आपके साथ भी ऐसा होता है कि खाना बनाते समय कोई भी चीज बर्तनों में चिपक जाती है जिससे बाद में बर्तनों को साफ करना मुश्किल हो जाता है। तो अब चिंता छोड़िए और घर लाइए नॉनस्टिक कुकवेयर, जो भोजन को बिना बर्तनों में चिपकाए फटाफट से पकाने में मदद करते हैं। Nonstick Cookware कम तेल में भी लाजवाब स्वाद वाला खाना पका सकते हैं। नॉनस्टिक सतह के कारण भोजन बर्तन में चिपकता नहीं है, जिससे कम तेल में भी स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। इसके अलावा, यह विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे सब्ज़ियां, पराठे, डोसा और अन्य पकवान बनाने के लिए भी सही है। कई बर्तन तो इंडक्शन के साथ भी काम करते हैं जिससे गैस की बचत होती है।
सेहत और स्वाद का संगम: इन Nonstick Cookware से पाएं परफेक्ट कुकिंग का अनुभव!
घर की रसोई हो या पीजी में रहते हैं झटपट से खाना पका सके ऐसा Cookware Set ढूंढ रही हैं, तो नॉन-स्टिक कुकवेयर चुनें। ये आपके कुकिंग अनुभव को न सिर्फ सुविधाजनक बनाएंगे बल्कि कम तेल में स्वादिष्ट खाना बनाने में भी मदद करेंगे।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Tramontina Aura Cookware Set of 7
अमेजन के अनुसार - इसमें 7 सेट कुकवेयर मौजूद है जिसमें 28 सेमी की कढ़ाई, 24 सेमी का फ्राई पैन, 16 सेमी का सौसपैन, 24 सेमी का कैसरोल मौजूद है और इनको ढकने के लिए तीन ढक्कन भी दिए गए हैं। ये सेट गैस से लेकर, इलेक्ट्रिक चूल्हा, इंडक्शन और ग्लास कूकटॉप के साथ भी काम करेगा।
इसे क्यों लेना चाहिए?
- अगर आप पीजी या फ्लैट में रहती हैं और अपने लिए खाना पकाना चाहती हैं लेकिन गैस नहीं है तो भी इन सेट का इस्तेमाल करके आराम से इंडक्शन पर खाना पका सकती हैं। यह जल्दी-जल्दी खाना पकाने में मदद करता है।
- काफी लड़कियां या लड़के बाहर जाकर पहली बार कुकिंग करते हैं तो उनके लिए भी यह सेट काफी सही रहेगा क्योंकि जैसे ऑमलेट, पैनकेक या मछली जैसे नाजुक व्यंजन अन्य बर्तनों में चिपक जाते हैं इसमें नहीं चिपकेंगे और आप आराम से मनपसंद चीजें बना सकते हैं।
Hawkins Ceramic Nonstick 3.5 Litre Deep Kadhai
अमेजन के अनुसार - यह 3.5 लीटर की कढ़ाई है जो पूरी तरह नॉन-स्टिक है जिससे सब्जियां पकाते समय इसमें चिपकेंगी नहीं। Hawkins ब्रांड की यह कढ़ाई सिरेमिक मटेरियल से बनी हुई है और इस Kadai का वजन 2.31 किलोग्राम है। इसमें लगा हुआ हैंडल सिलिकन का है जिससे खाना पकाते समय इसे पकड़ेंगी तो हाथ जलेगा नहीं।
इसे क्यों लेना चाहिए?
- घर में अगर बच्चे या बुजुर्ग रहते हैं और आप उनको स्वादिष्ट लेकिन हेल्दी खाना खिलाना चाहती हैं तो यह कढ़ाई बड़े काम आएगी जो 36% तक कम तेल में खाना पकाने में मदद करती है और खाने का स्वाद भी बनाए रखती है।
- हमेशा खाना पकाने के बाद बर्तनों को घिसना पड़ता है तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि नॉन-स्टिक बर्तनों को घिसना नहीं पड़ता है और यह आसानी से धोया जा सकता है।
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Prestige Omega Granite Non-Stick 3 Pc Cookware Set with Glass Lid
अमेजन के अनुसार - 3 सेट में आने वाला यह नॉन-स्टिक बर्तन 5 लेयर कोटिंग के साथ आता है जो खाने को सुरक्षित तरीके से पकाने में मदद करता है और उसे चिपकने से बचाता है। इसमें 25 सेमी का तवा, 24 सेमी का फ्राई पैन और 24 सेमी की कढ़ाई मौजूद है। यह Prestige का सेट हरे रंग में मिल रहा है।
इसे क्यों लेना चाहिए?
- आपको बता दें, नॉन-स्टिक पैन और कढ़ाई बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं और इनमें गर्मी समान रूप से फैलती है, जिससे खाना जल्दी और बिना जले पकता है और आपका समय भी बचेगा।
- चूंकि आजकल गैस का संकट छाया हुआ है ऐसे में ये सेट आपके इंडक्शन के साथ भी सहजता के साथ काम करेगा और खाना को झटपट बना देगा।
Milton Pro Cook Kitchen Pride Non-Stick Cookware Set of 5
अमेजन के अनुसार - पीच रंग में आने वाला यह बर्तनों का सेट 5 पीस में मौजूद है जिसमें रोटी या डोसा जैसी चीजों को बनाने के लिए तवा, एक फ्राई पैन, एक कढ़ाई और साथ ही एक नायलॉन का लैडल व स्पैचुला दिया गया है। इनकी मदद से सब्जी आदि को चलाया जाता है या डोसा को पलटा जाता है। साथ ही, ये बर्तनों को खरोंच से बचाते हैं।
इसे क्यों लेना चाहिए?
- चूंकि यह MILTON का Cookware Set डिशवॉशर सेफ है इसलिए इसे धोने के लिए भी सोचना नहीं पड़ेगा और आराम से इसे धोया जा सकता है और इसमें खाना चिपका हुआ भी नहीं मिलेगा।
- लोहे वाले बर्तनों के साथ अक्सर यह समस्या हो जाती है कि उनके हैंडल भी लोहे के बने होते हैं जिससे खाना पकाते समय यह गर्म हो जाते हैं और बिना कपड़े की मदद से इसे छूने पर आपके हाथ जल सकते हैं। लेकिन इसमें एल्युमीनयम के हैंडल दिए गए हैं जो गर्म नहीं होते हैं और इन्हें आराम से पकड़ कर कोई भी व्यंजन बनाया जा सकता है।
Pigeon Favourite 7 Piece Gift Set Non-Stick Coated
अमेजन के अनुसार - लाल रंग में आने वाले इस कुकवेयर सेट में 7 पीस शामिल है जिसमें फ्राई पैन, कढ़ाई, ढक्कन, सॉस पैन, स्पैटुला, तड़का पैन और एक तवा है। Pigeon का यह सेट नॉन-स्टिक है जिससे खाना चिपकता नहीं है और यह कम तेल में खाना पकाने में मदद करता है।
इसे क्यों लेना चाहिए?
- यह पीएफओए (PFOA) मुक्त नॉन-स्टिक बर्तन है जिसकी मदद से यह लंबे समय तक चलता है और काफी मजबूत भी होता है। तो अगर कम कीमत में लंबे समय के लिए बेहतरीन कुकवेयर सेट चाहते हैं तो इसे चुनना सही होगा।
- सुबह-सुबह बहुत से लोगों की आदत होती है ऑफिस निकलते समय झटपट से कुछ हेल्दी नाश्ता बना लें, आप इन बर्तनों का इस्तेमाल करके भी एकदम कम तेल में चिला, डोसा, पोहा, उपमा जैसे हेल्दी नाश्ते झटपट और स्वादिष्ट तरीके से बना सकती हैं।
इन्हें पढ़ें -
- Amazon पर मिलने वाले इन Art Kits के साथ घर बैठे अपनी क्रिएटिविटी को दें नए रंग!
- आपकी Kitchen को बदल देंगे ये फूड स्टोरेज Containers, जो खाने को रखेंगे सुरक्षित
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़िए।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- नॉनस्टिक कुकवेयर क्या होता है?नॉनस्टिक कुकवेयर विशेष कोटिंग वाले बर्तन होते हैं जिनमें खाना चिपकता नहीं है, जिससे खाना बनाना और सफाई करना आसान हो जाता है। साथ ही, यह अन्य बर्तनों के मुकाबले खाने को जल्दी पकाने में भी मदद करता है और कम तेल में झटपट खाना पका सकता है।
- क्या डिशवॉशर में नॉन-स्टिक बर्तनों को धोना सुरक्षित हैवैसे तो ज़्यादातर नॉन-स्टिक बर्तनों को हाथ से धोने की सलाह दी जाती है ताकि कोटिंग को नुकसान न पहुंचे, हालांकि कुछ डिशवॉशर सुरक्षित होते हैं। आप इसे लेने से पहले प्रोडक्ट की जांच कर लें।
- नॉनस्टिक कुकवेयर में कौन-कौन से व्यंजन बनाए जा सकते हैं?इसमें सब्ज़ियां, पराठे, डोसा, ऑमलेट, पैनकेक और कई अन्य व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं। यह बर्तन पर भी निर्भर करता है जैसे सौस पैन में आप चाय भी बना सकते हैं और कढ़ाई के साथ बिरयानी या चिकन भी।
Loading...
Loading...
You May Also Like
Quick Links
- Branded Geyser Under 10000
- Best 32 Inch Smart TV
- Best Air Fryers with Touch Control
- Best QLED TV Under 65000
- 40 Inch Vs 43 Inch Smart TV
- Best AI Powered Laptops
- 4K Smart TVs Under 40K
- Best i7 Laptops
- Nested Tables For Living Room
- Styling Dining Table Under 15K
- Best Xbox and PS5 for Gaming
- Lip Balms for Dry & Chapped Lips
- Biba Cotton Kurta Sets
- French Connection Watches
- Best Gym Equipments Under 1999
- Latest Anarkali Suits For Wedding
- Best Books on Mahadev
- Multani Mitti Face Pack
- Best Anti Dandruff Shampoo
- Best Portable Projectors