बच्चे की देखभाल करने के लिए सफाई का पूरा ख्याल रखना पड़ता है खासकर जब बात आती है दूध की बोतलों की। ऐसे में बेबी बॉटल स्टेरलाइजर हर माता-पिता के काम आएगा। जहां, पानी में बोतलों को उबालने में काफी समय लगता है, यह डिवाइस इस काम को आसानी से फटा-फट करेगा। इसमें न सिर्फ बच्चे की बोतलें पूरी तरह से सुरक्षित बनेंगी, बल्कि उनकी क्वालिटी के खराब होने की चिंता भी नहीं करनी होगी। वहीं, बच्चे के साथ यात्रा करते समय बोतलों को स्टेरलाइज करना एक मुश्किल काम हो जाता है लेकिन इसका छोटासाइज इसे कहीं भी लेकर जाने में काफी सुविधाजनक बनाता है, ताकि सुरक्षा से समझौता न करना पड़े। इस डिवाइस में एक ही बार में काफी सारी बोतलें स्टेरलाइज हो जाएंगी, और आपका समय व मेहनत दोनों बचेंगे।
इन स्टेरलाइजर के साथ बच्चे के दूध की बोतलें बनेंगी साफ व सुरक्षित!
आपके बच्चे के दूध व पानी की बोतलों को पूरी तरह से साफ व सुरक्षित बनाने का काम एक बढ़िया क्वालिटी का स्टेरलाइजर करेगा। इसमें एक ही बार में 4-5 बोतलों को साफ किया जा सकता है और वे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित रहेंगी। इनकी मदद से बोतलों के अलावा टीथर, खिलौनों और ब्रेस्ट पंप को भी किटाणुओं से मुक्त किया जा सकता है।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Chicco 3 in1 Steam Sterilizer
- इस स्टेरलाइजर की खासियत है कि यह समय के साथ-साथ बिजली की भी बचत करने का काम करेगा। इसमें सिर्फ 5 मिनट में बच्चे की बोतलों पर जमे किटाणु व बैक्टेरिया पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। यह काफी छोटी साइज का भी है जिस वजह से इसे यात्रा पर ले जाने में भी परेशानी नहीं होगी।
- बोतलें स्टेरलाइज होने के 24 घंटों बाद तक इस डिवाइस में साफ और सुरक्षित रहेंगी। इस स्टेरलाइजर के अंदर किटाणु प्रवेश नहीं करेंगे, जिससे बोतलें पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।
अन्य खासियतें
- 3-इन-1 एडजेस्टेबल डिजाइन
- ऑटोमैटिक शट-ऑफ
- 6 बोतलों की क्षमता
कमी
- बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
01Philips Avent Sterilizer| Babies Fall Ill Less in Philips Avent Sterilizer
- यह सिर्फ एक बॉटल स्टेरलाइजर नहीं है, बल्कि आपके लिए ऑल-इन वन डिवाइस बनेगा जिसमें बोतलों के साथ-साथ टीथर, ब्रेस्ट पंप, सिपर और अन्य चीजों को भी साफ किया जा सकता है। यह पानी में बॉटल को उबालने से बेहतर सुरक्षा देने का काम करेगा, जिससे बच्चे के स्वास्थ्य पर असर नहीं पड़ेगा।
- यह बोतलों को साफ करने के लिए खतरनाक केमिकल का नहीं बल्कि भाप का इस्तेमाल करता है जिससे न सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित होती है बल्कि बॉटल की भी क्वालिटी खराब नहीं होती। इसमें स्टेरलाइज होने के बाद बोतलों में से किसी तरह की गंध आने की समस्या भी नहीं होगी।
अन्य खासियतें
- मॉड्यूलर डिजाइन
- 24 घंटों तक बोतलों को सुरक्षित रखेगा।
- 10 मिनट स्टेरलाइजशन
कमी
- ऑटो शट-ऑफ अच्छी तरह काम नहीं कर रहा।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
02Fisher-Price Steam Sterilizer for Baby Essentials
- इस स्टेरलाइजर को आप अपनी सुविधा के हिसाब से कैसे भी इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आपको सिर्फ ढक्कन, पैसीफायर या टीथर को साफ करना है तो छोटी बास्केट का इस्तेमाल करिए और बोतलों को स्टेरलाइज करने के लिए बड़े होल्डर का। इसमें हर चीज स्टेरलाइज होने के 12 घंटों बाद तक सुरक्षित बनी रहेगी, जिससे उन्हें बेफिक्र होकर बच्चे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
- अगर कभी इस्तेमाल के दौरान मशीन में पानी खत्म हो जाता है तो यह अपने आप बंद हो जाएगी, जिससे मोटर भी खराब नहीं होगी और बोतलें भी नहीं खराब होंगी।
अन्य खासियतें
- वन डायल कंट्रोल
- 6 बोतलों की क्षमता
- लाइटवेट डिजाइन
कमी
- सफाई करने में असुविधा होगी।
03Mee Mee Advanced 3 in 1 Steam Sterilizer
- यह सिर्फ एक बॉटल स्टेरलाइजर नहीं है, बल्कि इसमें आप बच्चे का खाना और भरी हुई पानी या दूध की बोतलों को लंबे समय तक गर्म रख सकेंगे। इस मल्टीपर्पस डिवाइस के साथ आपकी सुविधा बढ़ेगी और समय की भी बचत होगी। यह मात्र 8-10 मिनट में बोतलों को इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बना देगा और उनपर किसी तरह के किटाणु नहीं रहेंगे।
- यह बोतलों को स्टेरलाइज करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल नहीं करेगा, जिससे वे साफ होने के साथ-साथ सुरक्षित भी बनी रहेंगी और बच्चे के लिए उन्हें आप बेफिक्र होकर इस्तेमाल कर सकेंगे।
अन्य खासियतें
- BPA फ्री मटेरियल
- 3-इन1 पोर्टेबल डिजाइन
- ऑटो-शट ऑफ
कमी
- एक बार में सिर्फ दो ही बोतल फिट होंगी।
04StarAndDaisy Sterilizer for Baby Products
- इस स्टेरलाइजर में एक साथ 5 बोतलों को आसानी से साफ किया जा सकता है, जिस वजह से पूरे दिन या यात्रा के दौरान आपको बार-बार उन्हें स्टेरलाइज नहीं करना पड़ेगा। इससे समय व मेहनत दोनों की बचत होगी और आपकी सुविधा भी बढ़ेगी।
- यह सिर्फ बच्चे की बोतलों को साफ नहीं करेगा बल्कि उन्हें सुखाएगा भी। यह सुविधा बोतलों में नमी जमा होने से रोकेगी और उनकी क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा। इसी के साथ पूरी तरह से सूखी हुई बोतलें दूध पिलाने के लिहाज से ज्यादा सुरक्षित भी होती हैं; खासकर अगर आप बच्चे को फॉर्मुला मिल्क देते हैं तो।
अन्य खासियतें
- 24 घंटों का स्टोरेज मोड
- डिजिटल टच पैनल
- दूध को गर्म रखने की सुविधा
कमी
- बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- आजकल माता-पिता बेबी बॉटल स्टेरलाइजर का इस्तेमाल करना क्यों पसंद करते हैं?आजकल की व्यस्त जीवनशैली के हिसाब से बेबी बॉटल स्टेरलाइजर माता-पिता के लिए एक वरदान बन गया है। ये पारंपरिक तरह से बोतलों को उबालने की जगह उन्हें भाप का इस्तेमाल करके साफ करते हैं, जिससे समय की बचत भी होती है और बेहतर हाईजीन भी बनी रहती है।
- क्या इनमें सिर्फ बोतलों को साफ किया जा सकता है?नहीं, बेबी बेबी बॉटल स्टेरलाइजर का इस्तेमाल बोतलों के अलावा ढक्कन, टीथर, ब्रेस्ट पंस, सिपर और अन्य छोटी-मोटी चीजों को साफ करने के लिहाज से किया जा सकता है। ये किटाणुओं और बैक्टेरिया को हटाते हुए इन्हें बच्चे के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाने का काम करते हैं।
- क्या यात्रा के दौरान बेबी बॉटल स्टेरलाइजर इस्तेमाल किए जा सकते हैं?हां, आजकल ज्यादातर स्टेरलाइजर पोर्टेबल डिजाइन में आते हैं जिस वजह से इन्हें यात्रा के दौरान भी इस्तेमाल करना सुविधाजनक हो जाता है। इनकी मदद से आप कभी भी बच्चे की बोतलों व अन्य चीजों को साफ कर सकेंगे और यात्रा के दौरान भी हाईजीन से समझौता नहीं करना होगा।
- बेबी बॉटल स्टेरलाइजर का चुनाव करने से पहले किन बातों का ख्याल रखना होता है?बेबी बॉटल स्टेरलाइजर का चयन करते समय क्षमता, स्टेरलाइजरशन का समय, ऑटो शट-ऑफ, छोटा डिजाइन, सफाई में आसानी और अपने बजट जैसी चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।
- क्या बॉटल स्टेरलाइजर का इस्तेमाल व रख-रखाव आसान होता है?हां, अधिकतर बॉटल स्टेरलाइजर का इस्तेमाल और रख-रखाव बहुत आसान होता है। ये इस्तेमाल करने में काफी आसान होते हैं। इनके सही रख-रखाव व सफाई के लिए केवल पानी को बदलने और बीच-बीच में हीटिंग प्लेट की सफाई करने की जरूरत होती है।
Loading...
Loading...
You May Also Like