Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

AI टेक्नोलॉजी वाले Air Conditioners मौसम के अनुसार देंगे आरामदायक ठंडक! देखें 5 बढ़िया मॉडल्स

अगर आप आराम, सुविधा और बिजली की बचत तीनों चाहते हैं, तो AI वाले AC आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं जो आपकी जरूरत को खुद समझकर आपको ठंडक दे सकता है और आपके लिए एक सुविधाजनक चॉइस बन सकता है।

AI टेक्नोलॉजी वाला एयर कंडीशनर
AI टेक्नोलॉजी वाला एयर कंडीशनर

आज के समय में टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और इसका असर हमारे रोज दिन के उपकरणों पर भी साफ दिखाई दे सकता है। अगर बात करें, एयर कंडीशनर की तो यह भी अब सिर्फ ठंडक देने भर का काम नहीं करता, बल्कि एआई टेक्नोलॉजी के साथ और ज्यादा स्मार्ट हो गया है। आपको बता दें, AI तकनीक से लैस Air Conditioners आपकी आदतों और जरूरतों को आसानी से समझ सकते हैं। ये आपके कमरे के तापमान, नमी और कमरे में मौजूद लोगों के संख्या के अनुसार खुद ही सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं। इन स्मार्ट एयर कंडीशनर्स में कई एडवांस फीचर्स भी आपको मिल सकते हैं जैसे वॉइस कंट्रोल, मोबाइल ऐप से कंट्रोल और ऑटो कूलिंग मोड। इनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन से कहीं से भी इसको ऑन या ऑफ कर सकते हैं, जिससे घर पहुंचने से पहले ही कमरा ठंडा मिल सकता है। कुछ मॉडल्स तो मौसम और बाहरी तापमान के अनुसार भी अपनी कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। यहां आपको Haier, LG, Samsung, Panasonic और Godrej के विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। वहीं, ये एसी लंबे समय तक टिकाऊ भी हो सकते हैं जिससे यह आपके कमरे में सालों तक टिके हुए रह सकते हैं।

01

Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

Check Price on Amazon

इस गर्मी आप भी बढ़िया ठंडक का मजा लेने के साथ-साथ ऐसा एसी ढूंढ रहे हैं जो आओकी जरूरत को खुद समझकर आपको सही कूलिंग दे सके? तो यह Haier का एसी एक बढ़िया विकल्प बन सकता है जो AI क्लाइमेट कंट्रोल की मदद से बाहर के तापमान और कमरे के अंदर की तापमान को खुद समझ सकता है और साथ ही कमरे में मौजूद लोगों की संख्या के हिसाब से कमरे में सही ठंडक को बनाए रखने में मदद कर सकट है। यह 1.5 Ton AC मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है। हायर एसी में फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन की सुविधा भी दी गई है जिससे यह जरूरत के अनुसार एसी के इंडोर यूनिट की खुद सफाई कर सकता है। इसके अलावा, इसमें 7-इन-वन कूलिंग मोड दी गई है जिसकी मदद से आप 7 अलग-अलग मोड में इसे अपने सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं। वहीं, इसमें मौजूद ट्रिपल इन्वर्टर + कंप्रेसर वेरिएबल स्पीड की मदद से हीट लोड के अनुसार पॉवर को एडजस्ट कर सकती है। इसमें दिए गए 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग की मदद से यह कम बिजली खपत के साथ आपको बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट 
  • वोल्टेज - 50 वोल्ट 
  • वाटेज - 1555 वाट 

खासियत 

  • इसमें मौजूद सुपरसोनिक फीचर की मदद से यह 60°C में भी आपके कमरे को 10 सेकंड में बढ़िया ठंडक दे सकता है। 
  • यह वाईफाई के साथ काम करता है जिससे आप इसे फोन से जोड़कर भी आराम से चला सकते हैं और तापमान कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
  • इसमें 4-वे स्विंग दिया गया है जिसकी मदद से यह कमरे के चारों ओर हवा फैलाने में मदद कर सकता है। 

कमी 

  • अमेजन यूजर ने कहा इसका आउटडोर यूनिट शोर करता है। 

योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

Rs. 35490

Get This
02

LG 1 Ton 5 Star Dual Inverter Split AC

Check Price on Amazon

अपने छोटे कमरे के लिए बढ़िया एसी की तलाश कर रहे हैं तो यह 1 टन क्षमता के साथ आने वाला एसी एक सही चॉइस बन सकता है जो 110 वर्ग फुट तक कमरे में बढ़िया ठंडक दे सकता है और साथ ही, 4-वे स्विंग की मदद से यह कमरे के हर कोने में हवा फैलाने में मदद कर सकता है।यह एसी 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिससे यह कम बिजली की खपत के साथ आपके कमरे में बढ़िया कूलिंग दे सकता है। आपको बता दें, इस LG Air Conditioner में एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग दी गई है जो AI का उपयोग करके कमरे में मौजूद लोग और तापमान के अनुसार 6 अलग-अलग मोड में कूलिंग को सेट कर सकता है जिससे न सिर्फ आपको सही ठंडक मिल सकती है बल्कि आपके बिजली की खपत भी कम होगी। इसके अलावा, ब्रांड के अनुसार यह 55 डिग्री सेल्सियस में भी आपके कमरे में बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। वहीं, तेज ठंडक और अधिकतम बिजली बचत के लिए इसमें उच्च दक्षता वाला कंप्रेसर दिया गया है। आपको बता दें इसमें 100% कॉपर कंडेशनर लगा हुआ है जो जंग से बचा कर इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG
  • मॉडल - US-Q14ENZE
  • क्षमता - 1 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 3.5 किलोवाट 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाटेज - 870 वाट 

खासियत 

  • यह लो नॉइस फीचर के साथ आता है जिससे यह शोर नहीं करता है और आप रात में चैन की नींद सो सकते हैं। 
  • इसमें दिए गए रिमोट की मदद से आप इसे आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं और तापमान को बढ़ा या घटा सकता है। 
  • इसमें विराट मोड दिया गया है जो जबरदस्त ठंडक देने में आपकी मदद कर सकता है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसके साथ कॉपर पाइप नहीं दिया गया।

LG 1 Ton 5 Star Dual Inverter Split AC

Rs. 36990

Get This
03

Samsung 1.5 Ton 5 Star AI Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

5 स्टेप कन्वर्टिबल मोड वाले इस एसी के साथ आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को नियंत्रित कर सकते हैं और सही ठंडक का मजा ले सकते हैं। आपको बता दें, Samsung का यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो खासतौर पर 150 से 180 वर्ग फुट के मध्यम आकार के कमरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो इसे घर और ऑफिस दोनों के लिए सही बना सकता है। इस एयर कंडीशनर की सबसे बड़ी खासियत इसका BESPOKE AI फीचर है, जो उपयोग के अनुसार कूलिंग को अपने आप एडजस्ट कर सकता है और लगभग 30% तक अतिरिक्त ऊर्जा की बचत कर सकता है। इसका डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी न केवल बिजली की खपत को कम करने में मदद कर सकता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन भी दे सकता है। वहीं, इस Inverter AC में मौजूद 4-वे स्विंग फीचर की मदद से यह पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैला सकता है, जिससे हर कोना आरामदायक बना रह सकता है। इसके अलावा, वाईफाई और वॉइस कंट्रोल के जरिए आप इसे आसानी से अपने स्मार्टफोन या वॉइस कमांड से नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही, इसमें कॉपर एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर दिया गया है, जो हवा को साफ और सुरक्षित बना सकता है और 3 स्टेप ऑटो क्लीन फीचर की मदद से यह एसी के अंदर की सफाई खुद कर सकता है, जिससे बैक्टीरिया और दुर्गंध नहीं बनती।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Samsung
  • मॉडल - AR50F19D1NHNNA
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाटेज - 5000 वाट 

खासियत 

  • इस एसी में कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर कूलिंग प्रदान कर सकता है और रखरखाव भी कम होता है। 
  • इसका शोर स्तर कम है, जिससे आपको शांत और आरामदायक वातावरण मिल सकता है और आप चैन से सो सकते हैं। 
  • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो ओज़ोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती और ग्लोबल वार्मिंग पर कम प्रभाव डालती है।

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।

Samsung 1.5 Ton 5 Star AI Inverter Smart Split AC

Rs. 40490

Get This
04

Panasonic 2.0 Ton Premium WiFi Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

बड़े कमरे के लिए आपको भी एक स्मार्ट और बढ़िया क्षमता वाला एसी चाहिए तो यह 2 टन क्षमता के साथ आने वाला Panasonic का एसी एक सही चॉइस बन सकता है जो 170 से 210 वर्ग फुट के कमरे में बढ़िया ठंडक दे सकता है। इस एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दी गई है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। इससे न केवल बिजली की बचत हो सकती है, बल्कि कूलिंग भी स्थिर और आरामदायक बनी रह सकती है। इसके साथ ही 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड उपयोगकर्ता को अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को 40% से लेकर अधिकतम स्तर तक नियंत्रित करने की सुविधा दे सकता है। यह 2 टन क्षमता वाला एसी 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली खपत के साथ बढ़िया कूलिंग दे सकता है। वहीं, MirAie ऐप और AI मोड की मदद से यह आपकी जरूरत को समझकर कूलिंग को उसके अनुसार खुद सेट कर सकता है। साथ ही,यह वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ भी आता है जिससे आप इसे स्मार्टफोन या अन्य स्मार्ट डिवाइस के जरिए आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं और आराम से इसको चालू-बंद कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Panasonic
  • मॉडल - CS/CU-NU24BKY4W
  • क्षमता - 2.0 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाटेज - 1530 वाट 

खासियत 

  • इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर कूलिंग के साथ-साथ कम मेंटेनेंस की जरूरत रख सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। 
  • इसमें PM0.1 फ़िल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को हटाकर साफ और ताज़ी हवा प्रदान कर सकता है। 
  • यह एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकता है और 720 CFM का उच्च एयरफ्लो तेज़ कूलिंग दे सकता है। 

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।

Panasonic 2.0 Ton Premium WiFi Inverter Smart Split AC

Rs. 58990

Get This
05

Godrej 1 Ton 3 Star, AI Powered, Inverter Split AC

Check Price on Amazon

1 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी न सिर्फ छोटे कमरे को ठंडा करने में मददगार साबित हो सकता है बल्कि अपने AI टेक्नोलॉजी की मदद से आपकी जरूरत को समझकर सही ठंडक भी दे सकता है। इसमें मौजूद आई-सेंस टेक्नोलॉजी के चलते यह रिमोट में लगे सेंसर का उपयोग करके आपके आस-पास के तापमान को महसूस कर सकता है और उसके अनुसार कूलिंग को एडजस्ट कर सकता है, जिससे आपको सटीक और आरामदायक ठंडक मिल सकती है। इस Godrej के इस AC 1 Ton में सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जिसकी मदद से यह जरूरत पड़ने पर एसी की इंडोर यूनिट की सफाई खुद कर सकती है और आपको सफाई की झंझट से छुटकारा दिला सकती है। आपको बता दें, यह 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है जिसकी मदद से आप इसे 5 अलग-अलग मोड में आराम से अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं, इसमें दिए गए एंटी-डस्ट फिल्टर की मदद से यह कमरे में मौजूद हवा को साफ करके आपको स्वच्छ हवा देने में मदद कर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Godrej
  • मॉडल - AC1T EI 12PINV3R32 WYQ 3S
  • क्षमता - 1 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 3.3 किलोवाट 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाटेज - 1034 वाट 

खासियत

  • इसमें मौजूद सेल्फ-डायग्नोसिस सिस्टम की मदद से यह एसी में खराबी आने पर खुद पता लगा सकता है और आपको तुरंत सूचना दे सकता है। 
  • यह 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिससे यह ऊर्जा की खपत को कम कर सकता है और आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है। 
  • इसमें 100% कॉपर से बना हुआ कंडेशनर दिया गया है जो इसे जंग से बचा कर लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका इंस्टॉलेश चार्ज काफी अधिक है और साथ ही, इसमें कॉपर पाइप नहीं दिया गया है। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Godrej 1 Ton 3 Star, AI Powered, Inverter Split AC

Rs. 26489

Get This

AI टेक्नोलॉजी वाले कौन-से एयर कंडीशनर आपके घर के लिए है सही जानें

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना की गई है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक बढ़िया AI टेक्नोलॉजी वाला एसी ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

कूलिंग पॉवर 

नॉइस लेवल 

Haier 1.5 Ton AI Climate Control Smart Split AC - HSU18K-PYAIR4BN-INV

1.5 टन 

5.25 किलोवाट 

42 डेसिबल 

LG 1 Ton 5 Star Dual Inverter Split AC - US-Q14ENZE

1 टन 

3.5 किलोवाट 

21 डेसिबल 

Samsung 1.5 Ton AI Inverter Smart Split AC - AR50F19D1NHNNA

1.5 टन 

5 किलोवाट 

50 डेसिबल 

Panasonic 2.0 Ton Premium WiFi Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU24BKY4W

2.0 टन 

20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

36 डेसिबल 

Godrej 1 Ton AI Powered, Inverter Split AC - AC1T EI 12PINV3R32 WYQ 3S

1 टन 

3.3 किलोवाट 

33 डेसिबल 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

एआई एयर कंडीशनर क्या होता है?

AI एयर कंडीशनर ऐसा एसी होता है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आपके उपयोग के पैटर्न, कमरे के तापमान और माहौल को समझकर खुद ही अपनी सेटिंग्स एडजस्ट कर सकता है।

एआई एसी साधारण एसी से कैसे अलग है?

साधारण एसी में आपको हर बार सेटिंग्स बदलनी पड़ सकती हैं, जबकि AI टेक्नोलॉजी वाले एसी आपकी आदतों को सीखकर ऑटोमैटिक कूलिंग और तापमान कंट्रोल कर सकता है।

क्या एआई एयर कंडीशनर बिजली की बचत करता है?

आमतौर पर AI AC जरूरत के हिसाब से ही काम कर सकता है, जिससे अनावश्यक कूलिंग नहीं होती और बिजली की खपत कम हो सकती है।

You May Also Like