Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

भारत में उपलब्ध इन Robot Vacuum और मॉप के साथ बचेगा समय और होगी स्मार्ट क्लीनिंग

अगर आप रोजाना की सफाई में समय बचाना चाहते हैं और घर को कम मेहनत में साफ रखना चाहते हैं, तो एक अच्छा रोबोट वैक्यूम और मॉप आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यहां देखें 5 बढ़िया विकल्प जो है भारत में मशहूर।

रोबोट वैक्यूम और मॉप
रोबोट वैक्यूम और मॉप

आजकल घर की सफाई को आसान बनाने के लिए रोबोट वैक्यूम और मॉप काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ये स्मार्ट डिवाइस फर्श से धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कणों को साफ करने के साथ-साथ पोछा भी लगा सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है और ये अपने आप घर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सफाई कर सकते हैं। भारत में मशहूर Robot Vacuum के 5 विकल्प यहां देखने को मिलेगा जिसमें MILAGROW, Haier, Ecovacs, dreame और ILIFE ब्रांड के मॉडल शामिल है। इनमें दमदार सक्शन पॉवर, ऑटोमैटिक डस्ट कलेक्शन, नेविगेशन सिस्टम जैसे कई सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं जो आपकी सफाई को आसान बनाने में मदद करेंगे। 

देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां - 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

01

MILAGROW iMap G5 ECO Robot Vacuum & Mop 2026 Edition

Check Price on Amazon

घर के लिए लेना क्यों सही है?

  • भारतीय घरों में बारीक धूल, कालीन में फंसी गंदगी और छोटे-छोटे कचरे को उठाने के लिए मजबूत खिंचाव शक्ति की जरूरत होती है। 14,000Pa की सक्शन पावर के साथ आने वाला MILAGROW का यह वैक्यूम क्लीनर फर्श की दरारों और कालीनों की गहराई से धूल और बाल आसानी से खींचने में मदद करता है जिससे सफाई बढ़िया तरीके से हो सकती है। 
  • अक्सर रोबोट वैक्यूम क्लीनर के छोटे डस्टबिन को हर दिन हाथ से साफ करना पड़ता है, जो काफी परेशानी भरा काम है। लेकिन इसमें ऑटो-एम्प्टी डस्ट स्टेशन दिया गया है, जो रोबोट के कचरे को खुद-ब-खुद अपने बेस स्टेशन के डस्ट बैग में खाली कर देता है। इससे आपको हफ्तों तक धूल को हाथ लगाने या साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - MILAGROW
  • मॉडल - iMap G5 ECO
  • बैटरी लाइफ - 4.5 घंटे 
  • कंट्रोल मेथड - ऐप, पुश बटन, वॉयस
  • नॉइस लेवल - 55 डेसिबल 

खासियत 

  • RT2R 4.0 नेविगेशन तकनीक
  • वॉइस कंट्रोल

कमी 

  • हालांकि इसमें फ्लोटिंग ब्रश दिया गया है, लेकिन भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले मोटे पायदान, कालीनों या दरवाजों की ऊंची चौखट पर इसके पहिये या ब्रश अटकने की संभावना रहती है।

MILAGROW iMap G5 ECO Robot Vacuum & Mop 2026 Edition

Rs. 32990

Get This
02

Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner

Check Price on Amazon

घर के लिए लेना क्यों सही है?

  • अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं जो अक्सर दूध-पानी फर्श पर गिराते रहते हैं और बार-बार आपको परेशान करते हैं, तो अब चिंता छोड़िए। क्योंकि Haier का यह वैक्यूम क्लीनर केवल धूल ही नहीं उठाता, बल्कि फर्श पर गीला पोछा भी लगाता है। झाड़ू और पोछा दोनों काम एक साथ होने से फर्श पर जमी हल्की गंदगी और दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत होती है। 
  • अक्सर रोबोट दीवारों या फर्नीचर से बार-बार टकराते हैं और रास्ते भटक जाते हैं। लेकिन इस मॉडल में लेजर नेविगेशन सिस्टम दिया गया है, जो अंधेरे में भी आपके पूरे घर का 3D मैप बना लेता है। यह बाधाओं को पहचानकर फर्नीचर, टेबल के पैरों और दरवाजों के आसपास बिना टकराए स्मार्ट तरीके से सफाई कर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier  
  • मॉडल - CIVIC X11 PRO 
  • वोल्टेज - 14.4 वोल्ट 
  • कंट्रोल मेथड - ऐप
  • नॉइस लेवल - 58 डेसिबल  

खासियत 

  • मल्टी-फ्लोर मैपिंग
  • ऐप कंट्रोल

कमी

  • इसमें पोंछा लगाते समय समस्या आ सकती है।

Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner

Rs. 22699

Get This
03

ECOVACS DEEBOT N30 Plus White 2 in 1 Robot Vacuum & Mop

Check Price on Amazon

घर के लिए लेना क्यों सही है?

  • ज्यादातर रोबोट वैक्यूम में ऑटो-एम्प्टी डस्टबिन के लिए डिस्पोजेबल बैग्स बार-बार लेने पड़ते हैं, जिससे मेंटेनेंस खर्च बढ़ता है। ECOVACS के इस मॉडल में बैगलेस मल्टी-साइक्लोन स्टेशन दिया गया है, जो कचरे को बिना डस्ट बैग के सीधे डस्टबिन में इकट्ठा करता है। इसे बस खाली करके धोया जा सकता है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल है और पैसे भी बचाता है।
  • रोबोट वैक्यूम क्लीनर में सबसे बड़ी समस्या बालों और धागों के मुख्य ब्रश में उलझने की होती है। इसकी जीरो टैंगल 2.0 तकनीक बालों को ब्रश में फंसने से रोकती है और उन्हें सीधे सक्शन डक्ट के जरिए डस्टबिन में भेज देती है। अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या लंबे बाल झड़ने की समस्या है, तो यह फीचर आपके लिए बेहद काम का है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - ECOVACS 
  • मॉडल - N30 PLUS
  • बैटरी लाइफ - 300 मिनट 
  • कंट्रोल मेथड - ऐप
  • वोल्टेज - 240 वोल्ट 

खासियत 

  • 10,000 Pa की शक्तिशाली सक्शन
  • स्मार्ट नेविगेशन

कमी

  • इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस में दिक्कत आ सकती है।

ECOVACS DEEBOT N30 Plus White 2 in 1 Robot Vacuum & Mop

Rs. 32995

Get This
04

dreame L50 Plus Self-Emptying Robot Vacuum and Mop Combo

Check Price on Amazon

घर के लिए लेना क्यों सही है?

  • 4 लीटर क्षमता वाला ऑटो-एम्प्टी डस्ट बैग के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर जब भी पूरे घर की सफाई कर लेगा, तो रोबोट अपने बेस स्टेशन पर आकर जमा हुआ सारा कचरा खुद ही डस्ट बैग में खाली कर देगा। इससे आपको लगभग 3 से 4 महीने तक डस्टबिन साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
  • साधारण रोबोट दीवारों और अलमारियों के किनारों पर पोछा सही से नहीं लगा पाते। Dreame के इस मॉडल में मॉप एक्सटेंड तकनीक दी गई है, जो दीवारों या कोनों के पास पहुंचते ही पोछे को बाहर निकालकर किनारों की गहरी सफाई करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें 25,000Pa सक्शन पावर दिया गया है जो टाइल्स, मार्बल, लकड़ी के फर्श और कालीनों के बीच फंसे धूल को भी खींच सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - dreame 
  • मॉडल - L50 Plus
  • वजन - 22 ग्राम 
  • कंट्रोल मेथड - ऐप, वॉइस 

खासियत 

  • वॉइस कंट्रोल
  • LDS LiDAR/3D सेंसर

कमी

  • इसके टैंक की क्षमता छोटी लग सकती है।

dreame L50 Plus Self-Emptying Robot Vacuum and Mop Combo

Rs. 34999

Get This
05

ILIFE A30 Pro Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation

Check Price on Amazon

घर के लिए लेना क्यों सही है?

  • भारतीय घरों में अक्सर खिड़कियों से बारीक धूल-मिट्टी, रेत और भारी कचरा अंदर आता है। ILIFE के इस वैक्यूम क्लीनर का 13000Pa सक्शन्स प्रेशर फर्श की दरारों, टाइल्स के कोनों और कालीन के अंदर छुपी धूल को आसानी से खींचकर घर की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। 
  • घर के हर सदस्य के लिए इसे चलाना बहुत आसान है। क्योंकि इसमें ऐप, रिमोट, वॉयस तीनों तरह के कंट्रोल दिए गए हैं। यानी ऑफिस या बाहर रहते हुए भी मोबाइल से घर की सफाई शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट की मदद से बोलकर भी इसे नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही, घर के बुजुर्गों के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा भी मौजूद है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - ILIFE
  • मॉडल - A30 Pro
  • बैटरी लाइफ - 3.5 घंटा 
  • कंट्रोल मेथड - ऐप, रिमोट, वॉयस
  • अधिकतम सक्शन- 13000 पिकोमीटर

खासियत 

  • ऑटो-रीचार्ज फीचर
  • LiDAR लेज़र नेविगेशन

कमी

  • इसमें आपको मोपिंग पैड मैन्युअली संभालने की जरूरत पड़ेगी।

ILIFE A30 Pro Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation

Rs. 21900

Get This

जानें आपके घर कर लिए कौन-सा रोबोट वैक्यूम और मॉप सही रहेगा

ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप अपने लिए एक बढ़िया रोबोट वैक्यूम और मॉप आसानी से ले सकता हैं - 

ब्रांड व मॉडल 

क्षमता 

फिल्टर टाइप 

MILAGROW iMap G5 ECO Robot Vacuum & Mop 2026 Edition

3.5 लीटर 

HEPA

Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner

0.3 लीटर 

कार्ट्रिज

ECOVACS DEEBOT N30 Plus White 2 in 1 Robot Vacuum & Mop

-

एंटीबैक्टीरियल और EPA

dreame L50 Plus Self-Emptying Robot Vacuum and Mop Combo

4 लीटर 

मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम

ILIFE A30 Pro Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation (2026 New Upgrade)

2.5 लीटर 

HEPA फ़िल्टर, स्पंज, 4-लेयर फ़िल्टर, हाई-एफ़िशिएंसी फ़िल्टर, माइक्रोफ़िल्टर

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

रोबोट वैक्यूम और मॉप क्या होता है?

रोबोट वैक्यूम और मॉप एक स्मार्ट सफाई उपकरण है, जो घर के फर्श से धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कणों को अपने आप साफ करता है। कई मॉडल वैक्यूम करने के साथ-साथ फर्श पर पोछा भी लगा सकते हैं। इन्हें मोबाइल ऐप या रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या रोबोट वैक्यूम घर में अच्छी तरह सफाई कर सकता है?

आमतौर पर, एक अच्छा रोबोट वैक्यूम रोजाना की धूल, बाल और सामान्य गंदगी को साफ करने में काफी प्रभावी होता है। यह खासकर टाइल, मार्बल और हार्ड फ्लोर जैसे फर्श पर उपयोगी रहता है। हालांकि, बहुत ज्यादा जमी हुई गंदगी के लिए कभी-कभी सामान्य सफाई की जरूरत पड़ सकती है।

क्या रोबोट वैक्यूम और मॉप भारतीय घरों के लिए सही है?

भारतीय घरों में धूल, बाल और रोजाना की हल्की गंदगी की समस्या आम है, इसलिए रोबोट वैक्यूम काफी काम आ सकता है। अगर घर में फर्नीचर ज्यादा है या फर्श पर छोटे-छोटे सामान पड़े रहते हैं, तो बेहतर नेविगेशन वाला मॉडल चुनना फायदेमंद रहेगा।

रोबोट वैक्यूम लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

लेने से पहले सक्शन पावर, बैटरी बैकअप, नेविगेशन सिस्टम, मॉपिंग क्षमता, डस्टबिन की क्षमता और ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स देखना सही रहता है। अगर आपका घर बड़ा है, तो लंबी बैटरी और बेहतर मैपिंग वाला मॉडल ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।

You May Also Like