Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

पालक हो या धनिया मॉइश्चर लॉक वाले ये 5 फ्रिज सब्जियों की ताजगी को 15 दिनों तक रखेंगे बरकरार!

मॉइश्चर लॉक सुविधा के साथ आने वाले रेफ्रिजरेटर में हरी सब्जियां 15 दिनों तक तक ताजा बनी रहती हैं। ये नमी को लॉक करते हुए उन्हें जल्दी खराब होने से बचाते हैं और खाने की बर्बादी नहीं होती है। इसके लिए आपको हायर में वेज मोड, बॉश की विटा फ्रेश टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रोल्कस में टेस्ट लॉक, सैमसंग में ट्विन कूलिंग प्लस और व्हर्लपूल में जिओलाइट टेक्नोलॉजी उपलब्ध होगी। अलग-अलग क्षमता वाले ये मॉडल हर किसी के लिए सही पसंद साबित होंगे।

मॉइश्चर लॉक सुविधा वाले 5 रेफ्रिजरेटर
मॉइश्चर लॉक सुविधा वाले 5 रेफ्रिजरेटर

बदलते मौसम की वजह से फ्रिज में रखी हरी सब्जियां सबसे पहले खराब होती हैं और न चाहते हुए भी हमें उन्हें फेंकना पड़ता है। हालांकि, मॉइश्चर लॉक सुविधा के साथ आने वाले रेफ्रिजरेटर इस समस्या का समाधान करते हैं; जिनमें पालक, मेथी, पुदीना, धनिया और अन्य कई तरह की हरी सब्जियों को 15 दिनों तक ताजा रखा जा सकता है। इसके लिए हायर रेफ्रिजरेटर में वेज मोड, सैमसंग में ट्विन कूलिंग प्लस, व्हर्लपूल में जिओलाइट टेक्नोलॉजी, बॉश फ्रिज में विटा फ्रेश और इलेक्ट्रोल्कस में टेस्ट लॉक सुविधा उपलब्ध होगी। इसी के साथ इन रेफ्रिजरेटर में एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी और कंप्रेसर भी मौजूद होंगे जो कूलिंग और प्रदर्शन को दमदार बनाने का काम करते हैं।

01

Haier 445 L 1 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

Check Price on Amazon
  • यह फ्रिज ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा के साथ आता है, जिसके फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी।
  • 445 लीटर क्षमता वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है, जो ऊर्जा की बचत करेगा।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 3 शेल्फ और 2 डोर रैक दिए गए हैं।

क्यों चुनें?

  • अगर आपके परिवार में 4-5 लोग हैं तो यह हायर फ्रिज काफी उपयोगी रहेगा जिसमें पर्याप्त स्टोरेज मिल जाएगी और लंबी ताजगी भी बनी रहेगी।
  • इसकी बड़ी वेजिटेबल बास्केट न सिर्फ ज्यादा सब्जियों को स्टोर करने के काम आएगी, बल्कि इसमें वे लंबे समय तक ताजा रहेंगी और समय से पहले खराब नहीं होंगी।
  • फलों को रखने के लिए अलग बॉक्स होने की वजह से उन्हें सब्जियों के साथ नहीं रखना होगा, जिससे गंध आपस में नहीं मिलेगी।
  • बड़े आइस मेकर में कम समय में ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाई जा सकती है और अलग से ट्रे रखने की भी जरूरत नहीं होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.6D x 70.3W x 177.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 445 लीटर
  • कलर- सिल्वर
  • वोल्टेज- 230 Volts 

अन्य सुविधाएं

  • 14-इन-1 कन्वर्टेबल
  • बॉटम माउंट फ्रीजर
  • LED डिस्प्ले पैनल

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 

Haier 445 L 1 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator, Digital Touch Display & 2X Bigger Fresh Storage (HEB-451TSA-P, Inox Steel, 14 In 1 Convertible Modes, 2026 Model)

₹48,999.00

Get This
02

Bosch 368L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon
  • यह रेफ्रिजरेटर बॉश ब्रांड का है जिसकी क्षमता 368 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। 
  • 6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड वाले इस मॉडल के फ्रिज और फ्रीजर को जरूरत और स्टोरेज के हिसाब से अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • यह एक सीमित वोल्टेज रेंज (135V-290V) में बिना स्टेबलाइजर के काम करेगा और कंप्रेसर भी सुरक्षित रहेगा।

क्यों चुनें?

  • इसे खासकर भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है और लंबी बिजली कटौती के दौरान भी इसकी कूलिंग 18 घंटों तक बनी रहेगी और चीजें खराब नहीं होंगी।
  • पानी की बोतल, फल-सब्जियां और बचे हुए खाने समेत फ्रिज में कॉस्मेटिक्स और दवाइयां भी रखी जाती हैं, जिसके लिए इसमें अलग से एक बॉक्स मौजूद है।
  • बाहर का मौसम चाहे जैसा हो यह अंदर रखी चीजों के हिसाब से तापमान को ऑटोमैटिक रूप से सेट करेगा, ताकि बिना रुकावट कूलिंग हो।
  • इसके डोर रैक में ज्यादा बोतलें भी आसानी से फिट हो जाएंगी, और व कम समय में ठंडी भी होंगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 368 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
  • फ्रीजर क्षमता- 65 लीटर
  • शेल्फ- 3

अन्य सुविधाएं

  • डोर अलार्म
  • 2.5 लीटर वॉटर डिस्पेंसर
  • 6 सेंसर

कमी

  • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी


ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Bosch 368L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator with 2.5 L Water Dispenser | 6-in-1 Convertible Storage Modes | VitaFresh |Touch Panel | 2 Cooling System | VitaFresh (CTC39S22AI, Silver, 2026)

₹44,900.00

Get This
03

Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

Check Price on Amazon
  • यह एक फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है जिसमें तापमान को -23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक की रेंज पर सेट किया जा सकता है।
  • यह Electrolux रेफ्रिजरेटर दो स्वतंत्र कूलिंग सिस्टम के साथ हर हिस्से को सही तरह से ठंडा करेगा, जिससे बढ़िया प्रदर्शन सुनिश्चित होगा।
  • स्टोरेज के लिए इसमें मजबूत कांच से बने 3 शेल्फ दिए गए हैं और इसका फ्रीजर 238 लीटर क्षमता वाला है।

क्यों चुनें?

  • इस फ्रिज में बाहर की तरफ वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है जिसके साथ आपको ठंडा पानी और बर्फ दोनों मिलेंगे। यह सुविधा बोतल और आइस ट्रे भरकर रखने की झंझट को कम करेगी। 
  • नमी का स्तर इसके अंदर स्वचालित रूप से सेट होता रहेगा, ताकि हरी सब्जियां और फल जल्दी खराब न हों। 
  • अगर दरवाजा सही तरह से बंद नहीं होगा तो दरवाजा अलार्म आपको सूचित करेगा ताकि कूलिंग पर असर न पड़े। 
  • फ्रीजर नीचे होने की वजह से फ्रिज से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की जरूरत नहीं होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 74.9D x 91.3W x 178.2H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Electrolux 
  • क्षमता- 609 लीटर
  • सालाना ऊर्जा खपत- 417 Kilowatt Hours 
  • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

अन्य सुविधाएं

  • लॉक इन फ्रेशनेस
  • टेस्ट लॉक ऑटो टेक्नोलॉजी
  • स्मार्ट-स्प्लिट डोर डिजाइन

कमी

  • कंपनी सर्विस को लेकर परेशानी। 

Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator with Water & Ice Dispenser, TasteLockAuto & TasteSealFlex, TwinTech Cooling, UltimateTaste 900, EQE6879A-B, Glossy Dark Grey

₹1,89,880.00

Get This
04

Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator

Check Price on Amazon
  • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक अच्छा विकल्प होगा और यह ऊर्जा की बचत भी करेगा।
  • इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 और क्षमता 350 लीटर है। वहीं, फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी।
  • कीटाणुओं को अंदर प्रवेश करने से रोकने और हाइजीन के लिहाज से इसमें एंटी-बैक्टेरियल गास्केट लगी है।

क्यों चुनें?

  • अगर आपको एक एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले मॉडल की तलाश है तो यह Samsung डबल डोर फ्रिज काफी अच्छा विकल्प होगा, जिसे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है।
  • यह फ्रिज और फ्रीजर में रखी चीजों की गंध को आपस में मिलने से रोकेगा, जिससे खाद्य पदार्थ आसानी से खराब नहीं होंगे।
  • सिर्फ एक टच के साथ जरूरत पड़ने पर इसकी फ्रीजिंग और कूलिंग क्षमता को 31% तक बढ़ाया जा सकता है। यह सुविधा गर्मी के मौसम में या मेहमान आने पर काफी काम आएगी।
  • हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होने की वजह से लंबी ताजगी सुनिश्चित होगी और खाना कम-से-कम बर्बाद होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- ‎Samsung 
  • क्षमता- 350 लीटर
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎212 Kilowatt Hours
  • वोल्टेज- ‎230 Volts 
  • शेल्फ- 2

अन्य सुविधाएं

  • ट्विन कूलिंग प्लस
  • 5-इन-1 कन्वर्टेबल
  • AI एनर्जी मोड

कमी

  • डोर में आसानी से खरोंच लग सकती है। 

Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Bespoke AI Refrigerator

Rs. 45990

Get This
05

Whirlpool 308 L 3 Star IntelliFresh Inverter Frost Free Double Door

Check Price on Amazon
  • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज के लिए 4 शेल्फ दिए गए हैं जो मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं।
  • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 235 लीटर और फ्रीजर क्षमता 73 लीटर है, जिसकी वजह से दोनों तरह की चीजें रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।
  • अपनी इंटेलीफ्रेश इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ यह ऊर्जा की बचत करते हुए बिजली बिल को भी नियंत्रित रखेगा।

क्यों चुनें?

  • अगर आपको कभी ज्यादा फल-सब्जियां स्टोर करने की जरूरत पड़ती है, तब भी इस Whirlpool रेफ्रिजरेटर के साथ उनके 15 दिनों तक खराब होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। 
  • 4 डोर रैक होने की वजह से आपको ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिल जाएगी और आप बोतलों के अलावा अन्य चीजों को भी इसमें रख पाएंगे। 
  • यह मिड रेंज रेफ्रिजरेटर 4-5 लोगों के परिवार के लिए काफी अच्छा रहेगा और तेज़ कूलिंग क्षमता की वजह से इसमें कम समय में बर्फ भी जम जाएगी। 
  • इसके अंदर दुर्गंध भी आसानी से नहीं जमा होगी, जिससे कूलिंग के साथ सफाई भी बनी रहेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 61.5W x 167.6H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 308 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 230 Volts

अन्य सुविधाएं

  • जिओलाइट टेक्नोलॉजी
  • माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी
  • कूलिंग पैड

कमी

  • कूलिंग को लेकर समस्या आ सकती है।

Whirlpool 308 L 3 Star IntelliFresh Inverter Frost Free Double Door (IF INV ELT DF355 TITAN STEEL(3S)-TL)

Rs. 33950

Get This

जानिए इन 5 मॉडल में मिलने वाली मॉइश्चर लॉक सुविधा को आसानी से

हायर, सैमसंग, बॉश, आईएफबी और व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर के इन 6 मॉडल में मॉइश्चर लॉकिंग के लिए अलग-अलग सुविधाएं मौजूद हैं, जिनके बारे में आप इस तालिका की मदद से जान सकते हैं।

मॉडल

मॉइश्चर लॉक सुविधा

क्या है खास?

Haier 445 L 1 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

वेज मोड

यह सुविधा आपको कन्वर्टेबल मोड में देखने को मिलेगी, जिसकी मदद से हरी सब्जियां लंबे समय तक ताजा रखी जा सकती हैं। 

Bosch 368L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

वीटा फ्रेश टेक्नोलॉजी

इसकी मदद से हरी सब्जियां और फल 10 दिनों तक ताजा बने रहेंगे।

Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

टेस्ट लॉक ऑटो टेक्नोलॉजी

यह अतिरिक्त नमी को खत्म करते हुए हरी सब्जियों और फलों को एक हफ्ते तक के लिए ताजा रखेगी। 

Samsung 350 L, 3 Star, Frost Free Double DoorRefrigerator

ट्विन कूलिंग प्लस

यह सुविधा नमी को करीब 30% तक बनाकर रखती है, जिस वजह से 15 दिनों तक की ताजगी मिलेगी।

Whirlpool 308 L 3 Star IntelliFresh Inverter Frost Free Double Door

जिओलाइट टेक्नोलॉजी

इसकी मदद से हरी सब्जियों को समय से पहले सड़ने से बचाती है और नमी को लॉक करते हुए 15 दिनों तक ताजा रखेगी। 

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर  

मॉइश्चर लॉक सुविधा वाले रेफ्रिजरेटर को सामान्य मॉडल से बेहतर क्यों माना जाता है?

मॉइश्चर लॉक सुविधा वाले रेफ्रिजरेटर सामान्य मॉडल की तुलना में खाद्य पदार्थों की ताजगी और पोषण को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अधिक बेहतर माने जाते हैं। 

तुलना का पैमाना

सामान्य मॉडल

मॉइश्चर लॉक वाले विकल्प

ह्यूमिडिटी कंट्रोल

अपनी खास टेक्नोलॉजी के साथ ये वेजिटेबल बास्केट में रखी हरी सब्जियों की नमी को सही स्तर पर बनाए रखते हैं। फल-सब्जियां 2 गुना ज्यादा समय तक ताजा रह सकती हैं। 

नमी को कंट्रोल करने के लिए कोई खास सुविधा नहीं होती, जिससे चीजें जल्दी खराब होती हैं।

खाने के पोषक तत्व

नमी और तापमान का सही संतुलन भोजन में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और प्राकृतिक स्वाद को सुरक्षित रखता है।

समय के साथ नमी खत्म हो जाती है जिससे फल-सब्जियों के आवश्यक पोषक तत्व और प्राकृतिक स्वाद कम होने लगते हैं।

चीजों की बर्बादी

फल-सब्जियों के जल्दी खराब न होने के कारण उनके फेंके जाने या बर्बाद होने की संभावना कम-से कम हो जाती है।

सब्जियां और फल जल्दी खराब होने के कारण अक्सर फेंकने पड़ते हैं, जिससे बर्बादी बढ़ती है।

गंध आपस में मिलना

इसमें फल-सब्जियां सूखती नहीं हैं और उनकी गंध भी आपस में मिक्स नहीं होती है। 

चीजें जल्दी सूखती हैं और फ्रज में उनकी गंध भी फैल जाती है। 

वेजिटेबल बास्केट के सही रख-रखाव के साथ हरी सब्जियां लंबे समय तक रहेंगी ताजा

  • सफाई है जरूरी: बीच-बीच में फ्रिज की वेजिटेबल बास्केट को साफ करना जरूरी होता है। कोशिश करनी चाहिए कि आप उसे हफ्ते में एक बार सूखे कपड़े से पोंछकर साफ करें और 15 दिनों में पानी और साबुन से अच्छी तरह साफ करें। कभी भी उसे किसी स्क्रबर से घिसना नहीं चाहिए।
  • ओवरलोडिंग से बचें: वेजिटेबल बास्केट में कभी भी बहुत ज्यादा सब्जियां नहीं भरनी चाहिए। ऐसा करने से नमी का सही स्तर बना नहीं रहता और वे जल्दी खराब हो जाती हैं। हमेशा थोड़ी सी जगह छोड़नी चाहिए, ताकि एयरफ्लो बना रहे।
  • सही तरह से करें बंद: जल्दबाजी में वेजिटेबल बास्केट को पूरी तरह से बंद करना न भूलें। सामान निकालने के बाद उसे अच्छी तरह अंदर की तरफ पुश करें, ताकि वह सील हो जाए। ऐसा करने से नमी बनी रहती है।
  • स्टोरेज को करें व्यवस्थित: वेजिटेबल बास्केट में सिर्फ सब्जियां ही रखें और जहां तक हो सके, फल भी उनमें नहीं रखने चाहिए। अगर आप वेजिटेबल बास्केट में सब्जियों के साथ मीट या पानी की बोतल जैसी चीजें रखेंगे तो कूलिंग सही तरह से नहीं होगी और सब्जियों की ताजगी पर असर पड़ेगा।

हरी सब्जियों की ताजगी के लिए ये टिप्स भी आएंगी काम

  • पहले से धोकर न रखें- कभी भी हरी सब्जियों को धोकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से वे जल्दी खराब होती हैं। अगर किसी वजह से उन्हें धोना पड़ रहा है तो यह सुनिश्चित कर लें कि फ्रिज में रखने से पहले अच्छी तरह से सूख गई हों।
  • स्टोरेज बॉक्स का करें इस्तेमाल- सब्जियों को रखने के लिए तरह-तरह के स्टोरेज बॉक्स और बैग मिलते हैं जो उनकी नमी और ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं। इनमें रखने से वे समय से पहले खराब नहीं होती हैं और फ्रिज भी व्यवस्थित रहता है। 
  • फलों के साथ स्टोर न करें- कोशिश करें कि फ्रिज में फल-सब्जियों को अलग-अलग रखा जाए। साथ में स्टोर करने से दोनों के ही जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • जड़ों को हटा दें- फ्रिज में रखने से पहले हरी सब्जियों की जड़ों को हटा देना चाहिए। ऐसा करने से उनकी नमी लंबे समय तक बनी रहती है।

इन्हें भी पढ़ें:

तेजी से कूलिंग करने वाले इन 5 फ्रिज में खाना रहेगा लंबे समय तक ताजा!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

फ्रिज में मॉइस्चर लॉक टेक्नोलॉजी क्यों जरूरी है?

मॉइस्चर लॉक टेक्नोलॉजी रेफ्रिजरेटर में नमी के स्तर को नियंत्रित करती है। जब नमी बहुत कम होती है, तो सब्जियां सूख जाती हैं; जब बहुत अधिक होती है, तो वे सड़ने लगती हैं। मॉइस्चर लॉक यह सुनिश्चित करता है कि नमी का स्तर संतुलित रहे, जिससे सब्जियां लंबे समय तक अपनी ताजगी, क्रिस्पनेस और पोषक तत्वों को बनाए रखें।

फ्रिज की मॉइस्चर लॉक और ह्यूमिडिटी कंट्रोल सुविधा में क्या अंतर है?

मॉइस्चर लॉक और ह्यूमिडिटी कंट्रोल दोनों ही फ्रिज के अंदर नमी के स्तर को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। वे एक ही टेक्नोलॉजी के लिए अलग-अलग ब्रांड द्वारा उपयोग किए जाने वाले नाम हो सकते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य सब्जियों को ताजा रखना होता है।

किन ब्रांड के पास आपको इस सुविधा वाले अच्छे रेफ्रिजरेटर मिलेंगे?

भारत में आपको हायर (वेज मोड), सैमसंग (ट्विन कूलिंग प्लस), व्हर्लपूल (जिओलाइट टेक्नोलॉजी), बॉश (विटा फ्रेश) और इलेक्ट्रोलक्स (टेस्ट लॉक) जैसे फ्रिज में यह सुविधा देखने को मिलेगी। इनके पास अलग-अलग क्षमता और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले मॉडल उपलब्ध हैं।

क्या यह सुविधा सिर्फ डबल डोर मॉडल में मिलती है?

यह सुविधा आपको ज्यादातर डबल डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल में ही देखने को मिलेगी। ज्यादा स्टोरेज क्षमता वाले फ्रिज आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले होते हैं, जिसकी वजह से फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताज़ा रखने की उनकी क्षमता भी अधिक होती है।

क्या मॉइस्चर लॉक टेक्नोलॉजी बिजली की खपत बढ़ाती है?

नहीं, आमतौर पर मॉइस्चर लॉक टेक्नोलॉजी बिजली की खपत नहीं बढ़ाती है। आधुनिक रेफ्रिजरेटर में यह सुविधा अक्सर ऊर्जा-कुशल होती है और प्रदर्शन को बेहतर बनाने का काम करती है। वैसे भी, इस सुविधा से लैस ज़्यादातर फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर होता है, जो बिजली की बचत करते हैं।

You May Also Like