Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

₹5,000 से कम में घर के लिए तलाश है एक Sound Bar की? ये 5 विकल्प बजट में देंगे दमदार ऑडियो!

₹5,000 से कम की कीमत में आपको घर के लिए एक अच्छे क्वालिटी के Soundbar की तलाश है तो हम लेकर आए हैं 5 विकल्प जो हो सकते हैं सही पसंद। हाई साउंड आउटपुट, दमदार बेस और आसान कनेक्टिविटी के साथ बन सकते हैं सही पसंद।

₹5,000 से कम वाले साउंड बार
₹5,000 से कम वाले साउंड बार

अगर आपका बजट ₹5,000 से कम का है और घर के लिए एक बढ़िया क्वालिटी के साउंडबार की तलाश है तो हम कुछ ऐसे विकल्प लेकर आए हैं जो दमदार क्वालिटी के ऑडियो का अनुभव करा सकते हैं। इस बजट रेंज में आपको बढ़िया साउंड आउटपुट, आसान कनेक्टिविटी विकल्प, अलग-अलग ऑडियो मोड्स और ऐक्सटर्नल सबवूफर से लैस वाले मॉडल देखने मिल जाएंगे। इन Sound Bar की खासियत है कि इन्हें आप टीवी, स्मार्टफोन, टैबलेट और गेमिंग कॉन्सोल जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं, किफायती कीमत में फिट होने वाले ये साउंडबार आपके मनोरंजन के डोज को दोगुना कर सकते हैं, और इनके साथ हर तरह के ऑडियो की क्वालिटी बेहतर बन सकती है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 बेस्ट क्वालिटी के साउंडबार के विकल्प जो ₹5,000 से कम मे मिल जाएंगे और जो बजट में रहते हुए आपके अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।

01

GOVO GOSURROUND 945 | 120W Sound bar

Check Price on Amazon

120 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह साउंडबार एक ऐक्सटर्नल सबवूफर और 2 रीयर स्पीकर्स के साथ आता है। 5.1 चैनल वाला यह GOVO साउंडबार आपको सराउंड साउंड का अनुभव करा सकता है। इसमें दिए गए 3 इक्वलाइजर मोड्स की मदद से इसे आप मूवी, न्यूज और म्यूजिक जैसे मोड पर सेट कर सकते हैं। इसके साथ मिलने वाले 5.25 इंच का सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है। अगर हम बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें आपको AUX, USB और ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी मिल जाएगी; जिनकी मदद से इसे अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें दिए गए LED डिस्प्ले पर आप सेटिंग्स व वॉल्यूम संबंधित जानकारी को आसानी से देख सकेंगे। वहीं, रिमोट की मदद से कंट्रोल करने में आपको काफी सुविधा रहेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- GOVO
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 120 Watts
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, HDMI, Optical, USB और Wi-Fi
  • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
  • माउंटिंग- टेबलटॉप व वॉल
  • स्पीकर साइज- 5.25 इंच
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 84D x 32.5W x 27H सेंटीमीटर
  • ऑडियो ड्राइवर- 5.25 इंच

खूबियां

  • यह आसानी से स्मार्टफोन, टीवी और टैबलेट जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकता है।
  • इसमें वॉल व टेबल दोनों तरह की माउंटिंग सुविधा दी गई है।
  • इसका दमदार क्वालिटी वाला सबवूफर आपको सिनेमैटिक साउंड का अनुभव करा सकता है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके रिमोट की क्वालिटी पसंद नहीं आई है। 


ऐसे ही कई तरह के अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर

GOVO GOSURROUND 945 | 120W Sound bar, 5.1 Channel Home Theatre with Mega subwoofer, Dual Rear Satellites, AUX, USB & Bluetooth, 3 Equalizer Modes, Stylish Remote & LED Display (Platinum Black)

Rs. 4499

Get This
02

ZEBRONICS Juke BAR 3902 Soundbar

Check Price on Amazon

स्मार्ट टीवी, टैबलेट, स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज से कनेक्ट होने वाला यह साउंडबार 140 Watts तक का ऑडियो आउटपुट दे सकता है। इसे इस तरह से डिजाइम किया गया है कि आपको इमर्सिव ऑडियो का अनुभव हो सके। इसके साथ दिया गया 4.46 इंच साइज वाला इसका सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप हर छोटी-छोटी डीटेल को भी आसानी से सुन सकेंगे। 5.1 चैनल वाला यह Zebronics Soundbar आपको घर पर ही फिल्म थिएटर जैसे ऑडियो का अनुभव करा सकता है। यह फिल्में देखने, स्पोर्ट्स मैच का मजा लेने और वीडियो गेम्स खेलने जैसे कामों के दौरान आपको दमदार साउंड आउटपुट दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI (ARC), ऑप्टिकल, USB और AUX कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Zebronics
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 140 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 55 Hz
  • कनेक्टिविटी- AUX, ब्लूटूथ, HDMI और USB
  • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
  • स्पीर साइज- 31.2 सेंटीमीटर
  • चैनल- 5.1
  • सिग्नल टू नॉइज रेशिओ- 70 dB

खूबियां

  • इसका बढ़िया क्वालिटी का सबवूफर पार्टी के दौरान म्यूजिक को हाई क्वालिटी में आपतक पहुंचा सकता है।
  • इसमें लगा LED इंडीकेटर आपके अनुभव को बेहतर बनाता है और सेटिंग्स और मोड की जानकारी आपको देगा।
  • रिमोट की मदद से इसे कंट्रोल करना आपके लिए आसान हो जाएगा। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका साइज छोटा लगा है। 

ZEBRONICS Juke BAR 3902 Soundbar with 140 Watts, HDMI (ARC), Optical, USB, AUX, Bluetooth v5.0, Virtual 5.1, Wall Mountable Design

₹4,299.00

Get This
03

Mivi Fort H120 Soundbar - 120W Home Theatre Sound Bar

Check Price on Amazon

2.1 चैनल वाला यह साउंडबार 2 इन-बिल्ट फुल रेंज स्पीकर्स और एक ऐक्सटर्नल सबवूफर के साथ आथा है, जो सिनेमा लेवल के ऑडियो का अनुभव करा सकता है। यह Mivi Fort साउंडबार 120 Watts साउंड आउटपुट वाला है, जो अपने तेज आवाज से आपके अनुभव को बेहतर कर सकता है। इसमें आपको मूवी, 3D, म्यूजिक और न्यूज जैसे साउंड मोड्स के साथ आता है जिन्हें कंटेंट के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इस साउंड बार को आप आसानी से लैपटॉप, स्मार्टफोन, टीवी और टैबलेट जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको USB, Coaxial, HDMI Arc और AUX कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। अगर आप बजट में एक होम थिएटर सेटअप करना चाहते हैं तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। रिमोट की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Mivi
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 120 Watts
  • कनेक्टिविटी- AUX, ब्लूटूथ, Coaxial, HDMI और Optical
  • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
  • माउंटिंग- टेबल टॉप
  • मटेरियल- मेटैलिक
  • स्पीकर साइज- 10 सेंटीमीटर
  • ऑडियो ड्राइवर- डायनैमिक ड्राइवर

खूबियां

  • मेटैलिक डिजाइन इसे काफी आकर्षक लुक दे रही है।
  • इसका सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है।
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इसे वायरलेस तरह से आप डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकते हैं। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके रिमोट की क्वालिटी पसंद नहीं आई है। 


फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर

Mivi Fort H120 Soundbar - 120W Home Theatre Sound Bar, 2.1 Channel, 2 in-Built Speakers and 1 External Subwoofer, Multiple EQ & Input Modes, Made in India Sound bar for TV

₹4,999.00

Get This
04

Boat Aavante Bar A1040 Bluetooth 2.1 Channel Soundbar

Check Price on Amazon

यह भारतीय ब्रांड बोट का साउंडबार है जो अपने 2.1 चैनल के साथ दमदार साउंड का अनुभव करा सकता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस साउंडबार का आउटपुट 50 Watts का है, जो आपको असली जैसे लगने वाले साउंड का अनुभव करा सकता है। इसके साथ आपको एक सबवूफर भी मिलेगा, जो फिल्म थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव घर पर ही दे सकता है। इसके बढ़िया क्वालिटी वाले ड्राइवर्स अपने दमदार ऑडियो व बेस के साथ गेमिंग व स्ट्रीमिंग के अनुभव को काफी बेहतर कर सकते हैं। यह Boat Soundbar आपके कमरे के मौहाल व कंटेंट को समझते हुए ऑडियो क्वालिटी को उस हिसाब से सेट करने का काम करता है। इसके साथ मिलने वाले मास्टर रिमोट की मदद से इसे इस्तेमाल व कंट्रोल करना आसान हो जाएग। ब्लूटूथ के साथ-साथ इसमें HDMI (ARC), AUX, और USB कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- boAt
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 50 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 35 Hz
  • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
  • ऑडियो आउिटपुट- स्टीरियो
  • स्पीकर साइज- 2 इंच
  • ऑडियो चैनल- 2.1
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 45D x 6.5W x 7.2H सेंटीमीटर

खूबियां

  • इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है।
  • यह गेमिंग के लिहाज से भी काफी अच्छी पसंद हो सकता है। 
  • यह आपको स्टीरियो साउंड का अनुभव करा सकता है। 

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका प्रदर्शन पसंद नहीं आया है। 

boAt Aavante Bar A1040 Bluetooth 2.1 Channel Soundbar with 50 W Signature Sound, Bluetooth v5.3, Multi-Compatibility & Master Remote Control (Premium Black)

Rs. 3699

Get This
05

Portronics Pure Sound 106 | 120W Bluetooth Soundbar

Check Price on Amazon

वायर्ड सबवूफर के साथ आने वाला यह साउंडबार 120 Watts तक का साउंड आउटपुट दे सकता है। इसे रिमोट की मदद से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है और यह आपको हर तरह के कंटेंट के ऑडियो को शानदार क्वालिटी में दे सकता है। इसमें दी गई ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन व टैबलेट को आसानी से वायरलेस तरह से कनेक्ट करके गाने प्ले किए जा सकते हैं। यह 2.1 चैनल वाला Portronics साउंडबार सिनेमैटिक साउंड का आउटपुट देते हुए मनोरंजन के डोज को डबल कर सकता है। इसके साथ मिलने वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर कर सकता है। इसमें दिए गए 3 EQ मोड्स के साथ ऑडियो को न्यूज, मूवी और म्यूजिक जैसे मोड्स पर सेट किया जा सकता है। वहीं, स्लीक डिजाइन वाला यह साउंडबार आपके टीवी यूनिट में ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Portronics
  • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 120 Watts
  • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
  • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
  • माउंटिंग- फ्लोर स्टैंडिंग
  • स्पीकर साइज- 66 सेंटीमीटर
  • ऑडियो ड्राइवर- डायनैमिक
  • वजन- 11.6 किलोग्राम

खूबियां

  • इसके LED डिस्प्ले पर सेटिंग्स व वॉल्यूम संबंधित जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
  • ब्लूटूथ के साथ-साथ इशमें AUX, HDMI और USB कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल जाएगा।
  • बहुत देर तक इस्तेमाल न होने पर इसका रिमोट बैटरी सेवर मोड पर शिफ्ट हो जाएगा। 

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खामी नहीं बताई है।

Portronics Pure Sound 106 | 120W Bluetooth Soundbar with Wired Subwoofer for Deep Bass, 2.1 Channel Home Theatre, HD Sound,3 EQ Modes, BT 5.3V,HDMI, AUX in, USB Port, Sleek Remote Control(Black)

Rs. 3999

Get This

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने ₹5,000 से कम वाले Soundbar For TV के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ सकते हैं।

ब्रांड व मॉडल

साउंड आउटपुट

चैनल

खासियत

GOVO GOSURROUND 945

120 Watts

5.1

3 इक्वलाइजर मोड्स

ZEBRONICS Juke BAR 3902 Soundbar

140 Watts

5.1

ड्यूअल ड्राइवर्स

Mivi Fort H120 Soundbar

120 Watts

2.1

बिल्ट-इन स्पीकर्स

Boat Aavante Bar A1040 Bluetooth 2.1 Channel Soundbar

50 Watts

2.1

मास्टर रिमोट कंट्रोल

Portronics Pure Sound 106

120 Watts

2.1

HD साउंड

नोट: यहां बताए गए कुछ साउंडबार की MRP ₹5,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹5,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या ₹5000 से कम में बढ़िया क्वालिटी के साउंडबार मिल सकते हैं?

हां, ₹5000 के बजट में अच्छे साउंडबार मिल जाते हैं। इनमें 2.1 चैनल, वायर्ड सबवूफर और Bluetooth 5.3 जैसी कनेक्टिविटी मिलती है। हालांकि इनसे हाई-एंड सिनेमाई अनुभव की उम्मीद न रखें, लेकिन ये टीवी के इन-बिल्ट स्पीकर से काफी बेहतर हो सकते हैं।

किस ब्रांड के पास ₹5000 से कम में अच्छे साउंडबार मिल जाएंगे?

आपको boAt, Portronics, Mivi, Zebronics और GOVO जैसे ब्रांड्स के पास ₹5000 से कम में अच्छे साउंडबार मिल जाएंगे। इनमें अक्सर 60W से 120W तक का आउटपुट, वायर्ड सबवूफर और मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड्स मिलते हैं। ये ब्रांड्स बजट में दमदार बेस और बेहतर साउंड क्लैरिटी प्रदान करते हैं, जो आपके होम एंटरटेनमेंट अनुभव को काफी बेहतर बना सकते हैं।

क्या ₹5,000 से कम वाले साउंडबार गेमिंग के लिए सही हो सकते हैं?

₹5,000 से कम के साउंडबार कैजुअल गेमिंग के लिए तो ठीक हैं, लेकिन प्रोफेशनल गेमिंग के लिए उतने अच्छे नहीं हो सकते हैं। इनमें अक्सर लेटेंसी (की समस्या होती है, जिससे साउंड और विजुअल में तालमेल नहीं बैठ पाता। हालांकि, अगर आप वायर्ड (AUX/HDMI) कनेक्शन इस्तेमाल करेंगे, तो यह इमर्सिव साउंड और बेहतर बेस प्रदान कर सकते हैं।

You May Also Like