिराह, जन्मदिन या गृह प्रवेश में किसी को दे सकते हैं।
03
EXPLEASIA Rock Carved Buddha face Shower Water Fountain for Home
अगर आपको किसी को अलग सा होम डेकोरेशन आइटम देना है तो यह होम फाउंटेन काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है। आधुनिक डिजाइन वाले इस फाउंटेन को फाइबरग्लास और पॉलीरेजिन मटेरियल से बनाया गया है, और इसकी आकर्षक डिजाइन किसी के घर की सजावट में चार-चांद लगा सकती है। इस House Fountain को सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और रहने के वातावरण में सद्भाव लाने के लिए वास्तु शास्त्र और फेंग शुई सिद्धांतों के अनुसार डिजाइन किया गया है। ब्लैक कलर के इस फाउंटेन में भगवान बुद्ध का चेहरा बना हुआ है और इसके बहते पानी की आवाज़ से शांति मिल सकती है। बिजली पर चलने वाले इस गिफ्ट आइटम का साइज 60L x 35W x 90H सेंटीमीटर और वजन 8 किलोग्राम है।
किन अवसरों पर करें गिफ्ट?
गृह प्रवेश, शादी, जन्मदिन या सालगिराह पर देने के लिए यह फाउंटेन अच्छी पसंद हो सकता है।
04
AVVIC MART Wall Clock Stylish Metal Analog Wall Clock
एनलॉग स्टाइल वाली यह दीवार घड़ी किसी को गिफ्ट करने के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इस वॉल क्लॉक की डिजाइन काफी आधुनिक है और इसका साइज 50W x 50H सेंटीमीटर है। इसका बड़ा आकार पूरे कमरे में आसानी से पढ़ने योग्य बनाता है। बड़े आकार वाली यह वॉल क्लॉक घर का एक आकर्षक केंद्रबिंदु बन सकती है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। मेटल मटेरियल से बनाई गई इस घड़ी का आकार भी काफी अलग है और यह बैटरी पर काम करती है। यह Gifting Clock अलग-अलग डिजाइन में आपको मिल जाएगी।
किन अवसरों पर करें गिफ्ट?
चाहे गृह प्रवेश पार्टी हो, शादी हो या कॉर्पोरेट उपहार हो, यह घड़ी व्यावहारिक उपहार है, जिसकी सराहना आने वाले वर्षों तक की जाएगी।
05
क्यों तोहफे में किसी को सजावट का सामान देना होता है सही?
किसी को तोहफे में देने के लिए होम डेकोरेशन की चीजों को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है कि इसमें आपको साइज, फिटिंग या अन्य चीजों की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप किसी को घर के Decoration की चीजें तोहफे में देंगे तो ये सजावट को बेहतर तो करेंगी ही साथ-साथ हमेशा के लिए यादगार बने रहेंगे। ये Items काफी उपयोगी हो सकते हैं और इनमें आपको काफी सारे विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। इनको आप आसानी से कस्टमाइज भी करवा सकेंगे, मतलब की इनपर तस्वीर, नाम, नाम का पहला अक्षर या किसी संदेश को भी आसानी से प्रिंट करवाकर दिया जा सकता है। वहीं, होम डेकोरेशन आइटम में आपको किफायती से लेकर महंगे हर तरह के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें पसंद व बजट के हिसाब से चुना जा सकता है।
कौनसे कस्टमाइज होम डेकॉर आइटम किसी को गिफ्ट किए जा सकते हैं?
आजकल पर्सनलाइज्ड या कस्टमाइज चीजों को गिफ्ट करना काफी चलन में हैं। वहीं, अगर हम बात करें ऐसे होम डेकोरेशन गिफ्ट की जिन्हें पर्सनलाइज किया जा सकता है तो इनमें आपको तमाम विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। इन गिफ्ट्स पर आप यादगार तस्वीरों, नाम, कोई संदेश या किसी अन्य चीज़ को छपवाकर अपने दोस्त या रिश्तेदार को अलग-अलग अवसरों पर तोहफे में दे सकते हैं। इनमें आपको फोटो फ्रेम, पेंटिग, लैंप, नेम प्लेट, शोपीस, पोस्टर और कुशन जैसी चीजों का विकल्प मिल जाएगा। ये तोहफे घर में सजाने के काम तो आएंगे ही और साथ-साथ हमेशा के लिए एक यादगार भेंट भी बन जाएंगे। वहीं, अगर आपको शौक है तो आप सजावट के लिए किसी को अपने हाथ से बनाकर भी चीजों को Present कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।