अगर आप छोटे अपार्टमेंट में रहते हैं और एक ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन की तलाश है तो गोदरेज के पास काफी अच्छे विकल्प देखने को मिल जाएंगे। कपल्स, अकेले रहने वाले बैचलर्स और 3-4 लोगों के परिवार के लिए इस ब्रांड के पास 6 किलोग्राम से लेकर 8 किलोग्राम वाले मॉडल मौजूद हैं जिनकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बताती है कि ये बिजली की कम खपत करेंगे। इन वॉशिंग मशीनों में ईको वॉश सुविधा भी होती है जो मोटर की स्पीड को कपड़ों के हिसाब से खुद ही कम कर देगी, जिस वजह से अतिरिक्त बिजली खर्च नहीं होती। इसी के साथ ऑटो-रीस्टार्ट सुविधा की वजह से बिजली जाने के बाद मशीन को फिर से ऑन नहीं करना होगा, जिससे समय की तो बचत होती ही है, साथ ही पानी और बिजली की भी बचत होती है। AI टेक्नोलॉजी से लैस गोदरेज वॉशिंग मशीन के मॉडल ऑटोमैटिक तरीके से कपड़ों के हिसाब से पानी का लेवल और धुलाई का समय सेट करते हैं, ताकि ऊर्जा की ज्यादा-से-ज्यादा बचत हो सके।
Godrej 7 Kg Eco-Wash With 90 C Hot Wash Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazon7 किलोग्राम क्षमता वाली इस गोदरेज वॉशिंग मशीन में अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड मॉडल ऊर्जा और पानी दोनों की बचत करेगा। इसकी मोटर की अधिकतम स्पीड 1400 RPM है।
क्यों चुनें?
- इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह आपके कपड़ों को साफ करते हुए उनकी चमक को लंबे समय तक नए जैसा रखेगी और उनका रंग फीका नहीं होगा।
- इसके साथ, गर्म पानी में कपड़ों को धोने के लिए हाथ से धोने की मेहनत करने या गीजर का अलग से कनेक्शन नहीं लगाना होगा। यह टब में ही पानी गर्म हो जाएगा और सारे कपड़े साफ व हाइजीनिक बनेंगे।
- ऊर्जा और पानी की बचत करने के लिए, यह कपड़ों के हिसाब से मोटर की स्पीड को सेट कर लेगी, जिससे अनावश्यक बिजली खर्च नहीं होगी और पानी भी बर्बाद नहीं होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 59.4W x 84H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Godrej
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
अन्य सुविधाएं
- i-सेंस टेक्नोलॉजी
- इंटेंसिव वॉश
- फोम प्रोटेक्शन
- चाइल्ड लॉक
कमी
- ज्यादा शोर स्तर।
किनके लिए रहेगी सही?
- 2-3 लोगों के परिवार, कपल्स या अकेले रहने वाले बैचलर्स के लिए।
हमारी राय
यह वॉशिंग मशीन उनके लिए एक उपयुक्त विकल्प है, जिन्हें बहुत ज्यादा कपड़े एक बार में नहीं धोने होते हैं। यह फ्रंट लोड मॉडल ऊर्जा के साथ-साथ पानी भी बचाएगी और कपड़ों को साफ करने में यह बहुत अधिक डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह उन लोगों के लिए भी एक अच्छा विकल्प होगा जिन्हें अक्सर जिद्दी दाग वाले कपड़ों को गर्म पानी में धोने की आवश्यकता होती है।
Godrej 7 Kg Eco-Wash With 90 C Hot Wash Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Rs. 39950
Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazon5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मॉडल है जिसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 7 किलोग्राम क्षमता वाली इस वॉशिंग मशीन की ऊर्जा खपत 0.0107 KWh/kg/साइकिल और पानी की खपत 23 लीटर/किलोग्राम/साइकिल है।
क्यों चुनें?
- इस वॉशिंग मशीन में कपड़े बिल्कुल हाथ से धोने के समान साफ होंगे और उनपर किसी तरह के दाग-धब्बे या गंदगी नहीं रहेगी।
- यह वॉशिंग मशीन प्रदर्शन में दमदार तो है ही, साथ ही लंबे समय तक टिकाऊ भी रहेगी। ज़ंग से पूरी तरह सुरक्षित रहते हुए यह सालों-साल आपके कपड़ों को चमकाएगी।
- कई बार होता है कि मशीन में हम ज्यादा डिटर्जेंट डाल देते हैं जिससे उसकी बर्बादी होती है। लेकिन यह मॉडल आपको बताएगा कि कपड़ों के हिसाब से कितना डिटर्जेंट इस्तेमाल करना है, ताकि सही धुलाई सुनिश्चित हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- ब्रांड- Godrej
- वॉश प्रोग्राम- 12
- वोल्टेज- 230 Volts
- मोटर स्पीड- 720 RPM
अन्य सुविधाएं
- टर्बो 6 पल्सेटर
- क्विक वॉश
- डीलेड वॉश
- मैजिक लिंट फिल्टर
कमी
- मोटर की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
किनके लिए रहेगी सही?
- 3-4 लोगों के परिवार के कपड़े इसमें एक ही बार में आसानी से साफ हो जाएंगे।
हमारी राय
अगर आपको एक आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली वॉशिंग मशीन की तलाश है जो ऑटोमैटिक तरह से ही कपड़ों को अच्छी तरह चमकाने का काम करे तो यह मॉडल काफी अच्छा रहेगा। पानी के कम प्रेशर के बावजूद इसका प्रदर्शन कमजोर नहीं होगा।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Rs. 14940
Godrej 8 Kg 5 Star Zero Pressure Technology, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazon670 RPM की मोटर वाली यह गोदरेज की टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है और LED डिस्प्ले पर ऑपरेशन संबंधी सारी जानकारी को आसानी से देखा जा सकता है। इसमें 9 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
क्यों चुनें?
- पानी के कम प्रेशर के बावजूद इस वॉशिंग मशीन का टब कम समय में आसानी से भरेगा, जिससे कपड़े भी जल्दी साफ होंगे और ऊर्जा की बर्बादी नहीं होगी।
- कम कपड़ों को जल्दी धोने के लिए इसमें अलग से क्विक वॉश भी दिया गया है। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि 3-4 कपड़ों के लिए मशीन को पूरी क्षमता पर चलाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे पानी और बिजली की भी बचत होगी।
- जल्दबाजी में कपड़े अगर मशीन में सही तरह से लोड नहीं भी हों तो यह उन्हें अपने आप ही व्यवस्थित कर देगी, ताकि सही धुलाई सुनिश्चित हो सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 62D x 54.5W x 98.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Godrej
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- मोटर की अधिकतम स्पीड- 670 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
अन्य सुविधाएं
- इन-बिल्ट सोक टेक्नोलॉजी
- ऑटो रेज्यूम
- रोलर कोस्टर वॉश
- एक्वाजेट पल्सेटर
कमी
- खरोंच आसानी से लग सकती है।
किनके लिए रहेगी सही?
- इसमें 4-5 लोगों के कपड़ों को एक बार में धोया जा सकता है।
हमारी राय
यह वॉशिंग मशीन उन घरों के लिए काफी अच्छी होगी जहां लोगों के पास कपड़े धोने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है। इसके टब में ही कपड़े डिटर्जेंट वाले पानी में सोक हो जाएंगे, जिद्दी दाग भी आसानी से हट जाएंगे और उन्हें अलग से निचोड़ने की भी मेहनत नहीं करनी होगी।
Godrej 8 Kg 5 Star Zero Pressure Technology, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Rs. 17940
Godrej 7.5 Kg 5 Star Zero Pressure Technology Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazonजीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी वाली इस गोदरेज वॉशिंग मशीन की क्षमता 7.5 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मॉडल है, जिसमें 670 RPM की मोटर है, जो कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने का काम करेगी और इसमें तरह-तरह के कपड़ों को बेदाग बनाने के लिए 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
क्यों चुनें?
- यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह से खंगालेगी भी, जिस वजह से डिटर्जेंट के अवशेष या किसी अन्य तरह की गंदगी उन पर जमा नहीं रहेगी और वे पूरी तरह से चमकदार बनेंगे।
- बिजली कटौती के बाद सप्लाई आने पर इसे वापस से स्टार्ट नहीं करना होगा और यह पुरानी सेटिंग पर खुद से ही काम करेगी। इससे बिजली-पानी के साथ-साथ समय भी बचेगा।
- कपड़ों से निकलने वाले धागे, बटन और रोएं आसानी से अलग हो जाएंगे और उनकी वजह से टब या कपड़ों के गंदे रहने की चिंता नहीं करनी होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 7.5 किलोग्राम
- ब्रांड- Godrej
- कलर- मेटैलिक ब्लैक
- वोल्टेज- 230 Volts
- कंट्रोल- पुश बटन
अन्य सुविधाएं
- फ्लेक्सीवॉश टेक्नोलॉजी
- इन-बिल्ट सोक
- रोलर कोस्टर वॉश
- टब क्लीन
कमी
- बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
किनके लिए रहेगी सही?
- 3-4 लोगों के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद होगी जिसमें तरह-तरह के कपड़े आसानी से साफ हो जाएंगे।
हमारी राय
इस वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करना काफी आसान है जिस वजह से इसे बुजुर्ग या वे लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे जिन्हें टेक्नोलॉजी की बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर चाहे आपके घर में पानी का कम प्रेशर हो, वोल्टेज का उतार-चढ़ाव हो या जिद्दी दागों वाली लॉन्ड्री हो, यह मशीन काफी अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
Godrej 7.5 Kg 5 Star Zero Pressure Technology Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Rs. 31800
Godrej 6 Kg Eco-Wash With Steam Wash Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on AmazonAI टेक्नोलॉजी वाली यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 6 किलोग्राम क्षमता वाली है, जिसमें ईको वॉश सुविधा दी गई है। यह कपड़ों को 15 मिनट और 45 मिनट में धो सकती है और तरह-तरह की लॉन्ड्री के लिए इसमें 15 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं। यह गोदरेज वॉशिंग मशीन करीब 9 लीटर/किलोग्राम/साइकिल पानी की खपत करेगी।
क्यों चुनें?
- इस मॉडल की खासियत है कि 25 धुलाई के बाद, टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल न होने पर, यह तुरंत अलर्ट करेगी, जिससे साफ-सफाई बनी रहे।
- यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने के लिए पानी को 90 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करेगी, जिससे सारे दाग-धब्बे हट जाएंगे और आपको अलग से मेहनत नहीं करनी होगी।
- धुलाई के दौरान बीच में ही आप इसके टब में आसानी से कपड़े लोड कर सकेंगे, जिसकी वजह से समय और बिजली दोनों की बचत होगी और इसमें पानी के रिसाव की समस्या भी नहीं आएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 6 किलोग्राम
- ब्रांड- Godrej
- कलर- सिल्वर स्ट्रीम
- वोल्टेज- 230 Volts
- कंट्रोल- पुश बटन
अन्य सुविधाएं
- 1000 RPM मोटर
- ईको मोड
- डिले स्टार्ट
- स्टीम वॉश
कमी
- स्पिन क्वालिटी सही नहीं है।
किनके लिए रहेगी सही?
- यह कपल्स के साथ-साथ उन बैचलर्स के लिए भी सही चुनाव होगा जो एक अपार्टमेंट में अपने 2-3 दोस्तों के साथ रहते हैं।
हमारी राय
जिन लोगों को एक किफायती वॉशिंग मशीन की तलाश है जो ऊर्जा के साथ-साथ पानी की भी बचत करती है, यह मॉडल उनके लिए भरोसेमंद रहेगा। वहीं, इसके साथ कपड़ों की क्वालिटी खराब होने की चिंता भी नहीं करनी होगी और यह शोर स्तर को भी कम रखते हुए काम करेगी।
Godrej 6 Kg Eco-Wash With Steam Wash Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Rs. 21590
जानें इन मॉडल में मिलने वाली मुख्य सुविधाएं
5 ऊर्जा कुशल गोदरेज वॉशिंग मशीन के अलग-अलग विकल्प तो आपने देख लिए जिनमें से अपने छोटे अपार्टमेंट के लिए किसी का भी चयन जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनमें मिलने वाली मुख्य सुविधाओं के बारे में आसानी से बता देगी।
|
मॉडल |
मोटर स्पीड |
मुख्य खासियतें |
|
Godrej 7 Kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WFEON ARG 7012 5.0 FEBT SLSR) |
1400 RPM |
15 वॉश प्रोग्राम, 90 ºC हॉट वॉश, ईको वॉश, फोम प्रोटेक्शन |
|
Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR) |
720 RPM |
टर्बो 6 पल्सेटर, एक्यू वॉश ड्रम, 12 वॉश प्रोग्राम, जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी |
|
Godrej 8 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALR C 80 5.0 FDANS GPGR) |
670 RPM |
एक्वाजेट पल्सेटर, 9 वॉश प्रोग्राम, इन-बिल्ट सोक, ऑटो बैलेंस सिस्टम |
|
Godrej 7.5 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Load Washing Machine (52141601SD00420) |
670 RPM |
जीरो प्रेशर, कैस्केड वॉटरफॉल, ऑटो रेज्यूम, 8 वॉश प्रोग्राम |
|
Godrej 6 Kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WFEON ARG 6010 5.0) |
1000 RPM |
AI टेक्नोलॉजी, 15 वॉश प्रोग्राम, रैपिड 15 वॉश, इंटेंसिव वॉश |
क्या है गोदरेज वॉशिंग मशीन में मिलने वाली i-Sense टेक्नोलॉजी?
यह AI टेक्नोलॉजी पर आधारित सुविधा है जो आपके काम को आसान बनाएगी। इसकी खासियत है कि मशीन में कपड़े डालने पर यह ऑटोमैटिक तरह से उनके वजन, और प्रकार का पता लगाकर पानी व डिटर्जंट की मात्रा के साथ-साथ धुलाई का समय भी सेट करेगी। इस सुविधा के साथ ऊर्जा की बचत होगी और आपको भी कम मेहनत करनी होगी।
परिवार के हिसाब से कैसे करें सही क्षमता वाली गोदरेज वॉशिंग मशीन का चयन?
परिवार के हिसाब से कैसे करें सही क्षमता वाली गोदरेज वॉशिंग मशीन का चयन?छोटे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए सही क्षमता वाली गोदरेज वॉशिंग मशीन का चयन करना ज़रूरी है।
- 1-2 लोग: अकेले रहने वाले लोगों या कपल्स के लिए 6 किलोग्राम क्षमता वाला मॉडल सही रहेगा।
- 3-4 लोग: अगर परिवार में 3-4 लोग हैं या एक ही फ्लैट में कुछ बैचलर्स साथ रहते हैं, तो उनके लिए 7 किलोग्राम क्षमता वाला मॉडल सही रहेगा।
- 4-6 लोग: अगर किसी छोटे अपार्टमेंट में 4-6 लोग साथ रहते हैं या 2-3 लोग सप्ताह भर के कपड़ों को साथ में धोते हैं, तो उनके लिए 7.5-8 किलोग्राम क्षमता वाला मॉडल उपयुक्त रहेगा।
छोटे अपार्टमेंट में वॉशिंग मशीन की देखभाल के लिए ये टिप्स आ सकती हैं काम
- सही जगह पर रखें: अपनी वॉशिंग मशीन को ऐसी जगह रखें जहां वह नमी के कारण खराब न हो और गीले होने की समस्या न आए। मशीन को सूखी बालकनी में रखने की कोशिश करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करें कि बारिश के पानी से वह खराब न हो।
- नियमित सफाई: महीने में एक बार मशीन की टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करें और फिल्टर को भी बीच-बीच में साफ करते रहें। इसके साथ ही हर 6 महीने में एक बार पाइप की भी जांच करें और पूरी तरह से खराब होने पर उसे बदल दें।
- सही इस्तेमाल: कभी भी मशीन को ओवरलोड न करें और हमेशा कपड़ों के हिसाब से सही वॉश प्रोग्राम का चयन करें। टॉप-लोड और फ्रंट-लोड मॉडल के लिए डिज़ाइन किए गए डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। कपड़ों के हिसाब से पर्याप्त वॉटर लेवल सेट करें और जितना हो सके, साइकिल के बीच में मशीन को बंद करने से बचें।
- सर्विसिंग और मरम्मत: मशीन की सर्विसिंग भी साल में एक बार करानी चाहिए, इससे उसकी लाइफ बढ़ती है। वहीं, सर्विसिंग या मरम्मत हमेशा कंपनी से ही करानी चाहिए और किसी भी तरह की खराबी आने पर ओरिजनल पुर्जे ही लगाने चाहिए।
भारत में वॉशिंग मशीन के लिए गोदरेज का सर्विस नेटवर्क कैसा है और वॉरंटी कितनी मिलेगी?
चूंकि गोदरेज एक भारतीय ब्रांड है, इसलिए इसका सर्विस नेटवर्क पूरे देश में काफी अच्छा है। सर्विसिंग या मरम्मत के लिए आप कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करके बात कर सकते हैं और 24 घंटों के अंदर मैकेनिक घर आकर मशीन को चेक करेगा। छोटे कस्बों या ग्रामीण इलाकों में इसके लिए थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, लेकिन आपकी शिकायत का समाधान जरूर होगा। वहीं, मशीन के स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से उपलब्ध कराए जाते हैं। गोदरेज वॉशिंग मशीन के ज्यादातर मॉडल पर 5 साल तक की प्रोडक्ट और 10 साल तक की मोटर वारंटी मिल जाएगी। हालांकि, इस पर लागू होने वाले नियम और शर्तों की जानकारी कंपनी से ली जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
