आज के समय में जब टेक्नोलॉजी तेजी से हमारे जीवन को आसान बना रही है तो ऐसे में एसी लेते समय भी स्मार्ट फीचर्स ढूंढना तो आम बात है। इसी का एक बेहतरीन उदाहरण है वाईफाई कनेक्टिविटी वाले एयर कंडीशनर, जो सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं, बल्कि स्मार्ट कंट्रोल की वजह से भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रह है। आपको बता दें, इन एसी की मदद से आप अपने स्मार्टफोन के जरिए कहीं से भी इसको चालू या बंद कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और यहां तक कि समय भी सेट कर सकते हैं। आजकल आपको टॉप ब्रांड्स जैसे Haier, Carrier, LG, Hitachi और Panasonic के भी विकल्प देखने को मिल सकते हैं जो इस फीचर के साथ आटे हैं और ना सिर्फ बेहतरीन कूलिंग दे सकते हैं बल्कि बिजली बचाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। ये WiFi फीचर वाले AC गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉइस कंट्रोल सिस्टम के साथ भी काम कर सकते हैं, जिससे आप बिना रिमोट के भी इन्हें आसानी से चला सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके जीवन को और ज्यादा आरामदायक बना सकता है। मान लीजिए आप घर पहुंचने से पहले ही अपने कमरे को ठंडा करना चाहते हैं, तो बस मोबाइल ऐप से एसी ऑन कर सकते और यह मिनटों में आपके कमरे को ठंडा कर सकता है।
देखिए 5 बढ़िय विकल्प जिसे अमेजन से लिया जा सकता है -
