जब भी बात आती है नाजुक कपड़ों को साफ करने के लिए एलजी और हायर में से किसी एक वॉशिंग मशीन का चयन करने की तो दोनों अपनी-अपनी जगह काफी अच्छे माने जाते हैं। LG वॉशिंग मशीन में AI डायरेक्ट ड्राइव और 6 मोशन टेक्नोलॉजी होती है वहीं, अलग-अलग वॉश प्रोग्राम समेत इनमें डेलिकेट वॉश सुविधा भी होती है। वहीं, Haier वॉशिंग मशीन का ओशियनस वेव ड्रम या 525mm सुपर ड्रम और डेलिकेट वॉश प्रोग्राम नाजुक कपड़ों के लिहाज से सही होता है।
एलजी और हायर वॉशिंग मशीन में नाजुक कपड़ों के लिए मिलने वाली सुविधाएं
LG
- AI डायरेक्ट ड्राइव और 6 मोशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एलजी वॉशिंग मशीन कपड़ों को नाजुक तरह से धोने का काम करती है और हाथ जैसी धुलाई देती है। इसी के साथ टॉप लोड मॉडल में मिलने वाला टर्बो ड्रम भी तरह-तरह के नाजुक कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाता है।
- इनमें डेलिकेट, वुलेन और जेंटल जैसे वॉश प्रोग्राम भी होते हैं जिन्हें खासकर नाजुक कपड़ों को साफ करने के लिए ही डिजाइन किया जाता है। ये उन्हें साफ करते हुए रंग व चमक को बनाए रखते हैं।
- इसके अलावा इनमें स्टीम वॉश और एंटी-बैक्टेरियल वॉश सुविधा भी होती है।
Haier
- इस ब्रांड के टॉप लोड मॉडल ओशियनस वेव ड्रम और फ्रंट लोड मॉडल 525mm सूपर ड्रम से लैस होते हैं जो पाकी की एक कुशन जैसी बनाकर कपड़ों की रंग व चमक को फीका पड़ने से बचाते हैं। वहीं, उन पर लगे जिद्दी दाग-धब्बे भी अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। खास डिजाइन वाले इन ड्रम में नाजुक कपड़े पूरी कोमलता से धुलते है।
- इनमें भी नेट, शिफॉन, सिल्क और लेस जैसे फैब्रिक से बने कपड़ों के लिए डेलिकेट वॉश प्रोग्राम होता है।
- वहीं, हायर वॉशिंग मशीन के कई मॉडल में स्टीम वॉश सुविधा भी होती है।
भारत में कैसा है दोनों ब्रांड का सर्विस नेटवर्क?
सर्विस के मामले में LG को हायर से बेहतर कहा जा सकता है। हायर का सर्विस नेटवर्क बड़े शहरों में काफी अच्छा है लेकिन छोटे ज़िलों और कस्बों में इसको लेकर परेशानी होती है। दूसरी तरफ एलजी का नेटवर्क भारत में काफी अच्छा है और ग्रामीण इलाकों में भी मेकेनिक आसानी से पहुंचते हैं। शिकायत के बाद बड़े शहरों में तो उसका समाधान करीब 24 घंटो के अंदर हो जाता है।
किन लोगों को हायर वॉशिंग मशीन का चयन करना चाहिए और किन्हें एलजी का?
एलजी वॉशिंग मशीन चुनें अगर:
- नाजुक कपड़ों की धुलाई के लिए आपको अच्छी क्वालिटी की दमदार फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की तलाश है।
- आपकी प्राथमिकता कपड़ों को मशीन में हाथ जैसी धुलाई देना और उनकी चमक व रंग को बनाए रखना है।
- बजट थोड़ा प्रीमियम है और क्वालिटी व ऊर्जा कुशलता को लेकर समझौता नहीं करना चाहते हैं।
- बेहतरीन आफ्टर सेल्स सर्विस और आसान इंस्टॉलेशन को प्राथमिकता देते हैं।
हायर वॉशिंग मशीन चुनें अगर:
- घर पर पानी के प्रेशर को लेकर आए दिन परेशानी रहती है और इस वजह से कपड़ों को धोने में असुविधा होती है।
- आपको सामान्य सुविधाओं से लैस एक बढ़िया क्वालिटी के मॉडल की तलाश है।
- सीमित बजट में क्वालिटी और प्रदर्शन के मामले में एक अच्छी वॉशिंग मशीन की तलाश है।
- आप बड़े शहर में रहते हैं जहां हायर का सर्विस नेटवर्क और आफ्टर सेल्स सर्विस अच्छी है।
जानें इन विकल्पों के बीच के अंतर को
LG और हायर की इन वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चुनाव पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझाने का काम करेगी।
जानें निष्कर्ष
हम यह कह सकते हैं कि एलजी और हायर दोनों ही ब्रांड की वॉशिंग मशीन नाजुक कपड़ों को धोने के लिए काफी अच्छी रहती हैं। हांलाकी, जिन लोगों को ज्यादा आधुनिक सुविधाएं, ऊर्जा-पानी की बचत और बेहतर कंपनी सेवा की तलाश है, तो उन्हें एलजी का चुनाव करना चाहिए। दूसरी ओर, वे लोग जो पानी के कम दबाव में दमदार प्रदर्शन, टिकाऊ ड्रम और कम शोर स्तर को प्राथमिकता देते हैं, उन्हें हायर के साथ जाना चाहिए। हालांकि, दोनों में से किसी भी ब्रांड की वॉशिंग मशीन का चयन पूरी तरह से आपकी पसंद, जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
एलजी वॉशिंग मशीनों में नाजुक कपड़ों के लिए कौन-सी खास सुविधाएं होती हैं?
यह ब्रांड अपनी डायरेक्ट ड्राइव मोटर और 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, जो कपड़ों के हिसाब से अलग-अलग वॉश मोशन देता है। नाजुक कपड़ों के लिए, डेलिकेट या वूलेन जैसे वॉश प्रोग्राम होते हैं जो कपड़ों का पूरा ख्याल रखते हैं। इसके अलावा, कुछ एलजी मॉडल में स्टीम वॉश फीचर भी होता है जो एलर्जी को दूर करने और कपड़ों को धीरे से साफ करने में मदद करता है, जिससे वे नाजुक कपड़ों के लिए सुरक्षित रहते हैं।
हायर वॉशिंग मशीन में किन सुविधाओं की मदद से नाजुक कपड़े धोए जा सकते हैं?
इन वॉशिंग मशीनों में ओशियनस वेव ड्रम होता है जो कपड़ों को कम नुकसान पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नाजुक कपड़ों के लिए, हायर में भी डेलिकेट या हैंड वॉश जैसे प्रोग्राम होते हैं जो कम स्पीड और तापमान पर काम करते हैं।
वॉरंटी के मामले में दोनों में से किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन बेहतर है?
हायर की वॉशिंग मशीन पर आपको 2-5 साल तक की प्रोडक्ट और 12 साल तक की मोटर वॉरंटी मिलती है। वहीं, एलजी वॉशिंग मशीन 2 साल तक की प्रोडक्ट और 10 साल तक की मोटर वॉरंटी से लैस होती है। यह सुविधा मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
दोनों की कीमत में कितना अंतर है?
हायर वॉशिंग मशीन की कीमत करीब ₹15,000 से लेकर ₹40,000+ तक जाती है। दूसरी ओर एलजी वॉशिंग मशीन करीब ₹20,000 से लेकर ₹50,000+ तक जाती है। हायर को किफायती कहा जा सकता है।
नाजुक कपड़ों के लिए वॉशिंग मशीन चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
डेलिकेट वॉश प्रोग्राम, कम तापमान सेटिंग्स, खास फैब्रिक केयर टेक्नोलॉजी, और इन्वर्टर मोटर जैसी सुविधाओं पर ध्यान दें। साथ ही, हमेशा हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें, जो कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचाए बिना धीरे से साफ करते हैं और उनकी कोमलता और रंगत बनाए रखने में मदद करते हैं।