आज के शहरी जीवन में छोटे फ्लैट और अपार्टमेंट आम हैं, जहां किचन में भी ज्यादा जगह नहीं होती है। लेकिन जगह की कमी अब शुद्ध पानी की आपकी जरूरत के आड़े नहीं आएगी क्योंकि कॉम्पैक्ट वॉल-माउंटेबल वाटर प्यूरीफायर खासतौर से छोटे घरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। एक्वागार्ड, केंट, प्योरिट, वी-गार्ड और हैवेल्स जैसे ब्रांड के मॉडल में आपको छोटी साइज में दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। ये पानी को पीने के लिए पूरी तरह साफ और सुरक्षित बनाते हैं और साथ ही ये पानी में मैग्निशियम और कैल्शियम समेत कई जरूरी पोषक तत्व भी मिलाते हैं, जिससे पानी स्वास्थ्यवर्धक बनता है।
Pureit Wave Plus RO Purifier
Check Price on Amazon- 7 लीटर क्षमता वाला यह वॉटर प्योरिफायर Pureit ब्रांड का है जो पानी को 6 स्टेज पर साफ करने का काम करेगा।
- यह बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपैलिटी के पानी को आसानी से साफ करने में सक्षम है।
- इसमें लगा स्मार्टसेंस इंडिकेटर फिल्टर एक्सपायर होने से 15 दिन पहले आपको अलर्ट करेगा।
आपके लिए क्यों रहेगा सही?
- इस RO वॉटर प्योरिफायर की खासियत है कि यह पानी को सिर्फ साफ नहीं करेगा, बल्कि उसके स्वाद को भी बेहतर बनाएगा।
- यह हार्ड वॉटर को भी पूरी तरह साफ करते हुए उसे पीने के लिए सुरक्षित और शुद्ध बनाएगा।
- आम विकल्पों की तुलना में यह पानी की 40% तक बचत करेगा और इससे पानी की बर्बादी की चिंता नहीं होगी।
- लंबी फिल्टर लाइफ की वजह से बार-बार आपको सर्विसिंग और रिपेयरिंग का खर्च नहीं करना होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Pureit
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 27.4L x 32.5W x 38H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- अधिकतम फ्लो रेट- 20 लीटर/घंटा
- क्षमता- 7 लीटर
खासियतें
- हाई स्पीड प्योरिफिकेशन
- मेंब्रेन प्रोटेक्टर
- एडवांस UV प्रोटेक्शन
कमी
- कुछ ही दिनों में काम करना बंद कर सकता है।
Pureit Wave Plus RO Purifier + Mineral + UV (Black) | Water Purifier for Home | Up to 45% Water Savings | Suitable for Borewell/Tanker/Municipal Supply | Wall Mountable | 7L Storage
₹8,399.00
Aquaguard Sure Delight NXT RO+UV Water Purifier
Check Price on Amazon- कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह प्यूरीफायर लोकप्रिय ब्रांड Aquaguard का है जिसकी कार्ट्रिज की लाइफ 1 साल तक होती है।
- 6 लीटर क्षमता वाला यह मॉडल पानी को 5 अलग-अलग चरणों पर साफ़ करते हुए उसे पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाता है।
- यह पानी में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस को हटाता है जो कई तरह की बीमारियों का कारण होते हैं।
आपके लिए क्यों रहेगा सही?
- इसमें साफ किया गया पानी 20 मिनट तक उबाले गए पानी जितना ही शुद्ध और सुरक्षित होगा, जिसे छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी आसानी से पी सकते हैं।
- कई बार पानी में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो खुली आंखों से नजर नहीं आते, लेकिन यह एक्वागार्ड वॉटर प्योरिफायर उन घुली हुई अशुद्धियों को हटाएगा।
- अगर आपके परिवार में 2-3 लोग हैं तो यह मॉडल काफी अच्छा विकल्प रहेगा जो किचन में भी आसानी से फिट होगा और पर्याप्त पानी की सप्लाई भी सुनिश्चित करेगा।
- अगर आप भारत के किसी छोटे शहर में भी रहते हैं तो, सर्विस के मामले में यह ब्रांड भरोसेमंद है और इसका नेटवर्क काफी बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Aquaguard
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 32L x 27W x 48H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- अधिकतम फ्लो रेट- 3 लीटर/मिनट
- वजन- 7860 ग्राम
खासियतें
- RO मैक्स
- स्मार्ट LED इंडीकेटर
- केमी ब्लॉक
कमी
- सर्विसिंग महंगी लग सकती है।
Aquaguard Sure Delight NXT RO+UV Water Purifier | Free Service Plan worth ₹2000 | India’s #1 Water Purifier | Suitable for Borewell, Tanker & Municipal Water | 30x Impurity Removal vs Local Purifiers
₹9,499.00
V-Guard Rejive 2X RO+UV+UF Alkaline Water Purifier
Check Price on Amazon- 6.5 लीटर क्षमता वाला यह वॉटर प्योरिफायर बड़े परिवारों के लिए सही पसंद रहेगी।
- वी-गार्ड के इस मॉडल की बॉडी पूरी तरह से फूड-ग्रेड प्लास्टिक से बनी है।
- अपने 100% RO फ़िल्ट्रेशन के साथ यह 40% तक पानी की बचत करेगा।
आपके लिए क्यों रहेगा सही?
- इसे खासकर भारतीय पानी से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो पानी को पूरी तरह साफ़ और सुरक्षित बनाएगा।
- अगर आपके घर में आने वाले पानी से दुर्गंध आती है तो यह उस समस्या को भी ठीक करेगा।
- यह पानी में जरूरी मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों को मिलाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छे माने जाते हैं।
- हाई PH वाले पानी को भी यह अच्छी तरह संभाल लेगा और आपको बिना रुकावट फ़िल्टर किया हुआ पानी मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- V-Guard
- मटेरियल- प्लास्टिक
- क्षमता- 6.5 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 27.3L x 35.5W x 48.2H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
खासियतें
- ड्यओगार्ड फिल्टर
- एल्कलाइन हेल्थ चार्जर
- माइक्रोबिअल शील्ड
कमी
- पानी का रिसाव होगा।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
V-Guard Rejive 2X RO+UV+UF Alkaline Water Purifier | No Service Cost for 2 Years: True Unconditional Warranty | 9 Stage | Triple Powered Alkaline Health Charger | 6.5 L
Rs. 15999
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier
Check Price on Amazon- इस वॉटर प्योरिफायर में पानी 7 चरणों में साफ होता है और इसकी क्षमता 8 लीटर है।
- इसका एल्कलाइन फिल्टर शरीर में हानिकारक एसिड को खत्म करने और pH संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
- यह म्यूनिसिपैलिटी, बोरवेल और टैंक से सप्लाई होने वाले पानी को अच्छी तरह से साफ करेगा।
आपके लिए क्यों रहेगा सही?
- यह KENT वॉटर प्योरिफायर पानी में तांबे के गुणों को प्रदान करता है जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा होता है।
- यह RO मेंब्रेन पर किसी तरह की गंदगी को जमा नहीं होने देगा, जिससे फिल्टर की लाइफ बढ़ेगी और बार-बार सर्विसिंग का खर्च कम होगा।
- यह धूल-मिट्टी समेत मरकरी, लेड और आर्सेनिक जैसे खतरनाक केमिकलों को भी पानी से हटाता है।
- इसके टैंक में स्टोर किया गया पानी लंबे समय तक ताजा रहता है और UV LED टेक्नोलॉजी उसे लगातार शुद्ध बनाए रखती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- KENT
- प्योरिफिकेशन- एल्कलाइन
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 40L x 25W x 52H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- अधिकतम फ्लो रेट- 100 लीटर/दिन
खासियतें
- सेडिमेंट फिल्टर
- ऑटो फ्लश
- TDS कंट्रोल सिस्टम
कमी
- कंपनी सर्विस को लेकर समस्या आ सकती है।
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier | RO+UV+UF+Alk +Cu+TDSControl+UV LED Tank|Advanced ROTech for SabseShudh Paani |Auto Flush| 8L|20LPH| Ideal for Borewell/Tanker/MunicipalWater|Black
₹15,599.00
Havells Aquas Pro 3X Water Purifier 7L
Check Price on Amazon- RO+ UV+कॉपर+जिंक फिल्टर से लैस यह प्योरिफायर हैवेल्स ब्रांड का है जिसकी क्षमता 7 लीटर है।
- यह मॉडल सुनिश्चित करेगा कि पानी में किसी भी तरह के बैक्टीरिया और वायरस मौजूद न रहें।
- इसके टैंक में स्टोर हुए पानी में भी किसी भी तरह के हानिकारक तत्व जमा नहीं होंगे।
आपके लिए क्यों रहेगा सही?
- यह RO वॉटर प्योरिफायर पानी से उन अशुद्धियों को भी हटाने में सक्षम है जो कई बार उबालने से भी नहीं हट पाती हैं।
- मध्यम आकार के परिवार के लिए यह हैवेल्स वॉटर प्योरिफायर सही पसंद होगा, जिसमें 3-4 लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर हो जाएगा।
- LED इंडिकेटर के साथ आपको इसके संचालन संबंधी जानकारी लगातार मिलती रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मरम्मत और सर्विसिंग आसानी से कराई जा सके।
- इससे आपको प्राकृतिक और शुद्ध स्वाद वाला पानी मिलेगा, जिसमें किसी तरह की दुर्गंध नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.5L x 29.5W x 59H सेंटीमीटर
- मटेरियल- ABS
- इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट
- क्षमता- 7 लीटर
खासियतें
- 7 स्टेज प्योरिफिकेशन
- बड़ा सेडिमेंट फिल्टर
- UV प्रोटेक्शन
कमी
- बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
Havells Aquas Pro 3X Water Purifier 7L | RO+ UV+Copper+Zinc | No service cost for 3 Years – Filters included| Free Pre-Filter & TDS Meter | 7 stage| India's only 3 Year Filter Life
₹17,749.00
जानिए इन कॉम्पैक्ट वॉटर प्यूरीफायर की मुख्य सुविधाओं को
अगर आपको एक्वागार्ड, प्योरिट, वी-गार्ड, केंट और हैवेल्स के इन वॉटर प्योरिफायर की कुछ प्रमुख सुविधाओं को आसानी से समझना है तो यह तालिका मददगार होगी।
|
मॉडल |
क्षमता |
साइज |
प्योरिफिकेशन स्टेज |
|
Pureit Wave Plus RO Purifier + Mineral + UV (Black) | Water Purifier for Home |
7 लीटर |
27.4L x 32.5W x 38H सेंटीमीटर |
6 |
|
Aquaguard Sure Delight NXT RO+UV Water Purifier |
6 लीटर |
32L x 27W x 48H सेंटीमीटर |
5 |
|
V-Guard Rejive 2X RO+UV+UF Alkaline Water Purifier |
6.5 लीटर |
27.3L x 35.5W x 48.2H |
9 |
|
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier |
8 लीटर |
40L x 25W x 52H सेंटीमीटर |
7 |
|
Havells Aquas Pro 3X Water Purifier |
7 लीटर |
36.5L x 29.5W x 59H सेंटीमीटर |
7 |
जानें आपके लिए कौन-सा मॉडल रहेगा सही?
|
मॉडल |
मेंटेनेंस लागत |
किस परिवार के लिए सही रहेगा |
पानी की क्वालिटी |
|
Pureit Wave Plus RO Purifier + Mineral + UV (Black) | Water Purifier for Home |
₹2,500-₹3,000 तक का खर्चा आ सकता है। |
4-5 लोगों के परिवार के लिए सही रहेगा। |
हाई TDS वाले पानी को संभाल सकता है। |
|
Aquaguard Sure Delight NXT RO+UV Water Purifier |
₹2000 का मुफ्त सर्विस प्लान लेने पर एक साल तक खर्चा नहीं आएगा। उसके बाद तकरीबन ₹3000 तक लग सकते हैं। |
छोटे परिवारों के लिए सही पर्याप्त स्टोरेज मिलेगी। |
हार्ड क्वालिटी के पानी को फिल्टर कर सकता है। |
|
V-Guard Rejive 2X RO+UV+UF Alkaline Water Purifier |
2 साल तक सर्विसिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद ₹2,000-₹4,000 तक का खर्च आ सकता है। |
बड़े परिवार के लिए सही पसंद होगा। |
ज्यादा TDS और अलग-अलग स्रोत से सप्लाई होने वाले पानी को फिल्टर कर सकता है। |
|
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier |
1 साल तक का मुफ्त सर्विस प्लान मिलेगा। उसके बाद ₹2,500-₹4,000 तक का खर्चा आ सकता है। |
5-6 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त होगा। |
ज्यादा PH वाले पानी को सही करके उसे पीने के लिए सुरक्षित बनाएगा। |
|
Havells Aquas Pro 3X Water Purifier |
3 साल तक सर्विस को लेकर खर्च नहीं आएगा उसके बाद ₹3,000-₹5,000 तक का खर्च आ सकता है। |
4-5 लोगों के इस्तेमाल के लिए सही पसंद होगा। |
हार्ड और हाई TDS वाले पानी को फिल्टर करेगा। |
नोट: यहां बताई गई मेंटेंनेंस लागत पूरी तरह ब्रांड और आपके प्योरिफायर की हालत पर निर्भर करती है। हमने इसको लेकर सिर्फ एक अंदाजा दिया है और यह कीमत कम-ज्यादा होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
छोटे फ्लैट के किचन के लिए वॉल माउंट वॉटर प्योरिफायर काउंटर टॉप से बेहतर क्यों हैं?
छोटे फ्लैट के किचन में सबसे बड़ी चुनौती काउंटर स्पेस की होती है, ऐसे में वॉल माउंट मॉडल एक स्मार्ट पसंद माने जाते हैं।
|
सुविधा |
वॉल माउंट प्योरिफायर |
काउंटर टॉप प्योरिफायर |
|
काउंटर स्पेस |
दीवार पर लगा होने की वजह से काउंटर खाली रहता है और अन्य चीजें रखने के लिए जगह मिलती है। |
काउंटर पर काफी जगह लेता है जिस वजह किचन और छोटा लग सकता है। |
|
सफाई और हाईजीन |
काउंटर को पोंछना और साफ रखना आसान हो जाता है। नमी भी नहीं जमा होती। |
नीचे की तरफ होने से कॉकरोच इसमें आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। |
|
सुरक्षा |
बच्चे या बर्तन इससे नहीं टकराते और तेल-मसालों के छींटे भी नहीं जमा होते हैं। |
बर्तन धोते समय या खाना बनाते समय इस पर छींटे पड़ने का डर लगातार बना रहता है। |
|
किचन का लुक |
वायर और पाइप काउंटर पर फैले नहीं रहते जिस वजह से किचन साफ-सुथरा लगता है। |
काउंटर पर पाइप और तारें फैली रहतीं है जिससे रसोई बिखरी हुई लगती है। |
|
उपयोगिता |
बिना झुके और सुविधाजनक तरह से बोतलों व बर्तनों में पानी भरा जा सकता है। |
बड़े बर्तन भरने में परेशानी हो सकती है। |
अपने छोटे किचन के लिए वॉल माउंट प्योरिफायर लगाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें
- दीवार की मजबूती और सीलन- किचन में वॉटर प्योरिफायर लगाने से पहले दीवार की मज़बूती को ज़रूर देख लें। इससे यह पता चलेगा कि आपके द्वारा पसंद किए गए मॉडल को दीवार अच्छी तरह संभालेगी या नहीं। साथ ही यह भी चेक कर लें कि सीलन की वजह से प्योरिफायर में किसी तरह की समस्या तो नहीं आएगी।
- बिजली और पानी का कनेक्शन- जिस दीवार पर प्योरिफायर लगाना है उसके आस-पास बिजली और पानी का कनेक्शन होना ज़रूरी है, ताकि इंस्टॉलेशन में कोई परेशानी न आए।
- प्लेटफार्म और कैबिनेट की ऊंचाई- वॉटर प्योरिफायर को जिस दीवार पर लगाना है उसके नीचे एक टेबल या प्लेटफार्म होना जरूरी है ताकि बोतलों या बर्तनों को हाथ में पकड़कर न रखना पड़े। इसी के साथ यह भी देख लें कि प्योरिफायर कैबिनेट से टकरा तो नहीं रहा है।
- सर्विसिंग और फिल्टर बदलने की जगह- किचन में प्योरिफायर ऐसी जगह लगाएं जहां पर्याप्त जगह हो ताकि सर्विसिंग और फिल्टर बदलने जैसे काम आसानी से हो जाएं।
- पानी की निकासी- वॉटर प्योरिफायर से काफी पानी निकलता है ऐसे में रिजेक्ट पाइप का सिंक या किसी नाली तक पहुंचना जरूरी है, ताकि फर्श या काउंटर गीला न हो।
इन्हें भी पढ़ें:
5 वॉटर प्यूरीफायर जो कम रख-रखाव की कीमत के साथ फिल्टर पर दे रहे हैं 2 साल तक की फ्री सर्विस
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
