Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

इन 5 फ्रिज में होगी तेज कूलिंग और खाना रहेगा लंबे समय तक तरो-ताजा!

तेज कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस फ्रिज खाने-पीने की चीजों को जल्दी ठंडा करते हैं और इनके साथ चीजों की ताजगी भी लंबे समय तक बनी रहती है। गर्मी के मौसम में इस सुविधा के साथ पानी को जल्दी ठंडा किया जा सकता है और साथ ही में बर्फ भी जल्दी जम जाती है। यह सुविधा आपको अलग-अलग क्षमता वाले फ्रिज में देखने मिल जाएगी जो बड़े ब्रांड के भरोसे और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

क्विक कूलिंग टेक्नोलॉजी वाले 5 फ्रिज
क्विक कूलिंग टेक्नोलॉजी वाले 5 फ्रिज

क्विक कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस फ्रिज स्टोर की गई फल-सब्जियों और खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने का काम करते हैं। जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है, ये फ्रिज तापमान को तेजी से कम करके भोजन को बैक्टीरिया और नमी से बचाते हैं, जिससे उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। इस सुविधा की वजह से फल-सब्जियां और बचा हुआ खाना समय से पहले खराब नहीं होते और उनका स्वाद भी बना रहता है। इस सुविधा की वजह से फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोले जाने पर भी कूलिंग पर असर नहीं पड़ता और गर्मी के दिनों में इसकी मदद से पानी, कोल्ड ड्रिंक व जूस जैसी चीजों को भी कम समय में ठंडा किया जा सकता है। बाहर का मौसम चाहे जैसा हो, इसकी मदद से फ्रिज के अंदर के तापमान पर असर नहीं पड़ेगा और हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा।

हमारी पसंद के 5 फ्रिज में जल्दी कूलिंग के लिए मिलेंगी ये सुविधाएं

हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल, बॉश और आईएफबी के 5 अलग-अलग के विकल्प हमने आपके लिए चुने हैं जिनमें मिलने वाली तेज कूलिंग सुविधा कुछ इस प्रकार है।

मॉडल

तेज कूलिंग के लिए सुविधा

क्या है खास?

Haier 325 L 3 Star Frost Free Triple Inverter Bottom Mount Refrigerator

पावर कूल मोड

इसकी मदद से फ्रिज के तापमान को 1 डिग्री सेल्सिसयस पर सेट किया जा सकता है जिससे चीजें जल्दी होंगी।

Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

सूपर फ्रिज

कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी के साथ इस मोड को सेट किया जा सकता है जिससे फ्रिज वाले हिस्से में तेजी से कूलिंग होगी। 

IFB 241L 2 Star 10-in-1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

टर्बो कूल

यह सुविधा इसेक 10-इन-1 कन्वर्टेबल मोड में शामिल है जिसके साथ कम समय में ताजा खाना और पानी जल्दी ठंडा किए जा सकते हैं। 

Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

पावर कूल

इस सुविधा की मदद से कूलिंग क्षमता 31% तक तेज हो जाएगी। 

Whirlpool 308 L 3 Star Frost Free Inverter Double Door Refrigerator

पार्टी मोड

इसकी मदद से फ्रिज व फ्रीजर दोनों की कूलिंग क्षमता बढ़ेगी जिससे पेय पदार्थ कम समय में ठंडे हो जाएंगे। 

01

Haier 325 L 3 Star Frost Free Triple Inverter Bottom Mount Refrigerator

Check Price on Amazon

जानिए मुख्य फीचर

325 लीटर वाले इस डबल डोर फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है जिसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 3 शेल्फ और 2 डोर रैक दिए गए हैं। तेज कूलिंग के लिए इसमें टर्बो मोड मौजूद है जिससे अंदर रखी चीजें तेजी से ठंडी होंगी।

क्यों चुनें?

  • यह Haier फ्रिज एक समान कूलिंग करने का काम करेगा जिससे हर हिस्से में ठंडक सही स्तर पर बनी रहेगी। इसके साथ न सिर्फ चीजें जल्दी ठंडी होंगी, बल्कि लंबे समय तक ताजा भी रहेंगी।
  • अगर आए दिन बिजली की कटौती होती रहती है, तब भी इसकी कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इसे आप इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • घर में पार्टी या कोई आयोजन होने पर आप इसके फ्रीजर में कम समय में बर्फ जमा पाएंगे और बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां भी स्टोर की जा सकेंगी।
  • फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे होने की वजह से घर के बुजुर्गों को फ्रिज से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 325 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • सालाना ऊर्जा खपत- 215 Kilowatt Hours 

अन्य सुविधाएं

  • 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड
  • ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर
  • ऐक्सटर्नल डिस्प्ले पैनल

कमी

  • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 

Haier 325 L 3 Star Frost Free Triple Inverter Bottom Mount Refrigerator

Rs. 41990

Get This
02

Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

Check Price on Amazon

जानिए मुख्य फीचर

यह ट्रिपल डोर वाला बॉश रेफ्रिजरेटर है जिसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है। 302 लीटर क्षमता वाले इस मॉडल में 8-इन-1 कन्वर्टेबल मोड मौजूद हैं जिन्हें जरूरत व स्टोरेज के हिसाब से सेट किया जा सकता है। तेज कूलिंग के लिए इसमें सुपर कूल सुविधा मौजूद है।

क्यों चुनें?

  • अगर आपके परिवार में 3-4 लोग हैं तो यह फ्रिज काफी अच्छा विकल्प होगा जिसमें काफी सारा सामान आसानी से स्टोर हो जाएगा और यह बिजली की बचत करने का भी काम करेगा।
  • इसके 57 लीटर के कंपार्टमेंट को आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगे। मतलब अगर फ्रिज में जगह कम पड़ रही है तो इसमें ताजा खाना रख सकते हैं और फ्रीजर में जगह नहीं है तो इसमें आइसक्रीम रख सकते हैं।
  • हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होने की वजह से तेज़ कूलिंग अपने आप हो जाएगी और खाना भी लंबे समय तक ख़राब नहीं होगा।
  • कंट्रोल पैनल बाहर की तरफ होने की वजह से सेटिंग्स को नियंत्रित करने के लिए बार-बार दरवाज़ा खोलने की जरूरत नहीं होगी। इससे सुविधा भी बढ़ेगी और कूलिंग पर भी असर नहीं होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 302 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • शेल्फ- 6
  • वोल्टेज- 220 Volts

अन्य सुविधाएं

  • XL बॉटल स्टोरेज
  • 4 स्मार्ट सेंसर
  • 18 घंटों तक का कूलिंग रिटेंशन

कमी

  • बनावट ज्यादा मजबूत नहीं है। 

Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

Rs. 37800

Get This
03

IFB 241L 2 Star 10-in-1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

जानिए मुख्य फीचर

तेज कूलिंग के लिए इस डबल डोर फ्रिज में टर्बो कूल सुविधा दी गई है। 214 लीटर वाला यह फ्रिज 2 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है जो 3-4 लोगों के इस्तेमाल के लिए सही विकल्प है। एक सीमित वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से काम करेगा।

क्यों चुनें?

  • अगर कभी लंबे समय के लिए लाइट कट जाती है और घर पर इन्वर्टर नहीं है तब भी इसकी कूलिंग 30 घंटों तक बनी रहेगी। यह सुविधा गर्मी के दिनों में काफी काम आएगी जब चीजें आसानी से खराब हो जाती हैं।
  • इस IFB रेफ्रिजरेटर में आप बिना किसी परेशानी के हफ्तेभर की फल-सब्जियां स्टोर कर सकते हैं क्योंकि वे लगभग 30 दिनों तक ताजा बनी रहेंगी। यह सुविधा तब भी काम आएगी जब अचानक ज्यादा दिनों के लिए बाहर जाने का प्लान बन गया हो।
  • इसमें आसानी से ज्यादा पानी स्टोर किया जा सकता है और बड़ी बोतलों को रखने में भी परेशानी नहीं होगी। इस वजह से ठंडा पानी लगातार मिलता रहेगा।
  • शेल्फ पर कोई चीज गिर जाती है तो वह बाहर या नीचे लीक नहीं करेगी, जिससे सफाई करने में परेशानी नहीं होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 67D x 59.4W x 154.4H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- IFB
  • क्षमता- 241 लीटर
  • शेल्फ- 3
  • फ्रीजर क्षमता- 64 लीटर

अन्य सुविधाएं

  • मजबूत कांच शेल्फ
  • 10-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स
  • 360 डिग्री कूलिंग

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा लग सकता है।

IFB 241L 2 Star 10-in-1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

Rs. 26290

Get This
04

Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

जानिए मुख्य फीचर

Samsung का यह डबल डोर फ्रिज डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है जो बिजली की बचत करते हुए बिना रुकावट कूलिंग करेगा। कम समय में कूलिंग करने के लिए इसमें पावर कूल सुविधा दी गई है। 236 लीटर क्षमता के इस फ्रिज में स्टोरेज के लिए 4 शेल्फ दिए गए हैं।

क्यों चुनें?

  • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को यह रेफ्रिजरेटर आसानी से संभाल लेगा जिसकी वजह से अलग से स्टेबलाइजर पर खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा कंप्रेसर को भी सुरक्षित रखेगी और कूलिंग बिना किसी रुकावट के होती रहेगी।
  • यह खाने को करीब 15 दिनों तक ताजा रख सकता है और उसके समय से पहले खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी।
  • बिजली कटौती के दौरान इसके फ्रीजर में रखी चीजों के पिघलने की चिंता नहीं करनी होगी और वे करीब 12 घंटों तक जमी हुई रहेंगी।
  • जरूरत पड़ने पर या फ्रिज में जगह कम पड़ने पर इसके फ्रीजर को कन्वरट करके ताजा खाना रखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 236 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शेल्फ- 4
  • डोर रैक्स- 4

अन्य सुविधाएं

  • पावर फ्रीज
  • ऑल राउंड कूलिंग
  • बड़ा बॉटल गार्ड

कमी

  • डोर पर खरोंच आसानी से लग सकती है। 

Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

Rs. 28990

Get This
05

Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

जानिए मुख्य फीचर

फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस व्हर्लपूल डबल डोर फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिससे बिना रुकावट कूलिंग होती रहेगी। इसके 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड में चेज कूलिंग के लिए पार्टी मोड दिया गया है। यह किफायती डबल डोर रेफ्रिजरेटर 4 शेल्फ से लैस है।

क्यों चुनें?

  • गर्मी के दिनों में फ्रिज में रखे डेयरी प्रोडक्ट्स सबसे जल्दी खराब होते हैं लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि इसमें उनकी ताजगी भी करीब 7 दिनों तक बनी रहेगी।
  • अगर आपके परिवार में 4-5 लोग हैं तो इसमें काफी सारा सामान स्टोर करने के लिए आसानी से जगह मिल जाएगी और कूलिंग भी बिना रुकावट होती रहेगी।
  • ज्यादा डोर रैक होने की वजह से इसमें काफी सारा सामान रखा जा सकता है और कोल्ड ड्रिंक, जूस, केचअप या अन्य चीजों को रखने के लिए भरपूर जगह मिलेगी।
  • घर पर आइसक्रीम या कुल्फी जमाने के लिए इसका फ्रीजर काफी उपयोगी रहेगा और इसकी मदद से मीट को भी ज्यादा दिनों तक ताजा रखने में मदद मिलेगी 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.8D x 61.5W x 175.1H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 327 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • सालाना ऊर्जा खपत- 236 Kilowatt Hours 

अन्य सुविधाएं

  • मजबूत कांच शेल्फ
  • बिना स्टेबलाइजर संचालन
  • इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

कमी

  • डोर ज्यादा मजबूत नहीं है। 

Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

Rs. 38990

Get This

ब्लास्ट चिलर से क्यों बेहतर होंगे क्विक कूलिंग वाले फ्रिज?

तुलना का पैमाना

क्विक कूलिंग वाले फ्रिज

ब्लास्ट चिलर

उपयोग

घर पर इस्तेमाल करने के लिए इन्हें ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि ये फल-सब्जियां, बचा हुआ खाना और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए बेहतर होते हैं।

इन्हें होटल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए सही माना जाता है। ये फ्रोजन खाने को स्टोर करने के लिए ज्यादा बेहतर होते हैं। 

ऊर्जा की खपत

ये ऊर्जा कुशल होते हैं और इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ बिजली की कम खपत करते हैं। 

अपने बड़ी साइज और ज्यादा क्षमता की वजह से ये ज्यादा ऊर्जा की खपत करते हैं और इनका शोर स्तर भी ज्यादा होता है। 

जगह का घेराव

घर के किचन में जगह कम होती है जिस वजह से वहां इस्तेमाल करने के लिए फ्रिज काफी बढ़िया रहते हैं जिनमें सही स्पेस भी मिल जाती है।

ब्लास्ट चिलर साइज में बड़े होते हैं जिस वजह से उन्हें रखने के लिए भी ज्यादा जगह चाहिए होती है। ये बड़े कॉमर्शियल किचन के लिए सही होते हैं।

कीमत

ये आपको किफायती कीमत में मिल जाएंगे और अलग-अलग बजट में आसानी से फिट होने वाले मॉडल उपलब्ध होते हैं।

इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है और ये घर पर इस्तेमाल करने के लिए उपयोगी व किफायती दोनों नहीं होंगे।

क्विक कूलिंग वाले फ्रिज का सही रख-रखाव भी है जरूरी

  • हमेशा के लिए इस मोड को सेट न करें: अपने फ्रिज में फास्ट कूलिंग मोड सेट न करें। इससे ऊर्जा की भी ज़्यादा खपत होगी और कंप्रेसर पर भी गलत असर पड़ेगा। इसका इस्तेमाल बहुत ज़्यादा गर्मी होने पर या तुरंत आवश्यकता होने पर ही करना बेहतर रहेगा।
  • बहुत ज़्यादा सामान फ्रिज में न रखें: कभी भी फ्रिज को ओवरलोड न करें। ऐसा करने से कूलिंग पर असर पड़ेगा और चीजें जल्दी ठंडी भी नहीं होंगी। हमेशा अपने रेफ्रिजरेटर को सही तरह से सेट करें ताकि हर हिस्से में सही कूलिंग होती रहे।
  • करते रहें सफाई: हर महीने एक बार फ्रिज को बंद करके उसकी अच्छी तरह से सफाई करें। इसके लिए शेल्फ और वेजिटेबल बास्केट को बाहर निकालकर साफ करना चाहिए। वहीं, दरवाजे पर लगी गास्केट को भी पोंछना जरूरी है। इससे फ्रिज साफ भी रहेगा और कूलिंग भी अच्छी तरह होगी।
  • कंपनी से ही कराएं सर्विसिंग: अगर कभी फ्रिज में कोई खराबी आती है तो कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर से संपर्क करके ही मरम्मत करानी चाहिए। ऐसा करने से असली पुर्जे और सही सर्विस मिलती है, जिससे फ्रिज की लाइफ पर असर नहीं पड़ता।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

तेजी से कूलिंग करने वाले फ्रिज क्यों अच्छे रहते हैं?

ये फ्रिज बहुत तेजी से अंदर का तापमान कम कर देते हैं, और यह सुविधा खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करती है और बैक्टीरिया को नहीं पनपने देती। इसकी मदद से कम समय में पानी व कोल्ड ड्रिंक को ठंडा भी किया जा सकता है और गर्मी के दिनों में यह सबसे ज्यादा काम आती है।

भारत में किन ब्रांड के पास तेजी से कूलिंग करने वाले फ्रिज मिलेंगे?

हायर, सैमसंग, IFB, बॉश और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड के पास आपको इस टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज मिल जाएंगे। इनमें आपको डबल और ट्रिपल डोर वाले मॉडल मिलेंगे जो अलग-अलग क्षमता और 3 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग से लैस होंगे।

क्या ये मॉडल बिजली की अधिक खपत करते हैं?

आधुनिक क्विक कूलिंग टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज खासकर इन्वर्टर कंप्रेसर वाले मॉडल सामान्य रूप से बिजली की अधिक खपत नहीं करते हैं। ये केवल जरूरत पड़ने पर ही अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग करते हैं और एक बार सही तापमान मिलने के बाद सामान्य तौर पर काम करते हैं।

क्या फ्रिज में क्विक कूलिंग फीचर को हमेशा चालू रखना होता है?

नहीं, इस फीचर को हमेशा चालू रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इसे तब इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है जब आप ज्यादा मात्रा में चीजें फ्रिज में रखते हैं या जब आपको किसी चीज को तेजी से ठंडा करने की आवश्यकता होती है। नहीं तो इसे सामान्य मोड पर चलाने से ऊर्जा बचती है।

क्या ये फ्रिज टिकाऊ होते हैं?

हां, आमतौर पर इन फ्रिज को टिकाऊ कहा जा सकता है। अच्छी क्वालिटी वाले मॉडल करीब 10 से 15 साल तक आराम से काम करेंगे। हालांकि, उनका सही रख-रखाव होना चाहिए और बीच-बीच में सर्विसिंग भी करानी चाहिए।

You May Also Like