ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हर घर के लिए एक वरदान होता है जिनके साथ कपड़ों को धोने-सुखाने का काम आसान बनता है। ऐसे में अगर आपको ₹25,000 से कम में एक अच्छे क्वालिटी वाले मॉडल की तलाश है तो 6 किलोग्राम से लेकर 9 किलोग्राम वाले विकल्प मिल जाएंगे। इस बजट रेंज में ज्यादातर ब्रांड के टॉप मॉडल आसानी से मिल जाते हैं और कुछ ब्रांड कम क्षमता वाले फ्रंट लोड विकल्प भी पेश करते हैं। अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ ये फुली ऑटोमैटिक Washing Machine तरह-तरह के कपड़ों को बेदाग बनाती हैं। इनकी इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी बिजली की बचत करती है और साथ ही आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ प्रदर्शन दमदार बनता है।
- यह एक फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 6 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसकी 9 स्वर्ल वॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों को टब में कपड़ों को इस तरह से धोती है कि उनपर जमा हर तरह के जिद्दी दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं। इस IFB वॉशिंग मशीन का क्रीसेंट मून डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों की क्वालिटी का पूरा ख्याल रखता है, ताकि उनका रंग व चमक फीके न हो।
- स्टीम रिफ्रेश सुविधा नाजुक कपड़ों को बिना पानी व डिटर्जेंट के घर पर ही ड्राय क्लीन करने में मदद करती है। अगर घर पर हार्ड वॉटर आता है तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी एक्वा एनर्जी टेक्नोलॉजी उसे ट्रीट करके कपड़ों को चमकाने के काम करती है।
- व्यस्त होने की वजह से अक्सर वॉशिंग मशीन की सफाई करना रह जाता है, ऐसे में इसकी ऑटो टब क्लीन सुविधा काम आती है। यह हर 40 साइकिल के बाद आपको याद दिलाती है कि टब क्लीन प्रोग्राम चलाना है, जिससे पूरी सफाई बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 6 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- मोटर स्पीड- 1000 RPM
- सालाना ऊर्जा खपत- 0.05 Kilowatt Hours
खासियतें
- सेल्फ डायग्नोसिस
- टाइम सेवर
- AI पावर्ड
कमी
- डिस्प्ले क्वालिटी कमजोर है।
Rs. 24990
- ओशियनस वेव ड्रम के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन 2-3 लोगों के परिवार या अकेले रहने वाले लोगों के लिए सही पसंद है। इसके ड्रम में पानी की लहरे समान बनती हैं जिससे कपड़ों की नाजुक सफाई होती है। यह Haier वॉशिंग मशीन दाग-धब्बों पर सख्ती और कपड़ों पर कोमलता से पेश आती है।
- इस Top Load Washing Machine की ऑटो रीस्टार्ट सुविधा बिजली कटौत के बाद पावर सप्लाई वापस आने पर इसे ऑटोमैटिक रूप से पुरानी सेटिंग पर स्टार्ट करती है। इसकी वजह से मशीन को फिर से नहीं चलाना पड़ता है और समय के साथ-साथ पानी व बिजली की भी बचत होती है।
- मैजिक फिल्टर की वजह से कपड़ों से निकलने वाले रोए, बटन, मैल और अन्य तरह की गंदगी टब में जमा नहीं होती है। यह सुविधा न सिर्फ कपड़ों को बेदाग बनाती है, बल्कि मशीन के प्रदर्शन को भी कम नहीं होने देती।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 6 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- कंट्रोल- पुश बटन
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस
खासियतें
- टब ड्राय
- चाइल्ड लॉक
- 700 RPM मोटर
कमी
- बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
Rs. 13890
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ऊर्जा की बचत करती है। इस LG वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है और टर्बो ड्रम कपड़ों से सारी गंदगी को अच्छी तरह से साफ करने का काम करता है। यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन लॉन्ड्री को बिल्कुल हाथ से धोने की तरह साफ करती है और उनकी क्वालिटी भी आसानी से खराब नहीं होती है।
- इस फुली Automatic Washing Machine की मोटर स्पीड 740 RPM है जिससे धुलाई का काम तेजी से होता है और कपड़े अच्छी तरह से सूख भी जाते हैं। इसी के साथ स्मार्ट रिंज सुविधा उन्हें अच्छी तरह से खंगालती है जिससे डिटर्जेंट के कण कपड़ों पर जमा नहीं रहते हैं।
- स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा के साथ इसका रखरखाव करना काफी आसान हो जाता है। अगर मशीन में कोई छोटी-मोटी खराबी आती है तो सर्विस सेंटर पर बात करके उसे खुद से ही ठीक कर सकते हैं और मेकेनिक के आने का इंतजार नहीं करना होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 7 किलोग्रम
- मोटर स्पीड- 740 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
- शोर स्तर- 50 Decibels
खासियतें
- ऑटो प्री-वॉश
- शॉक रेसिस्टेंट
- 08 वॉश प्रोग्राम
कमी
- स्क्रैच लगने की समस्या।
Rs. 18990
- AI Ecobubble टेक्नोलॉजी वाली यह 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों की क्वालिटी का ख्याल रखते हुए उन्हें अच्छी तरह से साफ करती है। इसके साथ बिजली व पानी की भी बचत होती है और कपड़े हर धुलाई के बाद चमकदार बनते हैं। वहीं, बबल स्टॉर्म सुविधा के साथ डिटर्जेंट बेहतर तरह से काम करता है और सारे दाग-धब्बे अच्छी तरह से साफ होते हैं।
- यह Samsung Washing Machine में 6 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनकी मदद से हर तरह के कपड़े चमकते हैं। इनकी मदद से रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों से लेकर चादर, पर्दे, सिल्क की साड़ियां और जींस जैसी लॉन्ड्री भी आसानी से धोई जा सकती है। इसी के साथ क्विक वॉश का इस्तेमाल करके कम कपड़ों को सिर्फ 15 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है।
- इसमें चाइल्ड लॉक भी दिया गया है जो बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। इसकी मदद से डोर व कंट्रोल पैनल को लॉक करके सुरक्षा बनी रहती है। वहीं, रैट मेश मोटर व अन्य पुर्जों को चूहों से बचाकर रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- वोल्टेज- 220 Volts
- मोटर- 700 RPM
खासियतें
- मैजिक फिल्टर
- ईको टब क्लीन
- डायमंड ड्रम
कमी
- मोटर स्पीड कम है।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, मिक्सर ग्राइंडर और ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Rs. 19490
- जीरो प्रेशर फिल (ZPF) टेक्नोलॉजी वाली यह Whirlpool वॉशिंग मशीन ऊंची इमरतों में रहने वाले लोगों के लिए सही पसंद है क्योंकि पानी के कम प्रेशर के बावजूद इसका टब अच्छी तरह से भरता है जिससे समय व बिजली की बचत होती है। यह 7KG टॉप लोड Washing Machine हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है और वे लंबे समय तक नए जैसे रहते हैं।
- इसमें लगा स्मार्ट सेंसर कपड़ों के वजन के हिसाब से पानी के लेवल को सेट करता है जिससे कम-से-कम बर्बादी सुनश्चित होती है। वहीं, ड्राय टैप सेंसर नल में कुछ फंसे होने पर या पानी की सप्लाई में किसी तरह की परेशानी होने पर अलर्ट करता है, जिससे प्रदर्शन में किसी तरह की कमी न आए।
- यह मॉडल 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद है जिसमें एक ही बार में तरह-तरह के कपड़े आसानी से धोए-सुखाए जा सकते हैं। इसकी ऑटो टब क्लीन सुविधा हर धुलाई के बाद उसी पानी से मशीन के अंदर वाले हिस्से को अच्छी तरह से साफ करती है, ताकि अलग से टब क्लीन साइकिल चलाने की जरूरत न हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- वोल्टेज- 230 Volts
- सालाना ऊर्जा खपत- 0.01 Kilowatt Hours
- कंट्रोल- टच
खासियतें
- 123 वॉश
- 740 RPM मोटर
- 08 वॉश प्रोग्राम
कमी
- शोर स्तर ज्यादा है।
Rs. 15990
जानिए इन सभी वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर
LG, हायर, Godrej, IFB और Samsung की इन ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
मोटर स्पीड |
खासियत |
|
IFB 6 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010 CMS) |
1000 RPM |
ओशियनस वेव ड्रम |
|
Haier Smart Choice 6 kg 5 Star Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM60-AEN) |
700 RPM |
9 स्वर्ल वॉश |
|
LG 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z) |
740 RPM |
टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी |
|
Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80BG4441BGTL) |
700 RPM |
ईको बबल |
|
Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN 7.0 GENX GREY 5YMW) |
740 RPM |
हार्ड वॉटर वॉश |
योर पिक्स पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन और ब्यूटी समेत अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स
नोट: यहां बताए गए विकल्पों MRP ₹25,000 से ज्यादा है, जो लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
