Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

भारत में मशहूर Robotic Vacuum Cleaner ब्रांड्स, जो घर की सफाई को बनाएंगे आसान और चमकेगा हर कोना!

अगर आप अपने घर के लिए स्मार्ट, समय बचाने वाला और एडवांस क्लीनिंग सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं, तो Haier, ILIFE और Eureka Forbes जैसे Cleaning Robot ब्रांड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। भारत में मशहूर ये ब्रांड बिना मेहनत के घर की सफाई के लिए हो सकते हैं उपयुक्त।

Robotic Vacuum Cleaner
Robotic Vacuum Cleaner

अगर आप अपने घर के लिए एक स्मार्ट और भरोसेमंद क्लीनिंग सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं, तो रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर घर की सफाई को बेहद आसान और स्मार्ट बना सकते हैं। ये ऑटोमेटिक तरीके से फर्श की धूल, बाल और गंदगी साफ करते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। आज के समय में भारत में कई ब्रांड्स एडवांस फीचर्स जैसे- मैपिंग टेक्नोलॉजी, ऐप कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और मॉपिंग सिस्टम के साथ बेहतरीन Robotic Vacuum Cleaner पेश कर रहे हैं, जो बिना मेहनत के घर की सफाई के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। यहां पर भारत में मशहूर कुछ बढ़िया रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर ब्रांड्स और उनके मॉडल्स की जानकारी दी जा रही है, जिनमें एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं।

भारत में मशहूर रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर ब्रांड्स

  • Haier- हायर कंपनी के रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर खासतौर पर भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इनमें 2-इन-1 वैक्यूम और मॉपिंग सिस्टम, स्मार्ट मैपिंग, ऐप कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो घर की सफाई को और आसान बना सकते हैं।
  • Ecovacs- भारत में Ecovacs ब्रांड काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसके कई मॉडल्स में ऑटो मॉप वॉशिंग और हाई सक्शन पावर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। पावरफुल सक्शन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ इस ब्रांड के रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर घर की सफाई के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
  • AGARO- अगारो ब्रांड के रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर उन लोगों के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं, जो बजट-फ्रेंडली और स्मार्ट फीचर्स वाला विकल्प चाहते हैं।इसके ज्यादातर मॉडल्स में ऐप कंट्रोल, वेट और ड्राई मॉपिंग व 5000Pa से 10000Pa तक सक्शन पावर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके रोबोटिक क्लीनर टाइल्स, मार्बल और कार्पेट जैसी सतहों पर अच्छी सफाई करने में सक्षम हो सकते हैं।
  • Eureka Forbes- यूरेका फोर्ब्स को भी भारत में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर के लिए सेगमेंट का एक भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है। इसके ज्यादातर मॉडल्स भारतीय घरों की सफाई को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें पावरफुल सक्शन, स्मार्ट मैपिंग, वेट और ड्राई मॉपिंग, ऐप कंट्रोल और ऑटो-चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो रोजाना की सफाई को आसान बना सकते हैं।
  • ILIFE- आईलाइफ भारत में सबसे लोकप्रिय रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर ब्रांड्स में से एक है, जो किफायती कीमत और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसके ज्यादातर मॉडल्स में 2-इन-1 वैक्यूम और मॉपिंग, ऐप कंट्रोल और वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है। ये क्लीनर टाइल्स, लकड़ी और कार्पेट जैसी सतहों पर अच्छी सफाई करते हैं।
01

Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

Check Price on Amazon

यह Haier ब्रांड का रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर है। लेजर नेविगेशन के साथ इसका मल्टीपल मैप मेमोरी फंक्शन घर के अलग-अलग हिस्सों की सफाई आसानी से कर सकता है। यह 2 इन 1 रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर है, जिसमें क्लीनिंग के साथ ही मॉपिंग की सुविधा भी मिलती है। 5000Pa सक्शन पावर के साथ आने वाला यह रोबोटिक Vacuum Cleaner धूल, बाल और छोटे कचरे को आसानी से साफ कर सकता है। इसमें ट्रू IoT कंट्रोल फीचर मिल रहा है, जिसकी मदद से आप मोबाइल ऐप, स्मार्ट टीवी, गूगल असिस्टेंट या एलेक्सा के जरिए वैक्यूम क्लीनर को कंट्रोल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस रोबोटिक वैक्यूम में कई स्मार्ट सेंसर दिए गए हैं, जो इसे सीढ़ियों से गिरने, दीवारों से टकराने और फंसने से बचाते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Haier
  • मॉडल- सिविक X11
  • सरफेस- टाइल
  • रंग- सफेद
  • फ़िल्टर प्रकार- कार्ट्रिज
  • बैटरी लाइफ- 120 मिनट
  • बैटरी प्रकार- लिथियम आयन
  • वोल्टेज- 14.4 वोल्ट
  • आउटपुट क्षमता- 0.3 लीटर

खूबियां

  • इसकी ब्रशलेस मोटर कम शोर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
  • 250ML डस्टबॉक्स ज्यादा धूल स्टोर कर सकता है।
  • 300ML वाटर टैंक लंबे समय तक मॉपिंग में मदद करता है।

कमी

  • एक अमेजन यूजर आफ्टर सेल सपोर्ट न मिलने से असंतुष्ट है।

Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

Rs. 14999

Get This
02

ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner

Check Price on Amazon

यह रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह टाइल्स, मार्बल, लकड़ी और कार्पेट जैसी अलग-अलग सतहों की बेहतर तरीके से सफाई करता है। ECOVACS ब्रांड का यह वैक्यूम और मॉपिंग सिस्टम के साथ आता है, जो सफाई करने के साथ ही पोछा लगाने का काम भी करता है। इस वैक्यूम क्लीनर में 10,000Pa की पावरफुल सक्शन क्षमता दी गई है। हाई-स्पीड मोटर और स्ट्रेट-थ्रू एयर डक्ट डिजाइन के साथ यह बड़े कचरे, धूल, बाल और छोटे कणों को आसानी से साफ कर सकता है। यह कारपेट की सफाई के लिए भी उपयुक्त हो सकता है। हाई-ग्रिप व्हील्स और स्मार्ट क्लाइम्बिंग क्षमता के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर लगभग 20mm ऊंचे थ्रेशोल्ड को आसानी से पार कर सकता है। यानी यह कार्पेट, टाइल्स और हार्डवुड फ्लोर जैसी अलग-अलग सतहों के बीच आसानी से मूव कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल- N30 सफेद
  • ब्रांड- ECOVACS
  • मॉडल का नाम- ECOVACS DEEBOT N30 सफ़ेद
  • सरफेस- टाइल, मार्बल, लकड़ी और कालीन
  • रंग- सफ़ेद
  • फिल्टर टाइप- हेपा
  • बैटरी लाइफ- 300 मिनट
  • वोल्टेज- 240 वोल्ट

खूबियां

  • एडवांस ट्रू मैपिंग के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर केवल 8 मिनट में लगभग 1076 वर्ग फुट एरिया का मैप बना सकता है।
  • इसमें स्मार्ट ऐप कंट्रोल की सुविधा मिल रही है, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन से वैक्यूम क्लीनर को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 300 मिनट तक काम कर सकती है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

योर पिक्स पर पाएं इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।

ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner

Rs. 20999

Get This
03

AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner, Brush, Dry Vacuum & Wet Mop

Check Price on Amazon

यह AGARO ब्रांड का रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर सफाई के साथ पोछा लगाने में भी सक्षम है। यह फर्श की धूल और गंदगी साफ करने के साथ गीला पोछा भी लगाता है। खास बात यह है कि इसमें आप जरूरत के अनुसार स्वीप और मॉप, केवल स्वीप या केवल मॉप मोड का चुनाव सकते हैं। इसमें एडवांस SLAM LiDAR टेक्नोलॉजी दी गई है, जो घर का स्मार्ट मैप तैयार करती है। साथ ही इसमें एंटी-फॉल और एंटी-कोलिजन सेंसर दिए गए हैं, जो इसे गिरने या टकराने से बचाते हैं। इस Automatic Vacuum Cleaner में ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 3000Pa तक की पावरफुल सक्शन क्षमता प्रदान करती है। इसमें इको, स्टैंडर्ड, स्ट्रॉन्ग और सुपर स्ट्रांग जैसे 4 सक्शन मोड मिलते हैं, जिन्हें फर्श और गंदगी के अनुसार सेट किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- AGARO
  • मॉडल- Alpha
  • सरफेस- हार्ड फ्लोर
  • फिल्टर टाइप- HEPA
  • रंग- काला
  • बैटरी लाइफ- 100 मिनट
  • बैटरी का प्रकार- लिथियम आयन
  • आउटपुट क्षमता- 250 मिलीलीटर

खूबियां

  • इसमें 250ml का वाटर टैंक और 240ml डस्ट कलेक्शन क्षमता दी गई है।
  • इसमें इंटेलिजेंट सक्शन एडजस्टमेंट सिस्टम है जो अलग-अलग फर्श के अनुसार अपनी सक्शन पावर एडजस्ट करता है।
  • इसमें रिचार्जेबल बैटरी दी गई है, जो लगभग 100 मिनट तक लगातार सफाई कर सकती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार कुछ समय तक इस्तेमाल के बाद इसके मॉप फंक्शन और वाटर डिस्पेंसर काम नहीं कर रहे हैं।

AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner, Brush, Dry Vacuum & Wet Mop

Rs. 16499

Get This
04

Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Turbo, 7000Pa HyperSuction Robotic Vacuum Cleaner

Check Price on Amazon

यह Eureka Forbes ब्रांड का रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर है, जो कि 7000Pa तक की हाइपर सक्शन पावर के साथ आता है। यह फर्श पर मौजूद धूल, बाल और छोटे कचरे की गहराई से सफाई कर सकता है। इसकी 3200mAh बैटरी शांत मोड में में लगभग 3 घंटे तक लगातार सफाई कर सकती है। यह वैक्यूम क्लीनर LiDAR 3.0 नेविगेशन तकनीक के साथ मिलता है, जो घर का सटीक मैप तैयार करके स्मार्ट और व्यवस्थित सफाई सुनिश्चित करता है। वहीं 360° रियल टाइम होम मैपिंग फीचर की मदद से यह केवल 5 मिनट में पूरे घर का मैप बना सकता है। यह Vacuum Cleaner खासतौर पर भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है। यह लकड़ी, टाइल्स, मार्बल और कार्पेट जैसी अलग-अलग सतहों पर प्रभावी सफाई करने में सक्षम है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Eureka Forbes
  • मॉडल- स्मार्टक्लीन विद होम मैपिंग टर्बो
  • सरफेस- टाइल, लकड़ी, मार्बल और कालीन
  • रंग- काला
  • फ़िल्टर टाइप- क्लोथ
  • बैटरी लाइफ- 3 घंटे
  • पावर लेवल- 2

खूबियां

  • यह वैक्यूम क्लीनर एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, जिसे आप अपनी आवाज से भी कमांड दे सकते हैं।
  • इसमें हेपा H13 ग्रेड फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो धूल, छोटे कण और एलर्जेंस को प्रभावी तरीके से साफ करता है।
  • रोबोटिक वैक्यूम में एडवांस एंटी कॉलिशन और एंटी ड्रॉप सेंसर दिए गए हैं, जो इसे टकराने और गिरने से बचाते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Turbo, 7000Pa HyperSuction Robotic Vacuum Cleaner

Rs. 17999

Get This
05

ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner with SoF Laser Navigation

Check Price on Amazon

इस रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में सॉलिड फिक्स्ड लेजर नेविगेशन सिस्टम दिया गया है, जो कि मल्टी मैप स्टोरेज की सुविधा देता है। साथ ही यह अलग-अलग फ्लोर या कमरों की सफाई आसानी से कर सकता है। स्मार्ट नेविगेशन की मदद से यह वैक्यूम क्लीनर फर्नीचर और अन्य बाधाओं से बचते हुए व्यवस्थित तरीके से सफाई करता है। इस ILIFE रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में 5000Pa की पावरफुल सक्शन क्षमता दी गई है, जो धूल, पालतू जानवरों के बाल और छोटे कचरे को आसानी से साफ कर सकती है। वहीं इसकी ब्रशलेस मोटर बेहतर परफॉर्मेंस और कम शोर के साथ काम करती है। 2 इन 1 फीचर के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर सफाई के साथ पोछा लगाने में सक्षम है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ILIFE
  • मॉडल- वी20
  • रंग- सफेद
  • वजन- 3200 ग्राम
  • बैटरी- लिथियम आयान
  • सक्शन पावर- 5000Pa

खूबियां

  • इसमें 300ml हाइब्रिड डस्ट टैंक और 250ml वॉटर टैंक दिया गया है।
  • यह गूगल होम और एलेक्सा सपोर्ट के साथ आता है, जिसे अपनी आवाज से भी कमांड दिया जा सकता है।
  • इसमें रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिसकी मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।

ऐसे ही अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए क्लिक करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर।

ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner with SoF Laser Navigation

Rs. 13400

Get This

भारत में मशहूर रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर के खास फीचर्स

ऊपर जिन Robot Cleaner के बारे में बताया गया है, उनके खास फीचर्स की एक तालिका यहां पर बनाई जा रही है, ताकि आपको अपने बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प चुनने में आसानी हो सके।

ब्रांड

सक्शन पावर

बैटरी लाइफ

खासियत

Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

5000 Pa

2600mAh

लेज़र नेविगेशन, 5000Pa के शक्तिशाली सक्शन, सिंक्रोनस वेट मॉपिंग

ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

10000 Pa

5200mAh

स्मार्ट मैपिंग तकनीक, वैक्यूम और मॉप

AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner, Brush, Dry Vacuum & Wet Mop

3200Pa

-

हेपा फिल्टर

Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Turbo

7000Pa

3200mAh 

स्मार्ट ऐप कंट्रोल, अल्ट्रा क्वाइट ऑपरेशन, वॉइस कंट्रोल फीचर

ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner with SoF Laser Navigation

5000Pa

-

सॉलिड फिक्स्ड लेज़र, 5000Pa सक्शन पावर,  2-इन-1 वैक्यूम और मॉप, मल्टीपल मैप स्टोरेज, बड़ा हाइब्रिड डस्ट और वॉटर टैंक

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर के कौन से ब्रांड्स मशहूर हैं?

भारत में iRobot, Ecovacs, ILIFE, Eureka Forbes, Haier, AGARO, Xiaomi, Dreame और Roborock जैसे ब्रांड्स काफी लोकप्रिय हैं।

क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों के लिए अच्छे होते हैं?

हां, आजकल कई ब्रांड्स भारतीय घरों को ध्यान में रखकर रोबोटिक क्लीनर डिजाइन करते हैं, जो टाइल्स, मार्बल, लकड़ी और कार्पेट जैसी सतहों पर अच्छी सफाई करते हैं।

क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर पोछा भी लगाते हैं?

हां, अधिकतर आधुनिक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर 2-इन-1 वैक्यूम और मॉप फीचर के साथ आते हैं, जो वैक्यूमिंग और मॉपिंग दोनों काम करते हैं।

You May Also Like