जब भी बात आती है 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक ऊर्जा कुशल और सही कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन का चयन करने का तो 7 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल अच्छे माने जाते हैं। इनमें मिलने वाली इन्वर्टर मोटर ऊर्जा की बचत करते हुए बेदाग धुलाई सुनिश्चित करती है। 7 किलोग्राम Washing Machine में अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम भी होते हैं जिनके साथ रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों से लेकर सिल्क की साड़ियों तक को आसानी से धुल सकते हैं। इसी के साथ खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों की क्वालिटी का ख्याल रखता है और उनकी चमक व रंग को लंबे समय तक फीका नहीं होने देता है। इसके लिए भारत में Samsung, हायर, एलजी, गोदरेज और Voltas Beko जैसे ब्रांड लोकप्रिय हैं।
ऊर्जा कुशल 7 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन के पांच भरोसेमंद विकल्प
हमने इन्हीं कंपनियों के टॉप लोड मॉडल के कुछ विकल्पों को आपके लिए चुना है जो प्रदर्शन और क्वालिटी दोनों के लिहाज से भरोसेमंद हैं। इनमें से किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किया जा सकता है।
|
मॉडल |
वॉश प्रोग्राम व मोटर स्पीड |
खास सुविधा |
|
Haier 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70) |
08 वॉश प्रोग्राम व 700 RPM मोटर |
ओशिनस वेव ड्रम |
|
LG 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z) |
08 वॉश प्रोग्राम व 740 RPM मोटर |
टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी |
|
Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL) |
09 वॉश प्रोग्राम व 700 RPM मोटर |
ईकोबबल टेक्नोलॉजी |
|
Godrej 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR |
06 वॉश प्रोग्राम व 720 RPM मोटर |
AI पावर्ड |
|
Voltas Beko, Top Load 7 Kg 5 Star Fully-Automatic Washing Machine (WTL70) |
10 वॉश प्रोग्राम व 700 RPM मोटर |
ईको वॉश टेक्नोलॉजी |
1. Haier 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70)
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 700 RPM स्पीड वाली मोटर के साथ आती है।
- इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए रिंस, स्पिन, स्मार्ट और डेलिकेट जैसे 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
- क्विक वॉश के साथ कम कपड़ों को 15 मिनट में आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है।
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- कपड़ों की चमक रहेगी नई जैसी- इस Haier टॉप लोड वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह कपड़ों को नाजुक तरीके से धुलती है और दाग-धब्बों पर सख्ती से काम करती है। इसका खास डिजाइन वाला ओशियनस वेव ड्रम हर कपड़े की क्वालिटी का ख्याल रखते हुए उन्हें साफ करता है।
- पानी के कम प्रेशर में भी प्रदर्शन रहेगा दमदार- कई घरों में पानी के कम प्रेशर की शिकायत आम बात है, लेकिन यह मॉडल करीब जीरो प्रेशर के साथ पानी के टब को कम समय में भरता है, जिससे ऊर्जा और समय दोनों की बचत होती है।
- मोटर रहेगी टिकाऊ- वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद इसकी मोटर लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है और प्रदर्शन में किसी तरह की कमी नहीं आती है। सही रख-रखाव के साथ, इस वॉशिंग मशीन का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
MRP: ₹25,000 | मौजूदा कीमत: ₹15,690 (17 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- मोटर स्पीड- 700 RPM
अन्य खासियतें
- मैजिक फिल्टर
- टब ड्राय
- चाइल्ड लॉक
कमी
- ज्यादा शोर स्तर।
2. LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z)
- टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन लोकप्रिय ब्रांड LG की है जिसमें कुल 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
- 740 RPM वाली इसकी स्मार्ट इन्वर्टर मोटर ऊर्जा की बचत करते हुए शोर स्तर को भी कम रखती है।
- इसमें पानी को 10 लेवल तक सेट कर सकते हैं और चाइल्ड लॉक बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से कंट्रोल पैनल व डोर को लॉक कर देता है।
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- मशीन में होगी हाथ जैसी धुलाई- इस 7 किलोग्राम Top Load वॉशिंग मशीन की खासियत है कि इसके टब में कपड़े बिल्कुल हाथों से धोने के समान साफ होते हैं। यह उन्हें अच्छी तरह से घिसने और खंगालते हुए बेदाग सफाई सुनिश्चित करती है।
- खुद ही सेट कर लेती है सही संचालन- फजी लॉजिक का इस्तेमाल करके यह मॉडल कपड़ों के हिसाब से अपने आप ही सही तरह से टब को घुमाता है। इससे न सिर्फ कपड़े अच्छी तरह से साफ होते हैं, बल्कि आपको भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
- इस्तेमाल करना आसान है- इस एलजी वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है और साधारण बटन कंट्रोल पैनल के साथ इसे बुजुर्ग या वे लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें टेक्नोलॉजी की ज्यादा जानकारी नहीं है।
MRP: ₹27,490 | मौजूदा कीमत: ₹19,900 (17 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 740 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
- शोर स्तर- 50 Decibels
अन्य खासियतें
- ऑटो प्री-वॉश
- चाइल्ड लॉक
- स्मार्ट डायग्नोसिस
कमी
- लंबा वॉश टाइम।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।
3. Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)
- सैमसंग की यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो लंबे समय तक ऊर्जा कुशल और टिकाऊ बनी रहती है।
- इसकी Eco Bubble टेक्नोलॉजी कपड़ों को धोते समय 73% तक कम ऊर्जा की खपत करती है।
- वहीं, मैजिक फिल्टर रोएं, धागों और अन्य गंदगी को जमा करके कपड़ों को पूरी तरह से साफ करता है।
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- जिद्दी दाग-धब्बों का होगा सफाया- खास डिजाइन वाले डायमंड ड्रम के साथ यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों पर जमा अलग-अलग तरह के दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करती है और उन्हें हाथ से घिसने की जरूरत नहीं रहती है।
- कम कपड़े 15 मिनट में धुल जाएंगे- जिस दिन धोने के लिए कम कपड़े होंगे तो इस Samsung Washing Machine को पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं है। यह मात्र 15 मिनट में उन्हें धो-सुखा सकती है, जिससे ऊर्जा के साथ-साथ पानी व समय की भी बचत होती है।
- टब हाइजीनिक रहेगा- इसकी टब क्लीन साइकिल अंदर जमी हर तरह की गंदगी को साफ करती है, जिस वजह से कपड़े पूरी तरह से स्वच्छ बने रहते हैं और दुर्गंध की समस्या नहीं आती है।
MRP: ₹22,500 | मौजूदा कीमत: ₹18,399 (17 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- मोटर स्पीड- 700 RPM
- कंट्रोल- टच
अन्य खासियतें
- 09 वॉश प्रोग्राम
- ड्यूअल स्टॉर्म
- हार्ड वॉटर वॉश
कमी
- पानी की ज्यादा खपत।
- यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन भारतीय ब्रांड गोदरेज की है जो 0.0107KWh/किलोग्राम/साइकिल ऊर्जा की खपत करती है।
- 7 किलोग्राम क्षमता वाले इस मॉडल की मोटर स्पीड 720 RPM है और इसमें 6 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
- इसका टर्बो 6 पल्सेटर कपड़ों में जमा हर तरह की गंदगी और दागों को अच्छी तरह से साफ करता है।
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- AI टेक्नोलॉजी काम को बनाएगी आसान- इस Godrej वॉशिंग मशीन की AI टेक्नोलॉजी अपने आप कपड़ों के वजन, पानी की सप्लाई और अन्य सेटिंग्स को समझकर कपड़ों को अच्छी तरह से धोने का काम करती है। इस वजह से आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी।
- डिटर्जेंट की बचत- यह मॉडल बताता है कि कपड़ों के हिसाब से कितना डिटर्जेंट इस्तेमाल करना है, ताकि सही धुलाई सुनिश्चित हो और अनावश्यक बर्बादी भी न हो।
- बार-बार मशीन को चेक करने की नहीं होगी जरूरत- जैसे ही धुलाई पूरी होती है, इसका बजर बजता है और बार-बार मशीन के पास जाकर उसे चेक करने की जरूरत नहीं होती है।
MRP: ₹27,300 | मौजूदा कीमत: ₹15,440 (17 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Godrej
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- कंट्रोल- टच
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- कलर- ग्रेफाइट ग्रे
अन्य खासियतें
- चाइल्ड लॉक
- क्विक वॉश
- जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी
कमी
- ज्यादा शोर।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ
5. Voltas Beko, Top Load 7 Kg 5 Star Eco Wash/Monsoon Dry Fully-Automatic Washing Machine (WTL70)
- इस वॉशिंग मशीन में मिक्स, हेवी, साड़ी और ईको जैसे 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिनकी मदद से कपड़ों को धोने का काम काफी सुविधाजनक बनाता है।
- इस वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन की साइड वॉटरफॉल सुविधा कपड़ों को बेहतर तरह से धोने का काम करती है।
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल की मोटर स्पीड 700 RPM है और इसमें चाइल्ड लॉक भी दिया गया है।
क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?
- पानी की होगी बचत- 7 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन उन घरों के लिए काफी अच्छी है जहाँ पानी की सप्लाई की परेशानी अक्सर होती है। यह हर साइकिल में इस्तेमाल होने वाले पानी को अगली धुलाई में फिर से इस्तेमाल करती है।
- निचोड़ने की नहीं है ज़रूरत- मानसून ड्राय सुविधा के साथ यह कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती है और उन्हें हाथ से निचोड़ने की आवश्यकता नहीं होती है। बारिश व उमस वाले मौसम में यह उनमें नमी भी जमा नहीं होने देती है।
- कपड़ों की चमक रहेगी बरकरार- इस Voltas Beko वॉशिंग मशीन की खासियत है कि अपने खास डिज़ाइन वाले ड्रम के साथ यह कपड़ों को अच्छी तरह से धोती है और उनकी चमक व रंग भी लंबे समय तक खराब नहीं होते, जिससे वे नए जैसे बने रहते हैं।
MRP: ₹27,990 | मौजूदा कीमत: ₹15,430 (17 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Voltas Beko
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- वोल्टेज- 230 Volts
- कंट्रोल- नॉब
- मोटर स्पीड- 700 RPM
अन्य खासियतें
- सॉफ्ट क्लोजिंग डोर
- ऑटो बैलेंस डिटेक्शन
- रैट मेश
कमी
- मटेरियल ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
