Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

अमेजन यूजर्स की रेटिंग के आधार पर जानिए वॉशिंग मशीन के 5 भरोसेमंद ब्रांड्स के बारे में

अमेजन पर मिलने वाले बड़े ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन में कौन-सी हो सकती है सबसे भरोसेमंद, जानिए आप भी। लिस्ट में शामिल है Haier, Samsung और LG जैसे नाम, जानिए इन्हें लोगों ने क्यों किया है पसंद और क्या है इनकी खासियतें।

अमेजन पर मिलने वाले 5 सबसे विश्वसनीय वॉशिंग मशीन ब्रांड
अमेजन पर मिलने वाले 5 सबसे विश्वसनीय वॉशिंग मशीन ब्रांड

अमेजन पर वैसे तो वॉशिंग मशीन के कई ब्रांड्स मिलते हैं, जिनमें से किसी एक को सबसे अच्छा कहना काफी मुश्किल काम हो सकता है? ऐसे में इनमें से सबसे भरोसेमंद ब्रांड कौन-सी है इसका चुनाव करने के लिए ग्राहकों की रेटिंग और रिव्यू ही काम आते हैं। इसी कड़ी में हम आपको यहां 5 ऐसे ही भरोसेमंद वॉशिंग मशीन ब्रांड्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होने के साथ-साथ इनकी क्वालिटी की भी काफी प्रशांसा की गई है। इस सूची में Haier, Samsung, LG, Whirlpool और IFB जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। इन पांचों ब्रांड्स की अलग-अलग क्षमता, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं वाली वॉशिंग मशीन अमेजन पर आपको देखने को मिल जाएंगी जिनको ग्राहकों ने भी काफी पसंद किया है। वहीं, यहां हम आपको जिन ब्रांड्स की जानकारी देने जा रहे हैं उन्हें अमेजन पर हजारों लोगों ने पसंद करते हुए काफी बढ़िया रेटिंग दी है और इसे लिए इन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, इनके अलावा भी वॉशिंग मशीन के कई ब्रांड्स व मॉडल्स हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। 

घरेलु उपकरणों के अन्य प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर डालिए नजर

अमेजन पर मिलने वाले वॉशिंग मशीन के 5 भरोसेमंद ब्रांड्स की विस्तृत जानकारी

  • Haier- यह ब्रांड किफायती कीमत पर शानदार सुविधाओं से भरपूर वॉशिंग मशीन उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। इसकी नियर ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी पेश की है, जो भारत में कम पानी के दबाव वाले क्षेत्रों में बेहद फायदेमंद हो सकती है। वहीं, डायरेक्ट मोशन मोटर शांत संचालन और टिकाऊपन के लिए डिज़ाइन की जाती है, जिस पर बढ़िया वॉरंटी भी होती है।
  • Samsung-  इस कंपनी की वॉशिंग मशीन अपने स्मार्ट फीचर्स जैसे एआई इकोबबल और हाइजीन स्टीम टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय है, जो कुशल और स्वच्छ धुलाई सुनिश्चित करती है। इसकी डिजिटल इन्वर्टर मोटर टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल मनी जाती है। सैमसंग के पास एक बढ़िया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट नेटवर्क भी है, जो डिजिटल सर्विस सेंटर और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति है, जो ग्राहकों का विश्वास बढ़ाता है।
  • LG- इस ब्रांड की वॉशिंग मशीनों अक्सर उनकी इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के लिए पसंद की जाती है। यह  मोटर को सीधे ड्रम से जोड़ती है, जिससे शोर, कंपन और टूट-फूट कम होती है। इससे मशीन का जीवनकाल लंबा होता है। यह ब्रांड अपनी व्यापक विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है, जिसमें कई तरह के वॉश प्रोग्राम और स्मार्ट कनेक्टिविटी शामिल है।
  • Whirlpool- यह लंबे समय से भारत में पसंद किया जाने वाला ब्रांड है। इसकी वॉशिंग मशीन अपनी मजबूत बनावट और भारतीय घरों के लिए व्यावहारिक सुविधाओं, जैसे 3D स्क्रब टेक्नोलॉजी और हार्ड क्वालिटी के पानी को संभालने की क्षमता, पर केंद्रित होने के लिए जानी जाती हैं। देश भर में फैला इस ब्रांड का बड़ा सर्विस नेटवर्क यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को बिक्री के बाद सहायता और स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हों।
  • IFB- यह एक एक ऐसा ब्रांड है जो कपड़े धोने और बर्तन धोने के उपकरणों में विशेषज्ञता रखता है। इसकी वॉशिंग मशीनें अक्सर अपनी उच्च-गुणवत्ता वाली बनावट और भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल डिजाइन की गई विशेषताओं से लैस होती हैं। इसकी वॉशिंग मशीन लंबी और व्यापक वॉरंटी के साथ आती हैं, जो उनकी विश्वसनीयता का एक प्रमुख कारण है।

तो आइए अब देखते हैं अमेजन पर मिलने वाले इन्हें ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के कुछ लोकप्रिय मॉडल्स की।

01

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

Check Price on Amazon

6 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन Haier की है, जिसकी क्वालिटी की अमेजन पर लोगों ने काफी सराहना की है। इसमें आपको वॉश, रिंज, स्पिन, टब ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे; जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है। इस वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत है इसका oceanus Wave Drum, जो पानी की लहरे बनाते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से धोने का काम करेगा। वहीं, इसमें दी गई नियर जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी पानी के कम दबाव के बावजूद टब को कम समय में भरने में मदद करेगी। इसमें लगी 780 RPM की मोटर कपड़ों को कम समय में सुखाने में मददगार हो सकती है। वहीं, Fuzy Logic डिटर्जेंट को पानी में अच्छी तरह मिलाने का काम करता है जिससे बेहतर सफाई मिल सके। इसका मैजिक फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोओं को अच्छी तरह से इक्ट्ठा करते हुए उन्हें साफ करता है। कपड़ों पर नाजुक और दागों पर सख्त रहने वाली यह वॉशिंग मशीन मध्यम साइज के परिवार के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- ‎Haier
  • मॉडल- ‎HWM60-AE
  • बैलेंस क्लीन पल्सेटर
  • नॉब कंट्रोल
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • चाइल्ड लॉक
  • कोल्ड वॉटर फीड
  • ऑटो रीस्टार्ट

खूबियां

  • इसमें एक सामान्य लोड को 40 मिनट में धोया-सुखाया जा सकत है।
  • पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बना इसका ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा।
  • वोल्टेज प्रोटेक्शन मोटर को खराब होने से बचाएगा।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके ड्रम का साइज छोटा लगा।

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

Rs. 12490

Get This
02

Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

यह एक फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसे Samsung ने डिजाइन किया है। 9 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में 1400RPM की लगी है, जो कपड़ों को काफी अच्छी तरह से सुखा सकती है। इसमें दी गई बबल सोक सुविधा के साथ कपड़े पानी व डिटर्जेंट में अच्छी तरह डूब सकते हैं, जिससे सफाई अच्छी तरह होगी। और ड्रम क्लीन+ गंदगी और 99.9% दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटा सकता है। इसमें आपको सूपर स्पीड, क्विक वॉश, बेडिंग, कॉटन, कलर्स, ड्रम क्लीन+, ई कॉटन, हाईजीन स्टीम, इंटेंस कोल्ड, लेस माइक्रोफाइबर, रिंज़+स्पिन, सिंथेटिक्स और वुल/डेलिकेट्स जैसे 14 वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। इसका Hygiene Steam कपड़ों से 99.9% कीटाणुओं और एलर्जी को हटा सकता है। इस वॉशिंग मशीन की खासियत है इसका डायमंड ड्रम जिसके पानी के निकास छिद्र 25% छोटे हैं और हीरे के आकार के गड्ढे में गहरे स्थित होते हैं। यह सतह कपड़ों की कोमल धुलाई के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करती है। इसकी AI EcoBubble टेक्नोलॉजी के साथ कपड़ों से 24% तक दाग हट सकते हैं, 70% तक ऊर्जा की बचत हो सकती है और 45% तक बेहतर फैब्रिक केयर भी मिल सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • मॉडल- WW90DG5U24AXTL
  • चाइल्ड लॉक
  • डिले स्टार्ट
  • टच कंट्रोल
  • मटेरियल- मेटल व प्लास्टिक
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • ऐक्स्ट्रा रिंज़

खूबियां

  • वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ इसे स्मार्टफोन से भी नियंत्रित किया जा सकता है।
  • इन-बिल्ट हीटर के साखथ कपड़ों को गर्म पानी में भी धोया जा सकता है।
  • ईजी आयरन सुविधा कपड़ों पर बहुत ज्यादा सिलवट पड़ने से बचाएगी।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं। 

Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

Rs. 37990

Get This
03

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

8 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन मशहूर ब्रांड LG की है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन आपको नॉर्मल, जेंटल, स्ट्रॉन्ग, प्री-वॉश+नॉर्मल, रिंज+, ऐक्वा रिजर्व और टब क्लीन जैसे प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसका Turbo Drum सबसे शक्तिशाली धुलाई को सक्षम बनाता है, जो विपरीत दिशा में घूमते हुए और पल्सेटर की मजबूत पानी की धारा के माध्यम से सबसे कठोर दागों को भी हटा सकता है। वहीं, ऑटो रीस्टार्ट के साथ बिजली जाने के बाद इसे पुरानी ही सेटिंग पर चलाता है, जिस वजह से आपका काम आसान हो सकता है। वहीं, स्मार्ट डायग्नॉसिस फीचर की मदद से इसमें आई परेशानियों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें आपको चाइल्ड लॉक, वोल्टेज प्रोटेक्शन, रैट मेश, और डीले स्टार्ट जैसी खूबियां भी मिल जाएंगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • मॉडल- ‎T80VBMB4Z
  • पुश बटन कंट्रोल
  • वोल्टेज- ‎230 Volts
  • वॉटेज- ‎450 Watts
  • ऑटो बैलेंस सिस्टम
  • साइड वॉटर फॉल
  • शोर स्तर- ‎54 dB

खूबियां

  • LED डिस्प्ले पर संचालन संबंधित जानकारियों को देखा जा सकता है।
  • फजी लॉजिक वॉश लोड के हिसाब से सही प्रोग्राम सेट कर सकता है।
  • 740 RPM की मोटर की वजह से कपड़े कम समय में सूखेंगे।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसमें धुलाई का समय ज्यादा लगा।

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Rs. 19990

Get This
04

Whirlpool 7.5 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey

Check Price on Amazon

यह Whirlpool की वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 7.5 किलोग्राम की है और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इस मशीन की में हार्ड क्वालिटी के पानी में भी आसानी से कपड़ों को धोया जा सकता है। इसमें आपको डेली, हेवी, डेलिकेट, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, वॉश ओन्ली, वुलेन्स, बेडशीट, ईको वॉश, रिंज+ड्राय, ड्राय और ऐक्वा स्टोर जैसे वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। इसमें 740 RPM की मोटर लगी है, जो कपड़ों को जल्दी व अच्छी तरह से सुखाने में मदद करेगी। इसका Magic Lint फिल्टर, स्पिन साइकिल के दौरान अपने सेंट्रीफ्यूगल फोर्स की मदद से मशीन से लिंट को अपने-आप इकट्ठा और साफ कर सकता है। 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह मशीन काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें लगे Smart Sensor, कम वोल्टेज और पानी की खराब कंडीशन को अपने-आप समझकर इसे सही तरह से काम करने में मदद करती है। ज़ीरो प्रेशर फिल (ZPF) टेक्नोलॉजी पानी के कम प्रेशर के बावजूद टब को 50% तक तेजी से भर सकती है। ‎यह वॉशिंग मशीन आपकी धुलाई संबंधी ज़रूरतों का ध्यान रखने के लिए इस्तेमाल में आसान 3-बटन कंट्रोल पैनल के साथ आती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • मॉडल- ‎MAGIC CLEAN 7.5 GENX GREY 5YMW
  • ड्राइंग साइकिल- 2
  • मैट फिनिश
  • वॉटेज- ‎360 Watts
  • स्पाइरो वॉश
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • रैट मेश

खूबियां

  • एक्वा स्टोर अगली धुलाई के लिए टब में पानी भरकर रखने की सुविधा देता है।
  • ऑटो टब क्लीन फीचर के साथ टब अपने-आप साफ किया जा सकता है।
  • ऐक्स्प्रेस वॉश के साथ कम समय में कपड़े धोए व सुखाए जा सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें ज्यादा कंपन होने की शिकायत की है। 

Whirlpool 7.5 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey

Rs. 17140

Get This
05

IFB 6 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

6 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन IFB ब्रांड की है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसकी 9 Swirl Technology आपके कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को पूरी तरह साफ कर सकती है और 30 मिनट स्टीम फ्रेश पानी और डिटर्जेंट के उपयोग के बिना आपके पसंदीदा कपड़ों को साफ करता है। यह उन नाजुक कपड़ों के लिए सही हो सकता है जिन्हें बहुत लंबे समय से नहीं पहना गया है। 1000 RPM की मोटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से सूखाने का काम करती है और इसमें हर तरह के कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। इसमें आपको बल्की, क्रैडल वॉश, ऐक्स्प्रेस 15, वुल, स्पिन/ड्राय व रिंज+, टब क्लीन, मिक्स/डेली, कॉटन, सिंथेटिक, बेबी वियर, रिफ्रेश और My IFB जैसे 10 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसकी खासियत है इसका न्यूरल नेटवर्क बेस्ड एलगोरिदम जो फैब्रिक के प्रकार और वजन को डिटेक्ट कर लेता है। यह फिर उसी आधार पर धुलाई के समय, वॉटर लेवल और वॉश ऐक्शन को सेट करता है। इसकी Aqua Energie सुविधा हार्ड पानी को ट्रीट करते हुए कपड़ों की क्वालिटी को बनाए रखने का काम करता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • मॉडल- ‎DIVA GXN 6010
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • फुली ऑटोमैटिक
  • ऐंटी रस्ट बॉडी
  • लॉन्ड्री ऐड
  • फोम डिटेक्शन
  • चाइल्ड लॉक

खूबियां

  • वॉर्म सोक जिद्दी गंदगी और दागों को कपड़ों को हटा सकता है।
  • मेमोरी बैकअप फीचर बिजली कटने पर इसे पुरानी साइकिल पर चला सकता है।
  • छोटे परिवारों के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसके डिस्प्ले क्वालिटी को लेकर खुश नहीं है।

IFB 6 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Rs. 25490

Get This

आइए जानते हैं इन मॉडल्स के बारे में अमेजन पर लोगों ने क्या कहा

ब्रांड

Haier

Samsung

Lg

Whirlpool

IFB

मॉडल

HWM60-AE, Moonlight Silver

WW90DG5U24AXTL, Inox

T80VBMB4Z

‎MAGIC CLEAN 7.5 GENX

DIVA GXN 6010

अमेजन यूजर्स रेटिंग

1,308 लोगों की रेटिंग में से करीब 62% लोगों ने इसे 5 स्टार रेटिंग और 11% लोगों ने 1 स्टार रेटिंग दी है। 

7,324 लोगों की रेटिंग में से करीब 63% लोगों ने इसे 5 स्टार रेटिंग और सिर्फ 08% लोगों ने 1 स्टार रेटिंग दी है। 

11,365 लोगों की रेटिंग में से करीब 58% लोगों ने इसे 5 स्टार रेटिंग और सिर्फ 09% लोगों ने 1 स्टार रेटिंग दी है। 

12,980 लोगों की रेटिंग में से करीब 54% लोगों ने इसे 5 स्टार रेटिंग और 14% लोगों ने 1 स्टार रेटिंग दी है। 

3,796 लोगों की रेटिंग में से करीब 53% लोगों ने इसे 5 स्टार रेटिंग और 13% लोगों ने 1 स्टार रेटिंग दी है। 

अमेजन यूजर्स रिव्यू

लोगों को इसकी अच्छी क्वालिटी पसंद आई और पैसे के हिसाब से भी यह किफायती लगती है, वे इसके इस्तेमाल और इंस्टॉलेशन में आसानी की सराहना करते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसके शांत संचालन और शर्ट के कॉलर वाले हिस्से की प्रभावी सफाई करने की क्षमता की सराहना की है।

लोगों को यह वॉशिंग मशीन बेहतरीन प्रदर्शन वाली लगी है, खासकर इसके शांच संचालन की सराहना हुई है। इस इस्तेमाल में आसान बताते हुए लोगों ने इसकी धुलाई क्षमता को भी काफी पसंद किया है। ग्राहक इसे छोटे परिवार के लिए एक अच्छा विकल्प मानते हैं और इसकी ऊर्जा दक्षता और बिजली के बिल को कम करने की क्षमता की तारीफ करते हैं।

ग्राहकों को यह वॉशिंग मशीन अच्छी क्वालिटी की लगी है, जो अपनी कीमत के हिसाब से बेहतरीन है और इसके शांत संचालन और इस्तेमाल में आसानी की सराहना की गई है। अमेजन पर यूजर्स का कहना है कि यह खासकर बुजुर्ग लोगों के लिए उपयुक्त रहेगी। हालांकि, इसके प्रदर्शन के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं।

अमेजन पर ग्राहकों को इस वॉशिंग मशीन की क्वालिटी पसंद आई है जो पैसे के हिसाब से अच्छा मूल्य प्रदान करती है। उनका कहना है कि यह इस्तेमाल में आसान है, साथ ही इसकी फंक्शनिंग को समझना भी आसान है। इसकी वहीं, कार्यक्षमता और धुलाई क्षमता को लेकर मिश्रित समीक्षाएं मिली हैं।

ग्राहकों को इस वॉशिंग मशीन की स्टीम वॉश क्वालिटी काफी अच्छी लगी है और वे इसके इस्तेमाल में आसानी की सराहना करते हैं। हालांकि, इसकी कार्यक्षमता के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।


इन्हें भी पढ़ें:

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

अमेजन पर किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन लोकप्रिय है?

Haier, Samsung, LG, Whirlpool और IFB 5 ऐसे ब्रांड्स है जिनकी वॉशिंग मशीन को अमेजन पर काफी अच्छे रिव्यू व रेटिंग्स मिली हैं। इन ब्रांड्स के पास आपको अलग-अलग क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के कई मॉडल्स देखने को मिल जाएंगे।

अमेजन पर भरोसेमंद ब्रांड की वॉशिंग मशीन की प्राइस रेंज क्या है?

अमेजन पर मिलने वाली भोरसेमंद की ब्रांड्स वॉशिंग मशीन की कीमत मॉडल, टेक्नोलॉजी,सुविधाओं और क्षमता के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। हालांकि एक मध्यम क्षमता वाला मॉडल आपको आसानी से ₹30,000-₹35,000 में मिल सकता है।

क्या अमेजन से वॉशिंग मशीन लेने पर ब्रांड वॉरंटी मिलती है?

हां आपको अमेजन पर वॉशिंग मशीन लेने पर ब्रांड वॉरंटी के साथ-साथ मुफ्त इंस्टॉलेशन और सेल सर्विस जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकती हैं।

You May Also Like