बागवानी का चढ़ा है नया शौक? ये 10 जरूरी Gardening Tools अपना बगीचा लगाने के आएंगे काम!

अपना बगीचा लगाने के लिए खुरपी, ग्लवस, प्लांट कटर, हैंड कल्टीवेटर और स्प्रे बॉटल जैसी 10 चीजें हर किसी के काम आएंगी। इनकी मदद से पौधे लगाने, गार्डन की सफाई करने और पूरी देखभाल का काम आसान बनेगा। नौसिखियों के लिए भी ये काफी मददगार होंगे और बगीचे को मनचाहा रूप देने में सुविधा होगी।

शुरूआती लोगों के लिए 10 जरूरी गार्डनिंग टूल्स
शुरूआती लोगों के लिए 10 जरूरी गार्डनिंग टूल्स

अगर आपको भी नया-नया बागवानी का शौक चढ़ा है और घर में एक प्यारा सा बगीचा लगाने की इच्छा है तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। जी हां! अपना गार्डन लगाने के लिए आपको भारी-भरकम नहीं बल्कि कुछ सामान्य टूल्स की जरूरत होगी जिनकी मदद से पौधे लगाना, उनकी देखभाल करना और गार्डन की सफाई करना आसान हो जाएगा। ये 10 Gardening Tools न सिर्फ आपके बागवानी के सफर को आसान बनाएंगे बल्कि इनके साथ पौधों की भी बेहतर देखभाल होगी। ये आपके हरे-भरे बगीचे को सेटअप करने के सफर को आसान बनाएंगे। 

 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Kraft Seeds Garden Trowel

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    बगीचा लगाने के लिए हर किसी को एक अच्छी सी खुरपी की जरूरत होती ही है। फिर चाहे बालकनी में अपना सेटअप करना हो या किसी खुली जगह में; इसकी मदद से क्यारी व गमले की मिट्टी को अच्छी तरह से खोदा जा सकता है। इसके साथ पौधों को जरूरत पड़ने पर सावधानी से निकालने में भी सुविधा होगी और उन्हें संभालने के लिए अच्छी ग्रिप मिलेगी। खुरपी पौधों की जड़ों को नुकासन पहुंचाए बिना उन्हें लगाने का काम आसान बनाएगी। Trowel की मदद से खाद व मिट्टी को आसानी से मिक्स भी किया जा सकता है।

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • मेटल मटेरियल से बना होने की वजह से लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा।
    • प्लास्टिक का हैंडल सही ग्रिप देने का काम करेगा और इस्तेमाल के दौरान हाथ से फिसलेगा नहीं।
    • इसके ब्लेड में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा।
    01
  • Kraft Seeds Plant Cutter for Garden

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    पौधों की छटाई करने के लिए एक अच्छा सा कटर शुरूआती लोगों के लिए काफी जरूरी होती है। इसकी मदद से आप हर पौधे के मनचाहा आकार दे सकेंगे और पत्तियों को भी काटना आसान बनेगा। अगर कभी पौधों में आए फूल को हटाना हो या मुरझाई पत्तियों को हटना हो तो यह टूल काफी काम आएगा। अगर आपने किचन गार्डन लगाया है तो तरह-तरह के हर्ब को तोड़ने के लिए इसकी सहायता ली जा सकती है। वहीं, ये हाथों को भी सुरक्षित रखेंगे और कटाई करते समय काटे चुभने की समस्या कम रहेगी।

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • इसके स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ब्लेड काफी धारदार हैं जिस वजह से एक ही बार में सही कटाई सुनिश्चित होगी।
    • सेफ्टी लॉक सुविधा से इसे इस्तेमाल करने के दौरान हाथ नहीं कटेगा और इसे स्टोर करने में भी सुविधा रहेगी।
    • लाइटवेट होने की वजह हाथों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ेगा और इसकी सफाई करने में भी परेशानी नहीं होगी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Kraft Seeds Hand Cultivato

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    अपना नया गार्डन लगाने के लिए एक अच्छा सा हैंड कल्टीवेटर भी काफी जरूरी माना जाता है क्योंकि यह सख्त मिट्टी को तोड़ने के काम को आसान बनाता है। इसकी मदद से मिट्टी में बीजों को आसानी से मिक्स करने की सुविधा मिलेगी। अगर कभी क्यारी में खाद या कॉम्पोस्ट को अच्छी तरह से मिलाने की जरूरत होगी तो हैंड कल्टीवेटर की मदद ली जा सकती है। बालकनी के गार्डन के लिए ये काफी कॉम्पैक्ट टूल रहेगा। खर-पतवार को हाथों से हटाने से बेहतर होगा कि इस टूल का इस्तेमाल किया जाए।

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • मेटल से बना होने की वजह से यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा।
    • ट्रिपल ब्लेड वाली डिजाइन की वजह से मिट्टी को अच्छी तरह से खोदने में काफी मदद मिलेगी।
    • नुकिले कोनें सख्त या जमी हुई मिट्टी को भी बढ़िया तरह से खोदने का काम करेंगे, जिससे ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
    03
  • Kraft Seeds Hand Weeder

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    खर-पतवार हर बगीचे को काफी नुकसान पहुंचाते हैं और अगर इन्हें सही तरह से न हटाया जाए तो पौधे सड़ जाते हैं, लेकिन इस काम को हैंड वीडर की मदद से आसानी से किया जा सकता है। भारी-भरकम उपकरणों के विपरीत शुरूआती लोगों के लिए यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला उपकरण ज्यादा उपयोगी होगा। ये वीड को जड़ से हटाने में मदद करेगा और मिट्टी को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा। पूरे पौधे को नुकसान पहुंचाए बिना आप इसकी मदद से सीधा उस हिस्से को हटा सकेंगे जिसमें खर-पतवार लगी है। यह छोटे पौधों की देखभाल में सबसे ज्यादा काम आता है।

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • वी-शेप वाली डिजाइन की वजह से सीधा जड़ को साफ करने में मदद मिलेगी और हाथों से कम मेहनत करनी होगी।
    • मजबूत क्वालिटी का हैंडल आसानी से टूटेगा नहीं और साथ ही सही पकड़ देते हुए हाथों से फिसलने से बचेगा।
    • हल्की डिजाइन की वजह से इसे इस्तेमाल करने में सुविधा होगी और कलाई पर भी ज़ोर नहीं पड़ेगा।
    04
  • BOSCO Small Multi-Purpose Shove

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    अगर आप छत या आंगन जैसी बड़ी जगह में बगीचा लगाने की सोच रहे हैं तो फावड़ा काफी काम आएगा। इसकी मदद से बड़े गड्ढे खोदने में आसानी होगी और अगर आपको खुली जगह में क्यारी या प्लांट बेड सेट करना है तो इसकी मदद ली जा सकती है। इसके साथ मिट्टी को अंदर तक खोदने में सुविधा होगी और यह बगीचे में इधर-उधर पड़ी पत्तियों व अतिरिक्त मिट्टी को भी साफ किया जा सकता है। आप फावड़े के बड़े व फ्लैट बेस पर पौधों को रखकर आसानी से ट्रांस्फर भी कर सकेंगे।

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • हाई क्वालिटी मटेरियल से बना यह फावड़ा आसानी से मौसम की मार से खराब नहीं होगा और इसमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी।
    • मीडियम लंबाई वाला इसका मजबूत हैंडल सही कंट्रोल व ग्रिप देने का काम करेगा, जिस वजह से इसे इस्तेमाल करने में सुविधा होगी।
    • इस्तेमाल के दौरान इसके हाथ से स्लिप होने की चिंता नहीं करनी होगी।
    05
  • Kraft Seeds Hedge Shears 1Pc Metal with Wooden Handle

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    चाहे घास काटनी हो या पेड़ों की पत्तियां यह टूल शुरूआती लोगों के काफी काम आएगा। खुली जगहों पर अगर आपको बगीचा लगाना है तो वहां अनचाही घास अक्सर उग आती है, जिसे काटना एक मुश्किल काम होता है। इस काम को आसान बनाने के लिए और बड़े पेड़ों को मनचाहा व सही आकार देन के लिए इसकी मदद ली जा सकती है। इस्तेमाल में भी यह बेहद आसान है और बिल्कुल कैंची की तरह इसे कंट्रोल करना होगा। अगर कभी किसी छोटे पेड़ की टहनी काटने की भी जरूरत हो तो यह टूल इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • इसका लकड़ी से बना हैंडल लंबी मजबूती सुनिश्चित करेगा और इस्तेमाल के दौरान आपको भी सहजता महसूस होगी। लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बावजूद हाथों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ेगा।
    • बड़ी साइज की वजह से ज्यादा मात्रा में घास या पत्तियां कटाने का भी काम काफी आसान रहेगा।
    • एलॉय स्टील मटेरियल से बने इसके ब्लेड लंबे समय तक धारदार बने रहेंगे। 
    06
  • Ugaoo 5 Litre Large Plant Watering Can for Garden

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    गार्डन का रखरखाव और पौधों की सही ग्रोथ के लिए उन्हें पानी देना काफी जरूरी होता है, जिसके लिए एक वॉटरिंग कैन काफी काम आएगा। यह पानी को बर्बाद होने से बचाएगा और आप सही मात्रा में पौधों को हाइड्रेशन देने का काम आसानी से कर सकेंगे। फिर चाहे आपका गार्डन बालकनी में हो, छत पर या आंगन में; वॉटरिंग कैन में पानी भरकर कहीं भी लेकर जाना आसान रहेगा। 

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • 5 लीटर वाले इस वॉटरिंग कैन के साथ एकबार में कई सारे पौधों को पानी दिया जा सकता है।
    • मजबूत प्लास्टिक बेस इसे सही स्थिरता देने का काम करेगा और लाइटवेट होने की वजह से हाथ में उठाने में परेशानी नहीं होगी।
    • यह धूप की हानिकारक किरणों और मौसम की मार से आसानी से खराब नहीं होग और इसका रंग भी फीका नहीं पड़ेगा।
    07
  • Garbnoire 5 Meter 0.5 Inch PVC Heavy Duty Garden Pipe

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    छत या खुली जगह में बने गार्डन में वॉटरिंग कैन कभी-कभी छोटा पड़ जाता है ऐसे में एक पाइप ही सबसे ज्यादा काम आती है। इसके साथ क्यारियों और पड़ों की जड़ो को पानी देना काफी आसन बन जाता है और भारी बाल्टी या कंटेनर उठाने की मेहनत नहीं करनी पड़ती। अगर पाइप में नॉजल लगा है तो आप पानी के प्रेशर को जरूरत के हिसाब से आसानी कम-ज्यादा भी कर सकेंगे। इसके साथ उन कोनों में भी पानी डाला जा सकता है जहां हाथ या वॉटर कैन इस्तेमाल करने में असुविधा होती है। 

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • 5 मीटर की यह पाइप मीडियम साइज के खुल बगीचों में इस्तेमाल करने के काफी काम आएगी। 
    • लीकप्रूफ क्वालिटी का होने की वजह से पानी का रिसाव आसानी से नहीं होगा और इससे बर्बादी नहीं होगी।
    • इसके नॉजल को आसानी से 360 डिग्री तक घुमकार जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। 
    08
  • Robustt Heavy Duty Rubber Hand gloves

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    बागवानी करते समय हाथ सबसे ज्यादा गंदे होते हैं, जिस वजह से हर किसी के लिए गार्डनिंग ग्लव्स काफी जरूरी बन जाते हैं। इन्हें पहनने से हाथों पर मिट्टी नहीं लगेगी और साथ-साथ उसमे मौजूद कीड़ों के काटने का खतरा भी कम रहेगा। खाद या किसी केमिकल का इस्तेमाल करते हुए हाथों पर रिएक्शन होने का भी खतरा रहता है, जिससे गल्व्स की मदद से कम किया जा सकता है। कई बार पौधों में मौजूद काटों या किसी टूल का इस्तेमाल करते समय उंगली कट जाती है, लेकिन अगर ग्ल्वस पहनकर गार्डन में काम होगा तो इन सभी दिक्कतों से भी बचा जा सकता है।

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • स्ट्रेचेबल होने की वजह से ये लगभग हर साइज के हाथ पर आसानी से फिट हो जाएंगे।
    • इन्हें पहनकर गिली व सूखी दोनों तरह की मिट्टी के साथ काम किया जा सकता है और ये त्वचा का ख्याल रखेंगे।
    • इस्तेमाल के बाद पानी व साबुन से ये आसानी से साफ हो जाएंगे और हाईजीन बनी रहेगी।
    09
  • TrustBasket Pressure Sprayer

    शुरूआती लोगों के लिए क्यों है जरूरी?

    कई बार ऐसा होता है कि पौधों को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और ऐसे में हल्का सा पानी छिड़कने या सिर्फ मिट्टी को गीला करने के लिए स्प्रे बॉटल काफी काम आती है। इसकी मदद से सिर्फ पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर या अन्य गीले पोषक तत्वों को भी डाला जा सकता है। यह पत्तियों व फूलों पर जमी धूल को हटाने में भी मदद करता है और छोटे या किचन गार्डन में इस्तेमाल करने के लिए काफी काम आता है।

    इस प्रोडक्ट की खासियतें

    • 2 लीटर क्षमता की वजह से इसे बार-बार भरने की जरूरत नहीं होगी और आप एक ही बार में काफी सारे पौधों पर लिक्विड का छिड़काव कर पाएंगे।
    • तांबे से बना इसका नॉजल ज़ंग के चलते आसानी से खराब नहीं होगा और इसकी क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहेगी।
    • आप जरूरत के हिसाब से स्प्रे के प्रेशर को आसानी से कम-ज्यादा कर पाएंगे और पानी का लेवल भी बाहर से ही दिखता रहेगा।
    10

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर  

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • शुरुआती लोगों के लिए गार्डनिंग टूल क्यों जरूरी होते हैं?
    पौधों की सही देखभाल, समय की बचत और सुरक्षा के लिहाज से शुरुआती लोगों के लिए गार्डनिंग टूल जरूरी होते हैं। इनकी मदद से मिट्टी खोदने, खर-पतवार हटाने और कटाई का काम काफी आसान बन जाता है। इनके साथ हाथ भी सुरक्षित रहते हैं और कट लगने का खतर कम रहता है।
  • कौन-से 10 टूल हैं जो बागवानी की शुरूआत करने वालों के पास होने चाहिए?
    बागवानी की शुरूआत करने वालों के पास खुरपी, ग्रास कटर, प्लांट कटर, हैंड कल्टीवेटर, हैंड वीडर, फावड़ा, ग्रास कटर, वॉटरिंग कैन, पाइप और स्प्रे बॉटल जैसी चीजें होना काफी जरूरी है।
  • क्या गार्डन टूल सिर्फ बड़े बगीचों के लिए ही जरूरी होते हैं?
    नहीं, गार्डन टूल्स सिर्फ बड़े बगीचों के लिए ही जरूरी नहीं होते। अगर आपको अपनी बालकनी, छत या किचन गार्डन भी सेटअप करना है तब भी टूल्स की जरूरत होगी। इनकी मदद से पौधे लगाने और उनकी देखभाल का काम काफी आसान बनेगा।

Loading...

Loading...