जहां कई जगह फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल का चर्चा देखने को मिल रहा है, तो वहीं अमेजन भी इस मामले में पीछे नहीं है। अमेजन का ग्रेट इंडियल फेस्टिवल साल की सबसे बड़ी सेल होती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घरेलू उपकरणों, फैशन, ब्यूटी जैसी तमाम श्रेणियों के उत्पादों पर बेहतरीन डील्स और ऑफर्स मिलते हैं। अमेजन अपनी यह सेल हर साल दिवाली से पहले लाता है, जहां उपयोगतकर्ताओं को एक से बढ़कर एक ऑफर्स मिलते हैं। अगर बात करें इस साल के Amazon Great Indian Festival 2025 की तो, वह भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। हालांकी, अभी तक इसकी तारीखों को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अमेजन द्वारा जारी किए गए एक पेज पर सेल को लेकर ‘Coming Soon’ लिखा हुआ देखा जा सकता है। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है, कि यह सितंबर के महीने में शुरू हो सकती है। अब ऐसे में अगर आपको भी नया टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन या फिर कुछ अन्य सामान लेना है, तो आप इसके अनुमानित ऑफर्स और डील्स की जानकारी यहां देख सकते हैं।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025 से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
किन प्रोडक्ट्स पर सेल में मिल सकेगी छूट?
अगर पिछले साल की अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल पर गौर करें, तो उस दौरान ग्राहकों को कई छोटे-बड़े उत्पादों पर बेहतरीन छूट का लाभ मिला था। ऐसे में आपको इस साल भी कई श्रेणियों पर शानदार छूट का लाभ मिल सकता है-
- इलेक्ट्रॉनिक्स की कैटेग्री में आपको स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप से लेकर के स्मार्टवॉच, साउंडबार, होम थिएटर, टैबलेट, हेडफोन्स, मॉनिटर्स, गेमिंग कंसोल्स, प्रिंटर, प्रोडक्टर जैसे तमाम उत्पाद पर छूट का लाभ मिलने की उम्मीद है।
- घरेलू उपकरणों में शामिल रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्यूरीफायर, एयर कंडीशनर, वॉटर हीटर, डिशवॉशर, एयर कूलर, किचन चिमनी, इंडक्शन कुकटॉप, माइक्रोवेव-अवन जैसे अन्य चीजों पर आपको छूट मिल सकती है।
- फैशन प्रेमियों के लिए भी इस सेल के दौरान, कपड़े, फुटवियर्स, ज्वेलरी, एक्सेसरीज, चश्मे, घड़ियां, जूते, सर्दियों के कपड़े बढ़िया ऑफर्स और छूट के साथ मिल सकते हैं।
- इसके अलावा आपको घर की सजावट और फर्नीचर से जुड़ा सामान भी इस सेल के दौरान छूट के साथ मिल सकता है। इसमें आप सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल, ड्रेसिंग टेबल, गद्दे, अलमारियां, दीवाली की सजावट का सामान आदि ले सकते हैं।
- वहीं, इस अमेजन सेल में अन्य चीजें जैसे कि बच्चों के खिलौने, स्टेशनरी, ब्यूटी उत्पाद, किराना का सामान व अन्य रोजमर्रा की चीजें भी छूट के साथ मिल सकती हैं।
टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन पर क्या डील्स मिल सकती हैं?
अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर करीब 80% तक की छूट मिलने की उम्मीद है। पिछले साल भी इस श्रेणी के उत्पादों पर 40%-75% तक की छूट मिली थी। ऐसे में इस साल अगर आपको नया फोन, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट जैसी चीजें लेनी है, तो आप कुछ दिन अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का इंतजार कर सकते हैं। स्मार्टफोन की बात करें, तो कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सेल के दौरान आपको iPhone 14, 15 और 16 के साथ ही Apple के अन्य प्रोडक्ट्स पर भी बढ़िया डील्स मिल सकती हैं-
प्रोडक्ट्स |
छूट |
अन्य |
स्मार्टफोन |
40% तक |
24 महीने तक की नो कॉस्ट EMI |
टेलीविजन |
65% तक |
टॉप ब्रांड्स के नए लॉन्च हुए मॉडल्स |
हेडफोन्स/ईयरबड्स |
75% तक |
₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट |
लैपटॉप |
40% तक |
₹25,000 तक के एक्सचेंज ऑफर्स |
टैबलेट |
60% तक |
₹9,999 तक से शुरू |
साउंडबार/स्पीकर्स/होम थिएटर्स |
60% तक |
कूपन डिस्काउंट्स |
स्मार्टवॉच |
50% तक |
प्रीमियम ब्रांड्स के विकल्प |
होम अप्लाइंसेस पर क्या ऑफर्स मिल सकते हैं?
अमेजन पर जल्द शुरू होने वाले Great Indian Festival 2025 के दौरान आपको घरेलू उपकरणों पर भी काफी बढ़िया डील्स मिलने की उम्मीद है। अगर, पिछले साल मिले ऑफर्स की बात करें तो इस श्रेणी में 75% तक की छूट मिली थी। ऐसे में इसबार भी आपको होम, किचन और आउटडोर आइटम पर 80% तक की छूट मिल सकती है। आप इस सेल के दौरान मशहूर ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर को आधे से भी कम दाम पर ले सकते हैं। वहीं, आपको इसमें एक्सचेंज, नो कॉस्ट ईएमआई, कूपन डिस्काउंट के साथ ही बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिल सकता है-
प्रोडक्ट्स |
ब्रांड्स |
ऑफर्स |
वॉशिंग मशीन |
एलजी, सैमसंग, बॉश, IFB, गोदरेज, व्हर्लपूल अन्य |
75% तक छूट, कैशबैक, नो कॉस्ट EMI |
रेफ्रिजरेटर |
हायर, सैमसंग, LG, गोदरेज, व्हर्लपूल, वोल्टास बेको अन्य |
24 महीने तक की नो कॉस्ट EMI, ₹20,000 तक के एक्सचेंज ऑफर्स |
एयर कंडीशनर |
डाइकिन, वोल्टास, कैरियर, हायर, एलजी, ब्लू स्टार अन्य |
70-75% तक की छूट, बैंक कार्ड डिस्काउंट, ब्रांड द्वारा इंस्टॉलेशन |
वॉटर हीटर |
हैवल्स, AO स्मिथ, ओरिएंट, बजाज, क्रॉम्पटन, वी-गार्ड अन्य |
एक्सचेंज ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट, EMI की सुविधा |
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 के दौरान मिलेंगे ये खास ऑफर्स
अमेजन द्वारा जारी किए गए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के पेज पर कुछ खास ऑफर्स से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। आपको इसबार सेल में पहले ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी के साथ ही पे ऑन डिलीवरी और आसान रिटर्न की सुविधा मिल सकती है। बता दें कि अमेजन के Prime Members इस सेल का लाभ बाकियों से 24 घंटे पहले ही ले पाएंगे, यानी कि जहां प्राइम सदस्य सेल शुरू होने के 24 घंटे पहले से ही ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, सेल के दौरान आपको SBI क्रेडिट कार्ड और SBI कार्ड पर भी करीब 10% तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इसके साथ ही इन कार्ड पर आपको आसान EMI का लाभ भी मिल सकता है। अमेजन के पेज पर जारी की गई अन्य डील्स कुछ इस प्रकार से हैं-
- ट्रेंडिंग डील्स
- 8PM डील्स
- ब्लॉकबस्टर डील्स
- ब्लॉकबस्ट डील्स विद एक्सचेंज
- टॉप 100 डील्स
iPhone 17 लॉन्च: अमेजन या फ्लिपकार्ट कहां रहेगा उपलब्ध?
9 सितंबर को iPhone 17 भारत में लॉन्च होने जा रहा है। ऐसे में हर कोई इस बात की उलझन में है, कि यह फोन सबसे पहले अमेजन या फ्लिपकार्ट में से कहां उपलब्ध होगा? आपको बता दें कि, हाल ही में Flipkart के एक विज्ञापन में iPhone 17 की झलक देखने को मिली है। ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं, कि Big Billion Days के दौरान आपको इस फोन पर भी बढ़िया छूट का लाभ मिल सकता है। मगर, यह अमेजन या फ्लिपकार्ट में से कहां पर पहले उपलब्ध होगा, इस बात की कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है। हालांकी, आपको बता दें कि iPhone 17 के लॉन्च के चलते iPhone 16 और 15 के दाम दोनों ही वेबसाइट पर गिरते हुए देखे जा सकते हैं।
फिलहाल, अमेजन ग्रेट इंडियल फेस्टिवल सेल 2025 शुरू होने से पहले आप यहां कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स देख सकते हैं, जो सेल के दौरान बेहतरीन छूट के साथ मिलने की उम्मीद है-