चेहरे की नाजुक और संवेदनशील त्वचा को साबुन काफी नुकसान पहुंचाता है, जिस वजह से उसे साफ करने के लिए pH संतुलित करने वाले फोमिंग क्लेंजर काफी अच्छी पसंद साबित होते हैं। साबुन की तरह ये त्वचा को रूखा और बेजान नहीं बनाते और उसे बेहतर तरह से साफ भी करते हैं। इनमें मौजूद ग्लिसरीन, सेरामाइड्स, सैलिसिलिक एसिड और अन्य कई तरह के पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ बनाते हुए रोमछिद्रों को भी अच्छी तरह साफ करते हैं। रूखी, ऑयली, कॉम्बिनेशन और संवेदनशील, ये हर तरह की त्वचा पर आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
क्यों रोजाना इस्तेमाल के लिए साबुन से बेहत होंगे फोमिंग क्लेंजर?
- pH बैलेंस: साबुन की तरह फोमिंग फेस वॉश त्वचा के pH बैलेंस को बिगाड़ते नहीं हैं और न ही सुरक्षा परत को कमजोर करते हैं। इनके इस्तेमाल से स्किन लंबे समय तक स्वस्थ और मुलायम बनी रहती है।
- सही फॉर्मुला: फोमिंग क्लेंजर खासकर चेहरे की त्वचा को साफ करने के लिए ही तैयार किए जाते हैं लेकिन साबुन इसके बिल्कुल विपरीत होते हैं। इनमें तरह-तरह की त्वचा के लिए अलग-अलग फॉर्मुला होता है जो साबुन में मौजूद नहीं होता है।
- प्राकृतिक नमी बरकरार: क्लेंजर के साथ त्वचा की प्राकृतिक नमी बनी रहती है और जिससे वह रूखी नहीं होती, और खुजली या रैशेज की समस्या भी नहीं आती है। साबुन त्वचा पर मौजूद प्राकृतिक तेल को भी हटा देता है।
- हाइजीनिक: ये पूरी तरह से हाइजीनिक होते हैं क्योंकि पंप या ट्यूब पैकेजिंग की वजह से बैक्टीरिया, धूल-मिट्टी या किसी तरह की गंदगी इनमें नहीं पहुंच पाती है। वहीं, साबुन पर रोजाना ही कई तरह के हानिकारक तत्व जमे होते हैं जिनकी वजह से त्वचा को नुकसान होता है।
नोट: किसी भी क्लेंजर का इस्तेमाल करने से पहले उसके इंग्रीडियंट्स के बारे में अच्छी तरह से पढ़ लें और यह देख लें कि वह आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित है या नहीं। एलर्जी की संभावना के लिए पैच टेस्ट भी करना जरूरी है और अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है तो डॉक्टर से भी सलाह ले लें।
इन्हें भी पढ़ें:
जिद्दी डार्क सर्कल से हो चुकी हैं परेशान? ये 5 आई मास्क देंगे राहत!
Faq's
चेहरे को साबुन की जगह फोमिंग क्लेंजर से क्यों साफ करना चाहिए?
साबुन चेहरे का प्राकृतिक ऑयल और नमी छीन लेते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसके विपरीत, फोमिंग क्लेंजर त्वचा की नमी बनाए रखते हुए उसे गहराई से सफाई करते हैं।
क्या फोमिंग क्लेंजर नाजुक त्वचा के लिए साबुन से बेहतर होते हैं?
हां, फोमिंग क्लेंजर नाजुक त्वचा के लिए साबुन से बेहतर होते हैं। साबुन का pH स्तर ज्यादा होता है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाता है, जबकि फोमिंग क्लेंजर त्वचा की नमी बरकरार रखते हुए कोमलता से सफाई करते हैं।
क्या ये त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं?
हां, अच्छे फोमिंग क्लेंजर त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं क्योंकि इनमें नमी बनाए रखने वाले इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो प्राकृतिक तेल को नुकसान पहुंचाए बिना त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम रखते हैं।
इन्हें साबुन से ज्यादा हाइजीनिक क्यों कहा जाता है?
फोमिंग क्लेंजर पंप या ट्यूब पैकेजिंग में आते हैं, जिससे बाहरी हवा, धूल और हाथों के कीटाणु सीधे प्रोडक्ट तक नहीं पहुंच पाते हैं। जबकि खुले में रखे साबुन पर आसानी से बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो जाते हैं।
क्या इनका पैच टेस्ट करना जरूरी है?
हां, फोमिंग क्लेंजर का पैच टेस्ट करना जरूरी है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि प्रोडक्ट आपकी त्वचा को सूट करता है या नहीं और किसी भी तरह की एलर्जी या जलन की संभावना तो नहीं है।