Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Chikankari Kurta कितने प्रकार के होते हैं? विकल्पों के साथ देखिए स्टाइल करनी की टिप्स

शॉर्ट से लेकर लॉन्ग और फुल स्लीव्स से लेकर स्लीवलेस तक; चिकनकारी कुर्ती में आपको मिलेंगे स्टाइल और पैटर्न के तमाम विकल्प। अब ऑफिस हो या कॉलेज इनके साथ हर लुक हो सकता है पूरा।

Chikankari Kurti के अलग-अलग प्रकार
Chikankari Kurti के अलग-अलग प्रकार

लखनऊ की शान माने जाने वाली चिकनकारी हर महिला की वॉर्डरोब का हिस्सा बन चुकी है। फिर चाहे चिकनकारी के सूट हो, कुर्ती, हो, दुपट्टे हो, टॉप हो या कोई कुर्ती हो महिलाओं के लिए इस काम के साथ तमाम तरह के कपड़े उपलब्ध है। लेकिन जब हम बात करते हैं रोजाना पहनने या किसी खास अवसर पर स्टाइल करने के लिहाज से एक आरामदायक और आकर्षक कपड़े चुनने की तो कई महिलाएं आंख बंदकर चिकनकारी कुर्ती पर भरोसा कर सकती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी पसंदीदा Chikankari Style Kurti में कितने तरह के विकल्प मिल सकते हैं? तो चिंता मत करिए क्योंकि आपकी स्टाइल स्ट्रीट को बेहतर करने के लिए हम आपको अलग-अलग तरह के विकल्पों की जानकारी देंगे जिन्हें अलग-अलग तरह के अवसरों पर आसानी से पहना जा सकता है। इनमें आपको रंगों और पैटर्न की बड़ी रेंज मिल जाएगी, और इन्हें तरह-तरह से पहना भी जा सकता है।

चिकनकारी कुर्ते के विभिन्न प्रकार

  • स्ट्रेट कट- रोजाना पहनने के लिहाज से स्ट्रेट फिट वाली चिकनकारी कुर्ती को काफी पसंद किया जाता है। इस स्टाइल में आपको कॉटन, जॉर्जेट और रेयॉन मटेरियल से बने विकल्प मिल जाएंगे जिन्हें अलग-अलग अवसरों पर आसानी से पहना जा सकता है। इस कट वाली कुर्ती को आप जींस, प्लाजो, चूड़ीदार, लेगिंग्स, पैंट्स और ट्राउजर्स के साथ आसानी से पहन सकती हैं। इनमें आपको हल्के से लेकर गहरे हर तरह के रंग वाले विकल्प मिल जाएंगे।
  • अंगरखा पैटर्न- इस पैटर्न में आने वाले Chikan Kurta ए-लाइन कट के साथ आते हैं जिनकी डिजाइन काफी अलग होती है। अंगरखा पैटर्न एक पारंपरिक भारतीय परिधान है, जिसकी विशेषता एक ओवरलैपिंग फ्रंट है। इस तरह की कुर्ती को अक्सर सामने की तरफ बांधा जाता है। चिकनाकारी के साथ आने वाले अंगरखा कुर्ता किसी खास अवसर पर पहनने के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं और इनमें आपको कॉटन व जॉर्जेट से बन विकल्प मिल जाएंगे।
  • शॉर्ट कुर्ती- कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए शॉर्ट (छोटी लंबाई) वाली चिकनकारी कुर्तियां काफी बढ़िया विकल्प हो सकती हैं। कॉटन, जॉर्जेट और रेयॉन जैसे कपड़े से बन ये कुर्तियां पहनने में काफी आरामदायक होती हैं और इन्हें आसानी से जींस, केप्री, ट्राउजर या शॉर्ट्स के साथ पहना जा सकता है। ये कुर्तियां हल्के और भारी दोनों तरह के काम में आपको मिल जाएंगी और रोजाना पहनने के लिहाज से यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती हैं। 
  • अनारकली कुर्ती- शादी या त्योहार पर पहनने के लिए अनारकली पैटर्न वाली चिकनकारी काफी अच्छी पसदं हो सकती है। इनमें आपको काफी भारी काम और कढ़ाई वाले विकल्प मिल जाएंगे। इस तरह की चिकनकारी कुर्ती को आप लेगिंग्स या चूड़ीदार बॉटम के साथ पहन सकती हैं और ये आपको एक रॉयल लुक दंगी। 
  • आधुनिक स्टाइल- आजकल के फैशन चलन को देखते हुए आधुनिक पैटर्न वाली चिकनकारी कुर्तियां भी काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। इसमें आपको स्लीवलेस डिजाइन वाली कुर्तियां मिल जाएंगी। इसके अलावा ट्यूनिक स्टाइल में आने वाली कुर्तियां भी युवतिओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। ये आपको लंबी और छोटी दोनों तरह की स्टाइल में मिल जाएंगी। 
01

Seva Chikan Hand Embroidered Lucknowi Chikankari Straight Kurta for Women

Check Price on Amazon

घुटने तक की लेंथ वाली यह चिकनकारी कुर्ती टेरीवोइल कॉटन मटेरियल से बनी है और इसकी डिजाइन काफी एलिगेंट है। साइड स्लिट कट के साथ आने वाली इस कुर्ती का गला गोल आकार का है और इसकी बाजू 3/4 लेंथ की है। बखिया और फंदा कढ़ाई वाली इस कुर्ती पर सफेद रंग के धागे से काम किया गया है। इस कुर्ती में आपको पीच, ग्रे, पिंक, ग्रीन, येलो, मॉव और लाइट ब्लू जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। इसे सफेद रंग के चूड़ीदार, पैंट या प्लाजो के साथ पहना जा सकता है। कॉलेज या ऑफिस पहनकर जाने के लिए यह कुर्ती काफी क्लासी चॉइस हो सकती है। 

Seva Chikan Hand Embroidered Lucknowi Chikankari Peach Terivoil Cotton Regular Fit Straight Kurta for Women (4351_Peach_XS)

₹1,130.00

Get This
02

Chikankari Hand Embroidered Angrakha Kurta Pure Cotton Sage Green

Check Price on Amazon

100% कॉटन मटेरियल से बनी यह चिकनकारी कुर्ती अंगरखा पैटर्न में आती है औऱ इसमें आपको बूटी का काम मिल जाएगा। यह कॉटन अंगरखा कुर्ती पारंपरिक शिल्प कौशल को समकालीन शैली के साथ खूबसूरती से जोड़ती है। उच्च गुणवत्ता वाले, सांस लेने योग्य कॉटन से बनी इस कुर्ती पर हाथ से कढ़ाई की गई चिकनकारी का काम है। 3/4 लेंथ की स्लीव के साथ आने वाली इस कुर्ती का कट ए-लाइन वाला है और किसी पूजा या त्योहार पर पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें आपको ग्रीन, कोरल, प्याजी, व्हाइट और लैवेंडर कलर का विकल्प मिलेगा। 

indiankala4u Chikankari Hand Embroidered Angrakha Kurta Pure Cotton Sage Green

₹2,650.00

Get This
03

Ada Hand Embroidered Lucknow Chikankari Black Cotton Short Kurti

Check Price on Amazon

शॉर्ट पैटर्न में आने वाली यह चिकनकारी कुर्ती कॉटन मटेरियल से बनी है जिसका कट स्ट्रेट स्टाइल वाला है। गोलगले के साथ आने वाली इस Chikankari Tunic की स्लीव 3/4 लेंथ की है और इसमें साइड स्लिट भी दिया गया है। इस कुर्ती पर मल्टी-कलर के धागों से काम किया गया है और रोजाना पहनने के लिहाज से यह कुर्ती काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें आपको काले के अलावा सफेद रंग का भी विकल्प मिल जाएगा। यह कुर्ती जींस के साथ पहनने पर काफी जचेगी। 

Ada Hand Embroidered Chikankari Black Cotton Top for Women A225311 (M)

Rs. 990

Get This
04

Chikankari Hand Embroidered Noodle Strap Kurta

Check Price on Amazon

हॉल्टर नेक के साथ आने वाली यह चिकनकारी कुर्ती काफी आधुनिक डिजाइन वाली है। इसमें आपको नूडल स्टाइल स्ट्रैप मिलेगी पारंपरिक शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाली यह कुर्ती हाथ से बनाई गई है। ऑम्ब्रे पैटर्न वाली यह कुर्ती ग्रेडिएंट फिनिश के साथ स्काई ब्लू, रेड, ब्लैक, ब्राउन और मस्टर्ड रंगों में उपलब्ध है। आपको पूरे दिन आराम देने के लिए इसे अल्ट्रा-सॉफ्ट, सांस लेने योग्य और त्वचा पर कोमल रहने वाले कपड़े से बनाया गया है। घूमने जाने के लिए, किसी त्योहार या गर्मियों के समारोहों के लिए यह कुर्ती सही पसंद हो सकती है। 

Chikankari Hand Embroidered Noodle Strap Kurta

Rs. 1345

Get This
05

EthnicJunction Women's Georgette Chikankari Embroidered Anarkali Kurta Black

Check Price on Amazon

जॉर्जेट मटेरियल से बनी हेवी वर्क वाली यह चिकनकारी कुर्ती अनारकली पैटर्न में आती है और इसपर काफी भरा हुआ काम किया गया है। काफ लेंथ वाली इस कुर्ती में आपको 3/4 लेंथ वाली स्लीव्स मिलेंगी। गोल गले वाला यह Anarkali Chikan Kurta आपको ब्लैक, ग्रीन, पिंक, मरून, मस्टर्ड, वाइन, नेवी, पीच, रस्ट, लाइट ग्रीन, मेहंदी, टील और पिस्ता ग्रीन जैसे विकल्पों में मिल जाएगा। यह बेहद मुलायम और आरामदायक अनारकली कढ़ाई वाला कुर्ता सभी प्रकार के अवसरों के लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है। इसके साथ लेगिंग्स या चूड़ीदार पहना जा सकता है।

Ethnic Junction Women's Georgette Chikankari Embroidered Anarkali Kurta

Rs. 417

Get This

चिकनकारी कुर्ती को स्टाइल करने के टिप्स

तरह-तरह के प्रिंट और स्टाइल वाली चिकनकारी कुर्ती को अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। वहीं, आप अवसर और जगह के हिसाब से भी अपनी चिकनकारी को कई तरह से पहन सकेंगी। अगर आपको कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए चिकनाकरी कुर्ती पहननी है तो इसके लिए स्ट्रेट फिट वाली या शॉर्ट पैटर्न वाली कुर्ती सही विकल्प हो सकती है। इन्हें आप लेगिंग्स, पैंट, प्लाजो, ट्राउजर या सलवार के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ साधारण डिजाइन वाली ज्वेलरी काफी सूट करेगी। वहीं, अगर आपको किसी पार्टी, शादी, पूजा या त्योहार के मौके पर Kurti In Chikankari पहननी है तो इसके लिए अंगरखा पैटर्न या अनराकली पैटर्न वाले भारी विकल्प सही हो सकते हैं। इन्हें अलग-अलग तरह की ज्वेलरी और बॉटम के साथ स्टाइल किया जा सकता है। किसी सामान्य अवसर या आउटिंग के लिए नूडल स्ट्रैप वाली चिकनकारी कुर्तियां का चयन किया जा सकता है। जींस के साथ इन्हें पहनकर आप एक आधुनिक लुक ले सकती हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

चिकनकारी कुर्ता क्या होता है?

चिकनकारी कुर्ता एक सुंदर भारतीय एथनिक पहनावा है जिसे हर महिला पसंद करती है। महिलाओं के लिए चिकनकारी कुर्ता सेट चुनते समय, सही कपड़े, डिज़ाइन, रंग और कढ़ाई शैली चुनना महत्वपूर्ण है।

असली चिकनकारी कुर्ते की पहचान कैसे करें?

असली चिकनकारी कुर्ते की पहचान करने के लिए, कढ़ाई की बारीकी, धागों की लेयरिंग, पीछे की तरफ सिलाई, और कपड़े की गुणवत्ता जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए। असली चिकनकारी में धागों में लेयरिंग होती है, जिससे कढ़ाई उभरी हुई और गहरी दिखती है। वहीं, नकली में धागे फ्लैट होते हैं।

चिकनकारी कुर्ते को कैसे धोना चाहिए?

चिकनकारी कुर्ती को धोने के लिए, उसे ठंडे पानी में हल्के डिटर्जेंट के साथ हाथ से धोएं। इसे मशीन में धोने या रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे कढ़ाई को नुकसान हो सकता है।

चिकनकारी कुर्ते को किन अवसरों पर पहना जा सकता है?

चिकनकारी कुर्ते कई अवसरों के लिए उपयुक्त पसंद हो सकते हैं, जैसे कि कैजुअल आउटिंग या ऑफिस से लेकर त्यौहारों और यहां तक ​​कि शादियों तक। इन्हें साल भर पहना जा सकता है, गर्मियों के लिए कॉटन या हल्के कपड़े जैसे मलमल आदर्श हैं, और सर्दियों के लिए गहरे, समृद्ध रंग और सिल्क या मिश्रित कपड़े जैसे भारी कपड़े उपयुक्त हैं।

You May Also Like