इन बेबी रॉकर को तरह-तरह से किया जा सकता है इस्तेमाल, बच्चे को मिलेगा पूरा आराम!

बच्चे के सोने, खेलने और लेटने के लिए मल्टी-फंक्शन बेबी रॉकर काफी अच्छे रहते हैं। इनमें बच्चे की पूरी सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है और ये तरह-तरह से इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिस वजह से अलग-अलग प्रोडक्ट लेने का खर्चा भी बचता है। नवजातों से लेकर दो साल तक के बच्चों के लिए बेबी रॉकर सही पसंद हो सकते हैं।

मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर
मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आरामदायक तरह से खुशी-खुशी खेले और इसके लिए आधुनिक घरों में मल्टी-फंक्शन बेबी रॉकर को काफी पसंद किया जा रहा है। इनकी खासियत होती है कि एक ही प्रोडक्ट को दो या उससे ज्यादा तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे खर्चा व जगह दोनों की बचत होगी। बढ़िया क्वालिटी वाले बेबी रॉकर में सोते या लेटते समय बच्चे को बिल्कुल गोद जैसा अनुभव मिलेगा और माता-पिता की सहूलियत भी बढ़ती है। सही डिजाइन और मुलायम कुशनिंग वाले बेबी रॉकर में बच्चे की बॉडी को भी पूरा सपोर्ट मिलता है और बेल्ट उसे गिरने से बचाती है। डालिए नजर कुछ विकल्पों पर-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • StarAndDaisy baby rockers for 0 to 2 years, Baby Multi functional rocker

    बच्चे के लिए क्यों रहेगा अच्छा?

    • इस बेबी रॉकर में काफी मजबूत क्वालिटी की सेफ्टी बेल्ट लगी है जो बच्चे को गिरने से बचाएगी। इसकी मदद से बच्चा इस पर सुरक्षित तरह से बैठा रहेगा और झटकों की वजह उसे चोट लगने का भी खतरा नहीं रहेगा। 
    • इस रॉकर में मच्छरदानी भी लगी हुई जो बच्चे को मच्छरों और अन्य कीड़ों से सुरक्षित रखेगी, जो अभी बारिश वाले मौसम में आम बात है। वहीं, इसमें सामने की तरफ लगे तरह-तरह के खिलौनें उसका ध्यान आकर्षित करेंगे और वो खुशी-खुशी खेलेगा। 

    किस तरह से किया जा सकता है इस्तेमाल?

    • बेबी रॉकर
    • बेबी चेयर

    माता-पिता के लिए खास सुविधाएं

    • रिमोट कंट्रोल
    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
    • स्मार्ट टच पैनल

    कमी

    • बिना बिजली के काम नहीं करेगा।
    01
  • R for Rabbit Picaboo Baby Carry Cot, 4 in 1 Multi Purpose Kids Carry Cot, Infant Car Seat, Rocker

    बच्चे के लिए क्यों रहेगा अच्छा?

    • पैडेड सीट वाला यह बेबी रॉकर बच्चे को इस पर लंबे समय तक बैठे या लेटे रहने के बावजूद पूरा आराम देगा। इसमें लगे प्रोटेक्शन विंग्स नवजातों की गर्दन को लचकने से रोकते हुए उसे पूरी सुरक्षा देने का काम करेंगे। इसी के साथ, यह बच्चे की रीढ़ की हड्डी को भी सही सपोर्ट देगा। 
    • इस बेबी रॉकर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी खास डिजाइन जो बच्चे को बिल्कुल गोद में सोने या बैठे रहने का अनुभव देगी, और सुरक्षित व मुलायम मटेरियल उसकी स्किन पर रैशेज नहीं होने देगा। 

    किस तरह से किया जा सकता है इस्तेमाल?

    • बेबी रॉकर
    • कार सीट
    • कैरी कॉट
    • फीडिंग चेयर

    माता-पिता के लिए खास सुविधाएं

    • 4 पोजीशन वाला हैंडल
    • लाइटवेट डिजाइन
    • वॉशेबल कुशन कवर

    कमी

    • कैनोपी लूज है।


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Infantso SLEEP EASE (2-in-1) Baby Swing Cradle / Rocker & Bouncer

    बच्चे के लिए क्यों रहेगा अच्छा?

    • इस बेबी रॉकर में नवजातों से लेकर 1 साल तक की उम्र वाले बच्चे आसानी से सो या खेल सकते हैं। इसमें लगा मजबूत बकल बच्चे को बिना असहज महसूस कराए, उसे सुरक्षित रखेगा और झूलते समय उसके गिरने का खतरा नहीं रहेगा। 
    • वहीं, स्पीकर के साथ बच्चे के लिए तरह-तरह का म्यूजिक बजाया जा सकता है जो उसके मानसिक विकास के लिए भी अच्छा होगा और इसके साथ उसे स्क्रीन देखने की आदत नहीं पड़ेगी। इसी के साथ नेट उसे मच्छरों व सूरज की सीधी रोशनी से भी सुरक्षित रखेगा। 

    किस तरह से किया जा सकता है इस्तेमाल?

    • स्विंग क्रैडल
    • रॉकर/बाउंसर

    माता-पिता के लिए खास सुविधाएं

    • टाइमर
    • होल्ड ऐंड फोल्ड डिजाइन
    • 5 स्विंग स्पीड

    कमी

    • पावर कॉर्ड छोटी है।
    03
  • Baybee 8 in 1 Rocker for Babies ?

    बच्चे के लिए क्यों रहेगा अच्छा?

    • सुरक्षा के लिहाज से इस बेबी रॉकर में एक नहीं तीन पॉइंट सेफ्टी हार्नेस दी गई। यह बच्चे के पूरे शरीर को सपोर्ट देते हुए उसे इस पर सुरक्षित तरह से बैठे रहने में मदद करेगी। अगर कभी आपकी नजर हटती भी है तो बच्चे के गिरने की चिंता नहीं रहेगी।
    • फिर चाहे उसकी पीठ हो या गर्दन; इस बेबी रॉकर में बच्चे के शरीर के किसी भी हिस्से पर ज़ोर नहीं पड़ेगा, जिसके चलते उसे दर्द या असहजता महसूस नहीं होगी। यह उसकी नाजुक त्वचा का भी खास ख्याल रखेगा और मुलायम सतह उसे आरामदायक एहसास देगी। 

    किस तरह से किया जा सकता है इस्तेमाल?

    • बेबी रॉकर
    • बाउंसर सीट
    • पुश वॉकर
    • राइड-ऑन-टॉय
    • प्ले जिम
    • फीडिंग चेयर
    • रॉकिंग राइडर
    • ऐक्टिविटी सेंटर

    माता-पिता के लिए खास सुविधाएं

    • फीडिंग ट्रे
    • टूल-फ्री इंस्टॉलेशन
    • व्हील्स की सुविधा

    कमी

    • ऑटोमैटिक स्विंग नहीं है।
    04
  • INFANTSO Baby Rocker & Bouncer

    बच्चे के लिए क्यों रहेगा अच्छा?

    • मजबूत मेटल फ्रेम से बना यह बेबी रॉकर बच्चे को सुरक्षित तरह से झूलने की सुविधा देगा और और इसके टूटने की चिंता नहीं रहेगी। इसमें लगा वाइब्रेशन बॉक्स बच्चे को शांत रखने में मदद करेगा और उसे हमेशा ऐसा महसूस होगा कि कोई उसके पास है। यह बच्चे को बिल्कुल मां की गोद जैसा एहसास देगा और सोते समय झटके नहीं लगेंगे।
    • 2 साल तक का बच्चा इस बेबी रॉकर में आसानी से खेल सकता है और इसमें लगे तरह-तरह के आकर्षक खिलौनें उसके खेलने के लिए काफी अच्छे रहेंगे। इसमें बच्चे के पसंदीदा खिलौनें व झुंझने आसानी से टांगे जा सकते हैं ताकि वो बिना किसी परेशानी के उनसे खेल सके। 

    किस तरह से किया जा सकता है इस्तेमाल?

    • बेबी रॉकर
    • बेबी चेयर

    माता-पिता के लिए खास सुविधाएं

    • फोल्डेबल स्टैंड
    • वॉशेबल सीट पैड
    • लाइटवेट डिजाइन

    कमी

    • कुशन की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर क्या होता है?
    मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर एक एक तरह का झूला होता है, जो बच्चे को सुलाने, खिलाने और खेलने के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें वाइब्रेशन, म्यूजिक, खिलौने और एडजस्टेबल सीट जैसे फीचर्स होते हैं। इसे तरह-तरह से इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
  • क्या मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर बच्चे के लिए सुरक्षित होते हैं?
    हां, सही इस्तेमाल और देख-रेख में ये सुरक्षित हैं। लेकिन बच्चे को इसमें अकेला न छोड़ें, बेल्ट हमेशा बांधें और इसे केवल समतल सतह पर ही रखें ताकि पलटने का खतरा न हो।
  • किस उम्र तक के बच्चे के लिए मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर सही होता है?
    मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर आमतौर पर नवजात शिशु से लेकर लगभग 2 से 3 साल तक के बच्चों के लिए सही होता है। हालांकि,बच्चे के वजन के हिसाब से यह कम ज्यादा भी हो सकती है।
  • किस मटेरियल से बने मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर सबसे अच्छे होते हैं?
    मजबूत एल्युमिनियम या लाइटवेट स्टील फ्रेम वाले बेबी रॉकर सबसे अच्छे और टिकाऊ होते हैं। इसके अलावा, बच्चे की त्वचा की सुरक्षा के लिए सीट का कपड़ा कॉटन, केमिकल-फ्री और आसानी से साफ हो जाने वाला होना चाहिए।
  • मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर किस रेंज में मिल जाएंगे?
    मल्टीफंक्शन बेबी रॉकर की कीमत डिजाइन और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर ₹2,000 से ₹10,000 की रेंज में मिल जाते हैं। बेसिक मॉडल ₹2,000 से ₹4,000 तक आते हैं, जबकि ऑटोमैटिक स्विंग, ब्लूटूथ और रिमोट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स वाले ब्रांडेड मॉडल ₹5,000 से ऊपर की रेंज में मिलते हैं।

Loading...

Loading...