Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

₹25,000 में बेहतरीन टॉप लोड वॉशिंग मशीन + ड्रायर: हाथ से कपड़े धोने का झंझट खत्म!

₹25,000 से कम के बजट में ड्रायर वाली बढ़िया टॉप लोड वॉशिंग मशीन मिल जाती हैं जो कपड़े धोने-सुखाने के काम को आसान बनाती हैं। इस रेंज में 6 किलोग्राम से लेकर 9 किलोग्राम तक वाले मॉडल मिल जाते हैं जिनमें अलग-अलग वॉश प्रोग्राम, तेज स्पीड वाली मोटर, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं। ये कपड़ों की क्वालिटी का ख्याल रखते हुए उन्हें बेदाग बनाती हैं।

ड्रायर वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन जो मिलेंगी ₹25,000 से कम में
ड्रायर वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन जो मिलेंगी ₹25,000 से कम में

ड्रायर के साथ आने वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीनें आसानी से ₹25,000 तक के बजट में मिल जाती हैं जो कपड़े धोने-सुखाने के काम को सुविधाजनक बनाती हैं। इन्हें नियंत्रित करना भी काफी आसान होता है और टब में कपड़े डालने या निकालने के लिए बार-बार झुकने की भी जरूरत नहीं होती है। इस वजह से इन्हें बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और पीठ/कमर दर्द से परेशान लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बात करें प्रदर्शन की, तो ये कम समय में कपड़ों को अच्छी तरह से धोती-सुखाती हैं और उनकी चमक व रंग को भी लंबे समय तक बनाए रखती हैं। इन Washing Machines की बढ़िया क्वालिटी वाली मोटर ऊर्जा की भी बचत करती है और लंबे समय तक इनका प्रदर्शन दमदार बना रहता है।

01

IFB 6.5 Kg 5 Star, Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL650MG1)

Check Price on Amazon
  • 6.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह पूरी तरह से स्वचालित वॉशिंग मशीन लोकप्रिय ब्रांड IFB की है, जिसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए 7 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
  • इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना क्रीसेंट मून ड्रम कपड़ों को नाजुक तरह से धोता है, जिससे वे साफ भी होते हैं और उनकी क्वालिटी भी खराब नहीं होती है।
  • इसकी AI टेक्नोलॉजी स्वचालित रूप से कपड़ों के प्रकार और वजन को समझते हुए वॉश साइकिल को उस हिसाब से सेट करती है।

कपड़े धोने-सुखाने के लिए क्यों है सुविधाजनक?

  • इस Automatic Washing Machine के टब में डिटर्जेंट व पानी अच्छी तरह घुल जाते हैं, जिससे कपड़ों की अच्छी तरह सफाई होती है और उन्हें अलग से भिगोकर रखने की जरूरत खत्म हो जाती है।
  • कठोर पानी अक्सर कपड़ों की चमक व रंग को खराब कर देता है और इस वजह से नल में फिल्टर लगाने का अतिरिक्त खर्च आता है। हालांकि, यह मॉडल इस समस्या को भी खत्म करता है और इसमें हर तरह के पानी में कपड़े चमकदार बनते हैं और उनकी क्वालिटी भी खराब नहीं होती।
  • कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों को साफ करने के लिए उन्हें हाथ से घिसने की जरूरत होती है, लेकिन इसके साथ यह झंझट भी खत्म होता है। यह टब में ही हर तरह की गंदगी को कपड़ों से हटाते हुए उन्हें बेदाग बनाती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
  • ब्रांड- IFB
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • कंट्रोल- पुश बटन
  • मोटर स्पीड- 720 RPM 

खासियतें

  • ऑटो लोड सेसिंग
  • सेल्फ डायग्नोसिस
  • ऑटो टब क्लीन

कमी

  • पानी की ज्यादा खपत।

किनके लिए होगी सही?

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन 2-3 लोगों के छोटे परिवार, कपल्स या अकेले रहने वाले लोगों के लिए अच्छी पसंद है। 

IFB 6.5 Kg 5 Star, Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL650MG1)

Rs. 17490

Get This
02

Haier 9 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL90-C8S8)

Check Price on Amazon
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन की मोटर स्पीड 780 RPM है और इसमें एक समान्य लोड को करीब 40 मिनट तक के समय में धोया-सुखाया जा सकता है।
  • इसका Oceanus Wave Drum टब में पानी की लहरे बनाता है, जिससे वे नाजुक तरह से साफ होते हैं और दाग-धब्बे भी हट जाते हैं।
  • इसकी ऊर्जा खपत करीब 0.00872 kWh/किलोग्राम/साइकिल और पानी की खपत करीब 13.30 लीटर/किलोग्राम/साइकिल है।

कपड़े धोने-सुखाने के लिए क्यों है सुविधाजनक?

  • फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन की खासियत है कि अगर कभी व्यस्त होने की वजह से इसके टब में कपड़े रखे रह जाते हैं, तब भी उनमें दुर्गंध नहीं पनपती है और वे लंबे समय तक ताज़ा रहते हैं।
  • पानी के कम प्रेशर की वजह से टब को भरने में काफी वक्त लग जाता है और इस वजह से समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती है। हालांकि, Haier का यह मॉडल इस परेशानी को जीरो प्रेशर फिल के साथ हल करते हुए टब को जल्दी भरने का काम करता है।
  • ड्रायर वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को सिर्फ धोती नहीं है बल्कि उनपर जमे कीटाणुओं को भी खत्म करती है, जिससे वे पूरी तरह से हाइजीनिक बनते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58.5D x 55W x 101H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 9 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • फजी लॉजिक
  • मैजिक फिल्टर
  • डेलिकेट वॉश

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 

किनके लिए होगी सही?

यह Haier वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त है जिसमें 5-6 लोगों के कपड़ों को एकसाथ आसानी से धो-सुखा सकते हैं। 


हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।

Haier 9 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL90-C8S8)

Rs. 21990

Get This
03

Samsung 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F08S2LTL)

Check Price on Amazon
  • 12 वॉश प्रोग्राम से लैस, ड्रायर युक्त इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में सामान्य, भारी और नाजुक समेत लगभग हर तरह के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है।
  • इसकी मोटर की अधिकतम स्पीड 700 RPM है और यह AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों को साफ-सुथरा बनाती है।
  • 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला यह मॉडल 20% तक ऊर्जा की बचत करता है और संचालन के दौरान शोर का स्तर भी कम रहता है।

कपड़े धोने-सुखाने के लिए क्यों है सुविधाजनक?

  • जब कपड़े ज्यादा गंदे होते हैं तो उन्हें वॉशिंग मशीन में धोने से पहले डिटर्जेंट वाले पानी में थोड़ी देर तक भिगोकर रखना पड़ता है, जिससे वे अच्छी तरह से साफ हों। हालांकि, यह Samsung Washing Machine इस मेहनत से भी छुटकारा देती है और यह काम टब में ही अच्छी तरह से होता है।
  • बारिश या उमस वाले मौसम में कपड़ों को सूखने में ज्यादा समय लगता है और नमी की वजह से उनसे दुर्गंध आती है। इस मॉडल की खासियत है कि यह इस दौरान भी कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाते हुए उनमें नमी जमा नहीं होने देता है।
  • चूंकि इस वॉशिंग मशीन में Wi-Fi कनेक्टिविटी दी गई है, इसलिए इसे नियंत्रित करना भी काफी आसान बन जाता है। स्मार्ट फोन ऐप की मदद से किचन में खाना बनाते समय या वर्क फ्रॉम होम करते समय भी इसकी सारी सेटिंग्स कंट्रोल हो जाती हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • मोटर स्पीड- 700 RPM 
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • वॉश साइकिल- 12

खासियतें

  • AI वॉश
  • डिले स्टार्ट
  • चाइल्ड लॉक

कमी

  • लंबा वॉश टाइम।

किनके लिए होगी सही?

8 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक Top Load वॉशिंग मशीन 4-5 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद है। यह स्मार्ट वॉशिंग मशीन उन छोटे परिवारों के लिए भी अच्छी है जहां एक बार में ज्यादा कपड़े धोए जाते हैं। 

Samsung 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F08S2LTL)

Rs. 22450

Get This
04

Whirlpool 7.5 Kg 5 Star Stainwash Pro Fully Automatic Top Load Washing Machine (Stainwash Pro H 7.5 Kg 5 Star with In-Built Heater)

Check Price on Amazon
  • यह वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धो और सुखा सकती है और उनके रंग या बनावट पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।
  • 740 RPM की मोटर के साथ यह कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने का काम करती है और इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है।
  • इस Whirlpool वॉशिंग मशीन की 6th सेंस तकनीक पानी, ऊर्जा व डिटर्जेंट की बचत करते हुए कपड़ों को स्मार्ट तरीके से साफ करती है।

कपड़े धोने-सुखाने के लिए क्यों है सुविधाजनक?

  • चाहे बच्चों की गंदी स्कूल यूनिफॉर्म हो या पति की शर्ट पर लगा चाय का निशान, यह वॉशिंग मशीन हर तरह की गंदगी को अच्छी तरह से साफ करने में सक्षम है और इसमें 48 घंटे तक के पुराने दाग भी निकल जाते हैं।
  • गर्म पानी में कपड़ों को धोने में काफी मेहनत करनी होती है, लेकिन यह मॉडल इस काम को भी सुविधाजनक बनाता है। In-Built Heater की वजह से इसके टब में ही पानी गर्म हो जाता है और अलग से गीजर का कनेक्शन देने की भी जरूरत नहीं होती है।
  • यह कपड़ों की गुणवत्ता से समझौता किए बिना हर तरह की गंदगी को पूरी तरह से साफ करती है और वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 7.5 किलोग्राम
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
  • शोर स्तर- 63 Decibels 
  • वोल्टेज- 240 Volts

खासियतें

  • ऑटो टबल क्लीन
  • जिरो प्रेशर फिल
  • ऐक्सप्रेस वॉश

कमी

  • कमजोर मोटर।

किनके लिए होगी सही?

छोटे से लेकर मीडियम साइज तक के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प है। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है।


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ

Whirlpool 7.5 Kg 5 Star Stainwash Pro Fully Automatic Top Load Washing Machine (Stainwash Pro H 7.5 Kg 5 Star with In-Built Heater)

Rs. 19490

Get This
05

Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR)

Check Price on Amazon
  • AI टेक्नोलॉजी वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन भारतीय ब्रांड Godrej की है जो ऊर्जा और पानी की बचत करते हुए कपड़ों की धुलाई करती है।
  • 7 किलोग्राम क्षमता वाले इस मॉडल की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और इसकी सालाना ऊर्जा खपत 0.0107 KWh/किलोग्राम/प्रति चक्र है।
  • 720 RPM वाली इसकी मोटर कपड़ों से पानी को अच्छी तरह से निकालती है, जिससे वे कम समय में अच्छी तरह से सूख जाते हैं।

कपड़े धोने-सुखाने के लिए क्यों है सुविधाजनक?

  • यह गोदरेज वॉशिंग मशीन कपड़ों को नाजुक तरह से घिसती है, जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित किए बिना ही उन पर जमा दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और बिल्कुल हाथ जैसी सफाई सुनिश्चित होती है। 
  • बिजली कटौती के बाद जब सप्लाई वापस आती है तो मशीन को फिर से स्टार्ट करना पड़ता है, जिससे समय के साथ-साथ पानी व ऊर्जा की भी बर्बादी होती है। हालांकि, यह मॉडल अपने आप पुरानी सेटिंग पर काम करता है और मशीन को फिर से चालू करने की जरूरत नहीं होती है। 
  • यह आपको बताती है कि कपड़ों के हिसाब से कितने डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना है, जिससे अंदाजा नहीं लगाना पड़ता और कपड़ों की सही धुलाई भी होती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Godrej
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • मोटर स्पीड- 720 RPM
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • ड्रम मटेरियल- स्टील

खासियतें

  • साइकिल एंड बजर
  • टर्बो 6 पल्सेटर
  • 6 वॉश प्रोग्राम

कमी

  • ज्यादा शोर स्तर। 

किनके लिए होगी सही?

3-4 लोगों तक के मीडयम साइज परिवार के लिए यह मॉडल काफी अच्छा है जो AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों को बेदाग बनाता है। 

Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR)

Rs. 15400

Get This

अब समझिए इन सभी विकल्पों में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को

सैमसंग, IFB, एलजी, हायर, व्हर्लपूल और Godrej ब्रांड की ये सभी टॉप लोड वॉशिंग मशीन प्रदर्शन और क्वालिटी के मामले में भरोसेमंद है किसी का भी चुनाव अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से किया जा सकता है। इनमें मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को यह तालिका आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

मोटर स्पीड व वॉश प्रोग्राम

सुविधाएं

IFB 6.5 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL650MG1)

720 RPM मोटर व 7 वॉश प्रोग्राम

  • एक्वा एनर्जी
  • क्रीसेंट मून ड्रम
  • लिंट फिल्टर 
  • AI टेक्नोलॉजी

Haier 9 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL90-C8S8)

780 RPM मोटर व 10 वॉश प्रोग्राम

  • जीरो वॉटर प्रेशर
  • ओशियनस वेव ड्रम
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • स्टेन प्रो 

Samsung 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F08S2LTL)

700 RPM मोटर व 12 वॉश प्रोग्राम

  • AI एनर्जी मोड
  • वाईफाई
  • क्विक वॉश
  • ईकोबबल

Whirlpool 7.5 Kg 5 Star Pro Fully Automatic Top Load Washing Machine (Stainwash Pro H 7.5)

740 RPM मोटर व 12 वॉश प्रोग्राम

  • हार्ड वॉटर वॉश
  • स्मार्ट सेंसर
  • 2 ड्रायिंग मोड
  • डिले स्टार्ट

Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR)

720 RPM मोटर व 6 वॉश प्रोग्राम

  • एक्यू वॉश ड्रम
  • 3 वॉटर लेवल
  • टर्बो 6 पल्सेटर
  • चाइल्ड लॉक

नोट: यहां बताई गईं वॉशिंग मशीनों की MRP ₹25,000 से ज्यादा है,जो लेख लिखने के दौरान कम थी। इनकी कीमत पूरी तरह से अमेजन के अधीन हैं और किसी भी तरह के बदलाव के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी प्रोडक्ट का चयन करने से पहले अमेजन की वेबसाइट/एप्लिकेशन पर कीमत की जांच कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:

FAQs:

1. क्या ₹25,000 से कम में ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीने मिल सकती हैं?

हां, इस बजट में बढ़िया क्वालिटी वाले Fully Automatic Washing Machine के मॉडल मिल जाते हैं। इसमें आपको करीब 6 किलोग्राम से लेकर 9 किलोग्राम तक क्षमता वाले विकल्प मिलते हैं जो छोटे से लेकर बड़े परिवारों के लिए सही होते हैं।

2. ड्रायर वाली इन वॉशिंग मशीन को चुनने के क्या फायदें हैं?

इसके मुख्य फायदे सुविधा, जगह के साथ-साथ समय की बचत हैं क्योंकि आपको कपड़े धोने और सुखाने के लिए अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह छोटे घरों और व्यस्त जीवनशैली के लिए आदर्श है। वहीं, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की तरह कपड़ों को निकालने या डालने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ता है।

3. इस बजट रेंज में किन ब्रांड के पास अच्छे विकल्प मिल जाते हैं?

₹25,000 से कम के बजट में सैमसंग, LG, हायर, गोदरेज, व्हर्लपूल और IFB जैसे ब्रांड के हाई क्वालिटी विकल्प भारत में मिल जाते हैं जो प्रदर्शन व क्वालिटी दोनों के मामले में भरोसेमंद होते हैं। 

4. क्या ये ऊर्जा कुशल होती हैं?

हां आजकल लगभग सही मॉडल 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं जो ऊर्जी की बचत करते हुए बिजली के बिल को नियंत्रण में रखने का काम करते हैं। 

5. इनका सही रखरखाव कैसे करना चाहिए?

इसके लिए इसमें सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल, ओवरलोडिंग से बचना, नियमित रूप से फिल्टर की सफाई, टब की सफाई, और ड्रायर वेंट्स का रख-रखाव शामिल होगा। मशीन में किसी भी तरह की खराबी आने पर हमेशा कंपनी के आधिकारिक मेकेनिक से ही मरम्मत करानी चाहिए और ओरिजनल पार्ट्स ही लगाने चाहिए।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like