भारत के कई इलाकों में आज भी वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होना आम बात है और इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है घर के उपकरणों पर। यही वजह है कि लोग अपने होम एप्लाइंसेस को स्टेबलाइजर से कनेक्ट करते हैं, लेकिन आजकल डबल डोर रेफ्रिजरेटर इस अतिरिक्त खर्चे को बचाने का काम करते हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं उन मॉडल की जो एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के आसानी से काम करते हैं और वोल्टेज ऊपर-नीचे होने पर कंप्रेसर पर असर नहीं पड़ता। स्टेबलाइजर फ्री संचालन वाले डबल डोर Refrigerator की लाइफ सामान्य विकल्पों की तुलना में ज्यादा होती है और ये ऊर्जा की बचत करते हुए लंबी बचत करने का भी काम करेंगे।
हमने इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए आपके लिए चुने हैं 5 ऐसे ही डबल डोर फ्रिज जिन्हें बिना स्टेबलाइजर के आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। गहन रिसर्च, तुलना और विश्लेषण के बाद हमने Haier, Samsung, LG, Whirlpool और Bosch जैसे ब्रांड्स के अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल का चयन किया है जो क्वालिटी और प्रदर्शन के मामले में आपको निराश नहीं करेंगे।
