Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत में किस Refrigerator Company को माना जाता है बेस्ट? देखिए विकल्प

डबल डोर से लेकर सिंगल डोर अलग-अलग स्टाइल और क्षमता वाले रेफ्रिजिरेटर के मॉडल्स पेश करती हैं भरोसेमंद रेफ्रिजिरेटर कंपनियां। लिस्ट में शामिल हैं Haier, Samsung और एलजी जैसे नाम।

Best Refrigerator Company
Best Refrigerator Company

एक बढ़िया क्वालिटी का रेफ्रिजिरेटर लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है और यह हर घर में देखने को भी मिल ही जाता है। मार्केट में रेफ्रिजिरेटर की एक बड़ी वैरायटी देखने को मिलती है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया है कि कौन-सी कंपनी के फ्रिज भारत में लोकप्रिय हैं? सैमसंग और एलजी में से किस ब्रांड के फ्रिज बेहतर होते हैं? या सबसे किफायती दाम वाले फ्रिज किस कंपनी के पास मिल जाएंगे। इसी कड़ी में यहां हम भारत में मिलने वाली कुछ Refrigerator Company के बारे में चर्चा करेंगे और उनके कुछ बढ़िया Models की जानकारी भी आपको देंगे। 

किस ब्रांड के पास मिलेंगे किस तरह के फ्रिज?

हाउस ऑफ अप्लयांसेज की लगभग सभी बड़ी ब्रांड्स ने मार्केट में अपने फ्रिज लॉन्च कर दिए हैं। लेकिन जब हम बात करते हैं भारत में मिलने वाली बड़ी फ्रिज कंपनियों की तो इस लिस्ट में LG, Whirlpool, हायर, Samsung, गोदरेज, पैनासॉनिक, IFB और वोल्टास का नाम शामिल किया जा सकता है। 

  • सिंगल डोर फ्रिज- व्हर्लपूल, गोदरेज, सैंमसंग और हायर जैसे ब्रांड्स के पास सिंगल डोर फ्रिज की एक बड़ी रेंज देखने को मिल जाएगी। इनमें आपको 180 लीटर से लेकर करीब 215 लीटर तक की क्षमता वाले विकल्प मिल जाएंगे। ये फ्रिज छोटे परिवार या बैचलर्स के लिए सही विकल्प हो सकते हैं।
  • डबल डोर फ्रिज- LG, व्हर्लपूल, पैनासॉनिक, हायर, सैमसंग और IFB जैसे ब्रांड्स डबल डोर फ्रिज की बड़ी वैरायटी के साथ आते हैं। ये फ्रिज करीब 240 लीटर से लेकर 300 लीटर तक की क्षमता में मिल सकते हैं। ये फ्रिज मीडियम साइज के परिवार और कपल्स के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।
  • साइड-बाय-साइड फ्रिज- अगर आपका परिवार बड़ा है तो साइड-बाय-साइड डिजाइन वाले फ्रिज सही पसंद रहेंगे। इनमें आपको हायर, सैमसंग, पैनासॉनिक, एलजी और गोदरेज के विकल्प मिल जाएंगे। करीब 600+ लीटर तक की क्षमता के साथ आने वाले इन फ्रिज में काफी सारा सामान स्टोर किया जा सकता है।
01

Haier 325 L, 3 Star, Convertible 14-in-1 Triple Inverter & Fan Motor Technology, with Display Frost Free Double Door Bottom Mount Refrigerator

Check Price on Amazon

325 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजिरेटर Haier ब्रांड का है। ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आने वाले इस फ्रिज में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी। 14-इन-1 टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह फ्रिज नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वेकेशन, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइज पार्टी, टर्बो, हॉलिडे, फ्रीजर, प्रिजर्व कर्ड, स्नो बेवरेज और डेजर्ट जैसे मोड्स पर सेट किया जा सकता है। इस फ्रिज की फ्रेश फूड क्षमता 240 लीटर और फ्रीजर की क्षमता 85 लीटर की है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस Refrigerator Double Door का ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए बढ़िया प्रदर्शन देगा। इस फ्रिज में आपको 1 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। टफेंड ग्लास से बने इस फ्रिज के शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। वहीं, ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें आसानी से किटाणु जमा नहीं होंगे। इस फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत है इसका ‘झुकना मत’ फीचर। फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है, जिस वजह से फ्रिज से सामान निकालने के लिए आपको बार-बार झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎HEB-333DS-P
  • ऊर्जा खपत- ‎250 Kilowatt Hours Per Year
  • वोल्टेज- ‎220 Volts
  • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • एक्सटर्नल डिस्प्ले LED पैनल
  • रीसेज हैंडल
  • ट्विस्ट आइस मेकर
  • LED लाइट

खूबियां

  • 160V-270V की वोल्टेज रेंज में इस फ्रिज को बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • 1 घंटे में इस फ्रिज में बर्फ जमाई जा सकती है।
  • बिजली जाने पर इसे इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • बड़े साइज वाली बोतलें भी इस फ्रिज में फिट हो जाएगी।

कमी

  • कुछ यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।

Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator|Convertible 14-in-1|Jhukna Mat-Bottom Freezer|Digital Display Panel|Triple Inverter|Twist Ice Maker (HEB-333DS-P, Dazzle Steel)

Rs. 50990

Get This
02

Whirlpool 270 L (Gross Capacity 300L) Frost Free Triple-Door Refrigerator

Check Price on Amazon

ट्रिपल डोर के साथ आने वाला यह फ्रिज Whirlpool ब्रांड का है जिसकी क्षमता 270 लीटर की है। 223 लीटर की फ्रेश फूड और 70 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ आने वाले इस फ्रिज की खासियत है कि इसमें सबसे नीचे की तरफ 32 लीटर क्षमता वाली एक वेजिटेबल बास्केट दी गई है, जिसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियों को रखा जा सकता है। मॉइश्चर रिटेंशन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह Whirlpool Refrigerator लंबे समय तक फल-सब्जियों को ताजा रखेगा और जिओलाइट टेक्नोलॉजी उन्हें ज्यादा पकने से बचाएगी। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस फ्रिज में बैक्टेरिया और किटाणु आसानी से नहीं पनपेंगे। वहीं, नॉब की मदद से इस फ्रिज के तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है। इस फ्रिज का एयर बूस्टर एकसमान रूप से कूलिंग करेगा और सही तापमान बनाए रखेगा। 160V-300V की वोल्टेज रेंज में यह फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎FP 313D PROTTON ROY ALPHA STEEL
  • ऊर्जा खपत- ‎190 Kilowatt Hours/Year
  • इंस्टॉलेशन- फ्रीस्टैडिंग
  • मल्टीडोर
  • वोल्टेज- ‎230 Volts
  • कलर- अल्फा स्टील
  • रैक्स- 3
  • शेल्फ- 5

खूबियां

  • मीडियम साइज के परिवार के लिए यह फ्रिज सही विकल्प रहेगा।
  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी।
  • टफेंड ग्लास से बने शेल्फ पर भारी चीजों को भी रखा जा सकता है।
  • दिखने में भी यह फ्रिज काफी आकर्षक है।

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं। 

Whirlpool 270 L (Gross Capacity 300L) Frost Free Triple-Door Refrigerator (FP 313D PROTTON ROY ALPHA STEEL (Z)

₹30,989.00

Get This
03

LG 242 L 2 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह फ्रिज मशहूर ब्रांड LG का है जिसकी क्षमता 300 लीटर की है। 181 लीटर की फ्रेश फूड और 62 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ आने वाले इस फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। इसमें आपको टफेंड ग्लास मटेरियल से बने 3 शेल्फ मिल जाएंगे, जिनपर 175 किलोग्राम तक वजन आसानी से रखा जा सकता है। 100v-310V की वोल्टेज रेंज में इसे आप बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे और साथ-साथ यह बिजली जाने पर इन्वर्टर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए इस फ्रिज के डोर में एक लोअर शेल्फ भी दिया गया है। इस LG Double Door फ्रिज में लगी गास्केट इसे बैक्टेरिया और किटाणुओं से बचाने में मदद करेगी। इसके अलावा इस फ्रिज में आपको ट्विस्ट आइस मेकर, पॉकेट हैंडल और एग ट्रे भी मिल जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎GL-N292DPZY
  • ऊर्जा खपत- 267 Kilowatt Hours Per Year
  • इंस्टॉलेशन- फ्री स्टैंडिग
  • वॉटेज- 70 Watts
  • वोल्टेज- ‎230 Volts
  • कलर- शाइनी स्टील
  • डोर मटेरियल- स्टील
  • वेट- 47 किलोग्राम

खूबियां

  • 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह फ्रिज सही विकल्प हो सकता है।
  • 28 लीटर की वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा फल-सब्जियां आसानी से रखी जा सकती हैं।
  • मल्टी-एयर फ्लो फीचर फ्रिज के हर कोने को सही तरह से ठंडा करेगा।
  • ऐंटी रैट बाइट स्लीव कंप्रेसर को चूहों से बचाएगी।

कमी

  • कुछ यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से खुश नहीं हैं। 

LG 242 L, 2 Star, Smart Inverter Compressor, Multi Air Flow, Frost-Free Double Door Refrigerator (GL-N292DPZY, Shiny Steel, Smart Connect & Moist ‘N’ Fresh)

Rs. 24490

Get This
04

Godrej 180 L 2 Star Advanced Capillary Technology, With Jumbo Vegetable Tray Direct Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

सिंगल डोर स्टाइल वाला यह फ्रिज गोदरेज ब्रांड का है जिसकी क्षमता 180 लीटर की है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की फ्रेश फूड क्षमता 166.5 लीटर और फ्रीजर क्षमता 13.5 लीटर की है। 2-3 लोगों के परिवार या बैचलर्स के लिए यह फ्रिज सही विकल्प हो सकता है। इसमें आपको 20 लीटर क्षमता वाली वेजिटेबल बास्केट मिलेगी, जिसमें काफी सारी फल-सब्जियों को रखा जा सकता है। रीसेज हैंडल के साथ आने वाले इस Godrej Company Fridge की एडवांस कैपिलेरी टेक्नोलॉजी बेहतर और तेज कूलिंग सुनिश्चित करती है। वायर्ड मटेरियल से बने इस फ्रिज के शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसकी आकर्षक फ्लोरल डिजाइन इसे देखने में भी बढ़िया बनाती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎RD EDGE 205B WRF PP BL
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎186 Kilowatt Hours
  • टाइप- सिंगल डोर
  • इंस्टॉलेशन- फ्रीस्टैंडिंग
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- डायरेक्ट कूल
  • शेल्फ- 2
  • मटेरियल- स्टील
  • रीसेज हैंडल

खूबियां

  • 2.25 लीटर क्षमता वाली बॉटल भी इसमें आसानी से रखी जा सकती है।
  • फ्रिज के अंदर चीजें रखने के लिए काफी सारी जगह दी गई है।
  • इसके तापमान को जरूरत पड़ने पर कम ज्यादा किया जा सकता है।
  • डीप चिलर ट्रे में कम समय में बर्फ जमाई जा सकती है।

कमी

  • कुछ यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा। 

Godrej 180L 2Star 5 Years Comprehensive Warranty Advanced Capillary Technology | Jumbo Vegetable Tray Wired Shelves Direct Cool Single Door Refrigerator (RD EDGE 205B WRF PP BL, Pep Blue)

Rs. 11990

Get This
05

Samsung 183 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह सिंगल डोर फ्रिज Samsung का है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 183 लीटर की क्षमता के साथ आने वाले इस फ्रिज में आपको डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर मिल जाएगा, जो कम ऊर्जा का इस्तेमाल कर काम करता है और साथ-साथ तेज आवाज भी नहीं करता। 165 लीटर की फ्रेश फूड और 18 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ आने वाले इस फ्रिज में 1 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ और 1 वेजिटेबल ड्रॉर दी गई है। 100v - 300v की वोल्टेज रेंज में इस फ्रिज को बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है और बिजली जाने पर इसे इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस Samsung Fridge के नीचे की तरफ एक ड्रॉर दिया गया है, जिसमें आलू, प्याज, लहसून या किसी ऐसी चीज को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा करने की जरूरत नहीं होती। इस फ्रिज में आपको टफेंड ग्लास से बने 2 शेल्फ मिल जाएंगे जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह फ्रिज सही विकल्प हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- RR20D2825HV/NL
  • ऊर्जा खपत- ‎131 Kilowatt Hours Per Year
  • बॉटल काउंट- 5
  • शोर स्तर- ‎42 dB
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • क्लीयर व्यू लैंप
  • लॉक ऐंड की

खूबियां

  • यह फ्रिज 50% तक कम ऊर्जा की खपत करता है।
  • डोर अलार्म फ्रिज का दरवाजा ज्यादा देर तक खुला रहने पर आपको अलर्ट करेगा।
  • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को पनपने से रोकेगी।
  • इस फ्रिज में रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है।

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से खुश नहीं हैं। 

Samsung 183 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator (RR20D2825HV/NL, Himalaya Poppy Blue, Base Stand Drawer)

Rs. 17490

Get This

इन्हें भी पढ़ें: 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में कौन-से ब्रांड के रेफ्रिजरेटर पसंद किए जाते हैं?

भारत में पसंद किए जाने वाले रेफ्रिजरेटर ब्रांड की बात करें, तो इसमें LG, Samsung, Godrej, Whirlpool, IFB, Haier और Voltas जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। इनमें अलग-अलग क्षमता और प्रकार वाले फ्रिज के विकल्प आसानी से मिल जाएंगें।

क्या डबल डोर फ्रिज मीडियम साइज फैमिली के लिए अच्छा रहता है?

बिल्कुल, डबल डोर फ्रिज में आपको सिंगल डोर के मुकाबले ज्यादा अच्छा स्टोरेज स्पेस मिलता है। ये अलग-अलग क्षमता में भी आते हैं, जिसमें से आप अपने घर के सदस्य या जरूरत को ध्यान में रखते हुए सही क्षमता वाला Double Door Fridge ले सकते हैं।

कौन-से ब्रांड का फ्रिज ज्यादा अच्छी कूलिंग करता है?

एलजी और सैमसंग दो ऐसे ब्रांड हैं, जिन्हें उनकी शानदार कूलिंग के कारण उपभोगताओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन ब्रांड के फ्रिज में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो तेज और लंबी कूलिंग करने का भी काम करते हैं।

किस प्रकार के फ्रिज ज्यादा ऊर्जा कुशल रहते हैं?

टॉप फ्रीजर के साथ आने वाले रेफ्रिजरेटर ज्यादा ऊर्जा कुशल माने जाते हैं। आप इंवर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज के विकल्प देख सकते हैं, जिनमें आपको 3 स्टार और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले विकल्प आसानी से मिल जाते हैं।

You May Also Like