सैमसंग, एलजी और हायर जैसे बड़े ब्रांड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं क्योंकि इनमें एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है जो एक समान कूलिंग और कम बिजली की खपत सुनिश्चित कर सकते हैं। इन Side By Side मॉडल में बड़े कंपार्टमेंट के साथ ज्यादा स्टोरेज क्षमता होती है, जो बड़े परिवारों के लिए इन्हें आदर्श बनाती है। प्रदर्शन के अलावा, आपको इन Refrigerator में प्रीमियम डिजाइन, स्मार्ट वाईफाई कनेक्टिविटी और लंबी कंप्रेसर वॉरंटी भी देखने मिल सकती है। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता और बजट रेंज वाले मॉडल भी देखने मिल सकते हैं जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। तो आइए अब समझते हैं इन्हीं ब्रांड्स के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की खासियतों को विस्तार से।
बड़े ब्रांड्स के साइड बाय साइड की खासियते क्या हैं?
- हायर (Haier)- इस ब्रांड के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपनी एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं, जो शांत संचालन और ऊर्जा कुशलता सुनिश्चित करती है। इनमें मैजिक कूलिंग जैसे फीचर्स होते हैं, जिससे जरूरत होने पर आप फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। इनकी स्लिम डिजाइन मॉड्यूलर किचन में आसानी से फिट हो जाती है, जबकि ट्रिपल कूलिंग सिस्टम और ऐंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भोजन को लंबे समय तक ताजा और स्वच्छ रखते हैं।
- सैमसंग (Samsung)- ये साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर स्पेसमैक्स टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं, जो ज्यादा स्टोरेज के लिहाज से सही पसंद हो सकते हैं। इनमें ट्विन कूलिंग प्लस और BeSpoke AI मिलती है। वहीं, स्मार्टथिंग्स इंटीग्रेशन के साथ, आप तापमान को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर लंबे समय तक चलने वाला, शांत और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
- एलजी (LG)- ये साइड बाय साइड फ्रिज डोर कूलिंग+ और मल्टी एयर फ्लो सिस्टम के लिए जाने जाते हैं, जो एक समान कूलिंग सुनिश्चित करते हैं और खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। इन LG Fridge मॉडल में इंस्टाव्यू, वॉटर डिस्पेंसर और ऊर्जा की बचत करने के लिए स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर होते हैं। वहीं, ThinQ वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ, आप अपने फ्रिज को फोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
- गोदरेज (Godrej)- ये साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपनी AI पावर्ड कूलिंग और फ्लेकसिबल स्टोरेज क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इनमें स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन जैसे फीचर्स भी होते हैं, जो आपको अपनी जरूरत के अनुसार हिसाब से तापमान को सेट करने सुविधा देते हैं। ऊर्जा बचाने के लिए इनमें एडवांस्ड इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, हाईजीन के लिए नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी और आपकी रसोई को शानदार लुक देने वाली ग्लास डोर डिजाइन दी जाती है।
आइए अब नजर डालिए इन सभी ब्रांड्स के साइड बाय साइड फ्रिज के विकल्पों पर
