किचन में फिसलन की चिंता नहीं! इन वाटरप्रूफ फ्लोर मैट्स से पाएं सुरक्षा और स्टाइल

रसोई में फिसलन से बचने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखाना चाहते हैं तो फ्लोर के लिए चुनिए वॉटरप्रूफ मैट। ये न सिर्फ आपको फर्श पर गिरे हुए तेल और पानी से फिसल कर गिरने से बचाएंगे बल्कि रसोई को साफ-सुथरा व व्यवस्थित भी दिखाएंगे।

वॉटरप्रूफ किचन फ़्लोर मैट
वॉटरप्रूफ किचन फ़्लोर मैट

गृहणियों के लिए रसोई घर का सबसे व्यस्त हिस्सा होता है, जहां रोजाना पानी, तेल और अन्य चीज़ें फर्श पर गिरना आम बात है। इन सब की वजह से कभी-कभी फिसलने का भी डर लगा रहता है। ऐसे में वॉटरप्रूफ फ्लोर मैट, फर्श को सुरक्षित रखने के साथ-साथ किचन में सफाई बनाए रखने में भी मदद करता है। ये Floor Mats पानी को नहीं सोखता, इसलिए इसे साफ करना बेहद आसान होता है। हल्के गीले कपड़े से पोंछने या पानी से धोने पर यह फिर से नया जैसा दिखने लगता है। इसके अलावा यह फर्श पर बेहतर पकड़ बनाए रखता है, जिससे फिसलने का खतरा कम हो जाता है। वहीं, आरामदायक सतह होने के कारण लंबे समय तक रसोई में खड़े होकर काम करने पर पैरों को भी कम थकान महसूस होती है। ये आपको अलग-अलग डिजाइन में भी मिल जाएंगे जो रसोईघर की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Rubber Kitchen Mats,Kitchen Anti-Fatigue Floor Mat

    2 सेट में आने वाला फ्लोर मैट वॉटरप्रूफ है और इसमें नॉन-स्लिप फीचर दिया गया है जिससे यह अपनी जगह से नहीं खिसकता है। यह ग्रे रंग में आता है और नमी को तुरंत सोखने का काम करता है। स्क्रैच रेसिस्टेंट होने की वजह से इसपर खरोंच नहीं पड़ते हैं। 

    क्यों चुनें?

    • रसोई में अक्सर खाना बनाते समय पानी या तेल गिर जाता है जिससे टाइल्स पर फिसलने का खतरा रहता है। ये फ्लोर मैट मजबूत ग्रिप के साथ आत हैं जिससे अपनी जगह से हिलते नहीं है और आप इस पर सुरक्षा के साथ खड़ी रह सकती हैं। 
    • फर्श पर कोई चीज मसाला या तेल अगर गिर जाता है तो वो गंदा हो जाता है जिससे उसकी सफाई में मेहनत लगती है। लेकिन इसे किचन में लगाने से यह चीजों को सोख लेता है और फर्श गंदा होने से बचाता है।
    01
  • TEKCOOL 2 Pcs Kitchen Mats Set

    आरामदायक सपोर्ट वाले इस मैट में गद्देदार मेमोरी फोम लगा हुआ है जिसकी वजह से इसपर लंबे समय तक खड़े रहने पर भी यह परेशानी नहीं देता है। बल्कि घुटनों और तलवों को राहत देने का काम करता है। इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है। 

    क्यों चुनें?

    • भारी बर्तन या चाकू गिरने से किचन की महंगी टाइल्स या लकड़ी का फर्श टूट सकता है या उसमें खरोंच आ सकता है। ऐसे में ये मैट एक सुरक्षा परत की तरह भी काम करते हैं जो इन सब चीजों से फर्श को बचाने में मदद करते हैं। 
    • देखा जाए तो, किचन के सिंक के पास बर्तन धोते समय या खाना बनाते समय पानी फर्श पर गिरना लाजमी है। वॉटरप्रूफ मैट्स पानी को सोखने के बजाय उसे ऊपर ही रोक कर रखते हैं। इससे मैट के नीचे नमी जमा नहीं होती और फर्श सुरक्षित रहता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • proxin Kitchen Mats for Floor

    रबड़ के मटेरियल से बना हुआ यह मैट आकर्षक डिजाइन में बना हुआ है जिसे रसोईघर में लगाने से इसकी सुंदरता भी बढ़ती है। यह फोल्डेबल है यानी इसका उपयोग न होने पर इसे मोड़ कर भी आसानी से रखा जा सकता है जो जगह बचाने में भी मदद करता है।

    क्यों चुनें?

    • चूंकि यह मैट काफी हल्का है इसलिए इसका रखरखाव काफी आसान होता है। साथ ही, इसपर भले ही तेल या चाय-कॉफी भी क्यों न गिर जाए इसे बस एक गीले कपड़े या स्पंज से पोंछकर तुरंत चमकाया जा सकता है।  
    • साधारण कपड़े या जूट के पायदान जब गीले होते हैं, तो वे लंबे समय तक नमी सोखे रखते हैं। इस वजह से उनमें बैक्टीरिया, फंगस और बदबू पैदा होने लगती है। वॉटरप्रूफ मैट्स सूखे रहते हैं, जिससे किचन में हाइजीन बनी रहती है।
    03
  • CANWAY Kitchen Mat Wooden Design

    लकड़ी के डिजाइन में बना हुआ यह फ्लोर मैट 2 पीस में आपको मिल जाएगा जिसे आप पूरे किचन में अपनी सुविधा के अनुसार आराम से लगा सकते हैं। यह वॉटरप्रूफ है और एंटी-स्लिप होने की वजह से अपनी जगह से खिसकते नहीं है। 

    क्यों चुनें?

    • किचन के गीले फर्श पर पैर फिसलने का डर हमेशा बना रहता है, जो कि काफी खतरनाक हो सकता है। लेकिन इसके नीचे की सतह एंटी-स्लिप है और रबर से बनी है। जिससे यह फर्श पर अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं, जिससे आपके फिसलने का खतरा न के बराबर हो जाता है।
    • कपड़े के पायदान बार-बार धोने से फट जाते हैं या उनका रंग उड़ जाता है, जिससे उन्हें हर कुछ महीनों में बदलना पड़ता है। लेकिन यह सालों-साल चलते हैं। यह एक बार का इन्वेस्टमेंट है जो लंबे समय तक आपका साथ निभाता है।
    04
  • ishro home Kitchen mats for KFloor Anti Slip Waterproof

    क्रिस्टल रंग में आने वाला यह मैट आपकी किचन की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करेगा जिससे देखने वाले बस देखते रह जाएंगे। इसके नीचे की सतह रबड़ की बनी हुई है जिससे यह अपनी जगह से फिसलती नहीं है। वहीं इसकी ऊपरी सतह वेलवेट की बनी हुई है जो खड़े रहने पर काफी आराम देती है।

    क्यों चुनें?

    • जब पारंपरिक मैट्स में दूध, दाल या पानी गिरता है और वे ठीक से नहीं सूखते, तो पूरे किचन में एक अजीब सी सीलन भरी बदबू आने लगती है। चूंकि वॉटरप्रूफ मैट्स किसी भी लिक्विड को अपने अंदर नहीं सोखते, इसलिए इनमें से कभी कोई बदबू नहीं आती।
    • इन्हें बिछाने से न सिर्फ किचन साफ रहता है, बल्कि आपके किचन का लुक भी काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लगने लगता है।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वॉटरप्रूफ रसोई फर्श मैट क्या होता है?
    वॉटरप्रूफ किचन फ्लोर मैट एक ऐसा मैट होता है जिसे रसोई के फर्श पर बिछाया जाता है। यह पानी, तेल और अन्य तरल पदार्थों से फर्श की सुरक्षा करने में मदद करता है। साथ ही यह रसोई को साफ और व्यवस्थित बनाए रखने में भी सहायक होता है।
  • क्या यह मैट पानी को सोखता है?
    नहीं, वॉटरप्रूफ मैट पानी को सोखने के बजाय उसकी सतह पर रोकता है। इसलिए इसे साफ करना आसान होता है और यह जल्दी सूख जाता है।
  • क्या इस मैट को साफ करना आसान है?
    आमतौर पर, इसे साफ करना बहुत आसान है। हल्के गीले कपड़े से पोंछकर या पानी से धोकर इसकी सफ़ाई की जा सकती है। नियमित सफ़ाई करने से यह लंबे समय तक नया जैसा दिखाई देता है।
  • क्या यह फिसलने से बचाने में मदद करता है?
    अच्छी गुणवत्ता वाला वॉटरप्रूफ रसोई फर्श मैट फ्लोर पर बेहतर पकड़ बनाए रखता है, जिससे फिसलने की संभावना कम हो जाती है और रसोई में काम करना अधिक सुरक्षित बनता है।
  • क्या इस मैट पर लंबे समय तक खड़े रहना आरामदायक होता है?
    कई वॉटरप्रूफ रसोई मैट नरम और आरामदायक सतह के साथ बनाए जाते हैं। इनका उपयोग करने से लंबे समय तक खड़े होकर काम करने पर पैरों और कमर पर पड़ने वाला दबाव कुछ हद तक कम महसूस हो सकता है।

Loading...

Loading...