जब भी जरूरत होती है घर के बल्ब बदलने या अलमारी के ऊपर वाले शेल्फ से सामान निकालने की तो ज्यादातर लोग कुर्सी-टेबल का इस्तेमाल करते हैं। ये न तो सुरक्षित होते हैं और कभी-कभी ज्यादा प्रेशर की वजह से टूट भी जाते हैं। लेकिन हर घर की इस समस्या को हल करेगी फोल्डेबल सीढ़ी। ये मजबूत होने के साथ-साथ काफी सुविधाजनक भी होती हैं, जिन पर चढ़कर आसानी से कई सारे काम किए जा सकते हैं। जहां, कुर्सी-टेबल के खिसकने या टूटन के डर बना रहता है, फोल्डेबल लैडर सुरक्षा के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती हैं। इसी के साथ जरूरत न होने पर इन्हें मोड़कर रखाजा सकता है और छोटे व बड़े दोनों तरह के घरों में ये काफी काम आएंगी। इनके साथ पंखे की सफाई से लेकर दिवाली की झालर लगाने जैसे काम बिना किसी परेशानी के हो जाएंगे। डालिए नजर कुछ विकल्पों पर-
पंखे की सफाई से लेकर शेल्फ से सामान निकालने तक का काम करेंगी ये सीढ़ी, आसानी से कर सकते हैं फोल्ड भी
अगर आप अभी भी पंखे की सफाई, बल्ब बदलने या ऊंचाई पर रखी चीजों को निकालने के लिए पुरानी कुर्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार फोल्डेबल सीढ़ी को आजमा कर देखिए। सुरक्षित और सुविधाजनक होने के साथ-साथ ये काफी मजबूत भी होती हैं। ये घर के कई कामों को आसानी से करने में मदद करेंगी और सालों-साल टिकाऊ भी बनी रहेंगी।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Plantex Ladder for Home 6 Steps/Foldable Ladder
घर के लिए क्यों रहेगी अच्छी?
- इस सीढ़ी को 6 स्टेप वाली डिजाइन के साथ तैयार किया गया है जिस वजह से ऊंचाईं पर रखी चीजों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- इसकी खासियत है कि यह सेट करने के बाद अपनी जगह पर टिकी रहेगी, ताकि गिरने का डर नहीं रहेगा।
- वहीं, इसका बढ़िया क्वालिटी वाला बेस फर्श पर स्क्रैच नहीं आने देगा और लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसे घर के एक-से-दूसरे हिस्से में ले जाने में काफी सुविधा रहेगी।
अन्य फीचर
- मजबूत क्रॉस बार सपोर्ट
- रबर ग्रिप
- 7-लेयर वाली ज़ंगरोधी कोटिंग
कमी
- बॉडी में स्क्रैच पड़ेंगे।
01Amazon Basics Clamber - Foldable Step Ladder
घर के लिए क्यों रहेगी अच्छी?
- यह फोल्डेबल सीढ़ी 120 किलोग्राम तक का वजन झेल लेगी और मजबूत मटेरियल से बनी इसके स्टेप्स में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
- इसके स्टेप्स की खास डिजाइन आपको सही ग्रिप देगी जिससे फिसलने का डर नहीं रहेगा।
- इसमें लगा सेफ्टी-क्लच लॉक सही स्थिरता देने का काम करेगा। अगर आप इसमें सबसे ऊपर वाली स्टेप पर भी खड़े होंगे तब भी यह हिलेगी नहीं और बिना किसी डर के काम किया जा सकता है।
अन्य फीचर
- 5 स्टेप
- PVC शूज़
- मजबूत ग्रिप
कमी
- फ्रेम ज्यादा मजबूत नहीं है।
02BonKaso Climb Easy 5 Step Heavy Duty Steel Folding Climbing Ladder for Home
घर के लिए क्यों रहेगी अच्छी?
- चौड़े डिजाइन वाली इस फोल्डेबल सीढ़ी के साथ आपको सही सपोर्ट मिलेगा, जिस वजह से इस पर खड़े होकर काम करने में असुविधा नहीं होगी।
- बिल्ट-इन सेफ्टी लॉक की वजह से इस्तेमाल के दौरान स्टेप्स हिलेंगी नहीं और आपको स्थिरता मिलेगी।
- इसमें ऊपर की तरफ एक होल्डर दिया गया है जिसमें स्क्रू ड्राइवर, हथौड़ा या डस्टर जैसी चीजों को रखा जा सकता है। इस सुविधा की वजह से रिपेयरिंग के दौरान बार-बार टूल्स उठाने के लिए आपको नीचे नहीं उतरना पड़ेगा।
अन्य फीचर
- नॉन-स्लिप रबर बेस
- एलॉय स्टील मटेरियल
- स्पेस-सेविंग डिजाइन
कमी
- वजन ज्यादा है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
03BonKaso Climb Steady Premium Alloy Steel Heavy Duty Multipurpose Foldable 5 Step Ladder
घर के लिए क्यों रहेगी अच्छी?
- चाहे आपको किचन में सफाई करनी हो या बेडरूम में लगे जाले हटाने हों; इस सीढ़ी की लाइटवेट डिजाइन की वजह से आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है।
- फोल्ड होने के बाद यह कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाएगी, ऐसे में यह छोटे घरों में भी इस्तेमाल करने के लिए सही पसंद होगी।
- 5 स्टेप्स वाली यह फोल्डेबल लैडर 3 स्टेप वाले लॉक सिस्टम से लैस है जिसके चलते सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित होगा।
- खिसकने या पलटने की चिंता किए बिना इस पर चढ़कर सफाई व दूसरे काम आसानी से हो जाएंगे।
अन्य फीचर
- 120 किलोग्राम तक की वजन क्षमता
- ऐंटी-स्लिप सपोर्ट हैंडल
- पैनल सपोर्ट
कमी
- मटेरियल ज्यादा मजबूत नहीं है।
04FLIPZON Halo Foldable 6 Step Ladder for Home
घर के लिए क्यों रहेगी अच्छी?
- सेफ्टी बेल्ट से लैस यह फोल्डेबल सीढ़ी इस्तेमाल के दौरान स्थिर रहेगी और खिसकने या अचानक से पलटने की चिंता किए बिना इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके स्टेप्स इतने मजबूत हैं कि चढ़ते या उतरते समय ये हिलेंगे नहीं और 100 किलोग्राम तक का वजन आसानी से संभाल लेंगे।
- नी गार्ड की वजह से आपके पैरों को स्थिरता तो मिलेगी ही साथ-साथ सबसे ऊपर वाले स्टेप पर खड़े होकर काम करने के दौरान गिरने का डर नहीं रहेगा।
अन्य फीचर
- ड्यूअल प्रोटेक्शन
- सेफ्टी बकल
- ऐंटी-स्किड प्लास्टिक
कमी
- स्टेप्स ज्यादा चौड़े नहीं हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- हर घर में फोल्डेबल सीढ़ी होना क्यों जरूरी है?हर घर में एक फोल्डेबल सीढ़ी होना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह बल्ब बदलना, पंखे साफ करना या ऊपरी अलमारी तक पहुंचने जैसे कामों को सुरक्षित और आसान बनाती है। यह बिना किसी अतिरिक्त जगह घेरे आसानी से स्टोररूम या बालकनी में फिट हो जाती है।
- घर के लिए सही फोल्डेबल सीढ़ी कैसे चुनी जा सकती है?घर के लिए सही फोल्डेबल सीढ़ी चुनते समय उसकी ऊंचाई, वजन क्षमता, मटेरीयल और ऐंटी-स्लिप स्टेप्स को ध्यान में रखें। हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से 2-3 फीट ज्यादा ऊंची सीढ़ी चुनें, ताकि अन्य जगहों पर इस्तेमाल करने में भी सुविधा रहे।
- किस मटेरियल से बनी फोल्डेबल सीढ़ी सबसे सुरक्षित होती है?सामान्य और घरेलू इस्तेमाल के लिए एल्युमिनियम सबसे सुरक्षित और मटेरियल माना जाता है क्योंकि यह ज़ंग-रोधी, हल्का और मजबूत होता है। अगर आपको बिजली का काम करने के लिए लैडर की जरूरत है तो फाइबरग्लास सबसे सुरक्षित मटेरियल होगा।
- क्या फोल्डेबल सीढ़ी लाइटवेट होती है?हां ज्यादातर, फोल्डेबल सीढ़ियां लाइटवेट और आसानी से उठाई जाने वाली होती हैं । इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि घर के अलग-अलग हिस्से में लेकर जाने में परेशानी न हो। फोल्ड हो जाने की वजह से ये ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करती हैं।
- क्या फोल्डेबल सीढ़ी को स्टोर करने में असुविधा होती है?नहीं, इनकी सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि स्टोरेज में परेशानी नहीं आती। इन्हें खासतौर पर से कम जगह में आसानी से स्टोर करने के लिए ही डिजाइन किया जाता है। इस्तेमाल के बाद ये मोड़कर कहीं भी रखी जा सकती हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like