गर्मी हो या फिर हो बरसात का मौसम हर लड़की कुर्ता सेट पहनना काफी पसंद करती है और इसके पीछे दो मुख्य कारण है, एक तो ये काफी ज्यादा आरामदायक रहते हैं और दुसरा इनसे लुक भी बेहतर होता है। अब ऐसे में कुर्ता सेट में अलग-अलग प्रिंट और स्टाइल वाले कई सारे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं की बांधनी प्रिंट के साथ आने वाले कुर्ता सेट्स इस समय स्टाइल स्ट्रीट में काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। इस प्रकार के प्रिंट को रंग-बिरेंगे पैटर्न में पेश किया जाता है और इन्हें डिजाइन करने के लिए हाथों का प्रयोग करते हैं। बांधनी प्रिंट को ज्यादातर लोग टाई एंड डाई तकनीक नाम से भी जानते हैं। इस प्रिंट के Kurta Sets को ऑफिस से लेकर फंक्शन और हर प्रकार के अवसर पर पहना जा सकता है। बांधनी प्रिंट वाले कुर्ता सेट पारंपरिक अंदाज के साथ-साथ एक स्टाइलिश टच देने के लिए जाने जाते हैं।
विभिन्न प्रकार के बांधनी कुर्ता सेट
बांधनी प्रिंट खासतौर पर राजस्थान और गुजरात की पहचान है लेकिन इनके खूबसूरत डिजाइन और बढ़ती डिमांड ने इन्हें पूरे भारत में मशहूर कर दिया है। स्टाइल और आराम का एक बढ़िया विकल्प होने वाले ये Bandhani प्रिंट वाले कुर्ता सेट्स आपको कई अलग-अलग प्रकार में देखने को मिल जाएंगे, नीचे हमने उनके बारे में आपको बताया है, साथ ही यहां आपको हम ये भी बता रहे हैं कि इन्हे आप प्रकार के अनुसार किस अवसर पर पहनन सकती हैं।
कुर्ते का प्रकार |
कहां पहनने |
स्ट्रेट कुर्ता सेट |
ऑफिस और घूमने जाने के लिए पहन सकती हैं। |
अनारकली कुर्ता सेट |
पारंपरिक डिजाइन होने के चलते शादी और फंक्शन के लिए बढ़िया। |
प्लाजो सेट |
फैशनेबल और सिंपल होने के तहत हर रोज में पहन सकती हैं। |
शॉर्ट कुर्ता सेट |
कैजुअल आउटिंग से लेकर पार्टी तक में पहन सकती हैं। |
अगर आप सही प्रकार के कुर्ता सेट का चुनाव करती हैं तो आपका हर अवसर का लुक और भी बेहतर हो सकता है। ऐसे में इतने टाइप के साथ आने वाले बांधनी कुर्ता सेट्स को आप ऑफिस से लेकर पार्टी, फंक्शन, शादी आदि जगहों पर भी स्टाइल कर सकती हैं। आप अपने अवसर के अनुसार हैवी से लेकर लाइट वर्क वाले कुर्ते सेट्स का चुनाव कर सकती हैं।