Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

फ्रेंच डोर Refrigerator त्योहारों पर खाने को रखेंगे ताजा, मिलेगी भरपूर स्टोरेज!

आने वाले त्योहारों पर बनने वाले तरह-तरह के पकवानों की तैयारी और स्टोरेज के लिए फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर सही पसंद साबित होंगे। इनमें ज्यादा स्टोरेज क्षमता के साथ-साथ लंबी ताजगी भी मिलेगी, जिससे फल-सब्जियां और बचे हुए खाने के जल्दी खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। बिना रुकावट कूलिंग करने वाले इन फ्रिज में कम समय में पानी ठंडा करने और बर्फ जमाने की सुविधा भी मिलेगी।

त्योहारों की तैयारी होगी पक्की फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के साथ
त्योहारों की तैयारी होगी पक्की फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के साथ

सावन के साथ त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में घरों में बनने वाले तरह-तरह के पकवानों की तैयारी और उनकी ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर सही पसंद साबित होगा। इसमें आपको 500 लीटर से ऊपर की क्षमता मिलेगी जो ज्यादा मात्रा में चीजों को रखने के लिए उपयोगी होगी। वहीं, त्योहारों पर लोग अक्सर हफ्ते भर की फल-सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और तरह-तरह की चीजों को पहले से स्टॉक कर लेते हैं जिनकी ताजगी भी इनमें लंबे समय तक बनी रहेगी। ये फ्रिज आपके खाने की तैयारी पहले से करके रखने में भी मददगार होंगे, जिस वजह से इनमें पहले से ही सब्जियां काटकर, मसाला तैयार करके, दालें पीसकर और पनीर को मैरिनेड करके रखा जा सकता है, जिससे वे जल्दी खराब नहीं होंगे।

अलग-अलग ब्रांड के मॉडल में खाने की ताजगी लंबे समय तक बनाकर रखने के लिए मिलेंगी ये सुविधाएं

हायर, इलेक्ट्रोलक्स, सैमसंग और वोल्टास बेको ब्रांड के अलग-अलग फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर विकल्पों को देखने से पहले यह तालिका इनमें मिलने वाली कुछ सुविधाओं को आसानी से समझा देगी जो चीजों की ताजगी को लंबे समय तक बनाकर रखने में मदद करेंगी।

मॉडल

फ्रीजर क्षमता

ताजगी के लिहाज से मिलने वाली सुविधाएं

Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

238 लीटर

टेस्ट लॉक ऑटो टेक्नोलॉजी, फ्लेक्स स्टोर, ट्विन टेक कूलिंग सिस्टम

Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Triple Inverter French Door Side by Side Refrigerator

80 लीटर

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी, 10 स्टोरेज जोन, मैजिक जोन

Samsung 550 L Inverter Frost-Free French Door Refrigerator

199 लीटर

ट्विन कूलिंग प्लस, कन्वर्टेबल फ्रीजर, पावर कूल/फ्रीज

Voltas Beko, A Tata Product, 522 L(Gross), French Four Door Side by Side Refrigerator

175 लीटर

हार्वेस्ट फ्रेश, सराउंड एयर कूलिंग, 5-इन-1 मोड

Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free French Door Side by Side Refrigerator

80 लीटर

गार्डन फ्रेश, Smart सेंस AI, एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी

01

Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

Check Price on Amazon
  • 609 लीटर क्षमता वाला यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर Electrolux ब्रांड का है जिसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है।
  • इसके सभी शेल्फ और डोर बिन को जरूरत और बर्तनों के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है, जिससे आपकी सुविधा बढ़ेगी।
  • स्मार्ट स्प्लिट डोर डिजाइन वाले इस मॉडल में आप तापमान को आसानी से -23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक सेट कर सकेंगे।

त्योहारों के खाने की तैयारी के लिए यह क्यों उपयुक्त है?

  • त्योहारों से पहले खाना बनाने के लिए ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां लगभग हर कोई लेकर आता है, जिन्हें यह मॉडल एक हफ्ते तक ताजा बनाए रखेगा।
  • इसकी खासियत है कि यह नमी और कूलिंग का सही स्तर बनाए रखेगा, जिस वजह से बचे हुए खाने का स्वाद बना रहेगा और वह समय से पहले खराब भी नहीं होगा।
  • त्योहारों में घर पर ज्यादा लोग जमा होते हैं, जिस वजह से ठंडा पानी और बर्फ की जरूरत भी ज्यादा होती है। वॉटर डिस्पेंसर वाला यह मॉडल बार-बार बोतल और आइस ट्रे भरने की झंझट को कम करेगा और बिना दरवाजा खोले ही आपको ये चीजें आसानी से मिल जाएंगी।
  • सामान निकालने के लिए बार-बार दरवाजा खोले जाने पर भी इसकी कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा और चीजों की ताजगी बरकरार रहेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 74.9D x 91.3W x 178.2H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Electrolux
  • क्षमता- 680 लीटर
  • सालाना ऊर्जा खपत- 417 Kilowatt Hours  
  • शेल्फ- 4

खासियतें

  • टेस्ट गार्ड
  • ट्विन टेक कूलिंग
  • डोर अलार्म

कमी

  • कंपनी सर्विस को लेकर परेशानी आ सकती है।

Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator with Water & Ice Dispenser, TasteLockAuto & TasteSealFlex, TwinTech Cooling, UltimateTaste 900, EQE6879A-B, Glossy Dark Grey

₹1,89,880.00

Get This
02

Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Triple Inverter French Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon
  • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस रेफ्रिजरेटर में ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो ऊर्जा की बचत करते हुए लगातार कूलिंग करेगा।
  • 520 लीटर वाला यह Haier फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद होगा और इसका फ्रीजर 80 लीटर का है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 7 कंपार्टमेंट और मजबूत कांच से बने 2 शेल्फ दिए गए हैं।

त्योहारों के खाने की तैयारी के लिए यह क्यों उपयुक्त है?

  • इस फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में फल-सब्जियों को रखने के लिए अलग-अलग ड्रॉर दिए गए हैं, जिससे ज़्यादा जगह भी मिलेगी और उनकी गंध भी आपस में नहीं मिलेगी।
  • त्योहारों पर अक्सर ज्यादा खाना बनता है और सही तरह से स्टोर न करने पर वह बहुत जल्दी खराब हो जाता है। हालांकि, इस फ्रिज में यह समस्या आसानी से नहीं आएगी और खाने की ताजगी लंबे समय तक बनी रहेगी।
  • इसके फ्रीजर में बर्फ कम समय में आसानी से जम जाएगी और घर पर कोई पार्टी या गेट-टुगेदर होने पर आपको बाहर से बर्फ नहीं लानी पड़ेगी।
  • इसमें दिए गए अतिरिक्त मैजिक कन्वर्टेबल जोन को आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से फ्रिज और फ्रीजर दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हर तरह का सामान स्टोर करने के लिए अतिरिक्त जगह मिल जाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 520 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • कलर- पिंक

खासियतें

  • 10 स्टोरेज जोन
  • डिजिटल डिस्प्ले पैनल
  • एंटी ट्रिपिंग डोर रैक

कमी

  • दरवाजे पर डेंट आसानी से पड़ सकते हैं।

Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Triple Inverter French Door Side by Side Refrigerator (HRB-600MP, Mauve Pink, Magic Convertible Zone, Vogue Colourful Steel, Deo Fresh Technology, 2026 Model)

₹84,990.00

Get This
03

Samsung 550 L Inverter Frost-Free French Door Refrigerator

Check Price on Amazon
  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी, जिससे ऊर्जा भी बचेगी और बिना रुकावट कूलिंग होगी। 
  • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 381 लीटर और फ्रीजर क्षमता 199 लीटर है, जिससे हर तरह की चीजें रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। 
  • डोर अलार्म लगे होने के कारण, दरवाजा ठीक से बंद न होने पर आपको सूचना मिलेगी, ताकि कूलिंग पर असर न पड़े।

त्योहारों के खाने की तैयारी के लिए यह क्यों उपयुक्त है?

  • इस Samsung रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि यह खाने को करीब 15 दिनों तक ताजा रख सकता है, जिस वजह से आप त्योहारों के पहले आसानी से काफी सारी तैयारी कर सकेंगे।
  • अगर कभी मेहमान अचानक आ जाते हैं, तो इसमें कम समय में चीजों को ठंडा करने के साथ-साथ जमाया भी जा सकता है। जब जल्दी हो, यह सुविधा काफी काम आएगी।
  • यह फल-सब्जियों और डेयरी प्रोडक्ट्स की ताजगी दोगुनी बेहतर तरीके से बनाए रखेगा जिससे उनके जल्दी खराब होने की परेशानी नहीं होगी।
  • इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं, जिस वजह से ज्यादा चीजें या भारी बर्तन रखने पर भी उनके टूटने की चिंता नहीं करनी होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.5D x 81.7W x 177.6H सेंटीमीटर
  • क्षमता- 550 लीटर
  • कलर- मैट ब्लैक
  • वोल्टेज- 220 Volts 

खासियतें

  • पावर फ्रीज
  • ट्विस्ट आइस मेकर
  • डिओड्राइजिंग फिल्टर

कमी

  • कंप्रेसर में खराबी जल्दी आ सकती है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

Samsung 550 L Inverter Frost-Free French Door Refrigerator (RF57A5032B1/TL, Black DOI, Convertible), Real Stainless, Convertible

Rs. 85700

Get This
04

Voltas Beko, A Tata Product, 522 L(Gross), Inverter, Convertible, Frost Free, French Four Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon
  • प्रो स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह फ्रिज कम शोर स्तर के साथ तेज कूलिंग करेगा और बिजली की खपत को भी न्यूनतम रखेगा।
  • Voltas Beko के इस फ्रेंच डोर फ्रिज की क्षमता 522 लीटर है और कीटाणुओं को प्रवेश करने से रोकने के लिए इसमें एंटी बैक्टीरियल गास्केट लगी है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 6 दराज और 8 शेल्फ दिए गए हैं।

त्योहारों के खाने की तैयारी के लिए यह क्यों उपयुक्त है?

  • अगर आपका परिवार बड़ा है या त्योहारों पर आपके घर में ज्यादा मेहमान आते हैं तो यह एक सही विकल्प होगा, क्योंकि इसमें आपको जगह की कमी आसानी से महसूस नहीं होगी।
  • यह न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखेगा, बल्कि उनके पोषक तत्व भी बरकरार रहेंगे। इसमें हरी सब्जियां भी लंबे समय तक ताजा बनी रह सकती हैं।
  • एक समान कूलिंग करने वाले इस फ्रिज का हर हिस्सा सही तरह से ठंडा होगा जिससे कूलिंग भी तेजी से होगी। बाहर के बदलते मौसम की वजह से इसके प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ेगा।
  • फिर चाहे आपने सी-फूड या मीट जैसी चीजें ही क्यों न स्टोर की हों उनकी गंध दूसरी चीजों के साथ नहीं मिलेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 74D x 79.5W x 180H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Voltas Beko
  • क्षमता- 522 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शेल्फ- 3

खासियतें

  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी
  • 5-इन-1 मोड
  • ड्यूअल LED लाइट

कमी

  • कंपनी सर्विस को लेकर परेशानी आ सकती है। 

Voltas Beko, A Tata Product, 522 L(Gross), Inverter, Frost Free, French Four Door Side by Side Refrigerator (2026 Model, R4D522/FPV3N0RXID, Inox, with Harvest Fresh Technology)

Rs. 67560

Get This
05

Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Inverter Smart Sense AI enabled French Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon
  • चार डोर डिजाइन वाला यह फ्रिज हायर ब्रांड का है जिसकी क्षमता 520 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।
  • ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने के लिए इसमें ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर दिया गया है जिस वजह से अलग से ट्रे नहीं रखनी होगी।
  • इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं जिनके आसानी से टूटने की चिंता नहीं रहेगी और इन्हें जरूरत के हिसाब से सेट भी किया जा सकता है।

त्योहारों के खाने की तैयारी के लिए यह क्यों उपयुक्त है?

  • जाहिर सी बात है कि त्योहारों के दौरान फ्रिज में तरह-तरह की चीजें रखी जाती हैं और सामान ज्यादा होने की वजह से उन्हें ढूंढने में परेशानी हो सकती है। इसके 10 स्टोरेज जोन में आप हर चीज को व्यवस्थित करके रख सकेंगे जिससे आपकी सुविधा बढ़ेगी।
  • यह कीटाणुओं को फ्रिज में प्रवेश नहीं करने देगा जिससे खाना या फल-सब्जियां खराब होने की चिंता नहीं होगी।
  • मसालों, चीज़ और जूस जैसी चीजों को सही तरह से स्टोर करने के लिए इसमें अलग से जगह दी गई है जिसकी सेटिंग को जरूरत के हिसाब से आसानी से बदला जा सकता है।
  • इसकी सेटिंग्स और तापमान को आसानी से फोन से नियंत्रित किया जा सकता है और आप त्योहारों की तैयारी के दौरान इसकी सेटिंग्स को आसानी से चलते-फिरते नियंत्रित कर सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 520 लीटर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.5D x 83W x 190H सेंटीमीटर
  • कलर- मिरर ग्लास
  • सालाना ऊर्जा खपत- 480 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • AI एनर्जी सेविंग
  • मैजिक कन्वर्टेबल जोन
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

कमी

  • बॉडी पर स्क्रैच आसानी से लग सकते हैं। 

Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Inverter Smart Sense AI enabled French Door Side by Side Refrigerator (HRB-600MGU1, Mirror Glass, Magic Convertible, India’s 1st Colour Touch Display, 2026 Model)

Rs. 94290

Get This

ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

जानिए इन सभी विकल्पों पर मिलने वाली वॉरंटी के बारे में

मॉडल

कंप्रेसर

वॉरंटी

Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

न्यूट्रीफ्रेश इन्वर्टर कंप्रेसर

प्रोडक्ट पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल तक। 

Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Triple Inverter French Door Side by Side Refrigerator

ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर

प्रोडक्ट पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल तक। 

Samsung 550 L Inverter Frost-Free French Door Refrigerator

डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर

प्रोडक्ट पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल तक। 

Voltas Beko, A Tata Product, 522 L(Gross), French Four Door Side by Side Refrigerator

प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर

प्रोडक्ट पर 2 साल और कंप्रेसर पर 12 साल तक।

Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free French Door Side by Side Refrigerator

ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर

प्रोडक्ट पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल तक। 

त्योहारों के खाने की तैयारी के लिए सामान्य मॉडल से फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर बेहतर क्यों होगा?

त्योहारों के खाने की तैयारी के लिए सामान्य रेफ्रिजरेटर की तुलना में फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर बेहतर विकल्प होता है क्योंकि इनमें ज्यादा क्षमता के साथ कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

तुलना का पैमाना

सामान्य रेफ्रिजरेटर

फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर

ज्यादा क्षमता

इनकी क्षमता 300-400 लीटर के बीच होती है जिसके कारण बहुत अधिक चीजें स्टोर करने में परेशानी आती है।



500 लीटर की क्षमता काफी चीजें स्टोर करने की सुविधा देती है जिससे जगह की कमी नहीं रहती है।

बड़ा फ्रीजर

इनका फ्रीजर भी छोटा होता है, जिसके चलते चीजों को जमाने या फ्रीज करने के लिए जगह भी सीमित हो जाती है।

फ्रीजर बड़ा होता है और साथ ही इसमें चीजें तेजी से जमती हैं। यह अधिक मात्रा में आइसक्रीम, बर्फ या फ्रोजन फूड स्टोर कर सकता है।

आसान पहुंच

फ्रिज वाला हिस्सा नीचे की तरफ होता है जिसके कारण सामान निकालने के लिए झुकना पड़ता है और कई बार उन्हें निकालने में भी असुविधा होती है।

फ्रिज वाला हिस्सा ऊपर और फ्रीजर नीचे होता है जिससे बार-बार झुकने की समस्या नहीं आती है और हर चीज आंखों के सामने रहती है।

लंबी ताजगी

इनमें फल-सब्ज़ियां एक ही बास्केट में रखनी पड़ती हैं और साथ ही अधिक आधुनिक सुविधाएं न होने के कारण चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं।

ज्यादातर मॉडलों में फल-सब्ज़ियों को रखने के लिए अलग-अलग बास्केट होती हैं। इसके साथ ही मॉइस्चर कंट्रोल भी बेहतर होता है और समान कूलिंग के कारण लंबे समय तक ताजगी मिलती है। 

फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर: क्या बेहतर है बिजली की बचत या खाने की बर्बादी को रोकना?

पैमाना

बिजली की खपत

खाने की बर्बादी को रोकना

खर्च

करीब ₹4,000-₹5000 तक

करीब ₹10,000-₹15,000 तक

बचत की संभावना

ऊर्जा कुशल मॉडल के साथ करीब ₹2,000-₹3,000 तक बच सकते हैं।

सही रख-रखाव और इस्तेमाल के साथ करीब ₹5,000-₹7,000 तक बच सकते हैं।

निष्कर्ष

इनकी शुरूआती कीमत ज्यादा होती है लेकिन अगर आप एक ऊर्जा कुशल और सही टेक्नोलॉजी वाले मॉडल का चयन करेंगे तो काफी बचत हो पाएगी।

अगर आप फ्रिज के स्टोरेज को सही तरह व्यवस्थित करेंगे और अपने फूड मैनेजेंट को बेहतर बनाएंगे तो खाने की कम-से-कम बर्बादी होगी।

नोट: यहां बताई गईं कीमत एक अनुमान के हिसाब ले लिखी गई हैं, जो इस्तेमाल, जीवनशैली और फ्रिज के मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि यह कीमतें सटीक हैं इसलिए इनके ऊपर-नीचे होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। 

किन मामलों में फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर आपके लिए उपयोगी साबित नहीं होंगे?

  • बजट और रख-रखाव: अगर आपका बजट सीमित है तो आपके लिए फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर एक महंगा विकल्प हो सकता है। साथ ही इनका रख-रखाव भी काफी मुश्किल होता है, जिस वजह से व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए यह एक स्मार्ट पसंद नहीं होगा।
  • किचन में कम जगह: अगर आपकी रसोई छोटी है और वहां जगह सीमित है तो फ्रेंच डोर मॉडल का चयन न करें। साइज में बड़े होने की वजह से ये फ्रिज ज्यादा जगह घेरते हैं, जिस वजह से इनके दरवाजों का दीवार या कैबिनेट से टकराने की संभावना हो सकती है।
  • छोटा परिवार: अगर आपका परिवार छोटा है और त्योहारों पर भी ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं पड़ती तो सामान्य डबल डोर फ्रिज ही आपके लिए बेहतर पसंद होगा। एक बड़ा फ्रेंच डोर मॉडल अनावश्यक जगह घेरेगा और उसका ठीक तरह से इस्तेमाल भी नहीं हो पाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

5 रेफ्रिजरेटर जो आते हैं मॉइश्चर लॉक फंक्शन के साथ जिनमें 15 दिनों तक पालक से लेकर धनिया सब रहेगा ताजा

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

त्योहारों के लिए फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर क्यों आवश्यक है?

त्योहारों के दौरान, हमें अधिक चीजें और पके हुए भोजन को स्टोर करने की आवश्यकता होती है। फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की चौड़ी और गहरी जगह, और अक्सर डबल कंपार्टमेंट, बड़े बर्तनों, ट्रे और अधिक सामग्री को आसानी से रखने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करते हैं।

भारत में किन ब्रांड के बढ़िया गुणवत्ता वाले फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं?

हायर, सैमसंग, वोल्टास बेको और इलेक्ट्रोलक्स ब्रांड के बढ़िया मॉडल उपलब्ध हैं। ये सभी ब्रांड अपनी अच्छी स्टोरेज क्षमता, आधुनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

त्योहारों के खाने की तैयारी के लिए फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

त्योहारों के दौरान, कई प्रकार के भोजन को अलग-अलग तापमान पर रखने की आवश्यकता हो सकती है। अपने फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की जोनिंग सुविधाओं का उपयोग करें। पके हुए भोजन को ऊपरी शेल्फ पर, सब्जियां क्रिस्पर ड्रॉअर में, और पेय पदार्थों को दरवाजों के रैक में रखें। भोजन को एयरटाइट कंटेनरों में स्टोर करें ताकि गंध न फैले और ताजगी बनी रहे।

क्या ये ऊर्जा-कुशल होते हैं?

हां, ज्यादातर आधुनिक फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कूलिंग सिस्टम के साथ आते हैं जो उन्हें काफी ऊर्जा-कुशल बनाते हैं। इनमें अक्सर डोर-इन-डोर या ज़ोन कूलिंग जैसी सुविधाएं भी होती हैं जो ऊर्जा की बचत करती हैं।

एक अच्छा फ्रेंच डोर मॉडल किस रेंज में मिलेगा?

आमतौर पर इन फ्रिज की कीमत अधिक होती है और ये डबल डोर मॉडल की तुलना में अधिक महंगे होते हैं। एक अच्छी गुणवत्ता वाले और बड़े ब्रांड का मॉडल करीब ₹70,000-₹1,00,000 तक की रेंज में मिलेगा। इनसे ज्यादा बेहतर फीचर वाले विकल्पों की कीमत और अधिक होती है।

You May Also Like