आजकल लोग स्वादिष्ट खाने के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं। ऐसे में एयर फ्रायर रोजमर्रा की कुकिंग को आसान और सुविधाजनक बनाने वाला एक उपयोगी उपकरण माना जाता है। इसमें बहुत कम तेल के साथ फ्रेंच फ्राइज, सब्जियां, पनीर, स्नैक्स और कई दूसरी चीजें तैयार की जा सकती हैं। यहां आपको 5 बढ़िया ब्रांड के विकल्प दिए गए हैं जिसमें Haier, कुकवेल, Pigeon, INALSA और SOLARA शामिल हैं। ये आपको अलग-अलग क्षमता में मिल जाएंगे जिसे आप अपनी जरूरत और परिवार के सदस्यों को ध्यान में रखकर चुन सकते हैं। ये खाना जल्दी और आसानी से तैयार करने में मदद कर सकते हैं, जिससे रसोई में बिताया जाने वाला समय भी कम हो जाएगा।
देखें 5 विकल्प यहां -
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
बेस्ट ब्रांड वाले एयर फ्रायर के 5 बढ़िया मॉडल्स
हमने यहां बढ़िया ब्रांड वाले एयर फ्रायर के मॉडल्स को चुना है जो फटाफट से आपको हेल्दी और टेस्टी खाना पकाने में मदद करेंगे। आप इनमें से किसी भी मॉडल का चुनाव अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं।
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
कंट्रोल पैनल |
|
5 लीटर |
टच |
|
|
4.5 लीटर |
टच |
|
|
5 लीटर |
टच |
|
|
5.5 लीटर |
टच |
|
|
4.2 लीटर |
टच |
1. Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
रसोई के लिए क्यों चुनें?
- जब ऑफिस से थक के आती है और कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन करता है तब 5 लीटर का यह Haier आपके काम आ सकता है जो 3 से 5 सदस्यों के लिए काफी सही रहता है। इसमें एक ही बार में आप समोसे, टिक्का, फ्रेंच फ्राइज या रोस्टेड स्नैक्स पूरी फैमिली के लिए तैयार कर सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और भूख भी जल्दी मिटेगी।
- इसमें पारदर्शी विंडो दी गई है, जिससे आप बास्केट को बार-बार बाहर निकाले बिना खाना पकते हुए देख सकते हैं। इससे कुकिंग का तापमान बना रहेगा और समय व बिजली दोनों की बचत होगी। साथ ही, 1500 वाट का पावरफुल हीटिंग एलीमेंट इसे जल्दी गर्म करने में आपकी मदद करेगा। इससे पारंपरिक कड़ाही या ओवन की तुलना में कुकिंग काफी तेजी से हो जाएगी।
MRP: ₹12,990 | मौजूदा कीमत: ₹6,799 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HAF-D503B
- क्षमता - 5 लीटर
- वाटेज - 1500 वाट
- प्री-सेट मेन्यू - 6
खासियत
- 3D हॉट एयर बेकिंग तकनीक
- डिजिटल टच कंट्रोल
कमी
- इसके इस्तेमाल के बाद जलने की गंध आ सकती है।
2. SOLARA Air Fryer For Home 4.5L with See Through Window
रसोई के लिए क्यों चुनें?
- अगर आप तले-भुने खाने के शौकीन है लेकिन सेहत की वजह से खा नहीं पाते हैं। तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह SOLARA का एयर फ्रायर 360° हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी करके गर्म हवा को खाने के चारों तरफ तेजी से घुमाने का काम करता है जिससे बिना ज्यादा तेल के भी खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट बनता है। जिससे आप समोसे, पकौड़े और फ्राइज अब सेहत से समझौता किए बिना बनाए जा सकते हैं।
- अगर आपको एयर फ्रायर का सही तापमान और समय का अंदाजा नहीं है, तो इसमें दिए गए 10 प्री-सेट मोड्स काम आसान बना देते हैं। बस एक टच में आप फ्राइज, चिकन, फिश, केक, समोसे, बेकिंग और रोस्टिंग जैसी चीजें बिना किसी झंझट के बना सकते हैं।
MRP: ₹9,999 | मौजूदा कीमत: ₹3,699 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - SOLARA
- मॉडल - Air Fryer 4.5L- See Through
- क्षमता - 4.5 लीटर
- वाटेज - 1500 वाट
- प्री-सेट मेन्यू - 10
खासियत
- टच कंट्रोल
- ट्रांसपेरेंट विंडो
कमी
- खाना पकाते समय यह अधिक समय लगा सकता है।
3. Cookwell Air Fryer - 5L With See Through Window - 1400W
रसोई के लिए क्यों चुनें?
- अगर आपके परिवार में 3 से 5 लोग रहते हैं तो आप इस 5 लीटर वाले Cookwell के एयर फ्रायर को चुन सकते हैं जो ब्लैक और ग्रे रंग में आता है और आपके रसोई की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही, इसमें आप एक ही बार में पूरे परिवार के लिए समोसे, स्नैक्स, चिकन, पकोड़े या फ्रेंच फ्राइज आसानी से तैयार कर सकते हैं।
- इसमें तापमान और समय को आसानी से एडजस्ट करने के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं जिसका इसका इस्तेमाल सिर्फ बड़े ही नहीं बुजुर्ग भी आराम से कर सकते हैं। साथ ही, आप इसमें सिर्फ एयर-फ्राइ ही नहीं, बल्कि बेकिंग, रोस्टिंग और री-हीटिंग भी कर सकते हैं, जैसे केक बनाना, सब्जी रोस्ट करना या बासी खाने को दोबारा कुरकुरा करना।
MRP: ₹9,000 | मौजूदा कीमत: ₹3,399 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cookwell
- मॉडल - CWAF1400W
- क्षमता - 5 लीटर
- वाटेज - 1400 वाट
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- नॉन-स्टिक
- कॉम्पैक्ट डिजाइन
कमी
- यह गर्म होने में समय लगा सकता है।
4. INALSA Stainless Steel Air Fryer,5.5 ltr & 1600 W
रसोई के लिए क्यों चुनें?
- बाजार में मिलने वाले ज्यादातर एयर फ्रायर में टेफ्लॉन या नॉन-स्टिक कोटिंग होती है, जो तेज आंच पर समय के साथ छिलने लगती है और भोजन में हानिकारक केमिकल्स मिला सकती है। लेकिन INALSA के इस मॉडल में स्टेनलेस स्टील बास्केट का उपयोग किया गया है, जो पूरी तरह से टॉक्सिक-फ्री, केमिकल-फ्री और आपके परिवार की सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- इसके फ्रंट में पारदर्शी विंडो और अंदर लाइट दी गई है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको खाना कितना पका है यह देखने के लिए बार-बार बास्केट बाहर निकालकर गर्मी खराब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बाहर से ही कुकिंग प्रोसेस देख सकते हैं।
MRP: ₹13,995 | मौजूदा कीमत: ₹6,298 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - INALSA
- मॉडल - Steel Chef DW 5.5
- क्षमता - 5.5 लीटर
- वाटेज - 1600 वाट
- मटेरियल टाइप - स्टेनलेस स्टील
खासियत
- 5.5 लीटर की बड़ी क्षमता
- 60° एयर सर्कुलेशन
कमी
- इसके पॉवर बटन में इस्तेमाल के बाद खराबी आ सकती है।
5. Pigeon Healthifry Digital Air Fryer
रसोई के लिए क्यों चुनें?
- आपको बता दें, इसमें 360° एयर सर्कुलेशन तकनीक दी गई है, जो गर्म हवा को फ्रायर के अंदर चारों तरफ तेजी से घुमाती है। इससे खाना बिना जले हर तरफ से एक समान पकता है और बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनता है, जिसे आप आराम से मेहमानों के साथ सर्व कर सकते हैं।
- इस Pigeon के एयर फ्रायर की बास्केट में फूड-ग्रेड नॉन-स्टिक कोटिंग दी गई है, जिसकी वजह से खाना सतह पर चिपकता नहीं है। यानी इस्तेमाल के बाद इसे आसानी से निकाला जा सकता है और हल्के साबुन व स्पंज से धोया जा सकता है।
MRP: ₹5,995.00 | मौजूदा कीमत: ₹2,954.00 (25 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Pigeon
- मॉडल - Pigeon Healthifry Digital Air Fryer -4.2L
- क्षमता - 4.2 लीटर
- वाटेज - 1200 वाट
- वोल्टेज - 220
खासियत
- डिजिटल टच पैनल
- प्री-सेट मेन्यू
कमी
- इसमें जंग लगने की समस्या आ सकती है और यह जल्दी खराब भी हो सकता है।
