Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

8 Kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कौन-सी रहेगी ऊर्जा कुशल? देखिए LG, Haier, IFB और अन्य टॉप मॉडल्स

8 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली कौन-सी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आपके लिए रहेगी? कैसे फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन टॉप लोड से ज्यादा ऊर्जा कुशल है? इन सभी सवालों के जवाब के साथ कुछ ब्रांडेड विकल्पों पर भी डालिए एक नजर; सूची में शामिल है LG, Haier, और IFB जैसे नाम।

कौन सी  KG Front Load Washing Machine ऊर्जा कुशल हैं?
कौन सी KG Front Load Washing Machine ऊर्जा कुशल हैं?

मार्केट में वैसे तो अलग-अलग क्षमता वाली वॉशिंग मिलती है लेकनि जब बात आती है एक सही वॉशिंग मशीन का चुनाव करने की तो 8 किलोग्राम वाले फ्रंट लोड मॉडल काफी पसंद किए जाते हैं। ये मशीन कपड़ों को अच्छी तरह धोती और सुखाती तो हैं ही, साथ-साथ ऊर्जा कुशल भी मानी जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 8 Kg क्षमता में आने वाली किस तरह की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती है? 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल माना जाता है। इनमें आपको LG, Haier, IFB, Whirlpool और Bosch जैसे ब्रांड्स के मॉडल मिल जाएंगे। हर हाउस ऑफ अप्लायंस का इन्हें अहम हिस्सा माना जाता है, और एक सही निवेश साबित हो सकती हैं। 

किस तरह की 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रहेंगी ऊर्जा कुशल?

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल माना जाता है। ये वॉशिंग मशीन कम बिजली और पानी की खपत करने के लिहाज से डिजाइन की जाती हैं, जिस कारण इन्हें ऊर्जा कुशल माना जाता है। इनमें आपको नए फीचर्स के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है, जो कपड़ों को अच्छी तरह से धोने और सुखाने के साथ-साथ लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चल सकती हैं। 8 किलोग्राम क्षमता वाली बड़े ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन में आपको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली मोटर मिल जाएगी जो अपने शांत और ऊर्जा-कुशल संचालन के लिए जानी जाती है, साथ-साथ लंबी बचत में योगदान देती है। वहीं, अगर किसी वॉशिंग मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है तो इसका मतलब है कि यह कड़े ऊर्जा दक्षता मानकों को पूरा करती है। वहीं, इन वॉशिंग मशीन को ऊर्जा कुशल इसलिए भी माना जाता है क्योंकि ये कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देती हैं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी मदद करती हैं। 

01

LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

यह एलजी ब्रांड की 8 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो बड़ परिवारों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन की ऊर्जा खपत 0.07 KWh/kg/cycle और पानी की खपत 8.2 L/Kg/Cycle है। इसमें आपको 1200RPM वाली मोटर मिल जाएगी जिसके साथ आपके कपड़े जल्दी धुलेंगें और साथ-साथ सूखेंगे भी। इसमें आपको कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्सड फैब्किर, क्विक30, ईजी केयर, ऐक्टिवेयर, हैंड/वुल, डेलिकेट्स, टब क्लीन और डाउनलोड साइकिल जैसे 10 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे, जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है। इस LG वॉशिंग मशीन का ड्रम पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जिसमें कपड़े अच्छी तरह धुलेंगे तो हैं ही, साथ-साथ यह टिकाऊ भी बना रहेगा। इसके LED डिस्प्ले पर ऑपरेशन संबधित जानकारियों को आसानी से देखा जा सकता है। एलजी की डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस Fully Automatic वॉशिंग मशीन की खासियत है कि इसका ड्रम और मोटर सीधे जुड़े होते हैं जिससे शोर और कंपन कम होता है। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी हर कपड़े के हिसाब से स्पीड को सेट करती है। इसके अलावा आपको इस वॉशिंग मशीन में ऑटो रीस्टार्ट, टेंपर्ड ग्लास डोर, ऑटो बैलेंस, चाइल्ड लॉक और एरर अलार्म जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- FHB1208Z4M
  • वॉटेज- 2100 Watts
  • मैट फिनिश
  • शोर स्तर- ‎54 dB
  • हाईजीन स्टीम
  • क्रीद केयर
  • शॉकप्रूफ
  • ऑटो वॉटर लेवल
  • एडजेस्टेबल लेग

खूबियां

  • इसकी स्पीड को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
  • डाउनलोड साइकिल LG ThinQ ऐप से नए वॉश प्रोग्राम डाउनलोड करने की सुविधा देती है।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस, उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाजनका है। 
  • ThinQ ऐप की मदद से आप वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकेंगे।

कमी

  • कुछ यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से खुश नहीं हैं।

LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1208Z4M, Allergy Care, In-Built Heater, Touch Panel, Middle Black)

₹37,490.00

Get This
02

Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

फुली ऑटोमैटिक ऑपरेशन वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन Haier ब्रांड की है जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम है। इसमें आपको 525mm साइज वाला ड्रम मिलेगा, जिसमें ज्यादा कपड़ों को तो धोया ही जा सकता है; साथ-साथ वे अच्छी तरफ साफ होते हैं और आसानी से खराब भी नहीं होते। Haier की इस वॉशिंग मशीन में आपको डायनैमिक बैलेंस टेक्नोलॉजी मिल जाएगी, जो इंटेलिजेंट सेंसर्स का इस्तेमाल करते हुए ड्रम के मूवमेंट को सेट करती है, जिससे कंपन कम होती है तेज आवाज भी नहीं आती। इसकी इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की बचत करने का काम करती है और साथ-साथ इसे टिकाऊ भी बनाती है। यह वॉशिंग मशीन प्योरीस्टीम हाईजीन वॉश फीचर के साथ आती है, जो कपड़ों की ताजगी को बढ़ाता है, सिकुड़न को कम करता है और किटाणुओं व ऐलर्जेन्स को 99% थक खत्म करता है। इसमें आपको कुल 15 वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे, जिसमें कॉटन, बेबी केयर, स्पोर्ट्सवियर, क्विक15, ड्यूवेट, सिंथेटिक, मिक्स, डेली, डेलिकेट, रीफ्रेश, स्पोर्ट्सवियर, जींस और ऑटो क्लीन शामिल हैं। यह वॉशिंग मशीन ड्यूअल स्प्रे टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिसकी मदद से हर साइकिल के बाद आसानी से ड्रम की सफाई की जा सकती है। LED डिस्प्ले और स्मार्ट कंट्रोल पैनल की वजह से इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎HW80-IM12929C
  • वॉटेज- ‎1800 Watts
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • मोटर- 1200RPM
  • नॉइज लेवल- ‎75 dB
  • ऑप्शन साइकिल- 15
  • कलर- व्हाइट
  • लेजर सीमलेस ड्रम
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58 x 55 x 85 Centimeters
  • वजन- 54 किलोग्राम

खूबियां

  • ऐंटी बैक्टेरियल ट्रीटमेंट की वजह से इसमें बैक्टेरिया की ग्रोथ नहीं होगी।
  • ऊर्जा कुशलता के लिए इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है।
  • ऑटो क्लीन फीचर की वजह ड्रम की सफाई की जा सकती है।
  • 5-6 लोगों के परिवार के लिए यह मशीन सही विकल्प होगी।

कमी

  • अभी तक यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है। 

Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum, Inverter Motor with In-Built Heater Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C | White)

₹27,990.00

Get This
03

Bosch 8 kg, 5 Star, AI Active Water+, Anti-Tangle, Steam Anti Bacteria, Anti-Wrinkle Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन Bosch ब्रांड की है, जो बड़े परिवारों के लिए सही पसंद हो सकती है। सालभर में 2300 kWh ऊर्जा की खपत करने वाली इस वॉशिंग मशीन में 1400RPM की मोटर दी गई है, जिसकी तेज स्पीड कपड़ों से बेहतर पानी निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े तेजी से सूखते हैं। इसमें आपको क्विक15/30, स्टीम/ऐंटी बैक्टेरिय, फ्रेशेन अप, शर्ट्स, जींस/डार्क वॉश, स्पोर्ट्सवियर, स्पिन/ड्रम, कॉटन, कॉटन 60° लेबल, सिंथेटिक्स, मिक्स लोड, डेलिकेट्स/सिल्क, वुल, ड्रम डीस्केल और रिंज जैसे 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसमें दिए गए स्पोर्ट्सवियर प्रोग्राम के साथ आप अपने जिम या ऐक्सरसाइज वाले कपड़ों को ताजा और बदबू से दूर रख सकेंगे। रीलोड फंक्शन भारी कपड़ों या कपड़ों को बीच साइकिल में मशीन में डालने में मदद करेगा। Bosch की इस वॉशिंग मशीन का एंटीबैक्टीरियल प्रोग्राम 60°C पर कपड़े धोता है, जिससे स्वच्छ, साफ और रोगाणु मुक्त कपड़े मिलते हैं। इस वॉशिंग मशीन की खासियत यह भी है कि इसमें AI ऐक्टिव वॉटर+ टेक्नोलॉजी दी गई है जो आपके कपड़ों पर जमे डिटर्जेंट को हटाकर उन्हें लिंट मुक्त और साफ कर देती है। वहीं, ऐंटी टैंगल फीचर कपड़ों को आपस में उलझने से 50% तक रोकता है और इससे उनकी क्वालिटी खराब नहीं होती। इस वॉशिंग मशीन में दिए गए सॉफ्ट पैडल्स आपके कपड़ों को कोमलता से धोते हैं, जिससे कपड़ें फटते नहीं हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- WAJ28260IN
  • कंट्रोल कॉन्सोल- टच
  • चाइल्ड लॉक
  • स्पिन स्पीड रिडक्शन
  • टेंप्रेचर सिलेक्शन
  • सॉफ्ट केयर ड्रम
  • टाइम डिले
  • मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन
  • ऐंटी रोडेंट
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H Centimeters

खूबियां

  • गर्मी पानी से कपड़े धोने के लिए इन-बिल्ट हीटर दिया गया है।
  • इसकी बॉडी पर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी। 
  • ऐंटी वाइब्रेशन साइड पैनल की वजह से कंपन कम होगी।
  • ईको साइलेंस ड्राइन की वजह स मशीन ज्यादा आवाज नहीं करेगी। 

कमी

  • कुछ यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।

Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine, AI ActiveWater, 15 Wash Programs, Removes 99.9% Germs with Steam, No Tangle or Wrinkle,White, WAJ28260IN

₹31,490.00

Get This
04

IFB 8 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

यह फुली ऑटमैटिक वॉशिंग मशीन IFB की है जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है, जिस वजह से यह ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देगी। 1200RPM की मोटर वाली यह वॉशिंग मशीन 10 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिसमें बल्की, क्रैडल वॉश, ऐक्सप्रेस15, वुल, स्पिन/ड्राय और रिंज+, टब क्लीन, मिक्स/डेली, कॉटन, सिंथेटिक, बेबी वियर, रिफ्रेश और माय IFB शामिल हैं। इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह AI टेक्नोलॉजी से लैस है, जो न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम का इस्तेमाल करती है जो कपड़े के प्रकार और वजन का पता लगाकर धुलाई के समय, पानी का स्तर, धुलाई क्रिया और आवश्यक कोमलता के स्तर को सेट करती है। इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना ड्रम क्रीसेंट मून डिजाइन में आता है, जो पानी का एक मुलायम कुशन बनाते हुए कपड़ों को नुकसान से बचाता है। इस वॉशिंग मशीन की 9 धुलाई क्रियाएं आपके कपड़ों से गंदगी और दागों को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं। वहीं, वॉर्म सोक फीचर जिद्दी गंदगी और दागों को हटाकर कपड़ों को अच्छी तरह से धुलने का काम करता है। बड़े परिवारों के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎SENATOR MBN 8012
  • वॉटेज- 50 Watts
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • मटेरियल- मेटल
  • हाई-लो वोल्टेज प्रोटेक्शन
  • प्रोग्राम मेमोरी बैकअप
  • क्विक ऐक्सप्रेस वॉश
  • चाइल्ड लॉक

खूबियां

  • ऐक्वा ऐनर्जी फीचर हार्ड पानी को ट्रीट करता है।
  • टाइम सेवर फीचर वॉश टाइम को 45% तक कम कर सकता है।
  • हर 40 साइकिल के बाद ऑटो टब क्लीन फीचर ड्रम को अपने आप साफ करता है।
  • 30 मिनट स्टीम फ्रेश बिना पानी व डिटर्जेंट के कपड़ों को साफ करता है। 
  • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।

कमी

  • कुछ यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा। 

IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SENATOR MBN 8012 CMS, PowerSteam®, 9 Swirl, Steam Refresh, Inbuilt Heater, Eco Inverter, Mocha)

₹36,990.00

Get This
05

Whirlpool 8 Kg 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine

Check Price on Amazon

लोकप्रिय ब्रांड Whirlpool की यह 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको 1400RPM की मोटर मिलेगी, जो कपड़ों को अच्छी तरह से धोने व सुखाने का काम करती है। इसके 15 वॉश प्रोग्राम में सैनटाइज, कॉटन, ईको कॉटन, बेडिंग कर्टेन्स, रैपिड 30 मिन, स्टेनवॉश, बेबी केयर, डेली वॉश, बेड ऐंड बाथ, वुलेन्स, डेलिकेट, ऐक्टिव वियर, रिंज ऐंड स्पिन, स्पिन ऐंड ड्रेन और ड्रम क्लीन शामिल हैं। पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी बॉडी और ड्रम के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी। इंटेलिजेंट 6th सेंस सॉफ्ट मूव टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह कपड़ों और कपड़ों के प्रकार और वजन को भांपकर ड्रम की स्पीड को स्वचालित रूप से सेट करती है। यह टेक्नोलॉजी आपको शानदा वॉश रिजल्ट देती है। कंपनी का दावा है कि यह एकमात्र ऐसी वॉशिंग मशीन है जो 100 से ज़्यादा मुश्किल दागों को हटाने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें आप ग्रेवी, हेयर डाई, बारबेक्यू सॉस, स्याही, सूप, तेल के दाग आदि जैसे 48 घंटे तक पुराने दाग निकाल सकेंगे। इसमें आपको जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी मिलेगी यह सुनिश्चित करती है कि वॉश टब 50% तेजी से भरे, भले ही पानी का दबाव 0.017MPA जितना कम हो, या पानी का स्रोत वाशिंग मशीन के नल के इनलेट से सिर्फ 7 फीट ऊपर हो। इसकी एक और खासियत फ्रेश केयर+ टेक्नोलॉजी, जो धुलाई चक्र पूरा होने के बाद 6 घंटे तक आपके कपड़ों पर भाप छोड़ती और उन्हें घुमाती रहती है। इस तरह, अगर आप समय पर उन्हें निकालना भूल भी जाएं, तो भी आपके कपड़ों से दुर्गंध नहीं आएगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎XS8014BWM52E
  • मटेरियल स्टेनलेस स्टील
  • इन्वर्टर मोटर
  • बिल्ट-इन हीटर
  • LED डिस्प्ले
  • प्रीमियम नॉब
  • ऐड गार्मेंट
  • बेबी केयर
  • पुश बटन
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 64W x 85H Centimeters

खूबियां

  • 5-6 लोगों के परिवार के लिए यह मशीन सही विकल्प हो सकती है।
  • इन-बिल्ट हीटर की मदद से गर्म पानी में भी कपड़ों को धोया जा सकता है।
  • बेबी केयर फीचर के साथ बच्चों के कपड़े काफी अच्छी तरह साफ होंगे।
  • बीच साइकिल में भी आप मशीन में कपड़े लोड कर सकेंगे।

कमी

  • अभी तक यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है।

Whirlpool 8 Kg 5 Star Inverter Supreme Care Front Load Fully Automatic Washing Machine with In-Built Heater (XS8014BWME, MidNight Grey, Steam Technology, 100+ Tough Stains, 6th Sense Soft Move)

₹32,990.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किस ब्रांड के पास 8 किलोग्राम क्षमता वाली ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी?

आपको एलजी, आईएफबी, बॉश, हायर और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड्स के पास ऊर्जा कुशल फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिलेंगी, जिनकी क्षमता 8 किलोग्राम होगी। इनकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और ये कड़े ऊर्जा दक्षता मानकों को पूरा करती हैं।

क्या एक 8 किलोग्राम टॉप लोड के मुकाबले 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ज्यादा ऊर्जा कुशल होगी?

हां, 8 किलोग्राम की फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन 8 किलोग्राम की टॉप-लोड वाशिंग मशीन की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल होने की संभावना है। फ्रंट-लोड वाशिंग मशीनें आमतौर पर टॉप-लोड मशीनों की तुलना में कम पानी और ऊर्जा का उपयोग करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कपड़ों को धोने के लिए गुरुत्वाकर्षण का उपयोग करती हैं, जबकि टॉप-लोड मशीनें कपड़ों को हिलाने के लिए एक एजिटेटर का उपयोग करती हैं, जिसके लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

क्या ऊर्जा कुशल 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पानी का भी कम इस्तेमाल करती हैं?

हां, सामान्य तौर पर, ऊर्जा कुशल 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनें कम पानी का उपयोग करती हैं। फ्रंट-लोडिंग डिज़ाइन के कारण, वे कपड़े धोने की प्रक्रिया में पानी को कुशलता से इस्तेमाल करती हैं।

You May Also Like