Amazon Prime Day Sale 2026 में बिजनेस अकाउंट वालों की भी होगी मौज, 4-6 जुलाई तक मिलेंगे खास ऑफर्स

Amazon Prime Day Sale: 2026 में अमेजन प्राइम डे सेल भारत में अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाने वाली है और 4-6 जुलाई तक यह लाइव रहेगी। इसमें अलग-अलग कैटेग्री के प्रोडक्ट्स के साथ थोक खरिदारों और छोटे व मीडियम बिजनेस ब्रांड्स पर भी बढ़िया छूट मिलेगी। इसी के साथ तमाम कार्ड ऑफर, आसान रिटर्न और नो कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी जारी रहेंगी। जानिए इनके बारे में विस्तार से।

Amazon Prime Day Sale 2026 में बिजनेस अकाउंट पर मिलेंगे खास ऑफर
Amazon Prime Day Sale 2026 में बिजनेस अकाउंट पर मिलेंगे खास ऑफर

Amazon Prime Day 2026 इंडिया में 4-6 जुलाई तक लाइव रहने वाली है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी, डेकॉर, बुक्स और टॉय समेत कई कैटेग्री पर बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा। प्राइम डे सेल इसबार भारत में अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रही है जिसके तहत कई सारे खास ऑफर भी आपको देखने मिलेंगे। वहीं, अमेजन पर रजिस्टर्ड छोटे व मीडियम बिजनेस ब्रांड पर प्राइम डे सेल 2026 में कई खास ऑफर्स देखने मिलेंगे। इस पूरी कैटेग्री पर ही आपको 70% तक का डिस्काउंट मिलेगा जिसके तहत 5,000+ प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इसी के साथ अगर आपको अपने बिजनेस सेटअप या ऑफिस के लिए थोक में खरिदारी करनी है तो अमेजन बिजनेस अकाउंट के तहत 80% तक की छूट मिलेगी। ध्यान रहे कि यह सेल सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए है और नॉन-प्राइम मेंबर्स इसके तहत डिस्काउंट का फायदा नहीं उठा सकते। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

2026 की अमेजन प्राइम डे सेल में अमेजन बिजनेस अकाउंट के तहत मिलने वाले ऑफर

अगर आपको अपने बिजनेस सेटअप के लिए या ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स को होलसेल (थोक) में लेना है तो अमेजन के बिजनेस अकाउंट के तहत अच्छे ऑफर देखने मिलेंगे। 

  • बिजनेस अकाउंट से शॉपिंग करने पर Amazon Prime Day Sale 2026 में 80% तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
  • इसके अलावा 10% तक का कैशबैक, बल्क डिस्काउंट, और 18% तक के GST क्रेडिट का भी फायदा उठाया जा सकता है।
  • बिजनेस अकाउंट के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक, लैपटॉप पर 45% तक, स्टेशनरी सप्लाई पर 40% तक, इंडस्ट्रियल सप्लाई पर 50% तक, किचन एप्लाइंसेस पर 50% तक, किचन व डाइनिंग पर 45% तक, होम एप्लाइंसेस पर 65% तक और ऑफिस एसेंशियल पर 50% तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
  • बिजनेस अकाउंट को प्राइम डे सेल के तहत ₹60,000 तक का क्रेडिट भी मिल सकता है, जिसके साथ बाद में किस्तों पर भुगतान किया जा सकता है।

छोटे व मीडियम बिजनेस पर अमेजन प्राइम डे सेल 2026 में मिलने वाले ऑफर

  • Amazon Prime Day 2026 में छोटे व मीडियम बिजनेस ब्रांड की पूरी कैटेग्री पर ही 70% तक की छूट मिल रही है। इसमें होम डेकॉर, बेडशीट, लाइट व लैंप, स्टोरेज ऑर्गनाइजर, लॉन व गार्डेन, डिनरवेयर, किचन असेंशियल और कुशन जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। 
  • इसके अलावा फैशन, ब्यूटी और फूड आइटम्स जैसे प्रोडक्ट के छोटे व मीडियम ब्रांड पर भी इस सेल में डिस्काउंट मिलेगा। 
  • अगर आप भुगतान करने के लिए SBI या AXIS BANK क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 
  • Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक और अमेजन पे UPI से पेमेंट करने पर 5% तक का सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा।
  • अगर आपको एकबार में पूरा पेमेंट नहीं करना है तो अमेजन पे लेटर का इस्तेमाल करके आप तीन महीनों की आसान किस्तों में भुगतान किया जा सकता है और इसपर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा।
  • इसी के साथ ‘Buy more save more deals’, सेम डे डिलिवरी, आसान रिटर्न और कैश ऑन डिलिवरी जैसी सुविधाएं भी प्राइम डे सेल 2026 में जारी रहेंगी।

अमेजन बिजनेस पर कैसे करें रेजिस्टर?

  • स्टेप 1: Amazon पर बिजनेस वाले सेक्शन में जाने के बाद आपको सबसे पहले ई-मेड आईडी डालनी है जिसके तहत आपको रजिस्टर करना है।
  • स्टेप 2: नाम डालकर पासवर्ड सेट करना है।
  • स्टेप 3: मोबाइल नंबर, GST नंबर, बिजनेस लाइसेंस प्रकार और बिजनेस का नाम डालना है।
  • स्टेप 4: ऑफिस का पता, नंबर और अन्य जरूरी जानकारी देनी है।
  • स्टेप 5: क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करने के बाद पहले अकाउंट वेरिफाय होगा और उसके बाद अमेजन बिजनेस अकाउंट बन जाएगा।

नोट: ये सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सेल लाइव होन के बाद सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद ही शॉपिंग करें।

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में इस साल प्राइम डे सेल कब लाइव होगी?
    अमेजन प्राइम डे सेल 2026 की यह भारत में 10वीं एनिवर्सरी है और इसका आयोजन 4-6 जुलाई को होगा। यह सेल सिर्फ प्राइम सदस्यों के लिए आयोजित होगी और इसके तहत अलग-अलग कैटेग्री के प्रोडक्ट्स पर बढ़िया डिस्काउंट देखने मिलेगा। अगर आपके पास अमेजन प्राइम की मेंबर्शिप नहीं है तो इसके लिए अलग-अलग प्लान आपको देखने मिलेंगे।
  • क्या किसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इस सेल में खास ऑफर हैं?
    अगर आप प्राइम डे सेल 2026 में पेमेंट करने के लिए SBI या AXIS BANK क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक और अमेजन पे UPI से पेमेंट करने पर 5% तक का सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा।
  • क्या अमेजन प्राइम डे सेल 2026 में छोटे व मीडियम बिजनेस ब्रांड्स पर कोई खास ऑफर है?
    हां, 2026 की अमेजन प्राइम डे सेल छोटे व मीडियम बिजनेस की पूरी कैटेग्री पर 70% तक का डिस्काउंट देखने मिलेगा जिसके तहत 5,000+ लॉन्च प्रोडक्ट्स शामिल हैं। वहीं, अगर आपको अपने बिजनेस के लिए थोक में चीजें लेनी हैं तो बिजनेस अकाउंट के तहत 80% तक की छूट मिलेगी।

Loading...

Loading...