Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Air Fryer का पहली बार करना है इस्तेमाल? आसान स्टेप जो खाने को बनाएंगे लाजवाब!

Airfryer में कुकिंग करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। प्रीहीटिंग, सही टेंप्रेचर कंट्रोल, टाइमर और कुकिंक मोड्स जैसी सेटिंग को समझकर इन्हें हर कोई कर सकता है इस्तेमाल। जानिए 5 आसान तरीके जिनकी मदद से इनमें हर बार खाना बनाने में आपको होगी सुविधा।

पहली बार Air Fryer का कैसे करें इस्तेमाल?
पहली बार Air Fryer का कैसे करें इस्तेमाल?

आजकल के स्मार्ट घरों के लिए एयर फ्रायर काफी पसंद किया जाता है, और इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि इनमें कम-से-कम तेल का इस्तेमाल करके कुकिंग की जा सकती है। लेकिन सवाल उठता है कि पहली बार Air Fryer का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? एयर फ्रायर में कुकिंग करना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है बस सफाई, प्रीहीटिंग, तेल के इस्तेमाल, सही कुकिंग मोड, टाइमर व तापमान का ध्यान रखकर इनमें आसानी से तरह-तरह की डिशेज बनाई जा सकती है। मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर एयर फ्रायर तरह-तरह के कुकिंग मोड्स से लैस होते हैं जो मात्र कुछ बटन दबाते ही आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। तो आइए अब जनाते हैं विस्तार से कि कैसे आप मात्र 5 आसान स्टेप्स के साथ पहली बार में एयर फ्रायर में कुकिंग कर सकेंगे। 

बास्केट को अच्छी तरह से साफ करके करें हीट

किसी भी नए एयर फ्रायर का इस्तेमाल करने से पहले आपको सबसे पहले उसकी बास्केट को अच्छी तरह से साफ करना होगा। ऐसा करने से उससे आने वाली गंध खत्म हो जाएगी और बास्केट में जमा किसी भी तरह के किटाणु या अन्य तत्व साफ हो जाएंगे। बास्केट को साफ करने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखा लें और कम-से-कम 10 मिनट के लिए फुल टेंप्रेचपर पर उसे ड्राय हीट कर लें। ऐसा करने से एयर फ्रायर अच्छी तरह साफ हो जाएगा और हाईजीन भी सुनिश्चित होगी। जब तक एयर फ्रायर हीट हो रहा होगा, अब ब्रांड द्वारा दिए गए इंस्ट्रक्शन मैनुअल को अच्छी तरह से पढ़ लें; ताकि कंट्रोल पैनल व अन्य सेटिंग्स की जानकारी आपको मिल जाए। ब्रोशर पढ़ने आपको ब्रांड द्वारा दी जाने वाली टिप्स के बारे में भी पता लग जाएगा, ताकि आसान संचालन सुनिश्चित हो सके।

बास्केट को अच्छी तरह से साफ करके करें हीट प्रीहीटिंग है जरूरी

एयर फ्रायर में डिश पकाने से पहले उसे प्रीहिट जरूर कर लें। किसी भी डिश को बनाने से पहले अगर आपका एयर फ्रायर प्रीहीट होगा तो खाना जल्दी पकेगा और उसका टेक्श्चर भी सही आएगा। खासकर अगर आप अपने एयर फ्रायर में उन चीजों को बना रहे हैं जिन्हें पारंपरिक तौर पर डीप फ्राय किया जाता है या उसका इस्तेमाल बेकिंग के लिए कर रहे हैं। Pre Heating यह सुनिश्चित करती है कि खाना कच्चा न रहे और उसे सही रंगत व बनावट मिल सके। प्री हीटिंग के लिए आपको डिश के हिसाब से तापमान को सेट करना होगा और साथ ही 10-20 मिनट तक का टाइमर लगाना होगा। कितने देर तक और किस तापमान पर एयर फ्रायर को हीट करना है यह पूरी तरह से आपकी डिश पर निर्भर करता है।

ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर  

थोड़े से तेल का इस्तेमाल करना होगा सही

ऐसा कहा जाता है कि एयर फ्रायर में बिना तेल का इस्तेमाल किए कुकिंग आसानी से की जा सकती है, लेकिन थोड़े से तेल का इस्तेमाल करना सही रहता है। अगर आप कोई तंदूरी डिश पका रहे, फ्रोजेन फूड को फ्राय कर रहे हैं या कोई डीप फ्राय होने वाली डिश बना रहे हैं तो हल्के से तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको तेल को किसी ब्रश की मदद से लगाना होगा या स्प्रे बॉटल की मदद से उसे डिश पर छिड़क भी सकते हैं। अगर आप Best Air Fryer परिणाम चाहते हैं तो हल्का से तेल लगाने से डिश को अच्छा सुनहरा रंग मिल सकता है और हीट ट्रांस्फर भी सही तरह से होगा। अगर आप एयर फ्रायर में बिल्कुल भी तेल का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो डिश ड्राय हो सकती है और उसे सही टेक्श्चर भी नहीं मिलेगा। तेल का इस्तेमाल करने से आपका खाना बास्केट में चिपकेगा भी नहीं। 

कुकिंग मोड, टाइमर व टेंप्रेचर करें सेट

ज्यादातर एयर फ्रायर अलग-अलग तरह के कुकिंग मोड्स के साथ आते हैं, जिन्हें आपको अपनी डिश के हिसाब से सेट करना होगा। उसके बाद आपको टेंप्रेचर व टाइमर सेट करना होगा और खाने के पकने का इंतजार करना होगा। कई एयर फ्रायर ऐसे भी होते हैं जिनमें कई सारे ऑटो कुक मेन्यू (फ्रेंच फ्राइज, समोसा, टिक्का, केक, पिज्जा और अन्य) होते हैं जिन्हें आसानी से सेट करके वो डिश बनाई जा सकती है। अगर आप ऑटो कुक मेन्यू का इस्तेमाल करेंगे तो अलग से टाइमर व टेंप्रेचर सेट करने की जरूरत नहीं होगी। एयर फ्रायर का सही तापमान व टाइम यह सुनिश्चित करता है कि खाना, सही तरह से पक जाए और कहीं से भी कच्चा न रहे। अगर आप अपनी डिश के हिसाब से सही तपामान व टाइमर सेट नहीं करेंगे तो या तो वो कच्ची रह जाएगी या जल जाएगी।

बीच में बास्केट को करें शेक और रेस्टिंग का रखें ध्यान

एयर फ्रायर में कुकिंग करते समय बास्केट को बीच में हिलाना भी पड़ता है, ताकि खाना चारों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए। Air Fryer Use करते समय आपको कुकिंग का आधा समय खत्म होने के बाद बास्केट को अच्छी तरह से शेक करना होगा ऐसा करने से खाना कुरकुरा बनेगा और बास्केट में चिपकने से भी बचा रहेगा। वहीं, एयर फ्रायर की बास्केट को बहुत ज्यादा भरें नहीं इससे कुकिंग पर असर पड़ सकता है और खाने को शेक करने में भी परेशानी हो सकती है। जब कुकिंग का समय पूरा हो जाए तो तुरंत बास्केट को खोलकर खाने को बाहर न निकाले, बल्कि उसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने दें। इससे आपके खाने को सही टेक्श्चर मिल सकता है और सारे फ्लेवर्स अंदर तक समा सकते हैं। आमतौर पर खान को बास्केट में 5-10 मिनट तक रेस्ट देना जरूरी होता है। 

फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

निष्कर्ष

अपने एयर फ्रायर को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, उसकी सभी सेटिंग्स व प्रोग्राम को अच्छी तरह से समझना सबसे जरूरी होगा। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले बास्केट को अच्छी तरह से साफ कर लें और एकबार हीट भी करें। कभी भी बास्केट को बहुत ज्यादा भरें नहीं क्योंकि इससे कुकिंग सही तरह से नहीं होगी। इसी के साथ हल्का सा तेल लगाना भी काफी जरूरी होगा, ताकि सही टेक्श्चर व रंगत मिल के। बीच में बीच में बास्केट को हिलाकर शानदार परिणाम मिल सकते हैं। सही व सुरक्षित इस्तेमाल के लिए कंपनी द्वारा दिया गया ब्रोशर या मैनुअल जरूर पढ़ लें और कोई भी खराबी या समस्या आने पर सर्विस सेंटर से संपर्क करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करना मुश्किल होता है?

नहीं, एयर फ्रायर का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। यह वास्तव में बहुत आसान और यूजर फ्रेंडली होता है। यज्यादातर एयर फ्रायर में पहले से सेट किए गए मेन्यू होते हैं, जिससे खाना पकाना, बेक करना या रीहीट करना आसान हो जाता है।

किस तरह की डिशेज एयर फ्रायर में बनाई जा सकती हैं?

एयर फ्रायर में समोसे, पकोड़े, टिक्की, पनीर टिक्का, फ्रेंच फ्राइज, और रोस्टेड सब्जियां जैसी कुरकुरी और हेल्दी डिशेज बहुत कम तेल में बनाई जा सकती हैं। यह बेकिंग के लिए भी बेहतरीन है, जिसमें केक, मफिन्स, कुकीज, गार्लिक टोस्ट, और पिज्जा भी आसानी से तैयार हो सकते हैं।

एयर फ्रायर का इस्तेमाल करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

एयर फ्रायर का पहली बार उपयोग करने से पहले बास्केट को साबुन के पानी से साफ करके सुखाएं, पहली बार खाली चलाकर गंध दूर करें, और इसे फ्लैट, गर्मी-प्रतिरोधी सतह पर 5 इंच जगह छोड़कर रखें। हमेशा प्रीहीट करें, बास्केट को ज्यादा न भरें और खाना क्रिस्पी बनाने के लिए हल्का तेल इस्तेमाल करें।

You May Also Like