क्या आप अपने कपड़ों के लिए सिर्फ साफ करने की जगह हाईजीनिक बनाना चाहते हैं? इसके लिए स्टीम वॉश वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनें एक सही पसंद होती हैं। ये न केवल आपके कपड़ों पर जमा दाग-धब्बों को साफ करती हैं, बल्कि कीटाणुओं और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को भी पूरी तरह से हटाती हैं। इन फ्रंट लोड Washing Machines में अलग-अलग वॉश प्रोग्राम होते हैं जिनकी मदद से लगभग हर तरह की लॉन्ड्री को साफ कर सकते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर मोटर ऊर्जा की बचत करने का भी काम करती है। इनमें मिलने वाला बिल्ट-इन हीटर कपड़ों को गर्म पानी में धोने की सुविधा देता है।
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- 7 किलोग्राम क्षमता वाली इस फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसकी स्मार्ट ड्यूअल स्प्रे सुविधा कपड़ों को अच्छी तरह से खंगालने का काम करती है। इसकी वजह से उन पर गंदगी और डिटर्जेंट के कण जमा नहीं रहते हैं और पूरी सफाई बनी रहती है।
- यह Haier वॉशिंग मशीन एंटी-बैक्टीरिया ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करके कपड़ों पर जमा कीटाणुओं को पूरी तरह से हटाने का काम करती है, जिससे पूरी स्वच्छता बनी रहती है। वहीं, इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी बिजली की बचत करते हुए शोर को भी नियंत्रण में रखती है।
- स्टेनवॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों पर जमा तरह-तरह के जिद्दी दाग-धब्बों को अच्छी तरह से साफ करती है और उन्हें हाथ से घिसने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। लोडसेंस टेक्नोलॉजी कपड़ों के वजन और प्रकार के हिसाब से पानी के स्तर और ड्रम की गतिविधि को सेट करती है, जिससे सही धुलाई मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 1200 RPM
- वोल्टेज- 220 Volts
- मटेरियल- ड्रम क्लीन
खासियतें
- रिफ्रेश
- 15 वॉश प्रोग्राम
- ड्रम क्लीन
कमी
- बॉडी पर स्क्रैच लगने की समस्या।
Rs. 27990
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन LG ब्रांड की है। इसकी स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों पर जमा किटाणुओं और एलर्जेन्स को 99.9% तक कम करने का काम करती, जिससे वे पूरी तरह से साफ बनते हैं। इसी के साथ 9 किलोग्राम क्षमता की वजह से इसमें 5-6 लोगों के कपड़ों को एक साथ धोया जा सकता है।
- यह फ्रंट लोड Automatic Washing Machine 14 अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिस वजह से सामान्य से लेकर नाजुक और भारी से लेकर हल्के हर तरह के कपड़ों को आसानी से बेदाग बनाया जा सकता है। इसी के साथ 1200 RPM वाली मोटर उन्हें अच्छी तरह से सुखाते हुए हाथ से निचोड़ने की मेहनत तो खत्म करती है।
- इसकी AIDD टेक्नोलॉजी कपड़ों की क्वालिटी का पूरा ख्याल रखती है। इसके ड्रम में उनके कटने-फटने की समस्या आसानी से नहीं आती है और रंग व चमक भी फीके नहीं होते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- मोटर स्पीड- 1200 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
- स्टेनलेस स्टील ड्रम
- Wi-Fi कनेक्टिविटी
- ऑटो डोर स्विच
कमी
- ड्रम साइज छोटा है।
Rs. 41990
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- 1400 RPM की मोटर से लैस यह एक फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम है। मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन सुविधा वाली इस Bosch फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आसानी से हार्ड वॉटर में भी कपड़े धोए जा सकते हैं, और उनकी क्वालिटी खराब नहीं होती है।
- इसकी AI एक्टिव वॉटर वॉश सुविधा कपड़ों पर जमा गंदगी और उनके वजन के हिसाब से पानी के लेवल को सेट करती है और उसकी कम-से-कम बर्बादी होती है। वहीं, 15 वॉश प्रोग्राम के साथ अलग-अलग तकह के कपड़ों को सही तरह से धोया जा सकता है।
- इसकी एंटी-टैंगल सुविधा धुलाई के दौरान कपड़ों को आपस में उलझने नहीं देती है और साथ ही उनपर ज्यादा सिलवटें भी नहीं पड़ती हैं। वहीं, ईको साइलेंस ड्राइव मोटर बिजली की बचत करने का काम करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- शोर स्तर- 53 Decibels
- वॉश प्रोग्राम- 15
खासियतें
- सूपर साइलेंट वॉश
- सॉफ्ट केयर ड्रम
- स्पीड परफेक्ट
कमी
- ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
Rs. 29990
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- AI ईको बबल टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों की 45% तक बेहतर देखभाल करती है। इसमें धुले कपड़े न सिर्फ अच्छी तरह से साफ होते हैं, बल्कि उनकी रंग व चमक भी फीकी नहीं होती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें आसानी बिना किसी चिंता के नाजुक कपड़ों को भी धोया जा सकता है।
- यह Samsung Washing Machine स्टीम वॉश के साथ-साथ बिल्ट-इन हीटर की सुविधा के साथ आती है। इसकी वजह से कपड़ों को गर्म पानी में धोने का काम आसान बनता है और इसके लिए हाथ से मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। वहीं, वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे आसानी से मोबाइल फोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
- 12 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन संयुक्त परिवारों या उन लोगों के लिए अच्छी पसंद है जो हर बारा ज्यदा कपड़ों को साथ में धोते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- कंट्रोल- पुश बटन
- वोल्टेज- 230 Volts
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
खासियतें
- AI कंट्रोल
- 23 वॉश प्रोग्राम
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
कमी
- कंपन स्तर ज्यादा है।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, मिक्सर ग्राइंडर और ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Rs. 46490
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- यह IFB का वॉशर, ड्रायर रिफ्रेशर है जिसकी 9 स्वर्ल वॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों को बिल्कुल हाथ से धोने के समान साफ करती है और उनपर जमा हर तरह के जिद्दी दाग-धब्बे अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं। वहीं, इसमें मिलने वाला रिफ्रेशर नाजुक कपड़ों को घर पर ही ड्राय क्लीन करने की सुविधा देता है और उनसे आने वाली दुर्गंध पूरी तरह से हट जाती है।
- इसकी पावर स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों पर जमा किटाणुओं व बैक्टेरिया को 99.9% तक हटाने का काम करती है जिससे वे पूरी तरह से हाइजीनिक बनते हैं। इसी के साथ एक्वा एनर्जी सुविधा हार्ड वॉटर को ट्रीट करके कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाती है।
- वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस Front Load Washer को मोबाइल फोन के साथ-साथ वॉइस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसी के साथ वॉर्म सोक सुविधा कपड़ों को कुछ देर के लिए गर्म पानी में भिगोकर रखती है जिससे वे पूरी तरह से साफ होते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 9/6/3 किलोग्राम
- वोल्टेज- 240 Volts
- ड्रायिंग साइकिल- 6
- वॉशिंग साइकिल- 16
खासियतें
- ईको इन्वर्टर मोटर
- ऑटो इंबैलेंस कंट्रोल
- क्रैडल वॉश
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
Rs. 52990
जानिए इन सभी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर
स्टीम वॉश वाले इन सभी मॉडल्स में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
मोटर स्पीड व वॉश प्रोग्राम |
खासियत |
|
Haier 7 Kg AI One Touch, AI Smart Wash Fully Automatic Front Load Washing Machine, (EFL70-IM12F3BKU1) |
1200 RPM मोटर व 15 वॉश प्रोग्राम |
लोडसेंस टेक्नोलॉजी |
|
LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M) |
1200 RPM मोटर व 14 वॉश प्रोग्राम |
AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी |
|
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ28260IN) |
1400 RPM मोटर व 15 वॉश प्रोग्राम |
AI एक्टिव वॉटर प्लस |
|
Samsung 12 kg, 5star, AI Ecobubble Fully-Automatic Front Load Washing Machine |
1400 RPM मोटर व 23 वॉश प्रोग्राम |
ईकोबबल टेक्नोलॉजी |
|
IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher (WDR Executive ZMN CMS, Mocha) |
1400 RPM मोटर व 16 वॉश प्रोग्राम |
9 स्वर्ल वॉश |
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और ऐसे ही कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
