बॉश की वॉशिंग मशीन को अपनी बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अगर आपका बजट ₹35,000 तक का है, तो इस रेंज में Bosch वॉशिंग मशीन के दमदार मॉडल देखने मिल सकते हैं। इस रेंज में आपको बॉश की सेमी और फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी। अलग-अलग क्षमता के साथ आने वाली बॉश Washing Machine को कपड़ों को नाजुक तरह से धोते हुए उनकी क्वालिटी को बनाकर रखती हैं और जिद्दी दागों को भी अच्छी तरह से हटा सकती है। वहीं, इनके फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स में आपको फ्रंट व टॉप दोनों ही तरह के मॉडल देखने मिल जाएंगे। अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली ये वॉशिंग मशीन कई तरह के कपड़ों को धो सकती हैं और साथ ही पानी व बिजली की भी बचत कर सकती हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं ₹35,000 से कम में आने वाली बॉश वॉशिंग मशीन के कुछ विकल्पों पर।
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine
Check Price on Amazonयह एक फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। अगर आप घर पर ही अलग-अलग तरह के कपड़े धोते हैं तो इसमें आपको कुल 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे, जिसमें क्विक 15/30, स्टीम/एंटी बैक्टेरिया, फ्रेशेनअप, शर्ट्स, जींस, डार्क वॉश, कॉटन और अन्य शामिल हैं। इसकी ActiveWater प्लस टेक्नोलॉजी एडवांस AI सेंसर का इस्तेमाल करते हुए लोड साइज व फैब्रिक के प्रकार को समझती है। यह उसी हिसाब से कपड़ों को धोने का काम करती है जिससे शानदार परिणाम मिल सकते हैं। इसका Anti Bacterial स्टीम प्रोग्राम कपड़ों में मौजूद किटाणुओं और ऐलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को 99.9% तक हटा सकता है। इस वॉशिंग मशीन के साथ आपको कपड़ों की क्वालिटी खराब होने की भी चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि इसके सॉफ्टकेयर ड्रम और पैडल्स उनकी नाजुक धुलाई सुनिश्चित कर सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि वॉशिंग मशीन में धोते हुए कपड़े आपस में उलझ जाते हैं, इस समस्या को हल करने के लिए इसमें ऐंटी-टैंगल फीचर दिया गया है। वहीं, कपड़ो को इस्त्री करने में बहुत ज्यादा मेहनत न करनी पड़े उसके लिए इसमें ऐंटी-रिंकल फंक्शन दिया गया है, जो सिलवटों को कम करने में मदद कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 1400RPM
- विशेषता- चाइल्ड लॉक
- ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
- कलर- व्हाइट
- वोल्टेज- 220 Volts
- कंट्रोल- टच
- मॉडल- WAJ28260IN
खूबियां
- इसमें कीचड़, तेल, चाय और पसीने के दागों को आसानी से साफ किया जा सकता है।
- अगर आप कुछ कपड़े डालने भूल जाते हैं तो रीलोड सुविधा के साथ बीच साइकिल में उन्हें डाला जा सकता है।
- इसकी 1400 RPM वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से धोने में मदद कर सकती है।
- बड़े परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका कंपन स्तर ज्यादा लगा है जिस वजह से आपको असुविधा हो सकती है।
- इसे इंस्टॉल करने में कुछ अमेजन यूजर्स को परेशानी हुई है जिस आपको भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine, AI ActiveWater, 15 Wash Programs, Removes 99.9% Germs with Steam, No Tangle or Wrinkle,White, WAJ28260IN
₹31,490.00
Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine
Check Price on Amazonयह बॉश वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता वाली है जो संयुक्त परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकती है। इसमें आप एक ही बार में काफी सारे कपड़े आसानी से धो सकते हैं। इसकी 1200 RPM वाली मोटर कपड़ों को जल्दी व अच्छी तरह से खंगालने का काम कर सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह Fully Automatic वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए पानी व बिजली की भी बचत कर सकती है। इसमें लगे ऐंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल कंपन व शोर स्तर को नियंत्रित रखने का काम कर सकते हैं। इसके सॉफ्टकेयर ड्रम में कपड़े न सिर्फ अच्छी तरह से धुल सकते हैं, बल्कि उनकी नाजुक देखभाल भी मिल सकती है जिसके चलते उनके कटने-फटने की चिंता आपको नहीं करनी होगी। यह वॉशिंग मशीन क्विक 15/30, कॉटन, स्टीम/ऐंटी बैक्टेरिया, कॉटन 60 डिग्री, जींस/डार्क वॉश, सिंथेटिक्स, स्पोर्ट्सवियर, मिक्स लोड, शर्ट्स, डेलिकेट्स/सिल्क, रिंज, वुल, स्पिन/ड्रेन और ड्रम डीस्केल जैसे वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। ये सभी प्रोग्राम अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने व सुखाने में मदद करेंगे। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो चाइल्ड लॉक के साथ डोर व कंट्रोल पैनल को बंद किया जा सकता है, जिससे किसी तरह का हादसा न हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ड डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- विशेषता- इन-बिल्ट हीटर
- ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
- फिनिश- ग्लॉसी
- मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
- वोल्टेज- 240 Volts
- वॉश प्रोग्राम- 14
- मॉडल- WGA14200IN
खूबियां
- ऐक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी कपड़ों के लोड व प्रकार को समझते हुए उन्हें सही तरह से धोती है।
- इसमें कपड़े धुलते समय ज्यादा उलझेंगे नहीं जिस कारण उनकी क्वालिटी आसानी से नहीं खराब होगी।
- ईको साइलेंस मोटर शांत संचालन सुनिश्चित कर सकती है।
- ऐंटी रिंकल सुविधा के कारण कपड़ों पर कम सिलवटें पड़ेंगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन को लेकर खुश नहीं है जिस वजह से आपको कपड़े धोने में परेशानी हो सकती है।
- कुछ अमेजन यूजर्स के हिसाब से इसका कंपन स्तर ज्यादा है जिस वजह से आपको असुविधा हो सकती है।
Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine, AI ActiveWater, 14 Wash Programs, Removes 99.9% Germs with Steam, No Tangle or Wrinkle, SoftCare Paddle,Zero Vibration, White, WGA14200IN
₹34,690.00
Bosch 7 kg 5 Star Top Load Fully-Automatic Washing Machine
Check Price on Amazonअगर आपको एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन की तलाश है तो बॉश का यह मॉडल सही पसंद हो सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन वॉटर सेव टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो पानी की खपत कम कर सकती है और उन क्षेत्रों या घरों के लिए सही हो सकती है जहां पानी की आपूर्ती कम होती है। इसमें आपको 10 इंटेलिजेंट वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोना व सुखाना सुविधाजनक हो सकता है। यह 7KG Washing Machine अपनी वैरियो ड्रम टेक्नोलॉजी के साथ यह सुनिश्चित कर सकती है कि कपड़े अच्छी तरह से साफ हो सकते हैं और उनकी क्वालिटी पर भी असर न पड़े। इसका खास तरह से तैयार किया गया ड्रम पानी और डिटर्जेंट को एक तरह से बांटने का काम करता है, जिससे दाग-धब्बे अच्छी तरह से साफ हो सकते हैं। बॉश की इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में ड्यूअल लिंट फिल्टर भी दिए गए हैं जो कपड़ों से निकलने वाले रेशों को हटाने का काम करते हैं जिससे दमदार सफाई सुनिश्चित हो सकती है। इसी के साथ वॉटर इंजेक्शन फ्लो कपड़ों को सही तरह से खंगालने का काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 54W x 95H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- विशेषता- रैट प्रोटेक्शन मेश
- ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
- मोटर स्पीड- 700 RPM
- कंट्रोल- बटन
- मटेरियल- प्लास्टिक
- कलर- मीडियम ग्रे
- मॉडल- WOE70AH0IN
खूबियां
- टब क्लीन के साथ आप ड्रम को अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं और यह हर 20 साइकिल के बाद ऑटोमैटिक तरह से काम करता है।
- डिले ऑप्शन के साथ आप इसके ऑपरेशन को जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
- इसमें पानी के लेवल को 10 अलग-अलग स्तर पर सेट किया जा सकता है।
- चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई बड़ी खामी नहीं बताई गई है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Bosch 7 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine,PowerWave Wash,Inbuilt Dual Lint Filter, Stainless Steel VarioDrum with 5 fin Pulsator, Water Save, Flex Drain, Dark Grey (WOE70AH0IN)
₹17,490.00
Bosch 8 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
Check Price on Amazonअगर आपके परिवार में 4-5 लोग हैं तो बॉश की यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन आपके लिए एक किफायती और ऊर्जा कुशल पसंद हो सकती है। इसकी 1300RPM वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने में मददगार हो सकती है जिससे उन्हें हाथ से निचोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आपको तीन तरह के वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है। इसके डेलिकेट प्रोग्राम के साथ नाजुक, नॉर्मल प्रोग्राम के साथ सामान्य और इंटेंस प्रोग्राम के साथ भारी कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। इसका वॉश टाइमर 0-15 मिनट तक का है और 35 मिनट का सोक प्रोग्राम भी इसमें शामिल है। वहीं, कपड़ों को सुखाने के लिए इस Semi-Automatic वॉशिंग मशीन में आपको 5 मिनट तक का टाइमर मिल जाएगा। इसी के साथ वैरिओ पल्सेटर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह कपड़ों को हाथ से धोने जैसे परिणाम दे सकता है। इसकी हाई क्वालिटी मटेरियल से बनी बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- कलर- वाइन
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 50D x 84W x 94H सेंटीमीटर
- विशेषता- बड़ी लिड
- साइकिल- 3
- वोल्टेज- 230 Volts
- मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1300 RPM
- ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
- वजन- 22.5 किलोग्राम
- मॉडल- WJP802V0IN
खूबियां
- लिंट कलेक्टर कपड़ों से निकलने वाल रोओं को आसानी से इकट्ठा कर सकता है।
- इसके ढके हुए कंट्रोल पैनल पर आसानी से पानी के छीटें नहीं पड़ेंगे।
- बड़े ड्रम में आसानी से ज्यादा मात्रा में कपड़े डाले जा सकते हैं।
- कंबल और पर्दों को धोने के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खास कमी नहीं बताई है।
Bosch 8 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
Rs. 13200
Bosch 8 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
Check Price on Amazonबॉश की यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली है। इसमें आपको नॉर्मल (सामान्य कपड़ों के लिए), डेलिकेट (नाजुक कपड़ों के लिए) और इंटेंस (भारी व जिद्दी दाग वाले कपड़ों के लिए) मिल जाएंगे। इसकी बड़ी वॉश लिड भारी कपड़ों को भी आसानी से संभाल सकती है और इसमें एकसाथ काफी सारे कपड़े भी आसानी से धोए जा सकते हैं। इस Bosch Washing Machine का कंट्रोल पैनल ढका हुआ है जिस वजह से यह पानी के छिटों से सुरक्षित रहेगा। अगर आप उन लोगों में से है जिन्हें हर बार हाथ जैसी धुलाई वाली क्वालिटी चाहिए होती है तो वैरिओ पल्सेटर कपड़ों को अच्छी तरह से साफ भी करेगा और उनकी क्वालिटी को भी बनाकर रख सकता है। आपके कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने के लिए इसमें 1300RPM वाली मोटर दी गई है जो हाथ से निचोड़ने की जरूरत को खत्म कर सकती है। टिकाऊ क्वालिटी वाली इस वॉशिंग मशीन की बॉडी या ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और इसकी लाइफ भी लंबी रह सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- कलर- लाइलैक
- ब्रांड- Bosch
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 50D x 84W x 94H सेंटीमीटर
- विशेषता- 1300 RPM मोटर
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
- मॉडल- WJP802L0
- वॉटेज- 410 Watts
- वॉश प्रोग्राम- 3
खूबियां
- सोक सुविधा के साथ कपड़ों को डिटर्जेंट वाले पानी में भिगोकर रखा जा सकता है।
- इसमें आपको 5-15 मिनट तक का वॉश टाइमर मिल जाएगा।
- 4-5 लोगों के परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है।
- इसकी मोटर में आसानी से हीटिंग की समस्या नहीं होगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन से खुश नहीं है जिस वजह से शायद कपड़े अच्छी तरह से साफ न हो।
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसके स्पिनर की क्वालिटी पसंद नहीं आई है जिस वजह से कपड़ो को सुखाने में असुविधा हो सकती है।
Bosch 8 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
Rs. 13200
अब समझिए इन सभी बॉश वॉशिंग मशीन के बीच के अंतर
आपने अलग-अलग तरह की बॉश वॉशिंग मशीन के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।
|
मॉडल |
क्षमता |
प्रकार |
खासियत |
|
WAJ28260IN |
8 किलोग्राम |
फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड |
AI ऐक्टिव वॉटर |
|
WGA14200IN |
9 किलोग्राम |
फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड |
डिले स्टार्ट |
|
WOE70AH0IN |
7 किलोग्राम |
फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड |
5 फिन पल्सेटर |
|
WJP802V0IN |
8 किलोग्राम |
सेमी ऑटोमैटिक |
ऐंटी-रस्ट बॉडी |
|
WJP802L0 |
8 किलोग्राम |
सेमी ऑटोमैटिक |
लिंट कलेक्टर |
नोट: यहां बताई गई कुछ बॉश वॉशिंग मशीन MRP ₹35,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹35,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
